Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरतेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन गम्भीर

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन गम्भीर

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के बादशाही मनेछा के समीप सोमवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल घायलों की मदद की और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और राहगीरों की सहायता से तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।

जानकारी के अनुसार सीतापुर निवासी दुर्गेश पुत्र रामपाल, विकास पुत्र मनराम तथा देशराम पुत्र राजकुमार एक ही बाइक पर सवार होकर धौराइल से शाहगंज सीमेंट लोड करने के लिए जा रहे थे। बताया गया कि तीनों युवक खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही मनेछा के समीप पहुँचे ही थे कि इसी दौरान खेतासराय की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

अचानक हुई जोरदार भिड़ंत से बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घायलों को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। घायलों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में घटना में स्कार्पियो और बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जाँच-पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments