वरिष्ठता सूची एवं पदोन्नति प्रक्रिया में विसंगतियों के निराकरण हेतु शिक्षकों ने उठाई न्यायोचित मांग।
जनपद जौनपुर में 29334 गणित/विज्ञान भर्ती के अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों की पदोन्नति से संबंधित प्रकरण को लेकर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदरणीय श्री समीर कुमार जी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा तथा अपनी मांगों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
शिक्षकों ने प्रमुखता से मांग की कि वरिष्ठता सूची तैयार करने एवं पदोन्नति की प्रक्रिया में 29334 गणित/विज्ञान भर्ती से संबंधित शासनादेशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिक्षकों को नियमानुसार उनका न्यायोचित अधिकार प्राप्त हो सके।
प्रतिनिधिमंडल ने पदोन्नति प्रक्रिया में उत्पन्न विसंगतियों को दूर करने, वरिष्ठता सूची में नियमों के अनुरूप सुधार करने तथा सभी संबंधित शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी एवं न्यायसंगत पदोन्नति सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इंदु प्रकाश यादव के नेतृत्व में शशि राय, अनुज पांडेय, पंकज सिंह, मनीष यादव, विनोद यादव, अमरेंद्र सिंह, रघुराज यादव, अनिल कुमार गुप्ता, अरविंद यादव, अरविंद सिंह, सुबोध श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षक साथी उपस्थित रहे।






