Home Blog Page 95

आकाशीय बिजली गिरने से जौनपुर में 4 की मौत

0
Oplus_131072

जौनपुर ।( चंदवक)स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार की शाम काशीदासपुर गांव में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बच्चे आम के बगीचे में आम बीन रहे थे। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। बिजली गिरने की घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मरने वालो में अंश यादव, आशु यादव पुत्र राहुल यादव है जो सगे भाई थे वहीं आयुष यादव पुत्र अनिल यादव है।

सूचना मिलते ही चन्दवक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। स्थानीय प्रशासन घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई कर रहा है।

वहीं इसी थाना क्षेत्र के करनेहुआ गांव में भी आकाशीय बिजली गिरने से ब्रजेश राजभर 25 वर्ष की मौत हो गई है। मौत से परिजन में कोहराम मचा हुआ है।

समृद्धि नीट की परीक्षा हुई पास ,डॉक्टर बनेंगी

0

अच्छे रैंक से जेईई की परीक्षा में रही सफल कड़ी मेहनत और अथक प्रयास से बेटी हुई सफल : मनोज अग्रहरि

शाहगंज | नगर के रामलीला भवन चौक निवासी रेडीमेड वस्त्र प्रतिष्ठान मनोज ड्रेसेज के स्वामी समाजसेवी मनोज अग्रहरि की पुत्री संबृद्धि ने कड़ी मेहनत कर देश के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक नेशनल इलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट यूजी (नीट यूजी)  में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शनिवार को घोषित परिणाम में समृद्धि ने 720 अंकों में से 562 अंक प्राप्त कर 3613वीं रैंक हासिल किया। जिसको लेकर परिजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर व्याप्त है।

बताते चलें इसी वर्ष जनवरी माह में समृद्धि ने अभियांत्रिकी के क्षेत्र में करियर को लेकर जेईई की परीक्षा में भी अच्छे रैंक से सफलता हासिल कर चुकी है। लेकिन चिकित्सा सेवा हेतु समृद्धि ने जेईई में चयनित होने के बावजूद छोड़ दिया था। माता नूपुर व पिता मनोज अग्रहरि ने बताया कि संबृद्धि का आज की भौतिकता के बजाय बचपन से पढ़ाई में विशेष रुझान रहा। वहीं समृद्धि ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया। कहां आम लोगों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवा देना लक्ष्य है। फिलहाल नगर की बेटी का नीट में अच्छे अंक से सलेक्शन से परिजनों व क्षेत्र में खुशी व्याप्त है।

खुटहन । भूमि विवाद में मनबढ़ो ने विधवा को पीटा

0

खुटहन । भूमि विवाद में मनबढ़ो ने विधवा व उसकी पुत्री को पी बनुआडीह गांव में शनिवार की शाम भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ो ने विधवा और उसकी पुत्री को पीटकर घायल कर दिया। जिसका उपचार सीएससी पर किया गया। महिला ने चार आरोपितों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दिया है।

गांव निवासी मीना पत्नी स्व राम सिंगार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपने बैनामे की भूमि में मिट्टी पाट रही थी। तभी मनबढ़ पड़ोसी श्यामसुंदर, अमृतलाल, धर्मेन्द्र और प्रदीप उसे लात घूंसो से मारने लगे। आरोप है कि उसे बचाने आई उसकी पुत्री रिंका को भी पीटकर घायल कर दिए

तहरीम ने दूसरे प्रयास में नीट परीक्षा में हासिल की सफलता,क्षेत्र का नाम किया रोशन

0

ऑनलाइन क्लास से की तैयारी, डॉक्टर बन समाज सेवा का है सपना

खेतासराय (जौनपुर):- दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास की मिसाल पेश करते हुए यूनूसपुर गांव निवासी तहरीम इक़्तेदार ने नीट परीक्षा में 525 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की है। उन्हें ऑल इंडिया स्तर पर 27,441वीं रैंक प्राप्त हुई है। यह सफलता उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में हासिल की, जिससे यह सिद्ध हो गया कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।

तहरीम ने नीट परीक्षा की तैयारी पूरी तरह ऑनलाइन क्लासेस और डिजिटल संसाधनों के माध्यम से की। घर पर रहकर इंटरनेट की सहायता से उन्होंने एकाग्रता और रणनीति के साथ अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि पहले प्रयास में असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी, अपनी कमजोरियों को पहचाना और नए सिरे से तैयारी शुरू की।

शिक्षा की बात करें तो तहरीम ने हाईस्कूल की पढ़ाई सेंट जॉन्स स्कूल जौनपुर से पूरी की, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा जामिया मिल्लिया इस्लामिया से उत्तीर्ण कर टॉप किया। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। तहरीम की लगन और समर्पण ने यह साबित कर दिया कि सही दिशा, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

परिजनों ने बेटी की इस उपलब्धि पर मिठाइयां बाँटकर खुशी का इज़हार किया। तहरीम अब मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं और डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का सपना रखती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा बेदार अहमद, पिता इक़्तेदार अहमद और माता तंज़ीम बानो को दिया है। इस अवसर पर शाहनवाज़ सिद्दीकी, मेराज अहमद, डॉ. माहिम, अनम इक़्तेदार, गुलशन बानो, तबरेज़ अहमद सहित परिजनों और ग्रामीणों ने तहरीम को बधाई दी।

JAUNPUR NEWS:श्रेष्ठा गुप्ता ने NEET परीक्षा किया पास,डॉक्टर बनेंगी 

0
JAUNPUR NEWSश्रेष्ठा गुप्ता ने NEET परीक्षा किया पास,डॉक्टर बनेंगी 
JAUNPUR NEWSश्रेष्ठा गुप्ता ने NEET परीक्षा किया पास,डॉक्टर बनेंगी 

Shrestha Gupta passed the NEET exam, will become a doctor

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) कस्बा की होनहार छात्रा श्रेष्ठा गुप्ता ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025 में 720 में से 554 नम्बर पाकर आल इंडिया रैंक 11074 प्राप्त कर जिले का नाम गौरवांवित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और शिक्षा जगत में भी इसे प्रेरणास्रोत बताया जा रहा है। श्रेष्ठा ने कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर इस प्रतिष्ठित परीक्षा को सफलता पूर्वक उत्तीर्ण किया। उन्होंने NEET जैसी कठिन परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया कि समर्पण और निरंतरता से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

श्रेष्ठा गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय वाराणसी से और कक्षा 9 से 10 तक शिव ज्योति कोटा राजस्थान से तथा कक्षा 11 व 12 की परीक्षा यूएसएम दिल्ली से विज्ञान वर्ग में 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। मेडिकल क्षेत्र में जाने का सपना उन्होंने बचपन से ही देखा था, और उसी दिशा में उन्होंने अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखा। वे प्रतिदिन निर्धारित समयानुसार पढ़ाई करती थीं और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देती थीं। उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता, शिक्षकगण एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया है। श्रेष्ठा के पिता डॉ. अमलेंद्र गुप्ता ने बताया कि, श्रेष्ठा बचपन से ही पढ़ाई में गंभीर रही है और उसे डॉक्टर बनने का जुनून था। उसने अपनी मेहनत से हमारा और जिले का नाम रोशन किया है।

श्रेष्ठा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया है। उन्होंने कहा, यह सफलता अकेले मेरी नहीं है। मेरे माता-पिता ने हर कदम पर मेरा साथ दिया। मेरे शिक्षकों ने मुझे हमेशा प्रेरित किया और सही दिशा में मार्गदर्शन दिया। श्रेष्ठा अब देश के किसी प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई करके एक कुशल डॉक्टर बनने का सपना पूरा करना चाहती हैं। उनका उद्देश्य न केवल एक सफल चिकित्सक बनना है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देकर समाज को कुछ लौटाना भी है।

उनकी इस उपलब्धि से जौनपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए यह संदेश जाता है कि लगन, अनुशासन और धैर्य से किसी भी बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। डॉ.शौकत खान, डॉ.आलोक पालीवाल, दीपक गुप्ता प्रबंधक रामदेव विद्या मंदिर गुरैनी, डॉ. अरविन्द गुप्ता, मनीष गुप्ता भाजपा नेता, नवीन चतुर्वेदी, डॉ. सालिम, डॉ. प्रमोद भारद्वाज, सुभाष कुशवाहा भाजपा नेता, विनोद साहू पत्रकार, आनंद बरनवाल, अनूप गुप्ता समेत आदि लोगों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

विश्व रक्तदान दिवस पर तीन यूनिट रक्तदान

0
विश्व रक्तदान दिवस पर तीन यूनिट रक्तदान
विश्व रक्तदान दिवस पर तीन यूनिट रक्तदान

जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने किया प्रेरक योगदान

खेतासराय (जौनपुर) विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर शनिवार को जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए तीन यूनिट रक्तदान किया। समिति के सदस्यों ने स्थानीय ब्लड बैंक में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया और समाज को सेवा व सहयोग का संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल महामंत्री मनीष धर्मरक्षक ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे न केवल किसी ज़रूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह समाज में सहयोग व एकजुटता की भावना को भी मजबूत करता है।

समिति के अन्य सदस्यों ने भी नियमित रक्तदान करने का संकल्प लिया और लोगों से अपील की कि वे भी आगे आकर इस पुनीत कार्य में भाग लें। कार्यक्रम के अंत में ब्लड बैंक की ओर से रक्तदाता वंश श्रीवास्तव, विशाल साहू व दीपक देवंशी को प्रमाणपत्र व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

DM JAUNPUR ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में AC लगाने के निर्देश दिए है   

0
DM JAUNPUR ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में AC लगाने के निर्देश दिए है   
DM JAUNPUR

has given instructions to install AC in the emergency room of the district hospital. dm jaunpur

JAUNPR NEWS जौनपुर :DM JAUNPUR डॉ० दिनेश चंद्र ने आज  जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा चिकित्सालय के इमरजेंसी कक्ष पैथोलॉजी कक्ष,आयुष्मान विभाग का निरीक्षण किया गया।इमरजेंसी कक्ष के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ए.सी. लगाने हेतु निर्देशित किया।उन्होंने पैथोलॉजी कक्ष में समस्त जांचों के बारे में जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने मरीजों से सीधे संवाद करते हुए उनसे अस्पताल में दिए जाने वाले स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। आयुष्मान विभाग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयुष्मान मित्र को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों का काउंसलिंग कर संख्या बढ़ाई जाए। रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला एवं मेडिकल कॉलेज जौनपुर के तत्वाधान में जिलाधिकारी द्वारा रक्तदाता को उत्साहित किया गया एवं अधिक अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की गई।  

जौनपुर के अनीश राजपाल NEET परीक्षा हुए पास,गांव में खुशी का माहौल

0
Oplus_131072

Anish Rajpal of Jaunpur passed the NEET exam, wave of happiness in the district :

NEET RESULT 2025 JAUNPUR : जौनपुर के होनहार छात्र अनीश राजपाल ने नीट की परीक्षा पास कर के न केवल अपने परिवार बल्कि जनपद जौनपुर का नान रोशन किया है इस छात्र की सफलता क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत है ।


धर्मापुर क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव निवासी राजेश कुमार पाल के पुत्र अनीश आल इंडिया में 12871 वीं रैंक है 720 में 549 अंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। अनीश के पिता सोशल ऑडिट विभाग में प्रभारी जिला समन्वयक है माता सरोज पाल गृहणी है । अनीश अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरु शिक्षक, परिवार के बड़े बुजुर्ग और माता – पिता को दिया है।

रास्ट्रीय एजेंसी NTA की तरफ से नेशनल एलीजिबिटी कम एंट्रेस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट NEET UG 2025 के रिजल्ट में अनीश के परसेंटाइल की बात करे तो 994153397 है। अनीश की इस क़ामयाबी से क्षेत्र के छात्रों में उत्साह है तो वही अनीश के घर पर लोगो का जमावड़ा है एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशिया मना रहे है । परिवार वाले भी अपने बेटे की इस सफलता पर गदगद है।

ऑल इंडिया की बात करे तो 2025 इस वर्ष नीट यूजी की परीक्षा में राजस्थान के महेश कुमार ने टॉप किया है। मध्यप्रदेश के उत्कर्ष ने दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र के कृषग जोशी है।

चौथा स्थान मृणाल किशोर झा दिल्ली , पांचवे स्थान पर अविका अग्रवाल दिल्ली ,छठवे स्थान पर जेनिल विनोद भाई भयानी गुजरात,सातवें स्थान पर केशव मित्तल पंजाब, आठवें स्थान पर झा भव्य चिराग, नवां स्थान हर्ष केदावत दिल्ली ,दसवाँ स्थान महाराष्ट्र के आरव अग्रवाल ने हासिल किया है।

भीषण गर्मी के चलते आठवीं तक के विद्यालय 30 जून तक बंद

0

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समस्त जनपद, उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन वीण संचालित विद्यालयों/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश के संबंध में।
26.12 24 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्राणाधीन संचालित विद्यालयों / मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 20.05.2025 से दिनांक 15.06.2025 तक की ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

वर्तमान में अत्याधिक गर्मी एवं हीट-वेव के दृष्टिगत दिनांक 30.06.2025 तक विद्यालय में पठन पाठन हेतु छात्र-छात्राएँ विद्यालय में उपस्थित नहीं होंगे। दिनांक 01.07.2025 से पठन पाठन हेतु छात्र-छात्राएँ नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। दिनांक 16.06.2025 से विद्यालय परिषद के पत्रांक बे०शि०प०/15520-693/2024-25 दिनांक 26.12.2024 में निर्धारित समय / सारिणी के अनुसार ही संचालित किये जायेंगे तथा शिक्षक/शिक्षामित्र / अनुदेशक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासकीय एवं अन्य कार्यों को पूर्ण करेंगे।

मान्यता प्राप्त विद्यालयों हेतु विद्यालय प्रबन्ध समिति यथावश्यक निर्णय लेने के लिये अधिकृत होगी। कृपया उक्त आदेश का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

रामलीला भवन चौराहे पर ‘राजू स्वीट्स नमकीन एंड स्नैक्स’ का भव्य शुभारंभ

0

शुद्धता व स्वाद की गारंटी के साथ राजू स्वीट्स का शुभारंभ, भगवताचार्य गोपीनाथ त्रिपाठी ने कराया उद्घाटन

शाहगंज (जौनपुर) नगर के रामलीला भवन चौराहा, मेंन रोड स्थित ‘राजू स्वीट्स नमकीन एंड स्नैक्स’ का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। उद्घाटन विख्यात मानस कोकिल भगवताचार्य पंडित गोपीनाथ त्रिपाठी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनों में विशेष उत्साह देखा गया।

प्रोपराइटर राजू मोदनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठान में ग्राहकों को शुद्ध, ताजगीपूर्ण एवं गुणवत्तापरक मिठाई एवं नमकीन की सेवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि “ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारा प्रथम उद्देश्य है, और हम पूर्ण स्वच्छता के साथ स्वाद की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।”

शुभारंभ अवसर पर मनीष जायसवाल, सानू अग्रहरि, देवी प्रसाद चौरसिया मंटू, दीपक अग्रहरि, प्रथम यादव, नवीन मोदनवाल एवं कमलेश अग्रहरि जैसे गणमान्य जन उपस्थित रहे। सभी ने राजू स्वीट्स नमकीन एंड स्नैक्स की सेवा, गुणवत्ता व नवाचार की खुले दिल से सराहना की। स्थानीय लोगों में मिठाई प्रेमियों के लिए यह प्रतिष्ठान एक नई सौगात के रूप में देखा जा रहा है।