खेतासराय (जौनपुर): थाना खेतासराय पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा के तहत कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सुम्बुलपुर में जमीन एवं बंटवारे के विवाद को लेकर शांति भंग की आशंका के चलते बदरूद्दीन अहमद, मोहम्मद अकरम अहमद तथा शकील अहमद निवासी सुम्बुलपुर को गिरफ्तार किया गया। वहीं कस्बा खेतासराय क्षेत्र में उत्पात मचाने के मामले में शुभम कुमार पुत्र रामअचल एवं अभिषेक कुमार पुत्र रामबुझारत निवासी गड़ैया, थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गुलाबचन्द्र, उपनिरीक्षक संजय पांडेय, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक तथा कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे।




