Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरप्रत्येक शिकायत का निस्तारण मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच के आधार पर...

प्रत्येक शिकायत का निस्तारण मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच के आधार पर किया जाय, DM

जौनपुर । जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
 इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत का निस्तारण मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच के आधार पर किया जाए।

         सैदनपुर निवासी सूर्यनाथ सिंह ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि विपक्षीगणों द्वारा उनकी जमीन की जुताई करने में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

         बहरीपुर निवासी शांता प्रसाद ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनकी भूमिधरी भूमि पर रास्ता बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में न्यायालय अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व), जौनपुर में नक्शा संशोधन का वाद भी विचाराधीन है। प्रार्थी द्वारा वाद के निस्तारण तक सीमांकन की कार्यवाही स्थगित कराने तथा उनकी भूमिधरी भूमि पर अनाधिकृत रूप से रास्ता बनवाए जाने पर रोक लगाने की मांग की गई। इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अभिलेखों का परीक्षण करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

     जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि विवाद एवं राजस्व से संबंधित मामलों में राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करें और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करे।    जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

         उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पूरी गंभीरता बरती जाए उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी स्वयं शिकायतों की नियमित समीक्षा करें।

        इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) श्री अजय अम्बष्ठ, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनतं चन्द्रशेखर, उप जिलाधिकारी सदर सुश्री योगिता सिंह, तहसीलदार सदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments