छह सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का एलान
खेतासराय (जौनपुर): प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी की आशा बहु कल्याण समिति एवं आशा बहु कर्मचारी और आशा संगिनियों ने मंगलवार को छह सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपा।
आशा बहुओं और आशा संगिनियों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। कई बार मांगों को उठाने के बावजूद समाधान नहीं होने से उन्हें कार्य बहिष्कार का निर्णय लेना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
इस दौरान आशा बहुओं और आशा संगिनियों ने अपनी छह सूत्री मांग जिसमे शासकीय कर्मचारी का दर्जा, न्यूतम वेतन 1800 हज़ार, समाजिक सुरक्षा, उचित मानदेय, प्रोत्साहन राशि में दोगुनी राशि आशा घर स्वास्थ्य केन्द्र मुख्यालय पर सुरक्षा की गारंटी सहित लम्बित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। जिसमे संगिनियों की 26 हज़ार वेतन की मांग की। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से कांति पाठक, पूनम सिंह, नगीना सिंह, उषा यादव, अमिता राजभर, उर्मिला,रेनू यादव, फूलमत्ती, संगीता, शकुंतला, गायत्री, रूपा देवी, गीता, उषा, रेखा, किरन, दुर्गावती, फूलममी, नगमा खातून, अनीता व अमरीका समेत आदि शामिल रही।




