Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरआग लगने से छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख,किसानों को भारी...

आग लगने से छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख,किसानों को भारी नुकसान

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के पाराकमाल गांव में शनिवार की दोपहर अचानक गेहूं की खड़ी फसल में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई किसानों की मेहनत की कमाई पल भर में जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाराकमाल गांव के बस्ती के समीप दोपहर लगभग समय अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में कई बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई।

इस अग्निकांड में किसान सऊद अहमद की लगभग चार बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। वहीं गांव निवासी शमशुद्दीन की करीब 15 बिस्वा तथा डंडसौली निवासी जियालाल की लगभग 12 बिस्वा गेहूं की खड़ी फसल भी धू-धू कर जल गई। अचानक हुई इस घटना से किसानों में भारी मायूसी छा गई, क्योंकि उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने बाल्टी, पानी और मिट्टी के सहारे अथक प्रयास करते हुए आग को फैलने से रोका। हालांकि सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर देर से पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments