Homeउत्तर प्रदेशजौनपुरराम करन इंस्टीट्यूट पीजी कॉलेज में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

राम करन इंस्टीट्यूट पीजी कॉलेज में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

खेतासराय (जौनपुर): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राम करन इंस्टीट्यूट पीजी कॉलेज में राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में संस्थापक लाल बहादुर यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और अखंडता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम में संस्थापक लाल बहादुर यादव, शिव प्रसाद यादव, अभिनव कृष्ण यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संस्थापक लाल बहादुर यादव ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने आगे कहा कि देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा के माध्यम से प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकता है। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण बना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments