राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर सुशील कुमार शशि के अध्यक्षता में तीन दिवसीय विधिक न्याय दिवस के अनुक्रम में दिनांक 7 नवंबर को विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन सदर तहसील जौनपुर में सचिव पूर्णकालिक सिविल जज सीनियर डिवीजन सुशील कुमार सिंह के देखरेख में किया गया इस अवसर पर डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जनपद न्यायालय जौनपुर देवेंद्र कुमार यादव पैनल अधिवक्ता एवं तथा पैरा लीगल वालंटियर सुभाष यादव सुभाष यादव तहसीलदार सेलर शैलेंद्र कुमार सिंह तहसीलदार सेलर शैलेंद्र कुमार सिंह और बड़ी संख्या में जनता के लोग और वादकारीगण उपस्थित रहे
इस अवसर पर सेमिनार के अध्यक्षता करते हुए सचिव जिला तहसील सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि न्याय सबको मिले इस हेतु प्राधिकरण सतत प्रयत्नशील है उन्होंने तहसील स्तर पर प्राप्त जन सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया संविधान के बारे में बोलते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह ने विधिक सेवा प्राधिकरण का इतिहास बताते हुए राष्ट्रीय राज्य और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में और वैकल्पिक न्याय प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया
इसी क्रम में उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण उसमें योगदान देने वाले प्रमुख लोगों डॉक्टर बी एन राव डॉक्टर भीमराव अंबेडकर डॉ राजेंद्र प्रसाद जवाहरलाल नेहरू सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में बताया और कहां की उद्देशिका भारतीय संविधान की कुंजी है और मूल अधिकार संविधान की आत्मा है भारत का कोई भी व्यक्ति जन्म से मृत्यु तक अनुच्छेद 14 से लेकर अनुच्छेद 30 तक मूल अधिकारों का उपभोग करने का पात्र है जिसका उल्लंघन करने पर उसके पास बंदी प्रत्यक्षीकरण प्रतिषेध परमादेश अधिकारपृक्षा प्रतिषेध जैसे अधिकार अनुच्छेद 32 और 226 के अंतर्गत प्राप्त हैं संविधान की आत्मा मूल अधिकार हैं भारतीय संविधान का निर्माण 2 वर्ष 11 मार्च 18 दिन में हुआ था और 26 नवंबर को संविधान दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है अंतिम व्यक्ति और हर पीड़ित प्रताड़ित व्यक्ति तक न्याय पहुंचना चाहिए यह संविधान का मूल उद्देश्य है।
इस बारे में देवेंद्र कुमार यादव ने संचालन करते हुए संचालन करते हुए नीति निर्देशक तत्वों जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा पीड़ित और वंचित लोगों को दी जाने वाली सहायता और संविधान के अन्य अनुच्छेदों को सरल भाषा में समझाया और संविधान दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए इस पर हो रही तैयारी के बारे में भी बताया और कहा कि संविधान देश के सर्वोच्च नियम है जिनके अनुसार सारे तंत्र कार्य करते हैं । उन्होंने न्याय के अनुक्रम में फ्रंट ऑफिस की भूमिका को भी विस्तार से बताया





