चकग्यास मनेछा में बाइक की टक्कर से महिला घायल,अस्पताल में भर्ती
बाइक चालक हादसे के बाद हुआ फरार
खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के चकग्यास मनेछा मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम सड़क पार कर रही एक महिला बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घायल महिला को स्वजन आनन-फानन में कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु ले गए।
जानकारी के अनुसार, मीना बिन्द (55), पत्नी सिकंदर बिन्द, निवासी चकग्यास मनेछा, खेत से घास निकाल कर वापस घर लौट रही थीं। जैसे ही वह मोड़ के पास पहुंची और सड़क पार करने लगीं, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के तुरंत बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने स्वजनों को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
Agriculture graduates of will get a bank balance of 60 thousand rupees on 5 lakh in jaunpur :
JAUNPUR NEWS जौनपुर : कृषि स्नातको के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर प्रदेश की योगी सरकार ने कृषि स्नातको को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा किसानो को गुणवत्तापूर्ण कृषि निवेश के साथ-साथ कृषि प्रसार सेवाये उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ’’प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन’’(एग्रीजंक्शन) योजना’’ जनपद-जौनपुर में संचालित है। पात्रता :- जनपद-जौनपुर में निवास करने वाले बेरोजगार जो कृषि एवं सहबद्ध विषयो यथा कृषि व्यवसाय प्रबन्धन-उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशु चिकित्सा, मुर्गी पालन, जो किसी राज्य/केन्द्रीय विश्वविद्यालय या किसी अन्य विश्वविद्यालयो से डिग्रीधारी है, जो आई0सी0ए0आर0/यू0जी0सी0 द्वारा मान्यता प्राप्त हो, पात्र होंगे।
आयु 40 वर्ष से अधिक न हो, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिलाओ को आयु में अधिकतम 05 वर्ष की छूट। चयन प्रक्रियाः- जनपद स्तर पर जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा चयन किया जायेगा। आवेदन प्रक्रियाः- आवेदनकर्ता द्वारा आवेदन कृषि विभाग की विभागीय वेबसाइड http://agridarshan.up.gov.in अथवा https://agriculture.up.gov.inपर दिये गये लिंक के माध्यम से आन्लाईन किया जायेगा। आवेदन पत्र आन्लाईन प्रक्रिया द्वारा ही स्वीकार्य होगा। आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज निम्न है :- जन्म प्रमाण पत्र (हाई स्कूल मार्कशीट), आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, शपथ-पत्र, हाई स्कूल मार्कशीट, इण्टर मिडिएट मार्कशीट, स्नातक मार्कशीट।
आवेदन की अन्तिम तिथिः- आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 जुलाई 2025 निधारित है। आवेदन करने हेतु कोई भी शुल्क देय नही होगा।
अनुमन्य सुविधायेः- चयनित लाभार्थी को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आर सेटीज) के द्वारा निःशुल्क 13 दिवसीय उद्यम स्थापना एवं संचालन सम्बन्धी प्रशिक्षण। कृषि निवेशो (बीज, उर्वरक, एवं कीटनाशी) पर निर्गत किये जाने वाले लाइसेन्स शुल्क की प्रतिपूर्ति। केन्द्र परिसर किराया 1000 रू0 प्रतिमाह (केवल प्रथम वर्ष (12 माह) हेतु), एग्रीजंक्शन केन्द्र की स्थापना हेतु बैंक द्वारा स्वीकृत 05.00 लाख ऋण पर अग्रिम ब्याज अनुदान अधिकतम 60000 हजार रू0 (बैंक एंडेड सब्सिडी के रूप में) की सहायता। बैंक ऋण स्वीकृत 5.00 लाख से कम होने की दशा में अग्रिम ब्याज अनुपातिक रूप से कम होगा। योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उप कृषि निदेशक जौनपुर में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।
JAUNPUR NEWS20 परीक्षा केंद्रों पर 29 जून को बैठेंगे 8972 परीक्षार्थी
8972 candidates will appear on 29 June at 20 examination centres,jaunpur news :
JAUNPUR NEWS IN HINDI :जौनपुर सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अवनीश कुमार सक्सेना की उपस्थिति में 29 जून 2 को आयोजित होने वाले कनिष्ठ सहायक/ कनिष्ठ लिपिक की परीक्षा के संदर्भ में बैठक तथा कार्यशाला कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक/ कनिष्ठ लिपिक की परीक्षा 29 जून को पूर्वाह्न 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 तक आयोजित होना है। जनपद में कुल 20 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी, जहां कुल 8972 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा को सकुशल संपादित कराए जाने हेतु 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
परीक्षा को निर्विघ्न तथा पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाने हेतु अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयवर चौहान को नोडल नामित किया गया है तथा नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को सह नोडल नामित किया गया है। जिलाधिकारी तथा सचिव द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के गाइडलाइन के अनुसार सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा को संपन्न कराया जाए। केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित परीक्षा में लगाए गए सभी कार्मिक समय केंद्र स्थल पर पहुंच जाए।
परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश, इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके साथ ही सख्त निर्देश दिए गए कि अभ्यर्थियों सहित परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने वाले सभी लोगों का बायोमेट्रिक अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर समन्वय पर्यवेक्षक संजय कुमार,अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 राम अक्षयबर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
KHUTHAN NEWSगांव में फैले अवैध बिजली के तार को विभाग ने खिचवाया
KHUTHAN NEWS खुटहन जौनपुर : लवायन गांव के मजरे में लगा 63 केविए ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद इससे लाभान्वित होने वाले कई उपभोक्ताओं ने एक किमी दूर उपाध्याय पूरवे से अवैध तार पोल लगाकर खींच ले गए थे जिसे लेकर नाराज उपाध्याय पुरवे के डब्बू राजेश अरबिंद पप्पू गुड्डू आशुतोष बच्चा प्रकाश बिंदू यादव ने जेई को शिकायती पत्र दिया उपाध्याय पूरवे से नगवां फिडर की सप्लाई लाइन चोरी से पोल लगाकर नंगा तार गांव के दुसरे मजरे में खींच ले गए थे जिसके बाद जेई सम्बंधित बिजली कर्मी को फटकार लगाते हुए तार को कटवा लियाजेई राम अवध यादव ने बताया कि चोरी के खड़े किए गए खम्भे उखाड़े जायेगा साथ ही चोरी से लगाये गये तार व खम्भे में जिन जिन कर्मियों की संलिप्तता होगी उनके उपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी l
पानी से भरी बाल्टी में डूबकर 2 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
पानी की बाल्टी में डूबकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत के बाद गांव में पसरा मातम
खेतासराय थाना क्षेत्र के चकमारूफपुर गांव की हृदयविदारक घटना
खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय थाना क्षेत्र के चकमारूफपुर गांव में मंगलवार को दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। गांव के निवासी सतीश कुमार की दो वर्षीय इकलौती पुत्री अनिका खेलते-खेलते घर के बाहर नल के पास रखी पानी भरी बाल्टी में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब परिवार के घर के अन्दर व्यस्त थे।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां अंजू बिन्द का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों ने बताया कि घटना के बाद से वह कई बार बेहोश हो चुकी हैं और लगातार बेसुध अवस्था में हैं। पिता सतीश कुमार गमगीन स्वर में बार-बार यही कह रहे थे, काश! एक पल पहले देख लिया होता तो मेरी बिटिया बच जाती।
घर में पसरा मातम, ग्रामीण भी स्तब्ध
अनिका की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण सतीश के घर पहुंचकर ढांढस बंधाने लगे, लेकिन इस घटना ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। मासूम की मुस्कुराती तस्वीरें और उसकी भोली शरारतें अब सिर्फ यादें बनकर रह गईं। ग्रामीणों ने बताया कि अनिका बेहद चंचल और प्यारी बच्ची थी। वह हर किसी की आंखों का तारा थी।
गहरे दुःख में डूबा परिवार, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
शाम होते-होते परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के समय पूरा गांव मौजूद रहा और हर आंख नम थी। एक ग्रामीण ने कहा, ऐसी मौत बहुत ही दर्दनाक होती है। यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमारी लापरवाही का परिणाम है।
खुले जल स्रोत बन सकते हैं बच्चों के लिए जानलेवा
इस घटना के बाद ग्रामीणों के बीच भी चिंता की लहर फैल गई है। कई लोगों ने कहा कि अब वे अपने घरों में पानी से भरे बर्तनों, बाल्टियों और टंकियों को ढक कर रखने का विशेष ध्यान रखेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, छोटे बच्चों के लिए एक बाल्टी पानी भी जानलेवा साबित हो सकता है, क्योंकि उनके लिए उसमें गिरकर उठ पाना संभव नहीं होता।
दो से पाँच वर्ष की आयु में बच्चों में जिज्ञासा बहुत अधिक होती है। वे हर चीज को छूकर, देखकर और समझकर जानना चाहते हैं। ऐसे में घर में रखे पानी के बर्तन, टंकी, हौज, या बाल्टी आदि में गिरने का खतरा बना रहता है। माता-पिता को चाहिए कि इस उम्र में बच्चों को कभी भी अकेला न छोड़ें, विशेषकर जब घर में पानी भरे बर्तन खुले हों।
अनिका की मौत केवल एक मासूम की मौत नहीं, बल्कि समाज के लिए एक गहरी चेतावनी है। यह घटना बताती है कि एक पल की लापरवाही कैसे जीवनभर की पीड़ा बन सकती है। सभी बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना चाहिए और अपने घरों को सुरक्षित बनाएं। प्रत्येक अभिभावक को यह समझने की आवश्यकता है कि छोटे-छोटे एहतियात बड़े हादसों को रोक सकते हैं।
PDA अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने का कार्य कर रहा है,शंखलाल मांझी
PDA is working to awaken the society: Shankh Lal Manjhi
खेतासराय क्षेत्र के अब्बोपुर में जन चौपाल का हुआ आयोजन
खेतासराय(जौनपुर):- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शंखलाल मांझी ने कहा कि PDA (पिछड़ा, दलित,अल्पसंख्यक) का गठबंधन समाज के उस अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय और अधिकार दिलाने का कार्य कर रहा है, जिसे अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। वह क्षेत्र के अब्बोपुर गांव में आयोजित जनचौपाल को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी द्वारा किया गया, जिसमें स्थानीय जनसमस्याओं पर चर्चा की गई और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र संगठन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। शंखलाल मांझी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर और लोहिया के विचारों को जमीन पर उतारने का काम अब समाजवादी पार्टी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों की हितैषी बनकर रह गई है।
जन चौपाल से पूर्व अतिथियों का माला पहनाकर भव्य तरीके से स्वागत किया। जनचौपाल में बड़ी जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, जिला पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष श्याम नारायण बिन्द, विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, विधानसभा सचिव राकेश बिन्द, करमचंद्र यादव (चंदू), पूर्व जिला सचिव रमेश बिन्द, सिराज अहमद, हिसामुद्दीन, अशोक यादव, रामनारायण बिंद समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
SHAHGANJ NEWS:70 वर्ष से ऊपर वालों को मिला विशेष लाभ
SHAHGANJ NEWS शाहगंज (जौनपुर), । श्रीरामपुर वार्ड में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत शिविर लगाकर पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। यह शिविर स्थानीय सभासद सिकंदर साहू के प्रतिष्ठान पर आयोजित किया गया, जहां स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आयुष्मान मित्रों ने मिलकर रजिस्ट्रेशन और कार्ड वितरण का कार्य संपन्न कराया।
इस संबंध में आयुष्मान मित्र प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक करीब 100 पात्र लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी नगर के अन्य वार्डों में चलता रहेगा ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकें।
विशेष रूप से उन्होंने यह भी बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों को योजना के अंतर्गत विशेष लाभ मिलता है, जिसमें अस्पताल में भर्ती पर ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, पूर्ववर्ती बीमारियों का कवर, और नगद रहित उपचार की सुविधा भी शामिल है। इस उम्र के बुज़ुर्गों को केवल आधार कार्ड और राशन कार्ड के माध्यम से पंजीकरण कराकर कार्ड बनवाना होता है।
सभासद सिकंदर साहू ने इस मौके पर कहा कि “मेरे द्वारा वार्ड में जो भी पात्र नागरिक थे, उनके आयुष्मान कार्ड बनवा दिए गए हैं। यदि किसी पात्र व्यक्ति का कार्ड किसी कारणवश छूट गया हो तो वह मुझसे या स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सकता है। उसे योजना से जोड़कर कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि वार्ड में कोई भी पात्र नागरिक इस योजना से वंचित न रहे।”इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग और सभासद द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की और इसे एक जनकल्याणकारी पहल बताया।
आपातकाल लोकतंत्र के लिए काला दिवस: डॉ. उमेश चंद्र तिवारी
JAUNPUR NEWS सुइथाकला :आपातकाल दिवस पर लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्पसुइथाकला। 50 वां आपातकाल दिवस विकासखंड सभागार में बुधवार को धूमधाम मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ उमेश चंद्र तिवारी ने लोकतंत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने नागरिक अधिकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने आपातकाल को लोकतंत्र के लिए काला दिवस बताया। उन्होंने इस दिन को देश के नागरिकों की स्वतंत्रता तथा उनके अधिकारों को कुचलने वाला दिन बताया।कहा कि 25 जून 1975 को लागू आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय था, जब संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत नागरिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र के प्रति सजग और सचेत रहें ताकि भविष्य में देश को दोबारा ऐसे दौर से न गुजरना पड़े।
बीडीओ जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यदि भविष्य में लोकतंत्र पर कोई संकट आता है तो प्रत्येक नागरिक को एक जागरूक प्रहरी की भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से इतिहास से सीख लेकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता संजय सिंह व संचालन किया। मौके पर राजेश उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष अवधेश दूबे, ओम प्रकाश तिवारी, डॉ. रणंजय सिंह , वेद प्रकाश तिवारी, एडीओ पंचायत जय प्रकाश मौर्य, जितेंद्र शाह, राजेंद्र सिंह सोनल आदि लोग उपस्थित रहे।
Nathulal Gangwar was bid farewell foto dpro jaunpur news
JAUNPUR NEWS जौनपुर -जनपद में लगभग दो वर्षों से कार्यरत रहे जिला पंचायत राज अधिकारी ( DORO) नत्थू लाल गंगवार को बुधवार को विदाई दी गयी।उनका स्थानांतरण जिला पंचायत राज अधिकारी रामपुर जनपद के पद पर हुआ।विदाई समारोह में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि नत्थू लाल गंगवार की कार्य शैली इस जनपद में काफी लोक प्रिय रही है।
इनके द्वारा जनपद के लिए किये गये तमाम कार्यों को हम सभी लोग हमेशा याद करते रहेंगे। वक्ताओं ने यह भी कहा कि आपके द्वारा कम दिनों में जनपद के लिए तमाम सराहनीय कार्य किये गये।हम सभी लोगों को हमेशा आप की याद आता रहेगा।विदाई समारोह में दीपक पटेल,अरविन्द कुमार पटेल,बृजमणि पटेल,सन्त राज यादव, अजय कुमार,दीपक विश्वकर्मा समेत तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।
the DM inspected the VVPAT warehouse,jaunpur news :
In view of the Panchayat elections, the DM inspected the VVPAT warehouse,jaunpur news :
JAUNPUR NEWS जौनपुर । जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के दृष्टिगत जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में ईवीएम मशीन की वास्तविक स्थिति देखी गई है, इस दौरान सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप पाई गई।
वही दूसरी ओर बुधवार को दोपहर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ,पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ के द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी दी गई , तलाशी के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। जेल अस्पताल में जाकर बंदियों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। पाक शाला में जाकर बंदियों को दिए जाने वाले भोजन के गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, जेलर सहित अन्य उपस्थित रहे।