Home Blog Page 93

jaunpur News,50 से कम छात्रों की संख्या पर बगल के विद्यालय में होगा विलय   

0
jaunpur News:50 से कम छात्रों की संख्या पर बगल के विद्यालय में होगा विलय  
JAUNPUR NEWS

If the number of students is less than 50 then it will be merged with the adjacent school ,jaunpur news :

JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर: खुटहन के खण्ड शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार उपाध्याय ने कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक आवश्यक बैठक सोमवार को बीआरसी प्रांगण में आयोजित की।जिसमें 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का बगल के विद्यालय में विलय किए जाने की बात कही।

विद्यालय में उपलब्ध संसाधन तथा छात्र संख्या पर चर्चा करते हुए बैठक में प्रधानाध्यापक से विद्यालय में उपलब्ध पुस्तक, खेलकूद के सामान तथा अन्य शिक्षक उपयोगी संसाधनों की समीक्षा की जानकारी हासिल की।

jaunpur News,50 से कम छात्रों की संख्या पर बगल के विद्यालय में होगा विलय   

एबीएसए ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिन विद्यालयों की छात्र संख्या 50 से कम है, उस विद्यालय को बगल के विद्यालय से पेयर किया जाएगा। जिससे पर्याप्त छात्र संख्या होने के बाद  शिक्षक समय सारणी के साथ रुचिकर शिक्षा प्रदान कर सकें। इस विषय पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों तथा अभिभावकों से भी विचार विमर्श किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से आलोक कुमार यादव, रामचंद्र यादव,आशीष कुमार यादव,रामनारायण गुप्ता,राकेश कुमार यादव, कुंवर प्रभाकर गुप्ता,रजनीश कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार सिंह, राज मन, शैलेन्द्र कुमार,अजय  कुमार,महेंद्र प्रताप, अजीम खान, दीपक,राम कृष्ण तिवारी, चन्द कुमार यादव,आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : JAUNPUR:कक्षा 9-10-11-12 के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति संबंधी जरूरी सूचना

JAUNPUR:कक्षा 9-10-11-12 के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति संबंधी जरूरी सूचना

0
JAUNPUR:कक्षा 9-10-11-12 के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति संबंधी जरूरी सूचना
JAUNPUR NEWS

Important information regarding scholarship for students of class 9-10-11-12 in jaunpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर :शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम् (कक्षा-9-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 के विद्यालयों को मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने, छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन से छात्रवृत्ति वितरण तक की समस्त कार्यवाही हेतु समय-सारिणी निर्गत की गयी है। जिसकी प्रक्रियात्मक कार्यवाही का विवरण निम्नवत है :कक्षा 9-12 पूर्व दशम व दशमोत्तर कक्षाओं हेतु 01 जुलाई, 2025 से 05 अक्टूबर, 2025 तक प्रदेश मे स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए आनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना, जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना,पदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना ( नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर अपालोड करके प्रमाणित करना। 02 जुलाई, 2025 से 15 अक्टूबर, 2025 तक सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उनकी अधिकारिता मे आने वाले समस्त विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों की संख्या एवं प्रोफाइल को आनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करना। 02 जुलाई, 2025 से 14 दिसम्बर, 2025 तक मास्टर डाटा में सम्मिलित व एन0एस0पी0 पोर्टल पर पंजीकृत निजी क्षेत्र के विद्यालयों की जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर मार्किंग किया जाना। 02 जुलाई, 2025 से 30 अक्टूबर, 2025 तक छात्र/छात्राओं द्वारा रजिस्ट्रेशन/आनलाइन आवेदन किया जाना है।

शैक्षिक सत्र 2025-25 हेतु पूर्वदशम् व दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 9-12 तक) जारी समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य/प्रबंधक को सूचित किया जाता है कि आनलाइन मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करनें एवं  छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन समयान्तर्गत कराना सुनिश्चित करे।

प्राचार्य पी0एम0 श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय जौनपुर ने अवगत कराया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11वीं (मानविकी संकाय) में प्रवेश हेतु रिक्तियों के सापेक्ष छात्रों से आफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई 2025 (शनिवार) को विद्यालय परिसर में आयोजित की जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी 23 जून 2025 से किसी भी कार्य दिवस में विद्यालय कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2025 निर्धारित की गयी है। यदि किसी विशेष श्रेणी में योग्य उम्मीदवार नही मिलते है तो रिक्त स्थानों को नवोदय विद्यालय समिति के मापदण्डों के अनुसार भरा जायेगा।

JAUNPUR NEWS,दीपक जावा बने अध्यक्ष पवन दुबे महासचिव  

0
JAUNPUR NEWS,दीपक जावा बने अध्यक्ष पवन दुबे महासचिव  
jaunpur news

Deepak Jawa became president, Pawan Dubey became general secretary,jaunpur news :

JAUNPUR NEWS: जौनपुर। शहर के पंजाबी मार्केट सभागार में श्री गणपति पूजा महासमिति की विशेष बैठक मुख्य संरक्षक अवधेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई जहां सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश की स्तुति के उपरान्त आगामी श्री गणेश चतुर्थी के पर्व पर मनाये जाने वाले श्री गणेशोत्सव के मद्देनजर नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। उपस्थित संरक्षक सदस्यगण की सहमति से दीपक जावा अध्यक्ष, पवन दुबे महासचिव, विशाल खत्री कोषाध्यक्ष चुने गये जिनका स्वागत उपस्थित पदाधिकारियों ने करतल ध्वनि के साथ फूल—मालाओं से किया।


उक्त अवसर पर अवधेश चतुर्वेदी ने कहा कि हमे आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि नई कार्यकारिणी आपसी सामंजस्य बनाकर बेहतर कार्य करेगी।आभार प्रकट करते हुये वर्तमान अध्यक्ष संजय जांडवानी ने कहा कि आप लोगों ने जिस तरह से विश्वास व भरोसा करके मुझे दायित्व सौंपा, मैं सभी का आभारी हूं। साथ ही नयी कार्यकारिणी को भी विश्वास दिलाता हूं कि आप लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए प्रतिबद्ध हूं और महासमिति की गरिमा बनाये रखने के लिये सदैव तत्पर रहूंगा।


कार्यक्रम का संचालन मुख्य ट्रस्टी संजीव यादव व संयोजक नवीन सिंह ने संयुक्त रूप से करते हुये नई कार्यकारिणी को बधाई दिया। साथ ही पूर्ण रूप से सहयोग करने का भरोसा जताया। इसी क्रम में लोलारक दुबे पत्रकार, अरशद कुरैशी, हरिद्वारी विश्वकर्मा एडवोकेट, डॉ0 अतुल प्रकाश यादव जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ, जगदीश प्रसाद मौर्य सभासद, शशि श्रीवास्तव एडवोकेट, शिक्षक नेता अतुल सिंह, उर्वशी सिंह एडवोकेट, विक्रम मौर्य, डा. अंजना सिंह, नीरज शाह, आनन्द अग्रहरि, संजय प्रजापति आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।


इस अवसर पर मनोज मौर्या, चन्द्रकेश यादव, पंकज जाण्डवानी, संतोष पाण्डेय, मिंटू, अदालत यादव, सुमित अग्रहरि, प्रिंस सेठ, आशीष बोस, अजय यादव, कुंदन यादव, प्रमोद ओमर, प्रीतम साहू, अभिषेक सेठ, हर्षित गुप्ता, पवन मोदनवाल, रंजीत साहू, प्रभात सेठ, राकेश सेठ, रंजीत मौर्या, प्रेमदर्शन विश्वकर्मा, कमल सेठी, डब्लू मौर्या, ईशान चतुर्वेदी, पृथु गुप्ता, वंश सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS घटिया निर्माण पर अर्धनग्न प्रदर्शन

0
Jaunpur newe
Jaunpur news

Semi-nude protest against poor road construction,jaunpur news

  • -मानक को ताख पर रखकर कराया जा रहा सीसी रोड़ निर्माण का कार्य।

जौनपुर।जिले का नगर पंचायत कजगांव के माधोपट्टी वार्ड में सीसी रोड़ निर्माण कार्य चल रहा है।जो पुरी तरह से मानक के विपरित बनवाया जा रहा है।जिसको लेकर नगरवासियों ने जमकर प्रदर्शन किया।बता दें कि एक बार फिर नगर पंचायत कजगांव अपने कारनामा के चलते चर्चा में आ गय।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त नगर पंचायत के माधोपट्टी वार्ड में सीसी रोड़ निर्माण का कार्य चल रहा है।

इस रोड़ को पुरी तरह से मानक के विपरीत बनता देखकर नगर वासियों ने सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को देकर नगरवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया।बताया जाता हैं यह कि यह एक ऐसा नगर पंचायत है जो अपने कारनामा के चलते हमेशा चर्चा में बना रहता है।मानक के अनुसार न रहने पर नगरवासियों ने प्रदर्शन किया। नगर वासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मानक को ताख पर रखकर ठेकेदार द्वारा इस सीसी रोड़ का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस सीसी रोड़ के प्रति नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी सहित सभी जिम्मेदार कुम्भकर्णी निद्रा में लीन हैं।इस दौरान राधे श्याम गौतम,सुरज कन्नौजिया,आलोक मौर्य,अखिलेश यादव,सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

UP सरकार का शिक्षालय से ज्यादा मदिरालय पर जोर

0
List View Outline Change block type or style Block Heading is at the beginning of the content and can’t be moved up Move Heading block from position 1 down to position 2 Change alignment Change text alignment Displays more block tools UP सरकार का शिक्षालय से ज्यादा मदिरालय पर जोर UP government's focus is more on liquor shops than schools
List ViewOutlineChange block type or styleBlock Heading is at the beginning of the content and can’t be moved up Move Heading block from position 1 down to position 2 Change alignmentChange text alignmentDisplays more block toolsUP सरकार का शिक्षालय से ज्यादा मदिरालय पर जोर UP government's focus is more on liquor shops than schools

UP government’s focus is more on liquor shops than schools

योगी के up सरकार का शिक्षालय से ज्यादा मदिरालय पर जोर 26हजार सरकारी स्कूल बंद, 27308 नए मदिरालय खुले। लगभग 50 हजार सरकारी विद्यालय फिर से बंद करने की तैयारी।

  • आम आदमी पार्टी स्कूल बचाओ अभियान के तहत गांव- गांव में चलाएगी हस्ताक्षर अभियान व बांधेगी रक्षा सूत्र – डॉ. अनुराग मिश्रा

JAUNPUR UP NEWS जौनपुर। आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ०अनुराग मिश्र ने पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योगी सरकार पर निशाना साधा।डॉ०अनुराग ने उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद करने और लगातार शराब की दुकानों में हो रही वृद्धि तथा देशभर में हर साल सरकारी स्कूलों से ड्रॉपआउट हो रहे लाखों बच्चों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने शिक्षा को ‘शेरनी का दूध’ कहा था, जो जितना पीएगा, उतना ही दहाड़ेगा। भारत अगर शिक्षित बनेगा, तभी विकसित बनेगा।
आम आदमी पार्टी योगी सरकार से प्रदेश के कम संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों को मर्जर किये जाने सम्बन्धी 16 जून 2025 के आदेश पर तत्काल रोक लगाये जाने की मांग करती है। योगी सरकार ने बिना सोचे समझे आरटीई कानून का उलंघन करते हुए 16जून 2025 को एक शासनादेश निर्गत किया है ,जिसमें कहा गया है कि जो कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालय हैं।

उनको पास के बड़े विद्यालयों में पेयर कर दिया जाए।और बड़ी चतुराई से भ्रमित करने के लिए मर्जर को पेयर जैसी नई शब्दावली का नाम दिया गया है और जिले स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि मर्जर शब्द का प्रयोग कदापि ना करें।16 जून 2025 को जारी मर्जर आदेश में कहीं भी न्यूनतम अथवा अधिकतम संख्या का निर्धारण नहीं किया गया।प्रदेश के अलग-अलग जनपद अपने हिसाब से मर्जर हेतु सँख्या निर्धारण कर रहे हैं।कई जनपद 50 से लेकर 100 तक की संख्या पर भी मर्जर निर्धारण कर रहे हैं। 50 से कम संख्या वाले विद्यालयों को मर्जर करने पर प्रदेश के 27 हजार सरकारी स्कूल बंद होने का आंकड़ा था, लेकिन अब यह आंकड़ा लगभग 50 हजार हो जाएगा। इतने बड़े शिक्षक विरोधी, टीईटी पास बेरोजगार युवा विरोधी, शिक्षामित्र विरोधी एवं छात्र विरोधी निर्णय को इतनी गोपनीयता से लागू किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उक्त मर्जर आदेश से शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उलंघन किया गया है, जो की कानून का अतिक्रमण है।जारी शासनादेश से बाल अधिकार अधिनियम का भी उलंघन किया गया है।उक्त कानूनों के अनुसार ही गांवों में विद्यालय स्थापित किये गए थे। मर्जर की व्यवस्था लागू होने से प्रदेश के लगभग एक लाख पैंतीस हजार सहायक शिक्षकों के पद तथा सत्ताईस हजार प्रधानाध्यकों के पद एक साथ समाप्त हो जाएंगे। साथ ही जो विद्यालय बंद होंगे उनके शिक्षा मित्र की नौकरी भी खतरे में है।RTE एक्ट जो कि उत्तर प्रदेश में लागू है उसके भाग 3 धारा 4 में स्पष्ट लिखा है कि एक किलोमीटर की सीमा में विद्यालय होना आवश्यक है।इसे किसी शासनादेश के माध्यम से अतिक्रमित नहीं किया जा सकता। यह अनाधिकार चेष्टा है।RTE एक्ट में परिवर्तन करे बिना हर एक किमी पर स्कूल की अवधारणा में परिवर्तन संभव नहीं है।एक्ट में परिवर्तन शासन के आदेश से नहीं बल्कि विधायिका के द्वारा ही संभव है।प्रदेश में बेसिक शिक्षकों के पद ना के बराबर रह जाएंगे।शिक्षा का अधिकार अधिनियम साफ़ कहता है कि 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को स्थानीय स्तर पर शिक्षा मिलना अनिवार्य है।फिर यह “मर्जर” किस अधार पर किया जा रहा है?क्या अब हम कानूनों को भी सुविधा के हिसाब से तोड़ने-मरोड़ने लगेंगे?? योगी सरकार का जोर अब शिक्षालय से ज्यादा मदिरालय पर है। योगी सरकार जब से सत्ता में आई है प्रदेश में लगभग 26 हजार स्कूल बंद हो गए, लगभग 50 हजार स्कूलों को बंद करने की तैयारी है, वहीं 2024 में 27308 शराब की दुकानों के लिए लॉटरी निकाली गई जिसके लिए 418111 आवेदन आए और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर योगी सरकार ने 2000 करोड रुपए कमा लिए।


इसके पहले जब अक्टूबर 2024 में योगी सरकार ने 50 से कम छात्र संख्या वाले 27 हजार स्कूलों को बंद करने की योजना बनाई थी, उसे समय आम आदमी पार्टी ने इसका विरोध किया था आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सरकार की इस नीतिकी आलोचना की थी।राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर सरकारी विद्यालयों को बचाने के लिए प्रदेश व्यापी आंदोलन किया गया था जौनपुर में भी जिन गांवों में स्कूल बंद किये जाने की योजना थी, वहां आम आदमी पार्टी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसके दबाव में उस समय बेसिक शिक्षा विभाग ने 4 नवंबर 2024 को ट्वीट कर इस खबर को झूठा और निराधार बताया था जो आज भी बेसिक शिक्षा विभाग के एक्स हैंडल पर मौजूद है। आम आदमी पार्टी योगी सरकार से मांग करती है कि वह इस शिक्षा विरोधी इस आदेश को तत्काल वापस ले और जब तक यह आदेश वापस नहीं होता आम आदमी पार्टी इस आदेश के विरोध में हर गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी तथा बंद होने वाले विद्यालयों के मुख्य गेट पर पूरे गांव के नागरिकों के साथ रक्षा सूत्र बांधकर उन विद्यालयों को बचाने का संकल्प लेगी।


उक्त प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, विधि प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरी, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, अल्फसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जफर मसूद समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

JAUNPUR:जौनपुर का नया जिला कारागार बनाने में लगेंगे 179.79 करोड़ 

0
JAUNPUR:जौनपुर का नया जिला कारागार बनाने में लगेंगे 179.79 करोड़ 
JAUNPUR:जौनपुर का नया जिला कारागार बनाने में लगेंगे 179.79 करोड़ 

Rs 179.79 crore will be spent in building the new district jail of Jaunpur

JAUNPUR NEWS: जौनपुर l 179.79 करोड रुपए की लागत से बन रहे निर्माणाधीन जिला कारागार का आज डीएम ने औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति,श्रमिकों की संख्या आदि की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के दौरान प्रयुक्त होने वाली सामग्री उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए तथा कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि को शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्य की प्रगति पर संतोष जताया। जिलाधिकारी ने श्रमिकों से संवाद भी किया और कहां कि सभी श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अवश्य होना चाहिए।

JAUNPUR NEWS N0 2- जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आइक्यूएसी के द्वारा  आर्यभट्ट सभागार में शनिवार को उद्योग-अकादमिक संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत उद्योग-अकादमिक सहयोग के माध्यम से अगली पीढ़ी की प्रतिभा को सशक्त बनाना: रणनीतियाँ और आगे का रास्ता विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीयू-कैट 2025 के ब्रोशर का विमोचन भी किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अडानी इंफ्रा इंडिया लिमिटेड के रणनीति एवं डिजिटल सलाहकार एवं पूर्व प्रमुख  तकनीकी-वाणिज्यिक संजीव कोठारी ने कहा कि पूर्वांचल में उद्योग अकादमिक सहयोग की अपार संभावनाएं है। उद्योग और अकादमिक समन्वय का दोनों को फायदा मिलता है। इंडस्ट्री का फायदा है कि उन्हें कुशल लोग मिल जाते है और उन्हें प्रशिक्षण नहीं देना पड़ता। अकादमिक लाभ शिक्षक प्रशिक्षण, प्रासंगिक पाठ्यक्रम, बेहतर प्लेसमेंट, वित्तपोषित प्रयोगशालाएँ और अनुसंधान है।


उन्होंने कहा कि उद्योग और अकादमिक संस्थानों के बीच गैप को हटाना होगा। साथ ही डिग्रीधारी युवाओं के कौशल की गुणवत्ता को बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि डिग्री बस एक शुरुआत है, ज़िंदगी का हर कदम इम्तिहान है। अंक नहीं, हौसला रंग लाता है, सपनों की राह साहस दिखाता है।


उन्होंने कहा कि संस्था और अकादमी संस्थाओं के साथ समन्वय की बहुत सारी चुनौतियां हैं. उद्योगों को चिन्हित कर अकादमी  संस्थानों को तैयारी करनी चाहिए। उद्योग के साथ विद्यार्थियों का इंगेजमेंट बहुत आवश्यक है। अकादमी संस्थान उद्योग से संपर्क करें और यह जाने कि उनकी क्या जरूरत है और उसके अनुरूप पाठ्यक्रम का  निर्माण करें।
कुलपति प्रो वंदना सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के ज्ञान का उपयोग अगर उद्योग नहीं पा रहे है तो यह चिंता का विषय है। उद्योग और अकादमिक दूरी को कम किया जाएगा। विश्वविद्यालय इस दिशा में हर स्तर पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों के साथ मिलकर शोध भी किया जायेगा जिससे अधिक से अधिक लोगों को उसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह,  सेंट्रल ट्रेनिंग, प्लेसमेंट एंड एक्यूवेशन सेंटर के प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रबंध अध्ययन संकाय के अध्यक्ष प्रो. अजय द्विवेदी ने भी विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का संचालन आइक्यूएसी के समन्वयक प्रो. गिरिधर मिश्र ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ धीरेन्द्र चौधरी ने किया।


इस अवसर पर पूर्व कुलसचिव बी एल आर्य, प्रो. मानस पांडे, प्रो प्रमोद यादव, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. राजेश सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष राहुल सिंह, महामंत्री शैलेन्द्र सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. देवराज, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह , डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ.रसिकेश, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव , डॉ. आई. आर.पाठक, डॉ. प्रियंका सिंह  समेत परिसर एवं महाविद्यालयों के शिक्षक शामिल रहे।

KHUTHAN NEWS दूर्गा के मुख पर मंडराती हैं मक्खियां

0
KHUTHAN NEWS दूर्गा के मुख पर मंडराती हैं मक्खियां
KHUTHAN NEWS दूर्गा के मुख पर मंडराती हैं मक्खियां

Flies hover around Durga’s face,KHUTHAN NEWS

खुटहन समाचार जौनपुर :रविवार को खुटहन के रसूलपुर इण्टर कालेज के प्रांगण में मोस्ट प्रांतीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गयाकार्यक्रम में पुरे प्रदेश से गणमान्य लोग उपस्थित रहेमां सावित्रीबाई फुले भगत सिंह व अन्य महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात् बिरहा गायकों ने उपस्थितो का मन मोह लियाहजार की संख्या में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पाखण्ड वाद से दलितों को बचाना हैउन्होंने आगे कहा दूंगा के मुख मक्खियां मंडराती जिसको वो हटा नहीं सकती फिर हमारी व आपकी रक्षा नहीं कर सकतीकाली लक्ष्मी सरस्वती ये तीनों झूठ की देवियां हैं कृष्ण और राम को यादव समाज पुजना बंद करेंगाय के गोबर में भगवान देखना बंद करें और विज्ञान को अपनायेंकार्यक्रम दलितों पिछड़ों के जीवन स्तर में सुधार के लिए आयोजित था लेकिन कुल लोग राजनीतिक मंच बना दिएदेवी देवता के अपमान के गलियारे से पीडीए पर चर्चा सुरु हो गई

राजनीति वक्ताओं ने मंच सांझा कर पीडीए पर बोलते हुए बहुसंख्यक पिछड़े समाज को मिलाने के लिए बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि

आज कानून व्यवस्था चरमरा गई है दलितों को पांच किलो राशन देकर गुलाम बनाया जा रहा है दलितों का राशन बंद होना चाहिए इसके बदले में उन्हें शिक्षा मिलनी चाहिएजो कि शिक्षा से दूर रखने का काम किया जा रहा है l 

JAUNPUR NEWS:सड़क दुर्घटना में एक कि मौत 7 घायल

0
One dead, seven injured in road accident
One dead, seven injured in road accident

Everyone was taken to the hospital with the help of police,jaunpur news

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र में रविवार की शाम दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि पाँच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक का शव जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया। पुलिस के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा निवासी 22 वर्षीय रवनीत गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता बाइक से डोभी-डंडसौली मार्ग से कहीं जा रहा था। उसकी बाइक पर निशा पुत्री सुरजीत निवासी महमदपुर थाना खुटहन और सुषमा पुत्री प्यारेलाल निवासी सिंधाई थाना शाहगंज बैठी थी।

डंडसौली की तरफ से एक बाइक पर राजन पुत्र सुरेन्द्र निवासी डंडसौली, गुलशन पुत्र राजेश कुमार निवासी सुरहन थाना दीदारगंज आजमगढ़ और गोलू खेतासराय की तरफ आ रहे थे। डोभी-डंडसौली के बीच श्मशान घाट के पास दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गई। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार सभी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल पहुँचाया। रवनीत गुप्ता की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना मनेछा गांव कुपास की है। सड़क के किनारे खड़े 50 वर्षीय अब्दुल रज्जाक निवासी मनेछा और 32 वर्षीय इसरार पुत्र सलीम निवासी गौराबादशाहपुर एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गए।

JAUNPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: विभिन्न जगहों पर हुआ योगाभ्यास

0
JAUNPUR NEWS अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विभिन्न जगहों पर हुआ योगाभ्यास
JAUNPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: विभिन्न जगहों पर हुआ योगाभ्यास

JAUNPUR NEWS: International Yoga Day: Yoga practice took place at various places

खेतासराय (जौनपुर) 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके क्रम में अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज मज़डीहा में योग कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन.डी. उपाध्याय, योग प्रशिक्षक आशीष कुमार अस्थाना तथा मिर्जा अनवर बेग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नासिर खान द्वारा दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक आशीष कुमार अस्थाना ने छात्रों व शिक्षकों को योगाभ्यास के शारीरिक व मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए विभिन्न प्रकार के आसनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस दौरान मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ. एन.डी. उपाध्याय, सचिव मिर्जा अनवर बेग उपस्थित रहे। वही खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में योग प्रशिक्षक कृष्ण मुरारी मौर्या ने योगाभ्यास कराया और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान मुख्य रूप से प्रबन्धक अनिल कुमार उपाध्याय, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, एनसीसी अधिकारी राजेश यादव, विनोद मिश्रा, रेखा यादव उपस्थित रही।

JAUNPUR NEWS अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विभिन्न जगहों पर हुआ योगाभ्यास
JAUNPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: विभिन्न जगहों पर हुआ योगाभ्यास

वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर डॉ. सूर्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. मसूद खान, डॉ. फिरदौस खान, अशोक यादव सुल्तानी, अवधेश तिवारी समेत आदि लोग उपस्थित रहे। वही स्थानीय थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय के नेतृत्व में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया। इसी के क्रम में मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहापुर में योग प्रशिक्षक डॉ. गजेंद्र पाण्डेय ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, मण्डल महामंत्री मनीष गुप्ता, शांतिभूषण मिश्रा समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

JAUNPUR पीली नदी का जीर्णोद्धार प्रगति पर ,डीएम ने ली जानकारी

0
JAUNPUR पीली नदी का जीर्णोद्धार प्रगति पर ,डीएम ने ली जानकारी
JAUNPUR पीली नदी का जीर्णोद्धार प्रगति पर ,डीएम ने ली जानकारी

DM jaunpur took information about Yellow River

JAUNPUR NEWS जौनपुर :पीली नदी के जीर्णोद्धार कार्य का DM jaunpur ने स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति के संबंध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान अपेक्षा के अनुरूप कार्य तीव्र गति से होते हुए पाया गया, जिस पर उन्होंने इस कार्य में लगे उप जिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह,अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग,खंड विकास अधिकारी बदलापुर, ग्राम प्रधान,श्रमिक व अन्य की प्रशंसा की।जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा निर्देश दिये गये है कि जनपद में पर्यावरण और जल संवर्धन के कार्य किये जाये, जिसके क्रम में पीली नदी को चिन्हित करते हुए जीर्णोद्धार का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है और इसके साथ ही नदी के किनारे लगभग 1000 पौधे रोपित करने की भी तैयारी कर ली गई है।


उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और मा0 विधायक बदलापुर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण के कुशल निर्देशन में ग्राम प्रधानगण, सिंचाई विभाग के अधिकारी,खंड विकास अधिकारी के समन्वय से पीली नदी के जीर्णोद्धार के समस्त कार्य को श्रम के आधार पर तेजी से किया जा रहा है। नदी का स्वरूप जहां पर खत्म हो गया था उस पॉइंट को चिन्हित करते हुए ठीक करने का कार्य किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक जल संचय हो सके। इस कार्य में 08 पोकलेन मशीन लगातार कार्य कर रही है और अधिक संसाधन बढ़ाने के भी प्रयास किया जा रहे हैं।


जिलाधिकारी ने इस कार्य में सहयोग प्रदान कर रहे सभी लोगो का हृदय से आभार व्यक्त किया । इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा ग्राम देवरिया, नुरूददीनपुर में स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए शासन के विभिन्न योजनाओं के सन्दर्भ में जानकारी देते हुए इच्छुक लोगों को बकरी पालन की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये गए,जिससे उनकी आय में वृद्वि हो सके।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह ,अधिशासी अभियंता सिंचाई, ग्राम प्रधानगण़ सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।