JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) शनिवार को खेतासराय थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर नायब तहसीलदार राहुल सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए फरियादियों ने कुल चार प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किए।
उपस्थित अधिकारियों द्वारा शिकायतों को गंभीरता से सुना गया, किंतु किसी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी मामलों की तह तक जाने और प्रभावी समाधान हेतु प्रशासनिक टीमों का गठन किया गया, जिन्हें संबंधित स्थलों पर जांच के लिए रवाना कर दिया गया है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय, राजस्व विभाग के अधिकारी व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
AZAMGARH NEWS,अतुल्य भारत सर्व समाजपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार मिश्रा
एम एस डी ग्रुप ऑफ कॉलेज एवं ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष व अतुल्य भारत सर्व समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सन्तोष कुमार मिश्रा राजा साहब का जन्म दिवस शान्ति पर्व के रूप में मनाया गया:…
AZAMGARH NEWS आजमगढ़ :एम एस डी ग्रुप ऑफ कॉलेज, एस के मिश्रा अनीता आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज सहित दर्जनों उच्च शिक्षा संस्थानों के चेयरमैन/प्रबंधक, अतुल्य भारत सर्व समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी विधान सभा जफराबाद व लोक सभा जौनपुर के प्रभारी डॉ सन्तोष कुमार मिश्रा राजा साहब निवासी ग्राम ख़रैला आजमगढ़ का 48 वा जन्म दिवस को शांति पर्व के रूप में मनाया गया। सुबह से ही राजा साहब के आवास पर जन्म दिवस की शुभ कामना एवं बधाई देने वाले की ताता लगा रहा।जिसमें क्षेत्र और गांव, जिला और विधान सभा जफराबाद के लोगों ने राजा साहब से मिलकर बधाई और शुभ कामना दिए। अवधेश शर्मा एडवोकेट नाई समाज के अध्यक्ष ने इस अवसर पर राजा साहब को अंग वस्त्रम भेंट कर और माला पहना कर जन्म दिवस की शुभ कामना दिया। उसके बाद महाराज चिथरु सभागार में राजा साहब ने सर्व प्रथम अपने माता पिता राजमाता सुमित्रा देवी व महाराज पंडित त्रिपुरारी मिश्रा के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करते हुए नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किए। सभागार में उपस्थित उनके शुभ चिंतकों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राजा साहब को फूलो की एक विशाल माला पहना कर स्वागत किया गया । और सभी लोगों ने पारी पारी से उन्हें प्रणाम करते हुए जन्म दिवस की बधाई और शुभ कामना दिए।
सभी को संबोधन करते हुए राजा साहब ने कहा कि यह जन्म दिवस शान्ति पर्व के रूप में मनाया जा रहा है , क्योंकि मेरे माता पिता अब नहीं है और मैंने संकल्प लिया है कि जब तक उनकी मूर्ति स्थापित नही होती है तब तक मैं कोई भी उत्साह और समारोह में भाग नहीं लूंगा। लेकिन आप लोगों के अत्यन्त प्रेम और निवेदन पर आज मैं अपने जन्म दिवस को शांति मय तरीके से मनाए जाने पर यहां पर उपस्थित लोगों को क्षेत्र वासी, प्रदेश वासी को मेरे तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद और आभार। मैने सर्व समाज के हित में और ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए अतुल्य भारत सर्व समाज पार्टी बनाया है जो संगठित हो कर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा 21 सीटों पर प्रत्याशी खड़ा कर चुनाव लड़ाया जायेगा।और यह पार्टी गठबंधन के लिए भी तैयार है। गठबंधन द्वारा सरकार बनाने में भी यह अहम भूमिका निभायेगी। जो लोग मेरे निति रीति में भरोसा रखते है वे मेरे साथ पार्टी को बढ़ाने में सहयोग करे। जो लोग पार्टी के साथ गद्दारी करेंगे तो एक दिन उनके संतान उसके साथ गद्दारी करेगा।
और जो पार्टी के उत्थान में कार्य करेगा तो उसका भविष्य उज्ज्वल होगा। उसका सामाजिक व राजनीतिक पहचान बढ़ेगा। इस अवसर पर श्रवण कुमार चित्रकार ने अपने रक्त से स्क्रैच किया हुआ राजा साहब का तस्वीर उन्हें भेंट किया। राजा साहब ने केक काटा और उसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन विंध्यवासिनी तिवारी ने किया। कार्यक्रम में रविन्द्र कुमार मिश्रा, राहुल कुमार त्रिपाठी, उत्कर्ष मिश्रा, आदर्श मिश्रा, संतोष पाण्डेय, रविकांत तिवारी, कमलजीत यादव, पप्पू राय, यश राज उर्फ़ अनिल यादव, राज भारद्वाज, जयहिंद यादव, विराट मिश्रा, अम्बे मिश्रा, सौरभ तिवारी, जैकी मिश्रा , दीक्षा राय, चिंटू राय, गोलू दुबे, राहुल दुबे आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
JAUNPUR NEWS,पेयरिंग-मर्जर के विरोध में शिक्षक संघ ने की बैठक
Meeting by Uttar Pradesh Primary Teachers Association in protest against school pairing/merger.jaunpur news:
JAUNPUR NEWS जौनपुर : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने जनपद में संजय कुमार सिंह सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय गोण्डा खास विकास क्षेत्र सिरकोनी को जिला संयोजक तथा साजेश सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय मदारपुर दोयम विकास -क्षेत्र सिरकोनी , कमलेश कुमार सिंह सहायक अध्यापक त्रिलोचन बड़ागांव विकास- क्षेत्र जलालपुर व सत्य प्रकाश मिश्र प्रधानाध्यापक कम्पोजिट विद्यालय जेठपुरा रामनगर को क्रमशः सह संयोजक उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद -जौनपुर बनाया गया है।आज के कार्यक्रम का संचालन राऐ तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता . अशोक राजभर ने की। संयोजक संजय सिंह ने कहा कि विद्यालय पेयरिंग/मर्जर के सन्दर्भ में प्रदेशीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जौनपुर में अध्यापकों के हित में संगठन कार्य करेगा।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सह संयोजक कमलेश सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार अध्यापकों के खिलाफ हो रहे अनर्गल कार्यवाही का जोरदार विरोध किया जायेगा । संयोजक व सह संयोजक बनने पर जनपद के पुराने सैकड़ों शिक्षक साथियों व नेताओं ने बहुत बहुत बधाई देते हुए कहा कि जनपद में एक बार फिर से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ नये कलेवर में कार्य करेगा और जल्द ही विद्यालय पेयरिंग/मर्जर की योजना पर रोक लगाने , तथा पदोन्नति व अन्य सभी मांगों पर शासन/प्रशासन को अवगत कराने के साथ साथ अग्रिम कार्यवाही की रणनीति बनाई जायेगी।आज के कार्यक्रम में रूद्रसेन सिंह, बृजेश सिंह,संजीव मिश्र करमजीत प्रसाद,शोभनाथ यादव, मुन्ना यादव, अरविन्द पाल, नीलेश केसरवानी, पूजा राना,भानु गौतम, रीतू प्रिया नीलम केसरवानी शैलेन्द्र सिंहशिव शंकर मौर्य,, जटाशंकर, दुर्गा यादव,राजेश यादव, ,राजेश सिंह, विवेक सिंह, सुशील उपाध्याय,शशीकला देवी,मीना कुमारी, निर्मला देवी,जया सिंह , सुनील, चन्द्र शेखर, कृष्ण कुमार गुप्ता,अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। तथा आज के कार्यक्रम में सैकड़ों शिक्षको ने भाग लिया और सभी ने संगठन को पूर्ण समर्थन दिया।
JAUNPUR CRIME NEWS : जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय पीड़िता से छेड़खानी करने के आरोपी रिंकू केवट को अपर सत्र न्यायाधीश रूपाली सक्सेना की अदालत ने 3 वर्ष के कारावास व सात हजार रुपए जुर्माने से दण्डित किया। पीड़िता की मां ने घटना की रिपोर्ट लिखाया था कि 27 जून 2018 को 3:00 बजे दिन 12 वर्षीय पीड़िता बाग में आम बीनने गई थी।आरोपी रिंकू उसे जंगल में ले जाकर गलत कार्य किया।पीड़िता ने घर आकर आपबीती बताई।पुलिस ने चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की। शासकीय अधिवक्ता वेद प्रकाश तिवारी के द्वारा परीक्षित कराए गए गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात अदालत ने आरोपी को छेड़खानी के आरोप में दोष सिद्ध पाते हुए उक्त दंड से दंडित किया।
JAUNPUR CRIME NEWS 2- खेतासराय पुलिस टीम द्वारा जिला बदर,अन्तर्जनपदीय गौतस्कर, टाप-10, हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार न्यायालय में वाद संख्या-2236/2024 के द्वारा अन्तर्जनपदीय गौतस्कर/टाप-10, हिस्ट्रीशीटर अपराधी अलीम उर्फ मो0 अलीम पुत्र अब्दुल सलाम उर्फ बिल्लर निवासी ग्राम रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष को दिनांक 10.06.2025 से 01 माह हेतु जिला बदर घोषित किया गया था, आदेश का तामिला भी अभियुक्त के परिजनों को कराया जा चुका था फिर भी अभियुक्त आदेश की अवहेलना करते हुए जनपद की सीमा के अन्दर रह रहा था । आज दिनांक 26.06.2025 को समय 13.50 बजे मुखबीर खास की सूचना पर अभियुक्त अलीम उर्फ मो0 अलीम उपरोक्त को ढ़ढ़वारा पुलिस बहद ग्राम लेदरही से नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 117/2024 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधि0 पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
JAUNPUR NEWS,कृषि यंत्र की खरीद पर मिलेगा अनुदान,बुकिंग 12 जुलाई तक
Subsidy will be available on purchase of agricultural equipment, booking till July 12 jaunpur news :
JAUNPUR NEWS IN HINDI : किसान भाइयों को कृषि यंत्र की खरीद पर अनुदान प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उप कृषि निदेशक ने जनपद जौनपुर के किसान भाइयों को अवगत कराया है कि कृषि विभाग द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न योजनान्तर्गत कृषि यंत्रों एवं कृषि रक्षा उपकरणों की खरीद पर योजनान्तर्गत अधिकतम अनुमन्य अनुदान डी0बी0टी0 के माध्यम से दिये जाने का प्रावधान है।
उक्त के क्रम में शासन के निर्देशानुसार यंत्रों की बुकिंग हेतु विभागीय पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in 27 जून को दोपहर 12 बजे से कट आफ डेट 12 जुलाई तक खुला रहेगा। यंत्रो पर अनुदान प्राप्त करने हेतु इच्छुक कृषक उक्त पोर्टल के माध्यम से आनलाइन निर्धारित टोकन धनराशि जमा करते हुए टोकन जनरेट करके कृषि यंत्र पर अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते है। किसान भाइयों से अनुरोध करना है कि उक्त पोर्टल के अतिरिक्त अन्य किसी पोर्टल पर टोकन जनरेट या धनराशि जमा न करें।
बुकिंग हेतु उपलब्ध प्रमुख कृषि यंत्र – हाई टेक हब फॉर कस्टम हायरिंग,बैच ड्रायर, कस्टम हायरिंग केन्द्र, थ्रेसिंग फलोर, फार्म मशीनरी बैंक स्मॉल गोदाम, किसान ड्रोनऑयल एक्शट्रेक्शन मिनी ऑयल एक्शट्रेक्शन यूनिट, कम्बाइन हार्वेस्टर विथ एस0एम0एस0,पापिंग मशीन, सुपर सीडर,रोटावेटर,पैडी मल्टी क्राप थेशर, पैडी स्ट्राचापर एवं अन्य समस्त कृषि यंत्र तथा फसल अवशेष प्रबन्धन के यंत्र है।
In the first phase, 57 council schools of the district were paired,jaunpur news
JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI : जनपद जौनपुर में शासन के मंशानुसार अपर्याप्त छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों में नजदीक के विद्यालयों के संसाधनों के उपयोग किए जाने,जनहित एवं छात्रहित के उद्देश्य से जन समुदाय,अभिभावक,विद्यालय प्रबंध समिति इत्यादि की सहमति तथा संबंधित विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव व संस्तुति के आधार पर,जिलाधिकारी दिनेश चंद्र के अनुमोदनोपरांत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 57 विद्यालय जिनमे 39 प्राथमिक एवं 18 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का नजदीक के परिषदीय विद्यालयों में पेयरिंग कर दिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने बताया कि उक्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा आगामी 1 जुलाई से पेयरिंग हुए विद्यालय में अध्ययन एवं अध्यापन होगा। द्वितीय चरण के पेयरिंग हेतु खण्ड शिक्षाधिकारी से 28 जून तक प्रस्ताव मांगा गया है।
Another inter-caste marriage took place in Jaunpur news
दोनों पक्ष के सहमति से भगवान निषाद राज मंदिर में धूमधाम के साथ हुई शादी
JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI जौनपुर । प्रेम की हुई जीत संदीप सेठ व मोनी निषाद का प्रेम परवान चढ़ा और यह जीने मरने की कसमें खाई ,इस संबंध के विरोधी दोनों पक्ष के परिजन आखिरकार अंतरजातीय विवाह के लिए तैयार हो गए और धार्मिक रीति रिवाज से दोनों प्रेमी जोड़े की शादी जोगियापुर के भगवान निषाद राज मंदिर गोमती नदी तट पर संपन्न हुई। जिसमें समाजसेवी एवं मंदिर के संस्थापक धर्मेंद्र निषाद व रामकृष्ण बाबा, ननकू रामराज ,जेपी निषाद मनोज नगर की विशेष भूमिका रही।
बता दे की शहर खासनपुर के निवासी संदीप सेठ का प्रेम जोगियापुर के मोनी निषाद से चल रहा था ,कई बार यह शादी करने के लिए परिजनों से मिन्नते की, लेकिन परिजन राजी नहीं हुए । परिजन इसके विरोध पर उतर आए, यह प्रेमी जोङे भी जीने मरने की कसमें खाई थे। जिसे लेकर लोगों ने दोनों परिजनों को समझाया, साल भर चली उठा पठक के बीच समाजसेवी धर्मेंद्र निषाद व रामकृष्ण बिन्द बाबा ननकू रामराज, जेपी निषाद, मनोज नगर ,नीरज निषाद ने इस मामले में हस्तक्षेप कर साकारात्मक पहल किया और दोनों पक्ष शादी के लिए राजी करवाया, इसके बाद मोनी निषाद के परिजन व संदीप सेठ के परिजन खासनपुर के चौरा माता मंदिर में विवाह की पहल शुरू हुई और वहां से भगवान निषाद राज मंदिर जोगियापुर के संस्थापक धर्मेंद्र निषाद ने शादी के लिए दोनों पक्षों को रजामंद किया था और दोनों पक्ष की रजामंदी से शादी भगवान निषाद राज मंदिर में संपन्न हुई ।
शादी पुरी रीति रिवाज से हुई अंतरजातीय विवाह पर सभी लोगों ने आशीर्वाद दिया, जिसमें वर पक्ष के खासनपुर निवासी मदन सेठ ,सोनी सेठ, पिंटू सेठ ,चिंटू सेठ मौजूद रहे। वहीं वधू पक्ष मोनी की माता अमरावती देवी भाई कल्लू व अन्य सदस्य रहे। विशेष योगदान देने वाले नीरज निषाद, शिव पूजन , प्रदीप निषाद , वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश निषाद मुकेश निषाद गोलू मौजूद रहे । बारे में समाजसेवी एवं युवा नेता धर्मेंद्र निषाद का कहना है कि जब लड़का लड़की एक दूसरे को पसंद कर रहे थे तो इसमें उनके जीवन की खुशी मिलनी चाहिए और इसलिए दोनों परिवार रजामंदी से शादी संपन्न हुई इसमें किसी को कोई एतराज नहीं है।
Now CT scan will be free in the district hospital jaunpur news
JAUNPUR NEWS today जौनपुर::जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन जॉच कराये जाने हेतु अब किसी भी प्रकार का कोई शुल्क देय नही होगा। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के राजकीय चिकित्सालय में रोगियों को निःशुल्क सिटी स्कैन सुविधा उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में उक्त सीटी स्कैन जांच हेतु जिला अस्पताल में शुल्क रु0 500 निर्धारित था। अब जॉच निःशुल्क हो जाने से गरीब, कमजोर, असहाय लोगो को मदद मिलेगी तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव द्वारा अवगत कराया गया है कि जिसे अब जनहित में निःशुल्क कर दिया गया है। इस दौरान मंत्री द्वारा कहा गया कि शासन गरीब, असहाय सहित सभी लोगो को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कटिबद्ध है। इसी क्रम में गत 23 जून को जनपद के अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत रुपए 1.56 करोड़ की लागत से स्थापित 32 स्लाइस सीटी स्कैन की मशीन का लोकार्पण किया गया था।
jaunpur Newsबदलापुर बस स्टेशन से बसों का संचालन जल्द होगा शुरू
Bus operations will start soon from Badalpur bus station jaunpur news :
JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर:बदलापुर बस स्टेशन से बसों का संचालन अब जल्द शुरू हो जायेगा dm डॉ0 दिनेश चन्द्र द्वारा नवनिर्मित बदलापुर बस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि बस स्टेशन के लोर्कापण का कार्य पूर्ण हो चुका है इसके पश्चात भी अभी तक बस स्टेशन से बसों का संचालन नही हो रहा है जिसपर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्टेशन इंचार्ज को निर्देशित किया कि बस स्टेशन को क्रियाशील करते हुए शीघ्र बसों का संचालन शुरु किया जाए,
जिससे यात्रीगण सुगमतापूवर्क यात्रा कर सके।जिलाधिकारी ने कहा कि बदलापुर के इसआधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बस स्टेशन का लोकार्पण हो चुका है किंतु संचालन नहीं किया जा रहा है यह अत्यन्त खेदजनक है, बसों के संचालन के सन्दर्भ में जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि इसे शीघ्र क्रियाशील किया जाए,अन्यथा संबंधित के विरुद्ध यथोचित कार्रवाई की जाएगीइस अवसर पर उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, खण्ड विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।
इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा बदलापुर में पीली नदी पर हो रहे खोदाई के कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने खोदाई के कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए वहां मौजूद श्रमिकों,जेसीबी संचालकों में मिष्ठान वितरित करते हुए उनके मनोबल को बढ़ाया तथा उनके कार्यो की सराहना की।उन्होंने कहा कि पीली नदी को जीवन्त करने के इस पुनीत कार्य में आप सभी का प्रयास बेहद सराहनीय है। इस दौरान जिलाधिकारी ने पोकलैण्ड चालकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया।
शाहगंज :मोहर्रम जुलूस में रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतेजाम
शाहगंज : मोहर्रम जुलूस में रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतेजाम शांति समिति की बैठक सम्पन्न
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली प्रेशर में पीस मीटिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया मोहर्रम के जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे।पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी।प्रभारी निरीक्षक ने स्थानीय नागरिकों के अलावा आयोजन से जुड़े लोगों से संवाद करते हुए कहा जुलूस से जुड़ीं व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए।
कोतवाली प्रांगण में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक मेंआगामी मोहर्रम में किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं करने पर जोर दिया। इसके साथ ही अफसरों ने नगर पंचायत, स्वास्थ्य व बिजली विभाग से संबंधित तैयारियों की बाबत आयोजकों से बातचीत की।प्रशासनिक दिशा निर्देश के अनुसार जहां-जहां ताजिया रखे जाते हैं, वहीं पर रखे जाए। जिस रास्ते से जुलूस निकलता रहा है उसी रास्ते से जुलूस निकाला जाए।उन्होंने कस्बे वासियों से इस पर्व को सहयोग करने की अपील की। बैठक मेंकोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, बड़ागांव चौकी इंचार्ज मुन्नालाल शर्मा, हां उपनिरक्षक आनंद प्रजापति, मुख्य आरसी संतोष यादव, समेत बड़ागांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद अजहर, समीम हैदर, वारिस हाशमी,अबूज़र आब्दी, खानवाई निवासी सज्जाद असकरी आसिफ आब्दी, हुसैनाबाद से मोसीम, गोणिला गांव निवासी डॉक्टर सैयद असीर,समेत पीस कमेटी के सदस्य व ताजियादारों और धर्मगुरु उपस्थित रहे।