ट्रक चालक जमैथा गांव निवासी, रोहित कुमार पाल की सड़क दुर्घटना में मौत
वारणसी (जौनपुर) वारणसी के लोहता थाना क्षेत्र में सोमवार की रात्रि करीब दो बजे खेवसीपुर रिंग रोड ओवरब्रिज पर ट्रक और लोडर ट्रेलर की टक्कर में ट्रक का अगला हिस्सा बुरीतरह छतिग्रस्त हो गया चालक केबिन में फस गया स्थानीय लोगो और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान ट्रक चालक रोहित पाल की मौत हो गई खलासी की हालत स्थिर बताई जा रही है ।
मृतक ट्रक चालक की पहचान जनपद जौनपुर जमैथा गांव निवासी रोहित कुमार पाल पुत्र स्वर्गीय राम सेवक पाल के रूप में हुई है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है बताया जा रहा है कि
मृतक के माता-पिता का भी 15 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। मृतक के परिवार में पत्नी एवं दो छोटे-छोटे बच्चे एवं तीन छोटे भाई के अलावा कोई अन्य दूसरा परिवार में नही है। रोहित ही परिवार का मुखिया था।
परिजनों ने गाड़ी मालिक राजदेव पाल निवासी ग्राम-चेवार पूरब, पोस्ट-चेवार पश्चिम, थाना-देवगांव तहसील-लालगंज, जनपद-आजमगढ़ के विरूद्ध एफ०आई०आर० दर्ज करने की लोहता पुलिस से मांग किया है।



