Homeन्यूज़शिक्षाआर.एस.के.डी. पी.जी. कॉलेज जौनपुर में मतदान प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न

आर.एस.के.डी. पी.जी. कॉलेज जौनपुर में मतदान प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न

जौनपुर” वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ, जौनपुर (पंजीकृत) के तत्वावधान में शिक्षक सम्मेलन एवं कार्यकारिणी चुनाव का आयोजन संपन्न हुआ। सम्मेलन का आयोजन आर.एस.के.डी. पी.जी. कॉलेज, जौनपुर में तथा मतदान प्रक्रिया राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज (विज्ञान संकाय), जौनपुर में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।

चुनाव परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर डॉ. सुशील कुमार मिश्र 88 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ. जय सिंह (68 मत) को 20 मतों से पराजित किया, जबकि डॉ. शशि भूषण पोद्दार को 11 मत प्राप्त हुए।

महामंत्री पद पर डॉ. संतोष कुमार पांडेय 104 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए, जिन्होंने डॉ. संजय कुमार यादव (63 मत) को 41 मतों से पराजित किया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अवधेश कुमार पांडे 106 मत प्राप्त कर विजयी रहे, उन्होंने डॉ. पातिराम राव (44 मत) को 62 मतों से पराजित किया।

संयुक्त मंत्री पद पर डॉ. सुजीत कुमार सिंह 108 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए, जिन्होंने डॉ. चंद्रशेखर पांडे (51 मत) को 57 मतों से पराजित किया।

इसके अतिरिक्त कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिनमें डॉ. बलराम यादव (उपाध्यक्ष कनिष्ठ), डॉ. पारुली सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला), गिरीश मलिक त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष), रविंद्र कुमार तिवारी (मीडिया प्रभारी), डॉ. संदीप कुमार (संयुक्त मंत्री कनिष्ठ), डॉ. राजेश कुमार यादव (कार्यालय मंत्री) एवं डॉ. प्रीति वर्मा (संयुक्त मंत्री महिला) शामिल हैं।

चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी डॉ. गिरिजा शंकर त्रिपाठी द्वारा निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। परिणाम घोषित होने के उपरांत नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने संगठन के संविधान के अनुरूप कार्य करने एवं शिक्षक हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह जीत शिक्षकों की एकता और विश्वास की जीत है तथा उनका प्रयास रहेगा कि शिक्षक हित, सम्मान और सहभागिता को सुनिश्चित करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बनाया जाए। वहीं नवनिर्वाचित महामंत्री डॉ. संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि वे शिक्षक समाज की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर संगठन को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजन स्थल राजा श्री कृष्णा दत्त पी जी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू राम सिन जी ने बेहतर भविष्य की कामना किया।
संचालन डॉ प्रमोद कुमार अनंग ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments