प्रभात फेरी निकालकर, धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
खेतासराय(जौनपुर):- 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्ल्लास के मनाया गया। आज़ादी के जश्न में स्थानीय कस्बा में प्रभात फेरी निकालकर धूमधाम से मनाया गया। विकासखण्ड सोंधी कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह व प्रतिनिधि अजय सिंह ने संयुक्त रूप से ब्लॉक मुख्यालय पर झण्डा फहराया, बीडीओ गजेन्द्र प्रताप सिंह व एडीओ पंचायत दीपक यादव उपस्थित रहे। खेतासराय थाने में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव फुलेश में प्रबंधक दुर्गेश सिंह, सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, वी.टी. गर्ल्स इण्टर कॉलेज में संरक्षक अनिल कुमार उपाध्याय, आदर्श भारती महाविद्यालय में प्राचार्य विनय सिंह, रायम करन इंस्टीट्यूट पीजी कॉलेज में संस्थापक लाल बहादुर यादव, यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहापुर प्रबंधक डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, आइडियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य कृष्णचन्द्र यादव, एमआईडी पब्लिक स्कूल डोभी में प्रबंधक मनोज यादव, जय माँ अम्बे इण्डेन गैंस एजेंसी पर प्रो. कुसुम सिंह (एडवोकेट), व्यापार मण्डल के नगर कार्यालय पर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, नगर पंचायत खेतासराय कार्यालय पर चेयरमैन वसीम अहमद नेशनल चिल्ड्रन स्कूल में चेयरमैन वसीम अहमद, मिर्ज़ा अनवर बेग इण्टर कालेज उसरहटा में प्रबंधक एडवोकेट अल्तमस बर्लास, अब्दुल अजीज अंसारी पीजी कालेज में संरक्षक मिर्ज़ा अज़फर बेग, न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में मैनेजर कहकशा खान, डॉ वकील नज़ीर इण्टर कालेज मानीकलां में संस्थापक प्रबंधक डॉ. वकील अहमद ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर राष्ट्रगान किया। क्षेत्र के शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न प्रकार के देश भक्ति व जागरूकता से सम्बंधित गीत, गाना, नाटक, कव्वाली, डांस आदि छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। वही कस्बा स्थित नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में भारत माता, भगत सिंह, महात्मा गाँधी का झाकियां शामिल रही। इस दौरान डी.जे. पर मधुर ध्वनि में देश भक्ति गाने बज रहे थे। जिससे समूचा कस्बा देशभक्ति मय बना रहा।






