Home Blog Page 93

UP सरकार का शिक्षालय से ज्यादा मदिरालय पर जोर

0
List View Outline Change block type or style Block Heading is at the beginning of the content and can’t be moved up Move Heading block from position 1 down to position 2 Change alignment Change text alignment Displays more block tools UP सरकार का शिक्षालय से ज्यादा मदिरालय पर जोर UP government's focus is more on liquor shops than schools
List ViewOutlineChange block type or styleBlock Heading is at the beginning of the content and can’t be moved up Move Heading block from position 1 down to position 2 Change alignmentChange text alignmentDisplays more block toolsUP सरकार का शिक्षालय से ज्यादा मदिरालय पर जोर UP government's focus is more on liquor shops than schools

UP government’s focus is more on liquor shops than schools

योगी के up सरकार का शिक्षालय से ज्यादा मदिरालय पर जोर 26हजार सरकारी स्कूल बंद, 27308 नए मदिरालय खुले। लगभग 50 हजार सरकारी विद्यालय फिर से बंद करने की तैयारी।

  • आम आदमी पार्टी स्कूल बचाओ अभियान के तहत गांव- गांव में चलाएगी हस्ताक्षर अभियान व बांधेगी रक्षा सूत्र – डॉ. अनुराग मिश्रा

JAUNPUR UP NEWS जौनपुर। आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ०अनुराग मिश्र ने पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योगी सरकार पर निशाना साधा।डॉ०अनुराग ने उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद करने और लगातार शराब की दुकानों में हो रही वृद्धि तथा देशभर में हर साल सरकारी स्कूलों से ड्रॉपआउट हो रहे लाखों बच्चों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने शिक्षा को ‘शेरनी का दूध’ कहा था, जो जितना पीएगा, उतना ही दहाड़ेगा। भारत अगर शिक्षित बनेगा, तभी विकसित बनेगा।
आम आदमी पार्टी योगी सरकार से प्रदेश के कम संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों को मर्जर किये जाने सम्बन्धी 16 जून 2025 के आदेश पर तत्काल रोक लगाये जाने की मांग करती है। योगी सरकार ने बिना सोचे समझे आरटीई कानून का उलंघन करते हुए 16जून 2025 को एक शासनादेश निर्गत किया है ,जिसमें कहा गया है कि जो कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालय हैं।

उनको पास के बड़े विद्यालयों में पेयर कर दिया जाए।और बड़ी चतुराई से भ्रमित करने के लिए मर्जर को पेयर जैसी नई शब्दावली का नाम दिया गया है और जिले स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि मर्जर शब्द का प्रयोग कदापि ना करें।16 जून 2025 को जारी मर्जर आदेश में कहीं भी न्यूनतम अथवा अधिकतम संख्या का निर्धारण नहीं किया गया।प्रदेश के अलग-अलग जनपद अपने हिसाब से मर्जर हेतु सँख्या निर्धारण कर रहे हैं।कई जनपद 50 से लेकर 100 तक की संख्या पर भी मर्जर निर्धारण कर रहे हैं। 50 से कम संख्या वाले विद्यालयों को मर्जर करने पर प्रदेश के 27 हजार सरकारी स्कूल बंद होने का आंकड़ा था, लेकिन अब यह आंकड़ा लगभग 50 हजार हो जाएगा। इतने बड़े शिक्षक विरोधी, टीईटी पास बेरोजगार युवा विरोधी, शिक्षामित्र विरोधी एवं छात्र विरोधी निर्णय को इतनी गोपनीयता से लागू किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उक्त मर्जर आदेश से शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उलंघन किया गया है, जो की कानून का अतिक्रमण है।जारी शासनादेश से बाल अधिकार अधिनियम का भी उलंघन किया गया है।उक्त कानूनों के अनुसार ही गांवों में विद्यालय स्थापित किये गए थे। मर्जर की व्यवस्था लागू होने से प्रदेश के लगभग एक लाख पैंतीस हजार सहायक शिक्षकों के पद तथा सत्ताईस हजार प्रधानाध्यकों के पद एक साथ समाप्त हो जाएंगे। साथ ही जो विद्यालय बंद होंगे उनके शिक्षा मित्र की नौकरी भी खतरे में है।RTE एक्ट जो कि उत्तर प्रदेश में लागू है उसके भाग 3 धारा 4 में स्पष्ट लिखा है कि एक किलोमीटर की सीमा में विद्यालय होना आवश्यक है।इसे किसी शासनादेश के माध्यम से अतिक्रमित नहीं किया जा सकता। यह अनाधिकार चेष्टा है।RTE एक्ट में परिवर्तन करे बिना हर एक किमी पर स्कूल की अवधारणा में परिवर्तन संभव नहीं है।एक्ट में परिवर्तन शासन के आदेश से नहीं बल्कि विधायिका के द्वारा ही संभव है।प्रदेश में बेसिक शिक्षकों के पद ना के बराबर रह जाएंगे।शिक्षा का अधिकार अधिनियम साफ़ कहता है कि 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को स्थानीय स्तर पर शिक्षा मिलना अनिवार्य है।फिर यह “मर्जर” किस अधार पर किया जा रहा है?क्या अब हम कानूनों को भी सुविधा के हिसाब से तोड़ने-मरोड़ने लगेंगे?? योगी सरकार का जोर अब शिक्षालय से ज्यादा मदिरालय पर है। योगी सरकार जब से सत्ता में आई है प्रदेश में लगभग 26 हजार स्कूल बंद हो गए, लगभग 50 हजार स्कूलों को बंद करने की तैयारी है, वहीं 2024 में 27308 शराब की दुकानों के लिए लॉटरी निकाली गई जिसके लिए 418111 आवेदन आए और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर योगी सरकार ने 2000 करोड रुपए कमा लिए।


इसके पहले जब अक्टूबर 2024 में योगी सरकार ने 50 से कम छात्र संख्या वाले 27 हजार स्कूलों को बंद करने की योजना बनाई थी, उसे समय आम आदमी पार्टी ने इसका विरोध किया था आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सरकार की इस नीतिकी आलोचना की थी।राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर सरकारी विद्यालयों को बचाने के लिए प्रदेश व्यापी आंदोलन किया गया था जौनपुर में भी जिन गांवों में स्कूल बंद किये जाने की योजना थी, वहां आम आदमी पार्टी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसके दबाव में उस समय बेसिक शिक्षा विभाग ने 4 नवंबर 2024 को ट्वीट कर इस खबर को झूठा और निराधार बताया था जो आज भी बेसिक शिक्षा विभाग के एक्स हैंडल पर मौजूद है। आम आदमी पार्टी योगी सरकार से मांग करती है कि वह इस शिक्षा विरोधी इस आदेश को तत्काल वापस ले और जब तक यह आदेश वापस नहीं होता आम आदमी पार्टी इस आदेश के विरोध में हर गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी तथा बंद होने वाले विद्यालयों के मुख्य गेट पर पूरे गांव के नागरिकों के साथ रक्षा सूत्र बांधकर उन विद्यालयों को बचाने का संकल्प लेगी।


उक्त प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, विधि प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरी, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, अल्फसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जफर मसूद समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

JAUNPUR:जौनपुर का नया जिला कारागार बनाने में लगेंगे 179.79 करोड़ 

0
JAUNPUR:जौनपुर का नया जिला कारागार बनाने में लगेंगे 179.79 करोड़ 
JAUNPUR:जौनपुर का नया जिला कारागार बनाने में लगेंगे 179.79 करोड़ 

Rs 179.79 crore will be spent in building the new district jail of Jaunpur

JAUNPUR NEWS: जौनपुर l 179.79 करोड रुपए की लागत से बन रहे निर्माणाधीन जिला कारागार का आज डीएम ने औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति,श्रमिकों की संख्या आदि की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के दौरान प्रयुक्त होने वाली सामग्री उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए तथा कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि को शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्य की प्रगति पर संतोष जताया। जिलाधिकारी ने श्रमिकों से संवाद भी किया और कहां कि सभी श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अवश्य होना चाहिए।

JAUNPUR NEWS N0 2- जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आइक्यूएसी के द्वारा  आर्यभट्ट सभागार में शनिवार को उद्योग-अकादमिक संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत उद्योग-अकादमिक सहयोग के माध्यम से अगली पीढ़ी की प्रतिभा को सशक्त बनाना: रणनीतियाँ और आगे का रास्ता विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीयू-कैट 2025 के ब्रोशर का विमोचन भी किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अडानी इंफ्रा इंडिया लिमिटेड के रणनीति एवं डिजिटल सलाहकार एवं पूर्व प्रमुख  तकनीकी-वाणिज्यिक संजीव कोठारी ने कहा कि पूर्वांचल में उद्योग अकादमिक सहयोग की अपार संभावनाएं है। उद्योग और अकादमिक समन्वय का दोनों को फायदा मिलता है। इंडस्ट्री का फायदा है कि उन्हें कुशल लोग मिल जाते है और उन्हें प्रशिक्षण नहीं देना पड़ता। अकादमिक लाभ शिक्षक प्रशिक्षण, प्रासंगिक पाठ्यक्रम, बेहतर प्लेसमेंट, वित्तपोषित प्रयोगशालाएँ और अनुसंधान है।


उन्होंने कहा कि उद्योग और अकादमिक संस्थानों के बीच गैप को हटाना होगा। साथ ही डिग्रीधारी युवाओं के कौशल की गुणवत्ता को बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि डिग्री बस एक शुरुआत है, ज़िंदगी का हर कदम इम्तिहान है। अंक नहीं, हौसला रंग लाता है, सपनों की राह साहस दिखाता है।


उन्होंने कहा कि संस्था और अकादमी संस्थाओं के साथ समन्वय की बहुत सारी चुनौतियां हैं. उद्योगों को चिन्हित कर अकादमी  संस्थानों को तैयारी करनी चाहिए। उद्योग के साथ विद्यार्थियों का इंगेजमेंट बहुत आवश्यक है। अकादमी संस्थान उद्योग से संपर्क करें और यह जाने कि उनकी क्या जरूरत है और उसके अनुरूप पाठ्यक्रम का  निर्माण करें।
कुलपति प्रो वंदना सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के ज्ञान का उपयोग अगर उद्योग नहीं पा रहे है तो यह चिंता का विषय है। उद्योग और अकादमिक दूरी को कम किया जाएगा। विश्वविद्यालय इस दिशा में हर स्तर पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों के साथ मिलकर शोध भी किया जायेगा जिससे अधिक से अधिक लोगों को उसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह,  सेंट्रल ट्रेनिंग, प्लेसमेंट एंड एक्यूवेशन सेंटर के प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रबंध अध्ययन संकाय के अध्यक्ष प्रो. अजय द्विवेदी ने भी विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का संचालन आइक्यूएसी के समन्वयक प्रो. गिरिधर मिश्र ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ धीरेन्द्र चौधरी ने किया।


इस अवसर पर पूर्व कुलसचिव बी एल आर्य, प्रो. मानस पांडे, प्रो प्रमोद यादव, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. राजेश सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष राहुल सिंह, महामंत्री शैलेन्द्र सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. देवराज, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह , डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ.रसिकेश, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव , डॉ. आई. आर.पाठक, डॉ. प्रियंका सिंह  समेत परिसर एवं महाविद्यालयों के शिक्षक शामिल रहे।

KHUTHAN NEWS दूर्गा के मुख पर मंडराती हैं मक्खियां

0
KHUTHAN NEWS दूर्गा के मुख पर मंडराती हैं मक्खियां
KHUTHAN NEWS दूर्गा के मुख पर मंडराती हैं मक्खियां

Flies hover around Durga’s face,KHUTHAN NEWS

खुटहन समाचार जौनपुर :रविवार को खुटहन के रसूलपुर इण्टर कालेज के प्रांगण में मोस्ट प्रांतीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गयाकार्यक्रम में पुरे प्रदेश से गणमान्य लोग उपस्थित रहेमां सावित्रीबाई फुले भगत सिंह व अन्य महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात् बिरहा गायकों ने उपस्थितो का मन मोह लियाहजार की संख्या में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पाखण्ड वाद से दलितों को बचाना हैउन्होंने आगे कहा दूंगा के मुख मक्खियां मंडराती जिसको वो हटा नहीं सकती फिर हमारी व आपकी रक्षा नहीं कर सकतीकाली लक्ष्मी सरस्वती ये तीनों झूठ की देवियां हैं कृष्ण और राम को यादव समाज पुजना बंद करेंगाय के गोबर में भगवान देखना बंद करें और विज्ञान को अपनायेंकार्यक्रम दलितों पिछड़ों के जीवन स्तर में सुधार के लिए आयोजित था लेकिन कुल लोग राजनीतिक मंच बना दिएदेवी देवता के अपमान के गलियारे से पीडीए पर चर्चा सुरु हो गई

राजनीति वक्ताओं ने मंच सांझा कर पीडीए पर बोलते हुए बहुसंख्यक पिछड़े समाज को मिलाने के लिए बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि

आज कानून व्यवस्था चरमरा गई है दलितों को पांच किलो राशन देकर गुलाम बनाया जा रहा है दलितों का राशन बंद होना चाहिए इसके बदले में उन्हें शिक्षा मिलनी चाहिएजो कि शिक्षा से दूर रखने का काम किया जा रहा है l 

JAUNPUR NEWS:सड़क दुर्घटना में एक कि मौत 7 घायल

0
One dead, seven injured in road accident
One dead, seven injured in road accident

Everyone was taken to the hospital with the help of police,jaunpur news

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र में रविवार की शाम दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि पाँच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक का शव जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया। पुलिस के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा निवासी 22 वर्षीय रवनीत गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता बाइक से डोभी-डंडसौली मार्ग से कहीं जा रहा था। उसकी बाइक पर निशा पुत्री सुरजीत निवासी महमदपुर थाना खुटहन और सुषमा पुत्री प्यारेलाल निवासी सिंधाई थाना शाहगंज बैठी थी।

डंडसौली की तरफ से एक बाइक पर राजन पुत्र सुरेन्द्र निवासी डंडसौली, गुलशन पुत्र राजेश कुमार निवासी सुरहन थाना दीदारगंज आजमगढ़ और गोलू खेतासराय की तरफ आ रहे थे। डोभी-डंडसौली के बीच श्मशान घाट के पास दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गई। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार सभी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल पहुँचाया। रवनीत गुप्ता की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना मनेछा गांव कुपास की है। सड़क के किनारे खड़े 50 वर्षीय अब्दुल रज्जाक निवासी मनेछा और 32 वर्षीय इसरार पुत्र सलीम निवासी गौराबादशाहपुर एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गए।

JAUNPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: विभिन्न जगहों पर हुआ योगाभ्यास

0
JAUNPUR NEWS अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विभिन्न जगहों पर हुआ योगाभ्यास
JAUNPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: विभिन्न जगहों पर हुआ योगाभ्यास

JAUNPUR NEWS: International Yoga Day: Yoga practice took place at various places

खेतासराय (जौनपुर) 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके क्रम में अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज मज़डीहा में योग कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन.डी. उपाध्याय, योग प्रशिक्षक आशीष कुमार अस्थाना तथा मिर्जा अनवर बेग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नासिर खान द्वारा दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक आशीष कुमार अस्थाना ने छात्रों व शिक्षकों को योगाभ्यास के शारीरिक व मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए विभिन्न प्रकार के आसनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस दौरान मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ. एन.डी. उपाध्याय, सचिव मिर्जा अनवर बेग उपस्थित रहे। वही खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में योग प्रशिक्षक कृष्ण मुरारी मौर्या ने योगाभ्यास कराया और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान मुख्य रूप से प्रबन्धक अनिल कुमार उपाध्याय, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, एनसीसी अधिकारी राजेश यादव, विनोद मिश्रा, रेखा यादव उपस्थित रही।

JAUNPUR NEWS अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विभिन्न जगहों पर हुआ योगाभ्यास
JAUNPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: विभिन्न जगहों पर हुआ योगाभ्यास

वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर डॉ. सूर्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. मसूद खान, डॉ. फिरदौस खान, अशोक यादव सुल्तानी, अवधेश तिवारी समेत आदि लोग उपस्थित रहे। वही स्थानीय थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय के नेतृत्व में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया। इसी के क्रम में मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहापुर में योग प्रशिक्षक डॉ. गजेंद्र पाण्डेय ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, मण्डल महामंत्री मनीष गुप्ता, शांतिभूषण मिश्रा समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

JAUNPUR पीली नदी का जीर्णोद्धार प्रगति पर ,डीएम ने ली जानकारी

0
JAUNPUR पीली नदी का जीर्णोद्धार प्रगति पर ,डीएम ने ली जानकारी
JAUNPUR पीली नदी का जीर्णोद्धार प्रगति पर ,डीएम ने ली जानकारी

DM jaunpur took information about Yellow River

JAUNPUR NEWS जौनपुर :पीली नदी के जीर्णोद्धार कार्य का DM jaunpur ने स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति के संबंध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान अपेक्षा के अनुरूप कार्य तीव्र गति से होते हुए पाया गया, जिस पर उन्होंने इस कार्य में लगे उप जिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह,अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग,खंड विकास अधिकारी बदलापुर, ग्राम प्रधान,श्रमिक व अन्य की प्रशंसा की।जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा निर्देश दिये गये है कि जनपद में पर्यावरण और जल संवर्धन के कार्य किये जाये, जिसके क्रम में पीली नदी को चिन्हित करते हुए जीर्णोद्धार का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है और इसके साथ ही नदी के किनारे लगभग 1000 पौधे रोपित करने की भी तैयारी कर ली गई है।


उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और मा0 विधायक बदलापुर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण के कुशल निर्देशन में ग्राम प्रधानगण, सिंचाई विभाग के अधिकारी,खंड विकास अधिकारी के समन्वय से पीली नदी के जीर्णोद्धार के समस्त कार्य को श्रम के आधार पर तेजी से किया जा रहा है। नदी का स्वरूप जहां पर खत्म हो गया था उस पॉइंट को चिन्हित करते हुए ठीक करने का कार्य किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक जल संचय हो सके। इस कार्य में 08 पोकलेन मशीन लगातार कार्य कर रही है और अधिक संसाधन बढ़ाने के भी प्रयास किया जा रहे हैं।


जिलाधिकारी ने इस कार्य में सहयोग प्रदान कर रहे सभी लोगो का हृदय से आभार व्यक्त किया । इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा ग्राम देवरिया, नुरूददीनपुर में स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए शासन के विभिन्न योजनाओं के सन्दर्भ में जानकारी देते हुए इच्छुक लोगों को बकरी पालन की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये गए,जिससे उनकी आय में वृद्वि हो सके।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह ,अधिशासी अभियंता सिंचाई, ग्राम प्रधानगण़ सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Jaunpur Crime : सफाई कर्मी अवैध तमंचा संग गिरफ्तार

0

jaunpur Crime : अवैध तमंचा के साथ चर्चित सफाई कर्मी गिरफ्तार

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के रामपुर दवन सिंह गांव का मामला

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लालमनपुर सोनिया पुलिया के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में केस पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक रितेश कुमार द्विवेदी को बृहस्पतिवार रात गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति लालमनपुर सोनिया पुलिया के पास मिला,पुलिस ने जब तलाशी ली व्यक्ति के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर का बरामद हुआ।तमंचा बरामद होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त से जब पुछताछ की व्यक्ति ने अपना नाम हीरालाल पाल पुत्र जोखई पाल निवासी रामपुर दवन सिंह थाना सरायख्वाजा बताया, गिरफ्तार हीरालाल पाल पेशे सफ़ाई कर्मी है वैजापुर बाजार में दबंगई करता है और मारपीट अवैध कार्यो के कई घटनाओं में शामिल रहा है ।
थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत विभिन्न धाराओ में केस पंजीकृत कर लिया गया है।चालान न्यायालय समक्ष भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शाहगंज न्यूज़: करें योग रहें निरोग

0
Oplus_131072

शाहगंज जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर बसंती देवी आईटीआई पर प्रातः 5:00 बजे से 7:00 बजे तक 21 दिवसीय योग शिविर का कार्यक्रम चल रहा है जो की 21 जून को समापन होगा अतः आप सभी महानुभावों से निवेदन है कि समय पर आकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ राजकुमार मिश्रा सहसंयोजक आदरणीय हितलाल जी एवं दिवाकर मिश्र योग गुरु के रूप में योगाचार्य मनोज पांडे एवं चंद्रशेखर यादव जी लगातार योग की गंगा बहा रहे हैं आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाह गंज में योगा दिवस मनाया गया। जिसमें हॉस्पिटल के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ, गर्भवती मरीजों, तीमारदारों इत्यादि के साथ उत्साह पूर्वक सहभाग किया गया।


योग के महत्त्व को बताते हुए डॉ रफ़ीक फारूकी ने बताया कि इससे शारीर निरोग, मन मस्तिष्क स्वस्थ रहते है। डॉ हरिओम डॉ आर बी यादव, डॉ राकेश, डॉ राहुल वर्मा, मोहम्मद अब्बास, जे पी पांडेय, बबीता यादव, प्रमिला , महेंद्र सिंह, सुरेन्द्र कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

राहुल गाँधी के जन्मदिन पर वृद्धा आश्रम में वितरित किया गया फल

0

जौनपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवरक़ो वृद्धा आश्रम मे केक काटकर व फल वितरित करके निराश्रित लोगो के साथ जन्मदिन मनाया। एनएसयूआई किस शहर अध्यक्ष अमन सिन्हा ने कहा कि राहुल गाँधी आज 55 वर्ष के हो गए हैं। वे देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मुख्य चेहरा और रणनीतिक नेता के रूप में जाने जाते हैं. उनका जन्म 19 जून 1970 को हुआ था।


इस अवसर पर शहर अध्यक्ष NSUI अमन सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस और राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) में आंतरिक लोकतंत्र और पारदर्शिता लाने के लिए कई सुधार किए। इससे इन संगठनों की सदस्यता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिला। उन्होंने कृषि कानूनों की वापसी (2021), जीएसटी दरों में सुधार, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को ज़ोर-शोर से उठाया और विपक्ष की भूमिका को मजबूती दी। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीर बहादुर विक्रम सिंह बाबा द्वारा NSUI का पोस्टर जारी किया गया।


जन्मदिन के अवसर पर वरिष्ठ नेता राकेश उपाध्याय , राकेश मिश्रा मंगला, विशाल सिंह हुकुम, राजकुमार गुप्ता, प्रवीन सिंह पिंटू, अजय सोनकर, नेशार इलाही, अमिश श्रीवास्तव, nsui शहर उपाध्यक्ष रोहित पाण्डेय, कार्तिके चतुर्वेदी, nsui शहर महासचिव शुशांत पाण्डेय, कृष्णा पाण्डेय शहर सचिव सिद्धार्थ श्रीवास्तव, नितीश बिन्द, विशाल बिन्द, सार्थक श्रीवास्तव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रीय पक्षी को कुत्तों ने किया घायल

0

jaunpur news

खेतासराय( जौनपुर):- एतमादपुर गांव में बुधवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर पर कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में मोर बुरी तरह घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मोर को कुत्तों से बचाया और उसे उपचार के लिए शाहगंज स्थित डॉ. आलोक सिंह पालीवाल के पेट्स क्लीनिक एंड सर्जिकल सेंटर पर ले गए।जहाँ अब वह स्वस्थ है। गांव के बाहर खेत के मेड़ पर एक मोर घूम रहा था। तभी झुंड में घूम रहे कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। मोर की चिल्लाहट सुनकर खेत में काम कर रहे कुछ ग्रामीण दौड़े और डंडों की मदद से कुत्तों को भगाया। मोर के पंखों में गहरे जख्म पाएं गए। गांव के रविन्द्र यादव ने घायल मोर को कपड़े में लपेटकर गांव ले गए। जहां उन्होंने घायल मोर को बेहतर उपचार किया जिससे राष्ट्रीय पक्षी मोर अब खतरे से बाहर है।