जौनपुर(जफराबाद)आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने से कोई भी असुविधा आड़े नहीं आ सकती। मेहनत और लगन के बल सफलता की बुलंदियों की बुलंदियां हासिल कर गांव व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। कचगांव निवासी नरेंद्र प्रसाद मिश्रा के पुत्र विशाल मिश्रा( 22) वर्ष एसबीआई बैंक में पीओ के पद पर चयन हुआ है। परिजनों में खुशी का माहौल है । विशाल की यह बड़ी सफलता है।ग्रामीणों का कहना है कि विशाल ने मेहनत से पढ़ाई करके गांव व प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है। विशाल मिश्रा की माध्यमिक शिक्षा प्रकाश ग्लोबल से ग्रहण किए हैं ।
विशाल कि सफलता पर पिता नरेंद्र प्रसाद व माता क्षमा मिश्रा फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रकाश ग्लोबल से इंटर तक की शिक्षा ग्रहण किए।इसके बाद बीएचयू से बीए व एम ए की शिक्षा ग्रहण किया । वह हमेशा से मेहनत करता है जिससे यह सफलता प्राप्त हुआ।इनके दादा स्व राधे मोहन मिश्रा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित थे।उनका प्रभाव पर बच्चों पर पढ़ रहा है। इस सफलता पर महेंद्र मिश्रा, सत्येन्द्र, सत्य प्रकाश मिश्रा, राजेश, संतोष, मनोज, सहित अन्य लोगों ने बधाई दिया
Jaunour News जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 वंदना सिंह की अध्यक्षता में संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्यों के साथ समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन मीटिंग संपन्न. कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि किसी भी कॉलेज में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है इसके बिना प्राचार्य अपने कॉलेज में किसी भी बच्चों का प्रवेश नहीं ले पाएंगे
उन्होंने प्राचार्यों से कहा कि नव प्रवेशी बच्चों का रजिस्ट्रेशन विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम जल्द से जल्द से कराना सुनिश्चित करें. नोडल अधिकारी प्रवेश समर्थ प्रो. मिथिलेश सिंह ने पूरे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर करके दिखाया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, उपकुलसचिव अमृतलाल,अजीत सिंह तथा बबीता सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे.
Weather Today, it will rain in the districts around Purvanchal including Jaunpur
Weather Today Jaunpur मौसम की भविष्यवाणी। जौनपुर आसपास पूर्वांचल तथा उत्तरी भारत में प्रचंड और विकराल गर्मी का आज आखिरी दिन है दोपहर में फिर प्रचंड गर्मी और धूप रहेगी लेकिन बादलों का आना-जाना बढ़ता चला जाएगा ।
कल अर्थात 14 जून से जौनपुर और इसके आसपास के सभी जिलों में दूसरी मानसूनी लहर से बूंदाबांदी हल्की वर्षा कहीं-कहीं अच्छी वर्षा बिजली की गरज चमक वज्रपात के साथ झंझा झकोर घन गर्जन वारिद माला के साथ प्रारंभ हो जाएगी कहीं कम तो कहीं अधिक लेकिन वर्ष का क्रम शुरू हो जाएगा
मौसम विभाग आज स्काई वेदर के सारे अनुमान ग्रस्त हो गए जब किए लोग लाखों रुपया वेतन पाते हैं और उपग्रह से लेकर लाखों करोड़ों रुपए के यंत्र इनके पास रखे हुए हैं इन्होंने कल ही पूरे प्रदेश में अर्थात 12 और 13 जून को आंधी तूफान बवंडर और प्रचंड वर्ष की भविष्यवाणी कर दी जो सभी समाचार पत्रों में मोटे-मोटे हेडलाइंस में छापी गई थी और उन्हें अपना यह आकलन वापस लेना पड़ा
हमारे अलका शिप्रा वैष्णवी केंद्र के द्वारा जो भविष्यवाणी 5 जून को की गई थी वह एक-एक अक्षर सही हुई और आज अर्थात 13 तक भयंकर और महा प्रचंड गर्मी पसीना और उम्र से सब की तेरही हो चुकी है
प्रतीक्षा की घड़ियां आज शाम तक समाप्त हो जाएंगे हवा में धीरे-धीरे नामी और ठंडापन बढ़ता जाएगा और कल दिन बीते हर जगह शरीर को खिला देने वाली मानसूनी वर्षा शुरू हो जाएगी इसलिए आवाज और खेल लीजिए और एक बार फिर लगातार 48 वर्षों से हमारे केंद्र की भविष्यवाणी सही होगी जो 99 परीक्षित की दर से सही हुई जो दुनिया का एक नौंवा आश्चर्य है
आज तो हमारी भविष्यवाणी सही होने की शुभकामना हमारे शत्रु और आलोचक गण ऊपर से मित्र अंदर से महान शत्रु आस्तीन के सांप और प्रेजेंट ईर्ष्या द्वेष जलन रखने वाले लोग भी कर रहे होंगे और इसी के साथ लगातार 10 दिनों की भयानक झुलसा देने वाली और पसीने से डर कर देने वाली और खोपड़ी हिला देने वाली गर्मी धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी
हमारे अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम पूर्वानुमान और विज्ञान अनुसंधान केंद्र के अनुसार अभी भयंकर गर्मी और अग्नि वर्षा एक दिन अर्थात आज 13 जून तक तक जारी रहेगी जो कि हमने 15 दिन पहले कई समाचार पत्रों में लिख दिया था
जबकि भारतीय मौसम विभाग और स्काई वेदर आज से ही जौनपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तरी भारत में आंधी तूफान वर्षा दिखा रहा है 5 जून से 13 जून तक आग उगलता रहेगा सूर्य आसमान से बरसेगी आज पारा होगा 44 के पार मच जाएगा हाहाकार 13 के पहले नहीं होना है उद्धार 14 जून से मौसम बदलने और वर्षा होने की प्रबल संभावना बन रही है वैसे मौसम का परिवर्तन कल अर्थ 13 जून से दिखना शुरू हो जाएगा
आज का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32डिग्री सेल्सियस रहेगा हल्के-फुल्के बादलों के अलावा प्रचंड तेज धूप और भीषण गर्म मौसम रहेगा वर्षा की संभावना नहीं है । अचानक कुछ क्षेत्रों में बादल के साथ बूंदाबांदी हो सकती है यद्यपि इसकी संभावना बहुत कम है
पूर्वी हवा होने के कारण या गर्मी 49 डिग्री के समान असर करेगी गर्मी सूचकांक अर्थात हिट इंडेक्स 50 के आसपास होनेसे पूरा जन जीवन अभी दो दिनों तक बुरी तरह अस्त-व्यस्त रहेगा अब देखना है कि खरबो रूपयों के आश्चर्यजनक मौसम यंत्रों और उपग्रह से सुसज्जित भारतीय मौसम विभाग और स्काई वेदर की भविष्यवाणी सही होती है या कुछ सावधानियां और ज्योतिष पंचांग और भारतीय कहावत पर आधारित हमारे केंद्र की 15 दिन पहले की भविष्यवाणी सही होती है
कल के बारे में अनुमान है कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा कल भी खुली धूप और साफ चटक मौसम होगा कहीं-कहीं बादल हो सकते हैं वर्ष की कोई विशेष संभावना नहीं है लेकिन यह याद रखने की बात है कि कभी भी और कहीं भी अचानक तेज हवा वज्रपात आंधी तूफान के साथ मौसम बदल सकता है और हल्की वर्षा हो सकती है।
हवा की दिशा परिवर्तित होती रहेगी मुख्य रूप से पूर्वी रहेगी और हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रहेगी वायुमंडल में आर्द्रता की मात्रा 25 से 70% के बीच रहेगी पूर्वी हवा होने के कारण वास्तविक गर्मी और तापमान 5 डिग्री अधिक प्रतीत होता 43 डिग्री सेल्सियस ऐसा लगेगा मानो हम 48 डिग्री तापमान में रह रहे हैं न्यूनतम तापमान 32 डिग्री होने से रात को सोना असंभव हो जाएगा
वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से 200 के बीच रहेगा जबकि पराबैंगनी किरणों का स्तर 7 से 11 के बीच रहेगी जो बहुत खतरनाक है वायु प्रदूषण और प्रदूषण कारकों की मात्रा मध्यम रहेगी
अचानक आंधी बवंडर के साथ वर्षा हो जाए तो अलग बात जौनपुर और आसपास के सभी पूर्वांचल के जिलों में और उत्तरी भारत के अनेक भागों में यह प्रचंड सुपर अर्थात महान तापलहर सब कुछ झुलसाकर हाहाकार मचा का पूर्वी हवा में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 13 जून के आसपास धीरे-धीरे सुधार पर आ जाएगी और 13 -14 जून को जौनपुर सहित कई भागों में वर्षा होने की प्रबल संभावना बन रही है आज और कल बेहद सावधान रहना है।
मानसून का पहला कमजोर चक्र जौनपुर उत्तर प्रदेश पूर्वांचल से जा चुका है और अभी यह दक्षिण भारत महाराष्ट्र से लेकर उड़ीसा बंगाल पूर्वोत्तर भारत में घनघोर वर्षा कर रहा है अगला मानसूनी चक्र 14 से सकरीहोकर 21 तक वर्षा करेगा तब तक बहुत ही प्रचंड भयंकर गर्मी झेलना पड़ेगा।
केरल से मुंबई तक नया मानसूनी चक्र 11 से 12 के बीच विकसित होगा और केरल कर्नाटक गोवा तमिलनाडु आंध्र प्रदेश तेलंगाना उड़ीसा महाराष्ट्र मुंबई नालासोपारा वसई विरार दहानू रोड सूरत अहमदाबाद वापी वलसाड पुणे ठाणे नवी मुंबई कांदिवली बोरीवली मुलुंड हर जगह भारी से बहुत भारी वर्षा 12 जून तक प्रारंभ हो जाएगी और लोगों को बहुत राहत मिलेगी उत्तर भारत और जौनपुर वासियों को 14 जून तकिया खुशखबरी प्राप्त होगी
डॉ दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि एवं निदेशक अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम पूर्वानुमान एवं विज्ञान अनुसंधान केंद्र जौनपुर कल 2:24 पर अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अंत में हमेशा की तरह हमारी ही भविष्यवाणी सही होगी मौसम विभाग के अनुसार तो आज जौनपुर और उत्तर प्रदेश में वर्ष होनी चाहिए थी जो पूरी तरह गलत हुई इसी तरह लापरवाही पूर्व काम करने वाले सरकारी विभाग और अनुमान पर चलने वाले निजी विभाग लगातार फेल होते रहेंगे क्योंकि यह लोग कड़ी धूप आंधी तूफान में बाहर निकाल कर काम नहीं करते केवल एयर कंडीशनर रूम में यंत्रों को देखकर जो भी उल्टा सीधा मन में आता है हनुमान व्यक्त कर देते हैं जौनपुर में इंटरनेट पर आधारित कुछ तथा कथित बड़े समाचार पत्रों का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर नहीं हुआ जबकि इस बार पांच बार जौनपुर का तापमान 45 डिग्री पार किया है।
भदोही! ज्ञानपुर श्रम विभाग तथा मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व न्याय नेटवर्क के सयुक्त रूप से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें श्रम विभाग द्वारा इस कार्यक्रम का संचालन किया गया जिसमें इंद्रजीत तिवारी जी ने सभी अधिकारी गण का माल्यार्पण कराया गया जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, चाइल्ड लाइन, CWC अध्यक्ष, श्रम विभाग , ईट भट्ठा संघ के अध्यक्ष और इस गोष्ठी में मौजूद रहे जिसमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा यह बताया गया कि सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया जाए तथा CWC अध्यक्ष महोदय ने बताया कि जब भी कहीं से भी मजदूर आए तो उन मजदूरों के जो बच्चे हैं उनका नामांकन सरकारी नजदीकी विद्यालय में करवाया जाए ताकि जिससे बाल श्रम का खतरा कम होने का असर रहता है जब बच्चे शिक्षा से जुड़ेंगे तो बाल श्रम काम होता चला जाएगा इसी कड़ी में मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान तथा न्याय नेटवर्क मनोज कुमार पाल जी द्वारा बताया गया कि जो भी मजदूर कहीं से आ रहे हैं उनके बच्चे नजदीकी विद्यालय में नामांकित हो और जो श्रमिक आए हुए हैं उनके लिए एक डायरी सुनिश्चित हो की जो भी मजदूर आए उनका लेखा-जोखा उसे डायरी पर हो जिसमें जिला बंधुआ निगरानी समिति के सदस्य श्री बृजेश कुमार बनवासी जी ने बताया कि हम अपने माध्यम से सभी वनवासी बस्तियों में जाकर के उन लोगों को जागरुक करते हैं ताकि उनके बच्चे नियमित स्कूल जाएं कहीं जाने से पहले अपने ग्राम प्रधान को सूचित करें कि वह किस जगह जा रहे हैं और जब अपने परिवार के साथ अपने बच्चों को लेकर जा रहे हैं तो उसी जगह अपने बच्चों का नामांकन कारण ताकि वह शिक्षा से वंचित न रह सके जिसमें ईट भट्ठा संघ के अध्यक्ष मिठाई लाल दुबे जी ने बताया कि अब यह सुनिश्चित किया जाए की सभी ईट भट्टे पर पानी की व्यवस्था हो शौचालय की व्यवस्था हो रहने की व्यवस्था हो हिसाब किताब की व्यवस्था सुनिश्चित हो और उनके जो बच्चे हैं नजदीकी विद्यालय में नामांकित हो यदि जो भी ईट भट्ठा पर कोई भी बच्चा कार्य करते हुए यदि मिला तो श्रम विभाग द्वारा उस पर कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यक्रम में सभी लोगों को बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ जिसमें संस्था द्वारा अजय कुमार यादव, बृजेश बनवासी, और मनोज कुमार पाल तथा श्रम विभाग से इंद्रजीत तिवारी, वीरेंद्र यादव, दीपक तथा रामविलास, सोनी चौरसिया प्रभारी चाल्ड लाइन, सीमा सिंह, उपासना हेड कास्टेबल तथा संदीप दुबे विधिक सलाहकार, हरिलाल पाल टास्क फोर्स मेंबर आदि लोग मौजूद रहे।
शाहगंज,जौनपुर। विद्युत विभाग की लापरवाही और उदासीनता के चलते भीषण गर्मी में सैकड़ों गांवों की जनता को जबरदस्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय विद्युत उपखंड बूढ़ूपुर फीडर पर आई तकनीकी खराबी ने क्षेत्र में हाहाकार मचा दिया है। बीते एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। जहां दूसरे क्षेत्र में ग्रामीणों को 18 घंटा विद्युत आपूर्ति मिल रही है वहीं बूढ़ूपुर फीटर के बड़ागांव साराय मोहद्दीनपुर अरगूपुर खुर्द खानवाई जमुनिया समेत दर्जनों गांव में विद्युत आपूर्ति मात्र 2 से 3 घंटे तक सीमित हो गई है लगभग 1 सप्ताह से ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति किस्तों में बांटी जा रही है कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग अन्य स्थानों पर भी विद्युत सप्लाई दे रहा है जिससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि विभागीय जिम्मेदारों से संपर्क करना भी नामुमकिन हो गया है। न तो जेई का मोबाइल लग रहा है, न ही लाइनमैन और निजी कर्मचारियों के फोन उठ रहे हैं।
बड़ागांव साराय मोहद्दीनपुर अरगूपुर खुर्द खानवाई जमुनिया तिसौली जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में हजारों लोग भीषण गर्मी में बेहाल हैं। भारत सरकार की तरफ से जहां चेतावनी दी गई है कि प्राचंट गर्मी को देखते हुए लोग अपने घरों में रहे मगर क्षेत्र के विद्युत विभाग के उदासीन रवैया के कारण लोग अपने घरों को छोड़कर बाग बगीचे पेड़ों के नीचे व मैदान क्षेत्र में शरण लेने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है।
बड़ा गांव के प्रधान पद के भावी उम्मीदवार मोहम्मद वारिस हाशमी, पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद अजहर, समीम हैदर, हसन मेहंदी, ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र बिंद, बबलू इलेक्ट्रीशियन, रईस अहमद,समेत खानवाई ग्राम निवासी सज्जाद अंसारी, ने सवाल उठाया है कि यदि इस विभागीय अनदेखी से किसी की जान-माल का नुकसान हो गया, तो जिम्मेदार कौन होगा?शिकायतों के बावजूद विभाग की चुप्पी और गैरजिम्मेदार रवैया लोगों की नाराज़गी का मुख्य कारण बनता जा रहा है।
खेतासराय(जौनपुर):- क्षेत्र के सोंगर गांव में बिजली की गंभीर समस्या से ग्रामीण बेहाल हैं। बीते 24 घंटे में दो ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव में अंधेरा पसरा हुआ है और लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हैं। इस ट्रांसफार्मर से जुड़े 150 से अधिक उपभोक्ता बिजली संकट का सामना कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सोंगर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत गांव में स्थापित 250 केवीए का ट्रांसफार्मर 7 जून को अचानक जल गया। ग्रामीणों की शिकायत पर विभाग ने अगले दिन नया ट्रांसफार्मर लगवाया। हालांकि, उसके कुछ ही देर बाद उसमें से फिर धुआं निकलने लगा।
गांव निवासी इश्तियाक ने बताया कि जब ट्रांसफार्मर से धुआं उठने लगा तो स्थानीय लाइनमैन ने ओवरलोडिंग की आशंका से कुछ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर जांच की, परंतु ट्रांसफार्मर फिर भी काम नहीं कर सका। इससे गांव में बिजली की स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पांच दिन से उन्हें भीषण गर्मी में रातें जागकर गुजारनी पड़ रही हैं। पंखे और कूलर ठप हो चुके हैं और बच्चों व बुजुर्गों की हालत सबसे ज्यादा खराब हो रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर जेई देवेंद्र यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर जला नहीं है, बल्कि ओवरलोड के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी जांच कराकर समस्या का समाधान जल्द कर दिया जाएगा।
jAunpur News : नगर पंचायत में नहीं कराया जा रहा दवा का छिड़काव,लोग परेशान -जिले के नगर पंचायत कजगांव में इस समय मच्छरों के प्रकोप के कारण जहां लोग डेंगू व मलेरिया जैसी घातक बीमारी के शिकार हो रहे हैं वहीं दुसरी तरफ नगर पंचायत में रहने वाले लोग पुरी तरह से परेशान है।
देर रात तक मच्छरों के चुगने से जाग रहे हैं मच्छरों का प्रकोप का आलम यह है कि दिन हो या रात उनका वार चलता ही रहता है मच्छरों के प्रकोप से अधिकांश छोटे-छोटे बच्चे मलेरिया व डेंगू की गिरफ्त में आ जा रहे हैं इसके बावजूद नगर पंचायत पुरी तरह से कुम्भकर्णी निद्रा में मस्त है नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों का कहना है कि गर्मी का मौसम चलने के कारण इस समय मच्छरों का प्रकोप बहुत तेजी से बड़ा हुआ है।ऐसी दशा में मच्छरों का दवा छिड़काव नही किया जा रहा है।मच्छरों के दवा के छिड़काव के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है मच्छरों के विषैले प्रकोप से बचाने वह लोगों को राहत पहुंचाने का कोई उपाय ठीक ढ़ग से नहीं किया जा रहा जब कि शासन द्वारा इस विभाग को धन और दवा भी उपलब्ध कराया जाता है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित अधिशासी अधिकारी व अन्य कर्मचारी भी मच्छरों की हनक से भयभीत होकर उनके विरुद्ध अभियान चलाने में अपने आप को कमजोर समझते हैं क्या कारण है कि मच्छरों के विरुद्ध कीटनाशक दवा का छिड़काव सिर्फ नहीं किया जा रहा और नहीं फागिंग मशीन द्वारा मच्छरों की जनसंख्या वृद्धि को कम करने का प्रयास किया जा रहा है ऐसे में नगर पंचायत शासन के मन्सा को पूरी तरह से मुंह चिढ़ा रहा है।
जौनपुर। चंदवक गोमती नदी घाट पर मंगलवार को रात 8 बजे एक जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने लासेंसी बंदूक से विपक्षी को मारने की नीयत से गोली चला दी। किन्तु गोली विपक्षी को न लगकर खुद के उसके 14 वर्षीय बेटे ओम नाविक के पेट में जाकर लग गयी।
जिसको सी एच सी डोभी बिरीबारी ले जाया गया। जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सको ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बताते हैं कि चंदवक घाट निवासी देवीदीन नाविक पुत्र गुलाब प्रसाद व बच्चे लाल,अच्छे लाल व बेचू पुत्र गण मेवालाल नाविक के बीच जमीनी विवाद एक अर्से से चल रहा था। उसी रंजिश को लेकर तीन दिन पूर्व दोनों पक्षों में लाठी डंडे से मारपीट हुई थी। जिसमें बच्चे लाल,अच्छे लाल व बेचू गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जो वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती थे। स्वस्थ होने के बाद तीनों मंगलवार को घर आ गये । रात आठ बजे फिर दोनों पक्षो में विवाद होने लगा। इसी दौरान देवीदीन नाविक ने अपने लाइसेंसी बंदूक से विपक्षियों पर फायर कर दिया ,लेकिन गोली विपक्षी को न लगकर उसके बेटे ओम प्रसाद नाविक 14 वर्षिय के पेट में जाकर लग गई। जिसे उपचार हेतु सी एच सी बीरी बारी डोभी ले जाया गया। जहां स्थिति अत्यंत नाजुक देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वही पिढी़त द्वारा एंबुलेंस को फोन किया तो एक घंटें बाद एंबुलेंस आने एंव डाक्टरों व स्टार्स वाडब्याय के लापरावाहीयो के वजय से उसकी हालत नाजुक बन गई थीं वाडब्याय राजू सिंह दुरब्यवार के वजह से पिढी़त अगलबगल की जनता उससे बहुत नाराज हैं सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
कागज़ों पर हो रही 24 घंटे विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता त्रस्त
65 साल पुराने तारों से जान को ख़तरा, आंदोलन की चेतावनी
खेतासराय (जौनपुर):- उत्तर-प्रदेश सरकार जहां एक ओर ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति का दावा कर रही है, वहीं ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। शाहगंज उपखंड के अंतर्गत आने वाले सबरहद फीडर से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमराई हुई है। उमस भरी भीषण गर्मी में एक घंटा भी लगातार बिजली न मिल पाने से उसरहटा, हाजी रफीपुर, अरंद, पाराकमाल, अरनौला, मोल्लापुर जैसे गांवों के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
मौसम विभाग ने क्षेत्र में तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस को पार करने के बाद हीटवेव की चेतावनी जारी की है और इलाके को यलो ज़ोन घोषित किया गया है। ऐसे में बार-बार बिजली का आना-जाना लोगों की जान जंजाल बन हुआ है। न पंखा चल पा रहा है, न कूलर और न ही बल्ब तक ठीक से जल पा रहा है। इस स्थिति ने बुज़ुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सबसे ज़्यादा प्रभावित किया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस फीडर में लगे 65 साल पुराने 11 हज़ार वोल्टेज के तार अब जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं, जो आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। इससे न केवल बिजली बाधित हो रही है, बल्कि जान-माल का ख़तरा भी बना हुआ है। लोगों ने कई बार विद्युत विभाग से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। एक निवासी ने बताया, इतनी पुरानी लाइनें हैं कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली की आंख-मिचौली ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी इस समस्या से पूरी तरह बेखबर हैं। जनता की समस्याओं पर न तो उनका ध्यान है और न ही कोई पहल हो रही है। लोगों का कहना है कि देश जहां आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण आज भी बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। व्यापारी वर्ग भी बिजली की अनियमितता से परेशान है। रातभर जागकर किसी तरह दिन काटना इन लोगों की मजबूरी बन चुकी है। लगातार बढ़ते कनेक्शन और लोड के कारण तारों पर अधिभार बढ़ रहा है, जिससे बार-बार टूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को ठीक नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उनका कहना है कि यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक उन्हें नियमित, सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति की गारंटी नहीं मिलती। ऐसी स्थिति में व्यवस्थाएं सरकार के दावों पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि बिजली विभाग की उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता को भी उजागर करती है। यदि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो यह संकट और भी भयावह रूप ले सकता है।
बीईओ विपुल कुमार उपाध्याय ने प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित
जौनपुर:- बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित समर कैंप का समापन समारोह सोमवार को बीआरसी परिसर में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विपुल कुमार उपाध्याय ने विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। समर कैंप का आयोजन क्षेत्र के उत्कृष्ट विद्यालयों में स्थान प्राप्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोसाईंपुर में किया गया था,।
जिसका संचालन प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कैंप के लिए नामित अनुदेशक तारा देवी एवं शिक्षामित्र सुषमा दुबे के मार्गदर्शन में लगभग 30 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने चार्ट निर्माण, चित्रकला, कविता पाठ, कहानी लेखन, समूह चर्चा एवं खेलकूद जैसी विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बीईओ ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों की रचनात्मक क्षमताओं को निखारने में मदद मिलती है। उन्होंने विद्यालय की गतिविधि-आधारित शैक्षणिक योजनाओं और शिक्षण परिवेश की भूरि-भूरि प्रशंसा की, समारोह में ग्राम प्रधान अजीत कुमार यादव, विद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश विश्वकर्मा, भानुप्रताप मिश्रा सहित अनेक अभिभावक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी बच्चों को मिष्ठान्न एवं मौसमी फल आम वितरित किए गए।