Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरमालगाड़ी की डिस्कपलिंग से 50 मिनट तक बाधित रहा यातायात

मालगाड़ी की डिस्कपलिंग से 50 मिनट तक बाधित रहा यातायात

कई रेलवे फाटक बन्द होने से लगा लंबा जाम

खेतासराय(जौनपुर): क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब मानी हाल्ट से पहले भुड़कुड़हाँ के पास एक मालगाड़ी की कपलिंग (डिस्कपलिंग) अचानक खुल गई। यह घटना सुबह लगभग 11 बजकर 12 मिनट पर हुई, जिससे रेलवे ट्रैक पर तकनीकी समस्या खड़ी हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया गया। करीब 50 मिनट की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर कपलिंग को ठीक कर लिया गया, जिसके बाद मालगाड़ी को सुरक्षित रूप से रवाना कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी यात्री ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।

हालांकि, इस तकनीकी खराबी का असर सड़क यातायात पर साफ तौर पर देखने को मिला। सुरक्षा कारणों से गेट नंबर 53, 54, 55 और 56 को बन्द कर दिया गया था, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चारों फाटकों पर भारी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और बड़े वाहनों का जमावड़ा हो गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
करीब 50 मिनट तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करते रहे और कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई। फाटक खुलने के बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण उन्हें बार-बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए बेहतर यातायात प्रबंधन किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments