Homeक्राइमखेतासराय पुलिस की कार्रवाई: वारंटी समेत पाँच गिरफ्तार,चार पर शांति भंग की...

खेतासराय पुलिस की कार्रवाई: वारंटी समेत पाँच गिरफ्तार,चार पर शांति भंग की कार्रवाई

खेतासराय (जौनपुर): अपराध की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेतासराय पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग मामलों में कुल पाँच आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, जबकि महिला से विवाद के मामले में चार लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर चालान किया गया।

पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर मंगलवार को कासिमपुर निवासी करीब 40 वर्षीय आसिफ पुत्र अच्छन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।

वही क्षेत्र के तारगहना गाँव में महिला से विवाद के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक विवाद के बाद गाँव में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए अमन बिन्द पुत्र अशोक बिन्द, अंकित बिन्द पुत्र अशोक बिन्द, प्यारेलाल पुत्र चुन्नीलाल बिन्द और रामआशीष पुत्र रामअचल बिन्द, निवासीगण तारगहना के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments