Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरखेतासराय में कलश वंदन यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर किया...

खेतासराय में कलश वंदन यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन

खेतासराय (जौनपुर): गभिरन मण्डल से निकली कलश वंदन यात्रा का मंगलवार को खेतासराय नगर पहुँचने पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यात्रा के नगर में प्रवेश करते ही पूरे वातावरण में धार्मिक उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर तथा जयघोष के साथ यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया।

खेतासराय मण्डल के अध्यक्ष उपेंद्र नाथ मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करती हैं। यात्रा के स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और श्रद्धापूर्वक कलश यात्रा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कलश वंदन यात्रा नगर के अब्बोपुर मार्ग से होते हुए अपने अगले पड़ाव भदैला के लिए रवाना हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का अभिवादन किया। यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अजय सिंह, जिला मंत्री धर्मेंद्र मिश्रा, जगदम्बा पाण्डेय, डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, शांतिभूषण मिश्रा, मण्डल महामंत्री मनीष गुप्ता, बलिहारी राजभर, त्रिलोकी बिन्द, अजय यादव आदर्श श्रीवास्तव, वंश श्रीवास्तव, मुकेश प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments