Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरJAUNPUR NEWS,मेडिकल कॉलेज का बच्चो ने किया भ्रमण

JAUNPUR NEWS,मेडिकल कॉलेज का बच्चो ने किया भ्रमण

एक्शन एड द्वारा बच्चों को मेडिकल कॉलेज जौनपुर का शैक्षणिक भ्रमण 

JAUNPUR NEWS IN HINDI : जौनपुर  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डा.गोरख नाथ पटेल एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी मडियाँहू उदयभान कुशवाहा के मार्गदर्शन तथा एक्शन एड (NGO) संस्था के अगुआई में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुढ़ा (रामपुर) , मड़ियाहूं के कक्षा 6,7,8 के बच्चों को विद्यालय के  शिक्षकों के सक्रिय सहयोग से मेडिकल कॉलेज जौनपुर का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। जिसमें बच्चों को टोली बनाकर शिक्षकों ने डॉक्टर द्वारा हृदय, मस्तिष्क, किडनी और शरीर में हड्डियों के एक- एक भाग को दिखा कर विधिवत समझाया ।

इस विजिट के माध्यम से विद्यार्थियों में चिकित्सा क्षेत्र के प्रति जागरूकता एवं प्रेरणा विकसित हुआ। मेडिकल कॉलेज डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ द्वारा चिकित्सा शिक्षा की प्रक्रिया, MBBS/नर्सिंग/पैरामेडिकल कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया (NEET आदि) एवं करियर की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।छात्रों ने प्रयोगशाला में विभिन्न उपकरणों को देखा एवं उनके उपयोग के बारे में सीखा।  छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक डॉक्टरों से विभिन्न प्रश्न पूछे, जैसे – डॉक्टर बनने के लिए आवश्यक योग्यता, पढ़ाई की अवधि, प्रवेश परीक्षा की तैयारी आदि।

सभी छात्रों ने प्रयोगशाला में विभिन्न उपकरणों को देखा जैसे मनुष्य का मस्तिष्क ,फेफड़ा किडनी, लीवर आदि एवं उनके उपयोग के बारे में सीखा। शैक्षणिक भ्रमण के लिए सुबह 11 बजे प्र. अ .श्री राजकुमार जी द्वारा एक्शन एड के ब्लाक कॉर्डिनेटर बंशी लाल और बिनु सिंह जी और महाजन जी  ने हरि झंडी दिखा कर बस को रवाना किया इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राम आसरे, वीरेन्द्र, सुरेन्द्र एवं यादवेन्द्र यादव जी का भरपूर सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments