लाइव सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सुचारू रूप से चल रही राजकीय आई.टी.आई. उसरॉव व शाहगंज जौनपुर केंद्र की सीबीटी परीक्षा।
JAUNPUR NEWS जौनपुर : राजकीय आई.टी.आई. उसराव तथा शाहगंज जौनपुर केंद्र पर जिले के राजकीय तथा प्राइवेट आई.टी.आई. के प्रशिक्षार्थियों की सीबीटी (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट) परीक्षा लाइव सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से चल रही है।शाहगंज केंद्र पर सीबीटी परीक्षा दिनांक 11 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर दिनांक 08 अगस्त 2026 तक तथा उसराव केंद्र पर सीबीटी परीक्षा दिनांक 30 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 08 अगस्त 2026 तक चलेंगी। दोनों केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पारदर्शी तरीके से सुचारू रूप से चल रही हैं। उसराव केंद्र पर प्रति पाली लगभग 62 प्रशिक्षार्थियों प्रतिदिन कुल लगभग 186 प्रशिक्षार्थियों की परीक्षा एवं शाहगंज केंद्र पर प्रति पाली 188 प्रशिक्षार्थियों प्रतिदिन कुल लगभग 564 प्रशिक्षार्थियों की परीक्षा लाइव सीसीटीवी कैमरे की निगरानी एवं पर्यवेक्षक एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से चल रही है। सीबीटी परीक्षा की निगरानी परीक्षा एजेंसी के द्वारा मुख्यालय से लगातार सीसीटीवी लाइव कैमरे के माध्यम से की जा रही है।नोडल प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल द्वारा परीक्षा की सुचिता को ध्यान में रखते हुए ट्रिपल लेयर चेकिंग व्यवस्था अपनाई गई है, जिससे किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी या धांधली न की जा सके, प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मोबाइल ,इयरफोन ब्लूटूथ तथा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना सख्त मना है,100 मीटर दूर से ही चेकिंग की जा रही है तथा ट्रिपल लेयर जांच के उपरांत ही प्रशिक्षार्थियों को कमरे में प्रवेश दिया जा रहा है, इंट्री गेट से लेकर कमरे के अंदर तक सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिससे किसी प्रकार की धांधली न की जा सके,वहीं जिलाधिकारी के माध्यम से परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए, दोनों केंद्रों पर पर्यवेक्षक तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है, जिनके द्वारा लगातार सीबीटी परीक्षा की मॉनिटरिंग की जा रही है।
परीक्षा में लगाए गए कर्मचारियों द्वारा परीक्षा की शुचिता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी होने की कोई गुंजाइश न रहे ,नोडल प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल द्वारा बताया गया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश के क्रम में सीबीटी परीक्षा उसराव तथा शाहगंज, जौनपुर में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने के लिए व्यवस्था को चुस्त एवं दुरुस्त रखा गया है। नोडल प्रधानाचार्य के द्वारा यह भी बताया गया कि इससे पूर्व राजकीय आई.टी.आई. सिद्दीकपुर जौनपुर केंद्र पर दिनांक 11 जुलाई 2026 से दिनांक 27 जुलाई 2026 तक चले सीबीटी परीक्षा को सुचारू ढंग से सपन्न कराया जा चुका है ।




