Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरबाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन, मेधावी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन, मेधावी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

चाचा नेहरू की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल प्रतिभाओं का बढ़ाया उत्साह

खेतासराय (जौनपुर): बच्चों की मुस्कान, उनके सपनों और प्रतिभाओं को मंच देने का दिन यानी बाल दिवस। इसी उल्लास और उत्साह के बीच क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में शनिवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर बाल मेले एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही तहसील से लेकर प्रदेश स्तर तक की खेल प्रतियोगिताओं में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना स्थल पर प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों ने नेहरू जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का सन्देश दिया। विद्यालय की छात्राओं सृष्टि बिन्द, रानी, कोमल और सुप्रिया ने छठ गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। 70वीं प्रादेशिक विद्यालय राइफल शूटिंग बालक वर्ग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले कक्षा 12 विज्ञान के अंकित यादव तथा 70वीं प्रादेशिक विद्यालय क्रिकेट बालक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले कक्षा 10 डी के आरव यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आदित्य यादव, मण्डलीय कबड्डी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शिवा भारती, मण्डलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दीपांजलि शर्मा और अर्क प्रजापति तथा मण्डलीय कुश्ती प्रतियोगिता में नीतीश कुमार को सम्मानित किया गया। जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता सत्यम बिन्द और जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले रामकेश को भी प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया। खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए खेल शिक्षक मोहम्मद शरीफ को भी प्रधानाचार्य ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अध्यापक अनिल कुमार यादव ने किया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments