Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरउपद्रव और विवाद की आशंका में दो गिरफ्तार, भेजे गए चालान

उपद्रव और विवाद की आशंका में दो गिरफ्तार, भेजे गए चालान

खेतासराय(जौनपुर): जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खेतासराय पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में उपद्रव और विवाद की आशंका को देखते हुए एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को क्षेत्र कनवरिया में मुकदमा दर्ज कराने को लेकर विवाद तथा ग्राम सोंधी में उपद्रव की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर शांति व्यवस्था को देखते हहुए संगीता सिंह पत्नी स्व. मनोज सिंह निवासी सरवरपुर थाना खेतासराय व सर्वेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी कौड़िया थाना शाहगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्यवाई में पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल पाठक, उपनिरीक्षक कपिल देव, महिला कांस्टेबल नेहा यादव शामिल रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments