Home Blog Page 91

जौनपुर: डॉ सत्य नारायण दुबे शरतेंदु’ ने किया बाल्मीकि रामायण का ऐतिहासिक पद्यानुवाद

0
जौनपुर के डॉ सत्य नारायण दुबे शरतेंदु' ने किया बाल्मीकि रामायण का पद्यानुवाद
जौनपुर के डॉ सत्य नारायण दुबे शरतेंदु' ने किया बाल्मीकि रामायण का पद्यानुवाद

Dr. Satya Narayan Dubey Sharatendu of Jaunpur did the historical poetic translation of Valmiki Ramayana ।

JAUNPUR NEWS :जौनपुर जनपद के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ सत्य नारायण दुबे ‘शरतेंदु’ ने 87वर्ष की अवस्था में भी निरंतर लेखन कर के दुर्गा शप्तशती, गीता और बाल्मीकि रामायण कथामृत सरल हिंदी पद्यानुवाद करके जौनपुर को गौरवान्वित किया है। मड़ियाहूं तहसील के ददरा ग्राम निवासी ऐसे लेखक हैं जो पांच दशक से अधिक समाज को लेखनी के माध्यम से प्रेरित कर रहे हैं। इनकी बी.एड., एम.एड., बीटीसी की पाठ्य पुस्तकें, जौनपुर का गौरवशाली इतिहास सहित 300 से अधिक कहानी, काव्य, उपन्यास विद्यार्थियों, पाठकों में अत्यधिक लोकप्रिय हैं।
रोवर्स रेंजर्स के जिला कमिश्नर और वी.ब.सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय के डीन प्रोफेसर अजय कुमार दुबे की डॉ शरतेंदु जी के साथ लिखित चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, ने बताया कि डॉ शरतेंदु जी विगत 7 वर्षों से बाल्मीकि रामायण का हिंदी पद्यानुवाद कर रहे थे प्रारंभ में स्वास्थ्य कारणों से केवल सुंदर कांड का पद्यानुवाद करने का विचार था किंतु प्रभु श्री राम की कृपा और आशीर्वाद से वह बाल्मीकि रामायण के समस्त कांडों का पद्यानुवाद कर के प्रकाशित कर चुके हैं जो कि जनपद ही नहीं वरन भारतवर्ष के लिए भी एक गौरव का विषय है ।


डॉ शरतेंदु जी 1 जुलाई 1964 से 30 जून 1999 तक गांधी स्मारक पी जी कॉलेज समोधपुर में शिक्षक शिक्षा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर कार्य किया, इनकी नियुक्ति भले ही बी.एड. विभाग में हुई लेकिन बी.ए. में इतिहास , राजनीति शास्त्र, हिंदी की कक्षाएं भी शौकिया लिया करते थे जिस कक्षा में जो विषय पढ़ाया कुछ समय बाद उस पर पाठय पुस्तक भी लिख डाला ऐसी प्रतिभा के धनी और इरादे के पक्के संकल्पना को पूर्ण करने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक, स्नातकोत्तर, एम.एड. पी-एच.डी.की डिग्री प्राप्त की । इनके गुरुजनों में प्रोफेसर रघुपति सहाय, फिरॉक गोरखपुरी ,प्रोफेसर हरिवंश राय बच्चन, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला , डॉ रामकुमार वर्मा ,डॉ धीरेंद्र वर्मा, डॉ धर्मवीर भारती, अर्थशास्त्र के शिक्षक प्रोफेसर जे के मेहता, दर्शन शास्त्र के शिक्षक डॉ संगम लाल पांडेय थे। पूर्व राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा ने भारत भूमि महान काव्य कृति का राष्ट्रपति भवन में विमोचन कर डॉ शरतेंदु को सम्मानित किया।
ताल कटोरा स्टेडियम,नई दिल्ली में भारतीय दलित साहित्य अकादमी में देश के प्रमुख राजनेताओं की उपस्थिति में एक बार डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार और दूसरी बार विशिष्ट सेवा पुरस्कार से अलंकृत हुए ।

जय स्वतंत्र भारत काव्य ग्रंथ का श्री माता प्रसाद, पूर्व राज्यपाल अरुणाचल प्रदेश ने विमोचन के साथ ही विशिष्ट सम्मान के साथ सम्मानित किया।* अर्थो अघोरेश्वर भगवान राम चरिततम काव्य ग्रंथ पर सर्वेश्वरी समूह शाखा ने ससम्मान पुरस्कृत किया।*

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने डॉ शरतेंदु की कृति लोक साहित्य की रूपरेखा पर रामनरेश त्रिपाठी नामित पुरस्कार प्रदान किया ।*
डॉ शरतेंदु जी का जन्म 25 नवम्बर 1938 को ददरा मड़ियाहूं जौनपुर में हुआ तथा 1999 में गांधी स्मारक पी जी कॉलेज समोध पुर से बीएड विभाग से सेवानिवृत्त होने के पश्चात आज भी 87 वर्ष से अधिक आयु की अवस्था में 8 से 10 घंटे प्रतिदिन दिन लेखन कार्य करके विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों आदि का निःस्वार्थ भाव से सतत सहयोग और मार्गदर्शन करना, मीडिया और प्रचार प्रसार से दूर सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं और मौन साधना के रूप में निरंतर लेखन कार्य में रत हैं ।

खराब ट्रांसफार्मर परेशान किसान,प्रभावित हो रही धान की रोपाई,घेराव करेंगे 

0
खराब ट्रांसफार्मर परेशान किसान,प्रभावित हो रही धान की रोपाई,अब घेराव करेंगे 
JAUNPUR NEWSखराब ट्रांसफार्मर परेशान किसान

Bad transformers are troubling farmers, paddy plantation is getting affected in janpur

बिजली ट्रांसफार्मर से त्रस्त किसान ,धान की रोपाई प्रभावित हो रही अब किसान बिजली विभाग का घेराव करेंगे 

JAUNPUR NEWS जौनपुर। किसानो को सही समय पर बिजली नहीं मिलने के कारण सिचाई नहीं हो पा रही है , विभाग की उदासीनता के चलते धान की खेती इस साल अधर में गांव के किसान परेशान हो रहे है खराब बिजली ट्रांसफार्मर के बार बार जलने से ग्रामीणों में आक्रोश ब्याप्त है विकास खंड कारंजा कला के तियरी गांव  मे एक पखवाड़े से ट्रांसफार्मर के चलते उमस भरी गर्मी में लोग परेशान है।

गांव में बिजली की सप्लाई ठप है जानकारी के मुताबिक उप विद्युत केंद्र कबीरदीनपुर ग्राम सभा तियरी में 25 केवीए ट्रांसफार्मर लगा हुआ है इसमें की कई बार ट्रांसफार्मर बदल बदल कर लगाया जा रहा है वह जल जा रहा इस पर ग्रामीणों जब एसडीओ और बिजली विभाग  से बातचीत किया गया तो वह लोग बता रहे हैं कि जहां से ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग होकर आ रहा है l

उन लोगों की इसमें भूमिका है चुकी वह रिपेयर सही ढंग से नहीं कर रहे हैं इसीलिए यह बार-बार लगता ही उड़ रहा है टिज तियरी गांव में लगभग 100 घर अंधेरे में रह रहे हैं और इस तपती गर्मी में पानी कि भी दिक्कत हो रही है। गांव वालो की मांग है कि ट्रांसफार्मर का पॉवर कम होने की वजह से लोड नही ले पा रहा है लिहाजा ज्यादा पॉवर 32 केबी का ट्रांफ़सर्मर लगाया जाय तब कही जा कर इस खराब प्रदर्शन कर रहे ट्रांसफार्मर की समस्या से छुटकारा मिलेगा,और विधुत आपूर्ति सही ढंग से बहाल हो सकेगी तभी जाकर किसान अपने खेतों में धान की रोपाई स समय कर सकेंगे l

शाहगंज सोंधी ब्लॉक सभागार में वक्ताओं ने दी लोकतांत्रिक मूल्यों को संरक्षित रखने की प्रेरणा

0
शाहगंज सोंधी ब्लॉक सभागार में वक्ताओं ने दी लोकतांत्रिक मूल्यों को संरक्षित रखने की प्रेरणा
शाहगंज सोंधी ब्लॉक सभागार में वक्ताओं ने दी लोकतांत्रिक मूल्यों को संरक्षित रखने की प्रेरणा

50वें आपातकाल दिवस पर हुआ आयोजन, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

खेतासराय (जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज सोंधी सभागार में बुधवार को 50वां आपातकाल दिवस मनाया गया, जिसमें लोकतंत्र की महत्ता और आपातकाल के दौर की गंभीरता पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय माना जाता है, जब देश के नागरिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया था। ऐसे दौर से देश को दोबारा गुजरना न पड़े, इसके लिए हर नागरिक को सजग रहना होगा।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि भविष्य में कभी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो तो हमें एक जागरूक प्रहरी की भूमिका निभानी चाहिए और लोकतंत्र की रक्षा हेतु विरोध का साहस दिखाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को इतिहास से सीखने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि 25 जून 1975 को देश में आपातकाल की घोषणा की गई थी, जिसमें संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत तत्कालीन सरकार ने आपातकाल लागू किया। इस दौरान प्रेस की स्वतंत्रता, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति का अधिकार सीमित कर दिया गया था। यह 21 मार्च 1977 तक लागू रहा। कार्यक्रम में इस पूरे कालखंड की घटनाओं और प्रभावों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह एडीओ एसबीआई, संजय यादव, निपेंदर सिंह एपीओ, हरिश्याम वर्मा, विजय कश्यप, विजय गौड़, पिंटू, रमेश, विनोद यादव, अजय यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

मनेछा चकग्यास में बाइक की टक्कर से महिला घायल,अस्पताल में भर्ती

0
चकग्यास मनेछा में बाइक की टक्कर से महिला घायल,अस्पताल में भर्ती
चकग्यास मनेछा में बाइक की टक्कर से महिला घायल,अस्पताल में भर्ती

बाइक चालक हादसे के बाद हुआ फरार

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के चकग्यास मनेछा मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम सड़क पार कर रही एक महिला बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घायल महिला को स्वजन आनन-फानन में कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु ले गए।

जानकारी के अनुसार, मीना बिन्द (55), पत्नी सिकंदर बिन्द, निवासी चकग्यास मनेछा, खेत से घास निकाल कर वापस घर लौट रही थीं। जैसे ही वह मोड़ के पास पहुंची और सड़क पार करने लगीं, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के तुरंत बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने स्वजनों को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है।

जौनपुर:कृषि स्नातको को 5 लाख पर मिलेगा 60 हजार रूपये का बैंक एंडेड  

0
जौनपुर के कृषि स्नातको को 5 लाख पर मिलेगा 60 हजार रूपये का बैंक एंडेड  
JAUNPUR NEWS

Agriculture graduates of will get a bank balance of 60 thousand rupees on 5 lakh in jaunpur :

JAUNPUR NEWS जौनपुर : कृषि स्नातको के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर प्रदेश की योगी सरकार ने  कृषि स्नातको को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने  तथा किसानो को गुणवत्तापूर्ण कृषि निवेश के साथ-साथ कृषि प्रसार सेवाये उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ’’प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन’’(एग्रीजंक्शन) योजना’’ जनपद-जौनपुर में संचालित है। पात्रता :- जनपद-जौनपुर में निवास करने वाले बेरोजगार जो कृषि एवं सहबद्ध विषयो यथा कृषि व्यवसाय प्रबन्धन-उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशु चिकित्सा, मुर्गी पालन, जो किसी राज्य/केन्द्रीय विश्वविद्यालय या किसी अन्य विश्वविद्यालयो से डिग्रीधारी है, जो आई0सी0ए0आर0/यू0जी0सी0 द्वारा मान्यता प्राप्त हो, पात्र होंगे।

आयु 40 वर्ष से अधिक न हो, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिलाओ को आयु में अधिकतम 05 वर्ष की छूट। चयन प्रक्रियाः- जनपद स्तर पर जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा चयन किया जायेगा। आवेदन प्रक्रियाः- आवेदनकर्ता द्वारा आवेदन कृषि विभाग की विभागीय वेबसाइड  http://agridarshan.up.gov.in  अथवा  https://agriculture.up.gov.inपर दिये गये लिंक के माध्यम से आन्लाईन किया जायेगा। आवेदन पत्र आन्लाईन प्रक्रिया द्वारा ही स्वीकार्य होगा। आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज निम्न है :- जन्म प्रमाण पत्र (हाई स्कूल मार्कशीट), आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, शपथ-पत्र, हाई स्कूल मार्कशीट, इण्टर मिडिएट मार्कशीट, स्नातक मार्कशीट।

आवेदन की अन्तिम तिथिः- आवेदन करने की अन्तिम तिथि 20 जुलाई 2025 निधारित है। आवेदन करने हेतु कोई भी शुल्क देय नही होगा।


अनुमन्य सुविधायेः- चयनित लाभार्थी को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आर सेटीज) के द्वारा निःशुल्क 13 दिवसीय उद्यम स्थापना एवं संचालन सम्बन्धी प्रशिक्षण। कृषि निवेशो (बीज, उर्वरक, एवं कीटनाशी) पर निर्गत किये जाने वाले लाइसेन्स शुल्क की प्रतिपूर्ति। केन्द्र परिसर किराया 1000 रू0 प्रतिमाह (केवल प्रथम वर्ष (12 माह) हेतु), एग्रीजंक्शन केन्द्र की स्थापना हेतु बैंक द्वारा स्वीकृत 05.00 लाख ऋण पर अग्रिम ब्याज अनुदान अधिकतम 60000 हजार रू0 (बैंक एंडेड सब्सिडी के रूप में) की सहायता। बैंक ऋण स्वीकृत 5.00 लाख से कम होने की दशा में अग्रिम ब्याज अनुपातिक रूप से कम होगा। योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उप कृषि निदेशक जौनपुर में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।

JAUNPUR NEWS:20 परीक्षा केंद्रों पर 29 जून को बैठेंगे 8972 परीक्षार्थी   

0
JAUNPUR NEWS20 परीक्षा केंद्रों पर 29 जून को बैठेंगे 8972 परीक्षार्थी   
JAUNPUR NEWS20 परीक्षा केंद्रों पर 29 जून को बैठेंगे 8972 परीक्षार्थी   

8972 candidates will appear on 29 June at 20 examination centres,jaunpur news :

JAUNPUR NEWS IN HINDI :जौनपुर सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अवनीश कुमार सक्सेना की उपस्थिति में 29 जून 2 को आयोजित होने वाले कनिष्ठ सहायक/ कनिष्ठ लिपिक की परीक्षा के संदर्भ में बैठक तथा कार्यशाला कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक/ कनिष्ठ लिपिक की परीक्षा 29 जून  को पूर्वाह्न 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 तक आयोजित होना है। जनपद में कुल 20 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी, जहां कुल 8972 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा को सकुशल संपादित कराए जाने हेतु 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

परीक्षा को निर्विघ्न तथा पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाने हेतु अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयवर चौहान को नोडल नामित किया गया है तथा नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को सह नोडल नामित किया गया है। जिलाधिकारी तथा सचिव द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के गाइडलाइन के अनुसार सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा को संपन्न कराया जाए। केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित परीक्षा में लगाए गए सभी कार्मिक समय केंद्र स्थल पर पहुंच जाए।

परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश, इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके साथ ही सख्त निर्देश दिए गए कि अभ्यर्थियों सहित परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने वाले सभी लोगों का बायोमेट्रिक अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर समन्वय पर्यवेक्षक संजय कुमार,अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 राम अक्षयबर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : KHUTHAN NEWS:गांव में फैले अवैध बिजली के तार को विभाग ने खिचवाया 

jaunpur news पानी की बाल्टी में डूबकर 2 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत 

KHUTHAN NEWS:गांव में फैले अवैध बिजली के तार को विभाग ने खिचवाया 

0
KHUTHAN NEWSगांव में फैले अवैध बिजली के तार को विभाग ने खिचवाया 
KHUTHAN NEWSगांव में फैले अवैध बिजली के तार को विभाग ने खिचवाया 

KHUTHAN NEWS खुटहन जौनपुर : लवायन गांव के मजरे में लगा 63 केविए ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद इससे लाभान्वित होने वाले कई उपभोक्ताओं ने एक किमी दूर उपाध्याय पूरवे से अवैध तार पोल लगाकर खींच ले गए थे जिसे लेकर नाराज उपाध्याय पुरवे के डब्बू राजेश अरबिंद पप्पू गुड्डू आशुतोष बच्चा प्रकाश बिंदू यादव ने जेई को शिकायती पत्र दिया उपाध्याय पूरवे से नगवां फिडर की सप्लाई लाइन चोरी से पोल लगाकर नंगा तार गांव के दुसरे मजरे में खींच ले गए थे जिसके बाद जेई सम्बंधित बिजली कर्मी को फटकार लगाते हुए तार को कटवा लियाजेई राम अवध यादव ने बताया कि चोरी के खड़े किए गए खम्भे उखाड़े जायेगा साथ ही चोरी से लगाये गये तार व खम्भे में जिन जिन कर्मियों की संलिप्तता होगी उनके उपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी l

यह भी : पढ़े : पानी की बाल्टी में डूबकर 2 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत 

पानी की बाल्टी में डूबकर 2 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत 

0
पानी से भरी बाल्टी में डूबकर 2 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
पानी से भरी बाल्टी में डूबकर 2 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

पानी की बाल्टी में डूबकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत के बाद गांव में पसरा मातम

  • खेतासराय थाना क्षेत्र के चकमारूफपुर गांव की हृदयविदारक घटना

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय थाना क्षेत्र के चकमारूफपुर गांव में मंगलवार को दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। गांव के निवासी सतीश कुमार की दो वर्षीय इकलौती पुत्री अनिका खेलते-खेलते घर के बाहर नल के पास रखी पानी भरी बाल्टी में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब परिवार के घर के अन्दर व्यस्त थे।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां अंजू बिन्द का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों ने बताया कि घटना के बाद से वह कई बार बेहोश हो चुकी हैं और लगातार बेसुध अवस्था में हैं। पिता सतीश कुमार गमगीन स्वर में बार-बार यही कह रहे थे, काश! एक पल पहले देख लिया होता तो मेरी बिटिया बच जाती।

घर में पसरा मातम, ग्रामीण भी स्तब्ध

अनिका की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण सतीश के घर पहुंचकर ढांढस बंधाने लगे, लेकिन इस घटना ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। मासूम की मुस्कुराती तस्वीरें और उसकी भोली शरारतें अब सिर्फ यादें बनकर रह गईं। ग्रामीणों ने बताया कि अनिका बेहद चंचल और प्यारी बच्ची थी। वह हर किसी की आंखों का तारा थी।

गहरे दुःख में डूबा परिवार, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

शाम होते-होते परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के समय पूरा गांव मौजूद रहा और हर आंख नम थी। एक ग्रामीण ने कहा, ऐसी मौत बहुत ही दर्दनाक होती है। यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमारी लापरवाही का परिणाम है।

खुले जल स्रोत बन सकते हैं बच्चों के लिए जानलेवा

इस घटना के बाद ग्रामीणों के बीच भी चिंता की लहर फैल गई है। कई लोगों ने कहा कि अब वे अपने घरों में पानी से भरे बर्तनों, बाल्टियों और टंकियों को ढक कर रखने का विशेष ध्यान रखेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, छोटे बच्चों के लिए एक बाल्टी पानी भी जानलेवा साबित हो सकता है, क्योंकि उनके लिए उसमें गिरकर उठ पाना संभव नहीं होता।

दो से पाँच वर्ष की आयु में बच्चों में जिज्ञासा बहुत अधिक होती है। वे हर चीज को छूकर, देखकर और समझकर जानना चाहते हैं। ऐसे में घर में रखे पानी के बर्तन, टंकी, हौज, या बाल्टी आदि में गिरने का खतरा बना रहता है। माता-पिता को चाहिए कि इस उम्र में बच्चों को कभी भी अकेला न छोड़ें, विशेषकर जब घर में पानी भरे बर्तन खुले हों।

अनिका की मौत केवल एक मासूम की मौत नहीं, बल्कि समाज के लिए एक गहरी चेतावनी है। यह घटना बताती है कि एक पल की लापरवाही कैसे जीवनभर की पीड़ा बन सकती है। सभी बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना चाहिए और अपने घरों को सुरक्षित बनाएं। प्रत्येक अभिभावक को यह समझने की आवश्यकता है कि छोटे-छोटे एहतियात बड़े हादसों को रोक सकते हैं।

PDA पायदान पर खड़े अंतिम व्यक्ति को न्याय  दिलाने का कार्य कर रहा है,शंखलाल मांझी

0
PDA अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय  दिलाने का कार्य कर रहा है,शंखलाल मांझी
PDA अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय  दिलाने का कार्य कर रहा है,शंखलाल मांझी

PDA is working to awaken the society: Shankh Lal Manjhi

  • खेतासराय क्षेत्र के अब्बोपुर में जन चौपाल का हुआ आयोजन

खेतासराय(जौनपुर):- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शंखलाल मांझी ने कहा कि PDA (पिछड़ा, दलित,अल्पसंख्यक) का गठबंधन समाज के उस अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय और अधिकार दिलाने का कार्य कर रहा है, जिसे अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। वह क्षेत्र के अब्बोपुर गांव में आयोजित जनचौपाल को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी द्वारा किया गया, जिसमें स्थानीय जनसमस्याओं पर चर्चा की गई और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र संगठन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। शंखलाल मांझी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर और लोहिया के विचारों को जमीन पर उतारने का काम अब समाजवादी पार्टी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों की हितैषी बनकर रह गई है।

जन चौपाल से पूर्व अतिथियों का माला पहनाकर भव्य तरीके से स्वागत किया। जनचौपाल में बड़ी जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, जिला पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष श्याम नारायण बिन्द, विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, विधानसभा सचिव राकेश बिन्द, करमचंद्र यादव (चंदू), पूर्व जिला सचिव रमेश बिन्द, सिराज अहमद, हिसामुद्दीन, अशोक यादव, रामनारायण बिंद समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SHAHGANJ NEWS:70 वर्ष से ऊपर वालों को मिला लाभ

0
SHAHGANJ NEWS70 वर्ष से ऊपर वालों को मिला विशेष लाभ
SHAHGANJ NEWS:70 वर्ष से ऊपर वालों को मिला विशेष लाभ

SHAHGANJ NEWS शाहगंज (जौनपुर), । श्रीरामपुर वार्ड में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत शिविर लगाकर पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। यह शिविर स्थानीय सभासद सिकंदर साहू के प्रतिष्ठान पर आयोजित किया गया, जहां स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आयुष्मान मित्रों ने मिलकर रजिस्ट्रेशन और कार्ड वितरण का कार्य संपन्न कराया।

इस संबंध में आयुष्मान मित्र प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक करीब 100 पात्र लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी नगर के अन्य वार्डों में चलता रहेगा ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकें।

विशेष रूप से उन्होंने यह भी बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों को योजना के अंतर्गत विशेष लाभ मिलता है, जिसमें अस्पताल में भर्ती पर ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, पूर्ववर्ती बीमारियों का कवर, और नगद रहित उपचार की सुविधा भी शामिल है। इस उम्र के बुज़ुर्गों को केवल आधार कार्ड और राशन कार्ड के माध्यम से पंजीकरण कराकर कार्ड बनवाना होता है।

सभासद सिकंदर साहू ने इस मौके पर कहा कि “मेरे द्वारा वार्ड में जो भी पात्र नागरिक थे, उनके आयुष्मान कार्ड बनवा दिए गए हैं। यदि किसी पात्र व्यक्ति का कार्ड किसी कारणवश छूट गया हो तो वह मुझसे या स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सकता है। उसे योजना से जोड़कर कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि वार्ड में कोई भी पात्र नागरिक इस योजना से वंचित न रहे।”इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग और सभासद द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की और इसे एक जनकल्याणकारी पहल बताया।

रिपोर्ट – मोहम्मद कासिम