Home Blog Page 99

JAUNPUR NEWS अपराध में लिप्त 01 गैंग चिन्हित

0
JAUNPUR NEWS अपराध में लिप्त 01 गैंग चिन्हित
JAUNPUR NEWS अपराध में लिप्त 01 गैंग चिन्हित

JAUNPUR NEWS : विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति की बैठक सम्पन्न कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद जौनपुर तथा गाजीपुर की विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति की बैठक बुधवार को आहूत हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति के सभापति धर्मेंद्र भारद्वाज द्वारा की गयी।

समिति के सदस्य के रूप में विधान परिषद सदस्य, आशुतोष सिन्हा, बृजेश सिंह ’’प्रिंसू’’, किरण पाल कश्यप, विच्छे लाल राजभर उपस्थित रहे।समिति के आगमन पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य  विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी राम अक्षयवर चौहान ने समिति के सभापति और सदस्यों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम तथा स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया गया। बैठक में राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज विभाग, लोकनिर्माण विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, विकास प्राधिकरण, खाद्य एवं रसद समेत विभिन्न विभागों के प्रश्नों की समीक्षा की गयी। समिति द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों के प्रश्नों के उत्तर संबंधित सदस्य को उपलब्ध कराने को निर्देशित किया।विधान परिषद के अल्पसूचित, तारांकित और अतारांकित प्रश्नों की स्थिति, विधान परिषद के नियम 105, 110, 111 और 115 से संबंधित सूचनाओं की प्रगति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और समीक्षा की गई।

समिति के द्वारा जनपद जौनपुर में पिछले 03 वर्षो में लूट, डकैती,हत्या और साईबर क्राइम की समीक्षा की। इसके सम्बन्ध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। पुलिस अधीक्षक के द्वारा अवगत कराया गया कि 2025 में अभी तक साइबर क्राइम से सम्बन्धित कुल 51 मामलें पंजीकृत किये गये है और 43 लाख रूपये रिकवर किये गये है। सभी थाने में साइबर सेल स्थापित किये गये है। समिति के द्वारा पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि साइबर क्राइम को लेकर आमजन में जागरूकता लायी जाए।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने अवगत कराया कि साइबर अपराध में लिप्त 01 गैंग चिन्हित की गयी है, साइबर क्राइम के दृष्टिगत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। समिति के द्वारा अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण से पाइप लाइन, सड़क रेस्टोरशन के सन्दर्भ में जानकारी ली गयी।  समिति के द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी से जानकारी ली गयी कि कुल कितने अनूसूचित जाति, सामान्य वर्ग और अन्य पिछडा वर्ग के प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रों को छात्रवृति का लाभ दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी से अत्येष्ठी स्थलो कि निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी ली।

सभापति द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रदेशवासियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। उन्होंने कहा, “अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पालन करें और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाए रखें।” यह सुनिश्चित करे कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।समिति के द्वारा जनपद जौनपुर में हुए उल्लेखनीय कार्य पर जिलाधिकारी को समिति की तरफ से प्रशंसा-पत्र देने के लिए कहा गया।

सभापति द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया कि मा0 जनप्रतिनिधियों, सदस्यों और विधायकों द्वारा भेजे गए पत्रों का जवाब समय पर दिया जाए और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि “सभी जनप्रतिनिधियों के पत्रों का न केवल त्वरित समाधान हो, बल्कि उनसे नियमित रूप से संवाद भी बनाए रखा जाए।”

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के प्रोटोकॉल का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। इसके लिए सभी अधिकारियों को संवेदनशील होकर कार्य करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों के तरफ से समिति को आश्वस्त कराया गया कि समिति द्वारा जितने भी निर्देश दिये गये है उसका अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जायेगा।  समिति की बैठक में जिलाधिकारी गाजीपुर श्री अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ0 ईरज राजा समेत दोनों जनपदों के राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज विभाग, लोक निर्माण विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, समाज कल्याण के अधिकारी उपस्थित रहे।


                                                       

ACCIDENT सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

0
ACCIDENT सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
ACCIDENT सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

A young bike rider died tragically in a road accident, another injured.jaunpur accident

ROAD ACCIDENT JAUNPUR जौनपुर: जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के पास बुधवार को हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि दुसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।

जानकारी के अनुसार अभिषेक सिंह उम्र 38 वर्ष एवं अनिकेत सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी खेतासराय जो आपस सगे भाई हैं, बुधवार को वाराणसी से आवश्यक कार्य निपटाकर दो एक बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि लाइन बाजार थानाक्षेत्र के नेवादा गांव के पास स्थित हाइवे पर किसी उक्त बाइक सवार युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये, जिससे मौके पर ही अभिषेक सिंह की दर्दनाक मौत हो गयी तथा अनिकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुॅची लाइन बाजार पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया, जबकि घायल अनिकेश को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया गया।  

स्नेक रेस्क्यूर मुरली वाले से आम आदमी पार्टी ने की मुलाकात

0
स्नेक रेस्क्यूर मुरली वाले से आम आदमी पार्टी ने की मुलाकात
स्नेक रेस्क्यूर मुरली वाले से आम आदमी पार्टी ने की मुलाकात

 जौनपुर,जौनपुर के जाने-माने स्नेक रेस्क्यूर मुरली वाले से मिलने के लिए आज आम आदमी पार्टी (आप) जौनपुर की एक टीम जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में अस्पताल पहुंची. मुरली वाले वर्तमान में अस्पताल में भर्ती हैं ।आप जौनपुर की टीम ने मुरली वाले का हालचाल पूछा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। टीम ने समाज सेवा के क्षेत्र में, विशेषकर वन्यजीवों के बचाव में, उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की.इस मुलाकात के दौरान, आप जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह बागी, टीम के श्रवण गुप्ता बब्लू व राज कुमार कन्नौजिया ने पार्टी की तरफ से मुरली वाले को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और उनके निस्वार्थ सेवा भाव की प्रशंसा की। यह मुलाकात मुरली वाले के प्रति समाज के विभिन्न वर्गों के समर्थन और सम्मान को दर्शाती है

Cyber Crime से बचने के लिए तकनीकी ज्ञान जरुरी

0
UP BEd JEE 2025 नकल विहीन परीक्षा जौनपुर के 27 केंद्रों पर 1 जून को
UP BEd JEE 2025 नकल विहीन परीक्षा जौनपुर के 27 केंद्रों पर 1 जून को

विश्वविद्यालय में Cyber Crime [साइबर अपराध ] जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन


CYBER CRIME NEWS JAUNPUR जौनपुर l बुधवार को साइबर थाना एवं विश्वविद्यालय के साइबर क्लब द्वारा  साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार मेंकार्यक्रम में नए तरह के साइबर क्राइम और उनसे बचाव पर साइबर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की. अध्यक्षीय उद्बोधन में  विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा कि आज साइबर अपराध बहुत तेजी से बढ़ रहा है इससे बचने के लिए सभी को तकनीकी का सही ज्ञान और जागरूकता बहुत आवश्यक है.उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी हमारी जागरूकता की कमी का फायदा उठाकर हमें डरा धमका कर ठगी करते है. इस तरह के अपराधियों से  सावधान रहने की आवश्यकता है.विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि साइबर अपराधियों से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि धैर्य से काम करने की जरूरत है. पहले से आज की तुलना में जागरूकता बढ़ी है जिसके कारण साइबर अपराधी पकडे जा रहे है.उन्होंने कहा कि अधिकांश साइबर अपराधियों का अंतिम उद्देश्य वित्तीय फ्रॉड करना होता है. साइबर क्राइम थाना जौनपुर के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने विस्तार के विविध साइबर अपराधों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि आज डिजिटल अरेस्ट एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आया है. पुलिस, जज, सीबीआई, आरबीआई के अफसर बनकर साइबर अपराधियों द्वारा बड़े लोगों को डराया और धमकाया जाता है l

उन्होंने कहा कि अगर कोई मोबाइल पर पैसे की मांग करें या डराए तो उसकी शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल या साइबर थाने में जरूर  करें. इसी क्रम में आलोक सिंह ने भी साइबर अपराध से बचने के उपाय बताये. साइबर क्राइम थाने के संग्राम यादव ने कहा कि साइबर अपराधी लालच देकर लोगों को फंसा रहे हैं इन्वेस्टमेंट फ्रॉड बहुत तेजी से बढ़ रहा है. एक साल में पैसा डबल करने  का प्रलोभन अगर मिले तो सावधान रहें.इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को गेमिंग एप से दूर रखें बहुत सारे साइबर अपराधी गेमिंग एप के माध्यम से फ्रॉड कर रहे हैं. उन्होंने लोन एप से हो रहा है फ्रॉड को भी बताया. कहा कि सावधानी के साथ  बैंकों से लोन लेना चाहिए. विश्वविद्यालय के साइबर क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने  नए तरीके के साइबर अपराधों के विविध आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं अतिथियों का स्वागत किया इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, उपकुलसचिव अजीत प्रताप सिंह, बबीता सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. गिरिधर  मिश्र, डॉ. राज बहादुर यादव, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. शशिकांत यादव, संजय सिंह, ऋचा सिंह, सुशील प्रजापति, साइबर थाने के सुगम यादव एवं आकांक्षा सिंह  समेत अन्य अन्य लोग उपस्थित रहे l

AMRUT Yojana जौनपुर नगर के लिए बनी मुसीबत

0

जौनपुर। अमृत योजना (AMRUT Yojana) के तहत बन रही सड़कों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए, आज आम आदमी पार्टी (AAP) ने जौनपुर में एक विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी का आरोप है कि बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही शहर की कई सड़कें धंसने लगी हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से, अमृत योजना के तहत निर्मित एक प्रमुख सड़क के धंसने के बाद, ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने उसी स्थल पर इकट्ठा होकर अपना विरोध दर्ज कराया।
पार्टी के पूर्वांचल प्रभारी डॉ अनुराग मिश्र ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रही सड़कें इतनी जल्दी दम तोड़ रही हैं।

अभी तो ठीक से बारिश भी शुरू नहीं हुई है और सड़कें धंसने लगी हैं। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है।” उन्होंने आगे कहा, “यह सरकार और संबंधित विभाग की घोर लापरवाही है, जिसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है।” जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि आज अमृत योजना जौनपुर के लिए विष योजना बन गई है, पूरे शहर की मुख्य सड़कें व गली को अमृत योजना के तहत खोदकर बर्बाद कर दिया गया है, सड़क बनाने के नाम पर ऊपर से लीपापोती कर दी गई, बारिश के पहले ही सड़कें धंस रही हैं। अमृत योजना के तहत कंपनी के साथ यह करार हुआ था कि वह सीवर बनाने के बाद सड़क भी बनाएगी। मुख्य सड़कों के बीच में जो सीवर पाइप लाइन डाली गई है वह इतनी पतली है कि उसमें गली का पानी भी नहीं पास हो सकता, मुख्य सड़क का पानी तो बहुत दूर की बात है। करोड़ों रूपया बर्बाद करने के बाद भी शहर की जल निकासी जस की तस बनी हुई है इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी जन आंदोलन करेगी तथा सीवर डालने में हुई कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार की जांच करायेगी।
प्रदर्शन के दौरान, ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने “अमृत योजना – भ्रष्टाचार की भेंट”, “घटिया सड़क, जनता परेशान”, और “जवाब दो सरकार” जैसे नारे लगाये। कार्यकर्ताओं ने सरकार और नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पार्टी ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन सड़कों की मरम्मत नहीं की गई और गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।
स्थानीय निवासियों ने भी इस समस्या पर चिंता व्यक्त की है, जहां सड़क धंसी है, ने बताया, “हमें हर दिन इन गड्ढों और धंसी हुई सड़कों से गुजरना पड़ता है। बारिश में स्थिति और भी खराब हो जाएगी। प्रशासन को जल्द से जल्द इस पर ध्यान देना चाहिए।”
आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजने की बात भी कही है, जिसमें इस गंभीर समस्या के समाधान की मांग की जाएगी।आवाज उठाने वालों में जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी ,बंटी अग्रहरि, राजकुमार कनौजिया, लाले बिन्द, मोहम्मद इस्लाम आदि उपस्थित रहे।

JAUNPUR PU में सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन

0
JAUNPUR PU में सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन
JAUNPUR PU में सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन

JAUNPUR NEWS जौनपुर। कुलाधिपति राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के कुशल नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में 5 जून से 12 जून तक सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस योग शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग, बंगलुरू के प्रशिक्षित योग आचार्य योग,ध्यान, प्राणायाम,मानसिक शांति,तनाव प्रबंधन,समय प्रबंधन एवं जीवन जीने की प्रभावी कला का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। शिविर 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष एवं स्त्रियों के लिए खुला है।

शिविर के प्रथम दिन मेडिकल कॉलेज, जौनपुर की टीम द्वारा समस्त प्रतिभागियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, जिसमें बीपी,शुगर, ऑक्सीजन,बीएमआई, बीएमआर, एकाग्रता इत्यादि की जाँच शामिल है। योग शिविर में प्रतिभाग हेतु गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण अनिवार्य है:
👉 https://forms.gle/hEoyqshPijx9m5nt5शिविर में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को कुलपति जी एवं समिति द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

फिट इंडिया मिशन साईकिल रैली

0
फिट इंडिया मिशन साईकिल रैली
फिट इंडिया मिशन साईकिल रैली

फिट इंडिया मिशन के अन्तर्गत साईकिल रैली का आयोजन

जौनपुर : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ’’फिट इण्डिया मिशन’’ योजना के अन्तर्गत जिला खेल कार्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में इन्दिरा गांधी स्पोटर््स स्टेडियम सिद्दीकपुर, जौनपुर में विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर 03 जून को खिलाड़ियों द्वारा साईकिल रैली का आयोजन किया गया। साईकिल रैली का उद्घाटन हरी झण्डी दिखाकर मुख्य अतिथि मा0 जिला पंचायत सदस्य श्यामबाबू यादव द्वारा किया गया। क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह द्वारा मुख्य अतिथि एवं अभिषेक सिंह को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्टेडियम के प्रशिक्षक राजकुमार यादव, कन्हैया सिंह यादव, कृष्ण कुमार यादव, अमरजीत यादव व दिलीप कुमार उपस्थित थे। वहीं दूसरी तरफ ज्ञान कुश्ती स्पोटर््स एकेडमी के प्रशिक्षक श्री अशोक कुमार सोनकर द्वारा कबीरूद्दीनपुर, बिथार में भी साईकिल रैली का आयोजन किया गया। 

फिट इण्डिया के अन्तर्गत खेलो इण्डिया की ओर से साइकिल रैली (संडे आन साइकिल) का आयोजन आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो। कम से कम सप्ताह में एक दिन पेट्रोल व डीजल की गाड़ियों को छोड़कर साइकिल का प्रयोग करें। इससे आप अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रख सकते हैं तथा देश के ईंधन की बचत करने के साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, भाजपा नेता, गौरव सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी, जयशंकर यादव, युवा भाजपा नेता व अनिल यादव, शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे। 

JAUNPUR CRIME:राम कृपाल हत्या कांड में तीन गिरफ्तार 

0
JAUNPUR CRIMEराम कृपाल हत्या कांड में तीन गिरफ्तार 
JAUNPUR CRIMEराम कृपाल हत्या कांड में तीन गिरफ्तार 

Three arrested in Ram Kripal murder case,jaunpur news

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर। पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में थाना लाइन बाजार पुलिस द्वारा हत्या की घटना का 30 घण्टे के अन्दर अनावरण करते हुए, हत्या करने वाले 03 अभियुक्त अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण वादी अवनीश कुमार यादव पुत्र स्व० रामकृपाल यादव निवासी गभिरन (मैरवा) थाना खुटहन जौनपुर द्वारा लिखित तहरीर बावत अभियुक्तगण द्वारा उधार का पैसा मांगने पर देने से इन्कार करते हुए विवाद के दौरान वादी के पिता रामकृपाल यादव की हत्या कर लाश को छुपाने के उद्देश्य से रेड चिल्ली रेस्टोरेन्ट के सामने नाले के किनारे फेंक देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-225/25 धारा – 103(1)/238 बी0एन0एस0 थाना लाइन बाजार जौनपुर बनाम 1.लक्ष्मी पत्नी किशन लाल मौर्या, 2 सोनू मौर्या, 3. सुनील मौर्या पुत्रगण किशन लाल मौर्या निवासीगण सिगरामऊ थाना सिगरामऊ जनपद जौनपुर पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरणः-

तीन जून  को  थाना लाइन बाजार पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण  सोनू मौर्या पुत्र किशन लाल मौर्या निवासी सिंगरामऊ थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर 2. सुनील मौर्या पुत्र किशन लाल मौर्या निवासी सिंगरामऊ थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर व महिला हेल्प डेस्क निगरानी में 01 अभियुक्ता 1-लक्ष्मी पत्नी किशन लाल मौर्या निवासी सिंगरामऊ थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर को मुखबिरी सुचना पर आज  कलीचाबाद तिराहा के पास गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर लाकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

पूछताछ का विवरण अभियुक्ता द्वारा बताया कि साहब मेरे पति पैर से विकलांग हो गये हैं मैं घर का खर्च चलाने के लिये जौनपुर शहर आ गयी। उस दौरान मेरा परिचय रामकृपाल यादव से हो गया और मित्रता हो गयी। मित्रता के कारण मैने उनसे कुछ रुपया ले लिया। दिनांक-31.05.2025 को रामकृपाल मेरे घर मुझसे रूपया मांगने आये, उसी में वाद विवाद हो गया। मेरे बच्चे सुनील और सोनू भी मौजूद थे और उनकी मौत हो गयी। हम लोग डर गये और रात के अन्धेरे में इसी स्कूटी पर रामकृपाल यादव को बैठाकर मैं व मेरा बेटा सोनू रामकृपाल के शव को जेसीस चौराहे के पास नाले के किनारे फेंक कर अपने घर आ गये और जब पता चला कि रामकृपाल के लड़के ने मुकदमा लिखा दिया तो मैं छिप गयी और आज मै अपने बच्चो के साथ अपने गाँव जा रही थी जहाँ से हम लोग सूरत चले जाते लेकिन पकड़ गये।

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का नाम व पता-.सोनू मौर्या पुत्र किशन लाल मौर्या निवासी सिंगरामऊ थाना सिंगरामऊ जनपद सुनील मौर्या पुत्र किशन लाल मौर्या निवासी सिंगरामऊ थाना सिंगरामऊ  अभियुक्ता लक्ष्मी पत्नी किशन लाल मौर्या निवासी सिंगरामऊ थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर आपराधिक इतिहास 

कुर्बानी का प्रदर्शन नही होना चाहिए:थानाध्यक्ष

0
कुर्बानी का प्रदर्शन नही होना चाहिएथानाध्यक्ष
कुर्बानी का प्रदर्शन नही होना चाहिएथानाध्यक्ष

बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना परिसर में बकरीद को लेकर सोमवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने सभी लोगों से मिलकर त्योहार मनाने की अपील की। सख्त निर्देश दिया कि कुर्बानी का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। उन्होंने शासन की गाइड लाइन के अनुसार त्योहार को परंपरागत तरीके से मनाने को कहा। साफ सफाई और आपसी सद्भाव बनाए रखने का निर्देश दिया। नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। चेयरमैन वसीम अहमद और ईओ प्रदीप गिरी ने नगर में साफ सफाई कराने का भरोसा दिलाया। चेयरमैन वसीम अहमद ने कुर्बानी के बाद मलवे को दफन कर देने की अपील की। बैठक में सैयद ताहिर नवाब अहमद, मौलाना अहमद नसीम, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, मो.असलम खान, सतीश यादव, जमील अहमद, प्रधान मो.अरशद, शमीम अहमद, मौजूद रहे।

शातिर लुटेरा मुठभेड़ में घायल,अवैध असलहा व मोटरसाइकिल बरामद

0
शातिर लुटेरा मुठभेड़ में घायल, अवैध असलहा व मोटरसाइकिल बरामद
शातिर लुटेरा मुठभेड़ में घायल, अवैध असलहा व मोटरसाइकिल बरामद

कई आपराधिक मामलों में वांछित था आरोपी

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय थाना क्षेत्र में सोमवार की रात करीब 12:30 बजे सोंगर बॉर्डर के पास पुलिस और एक शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक अवैध देशी तमंचा, कारतूस व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मनीष यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी बहरीपुर, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर है।

मामला तब शुरू हुआ जब चौकी प्रभारी मानीकलां उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आज़मगढ़ की ओर से आ रहा एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर खेतासराय प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय को सूचित किया। संयुक्त रूप से घेराबंदी करने पर अभियुक्त मनीष यादव नये बने प्लॉट की ओर भागते हुए गिर पड़ा और पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में उसे पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया।

पकड़े गए अभियुक्त के पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक मिस कारतूस और सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP45K5933) बरामद हुई। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी सोंधी भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना जलालपुर, थाना केराकत, में गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, हेडकांस्टेबल राजकुमार यादव, कांस्टेबल दिनेश यादव, कांस्टेबल अमरजीत कुमार, कांस्टेबल बृजेश मिश्रा, कांस्टेबल शुभम त्यागी, कांस्टेबल विनोद कुमार प्रजापति, कांस्टेबल अनिल यादव शामिल रहे।