बृद्ध ने थाने में पुलिस द्वारा बदसलूकी का लगाया आरोप
खुटहन ( जौनपुर)सरपतहा थाने के कम्मरपुर गांव में पशुशाला के ऊपर आई पेड़ की डाल को काटना एक बृद्ध पर भारी पड़ गया। आरोप है कि पहले तो पड़ोसी ने जमकर गालियां दी,बाद में थाने में पुलिस ने भी उसे घंटों बैठाए रखा। यह भी आरोप है कि पुलिस द्वारा भी उसके साथ गली गलौज और बदसलूकी की गई। पीड़ित के पौत्र अमन सिंह ने क्षेत्राधिकारी शाहगंज को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
गांव निवासी अमन सिंह का आरोप है कि पड़ोसी के द्वारा लगाया गया पेड़ विस्तृत रूप में हो गया है। उसकी कई डालें पशुशाला के ऊपर आ गई है। आंधी पानी में टूटकर गिरने का खतरा बना हुआ है। आरोप है कि उसके दादा 75 वर्षीय रमाशंकर मंगलवार को डाल की एक पतली टहनी काट दिए। जिसको लेकर पड़ोसी ने उन्हें भला बुरा कहकर मौके पर पुलिस बुला लिया। बृद्ध रमाशंकर को पुलिस थाने ले गई। उनका आरोप है कि थाने में पुलिस द्वारा उन्हें जेल भेजने की धमकी के साथ साथ गाली गलौज दिया गया। सीओ ने कहा कि तहरीर मिली है, घटना की जांच कराकर उचित कार्रवाई कराई जायेगी





