Homeक्राइमदुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवती पर हमला, लात-घूंसों से पीटकर किया...

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवती पर हमला, लात-घूंसों से पीटकर किया लहूलुहान

शोभायात्रा देखने गई 19 वर्षीय युवती की बेरहमी से पिटाई, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

खेतासराय (जौनपुर): दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की खुशियों के बीच बुधवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने उत्सव के माहौल में सनसनी फैला दी। थाना क्षेत्र के चकशाहग्यास गांव में प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा देखने गई 19 वर्षीय युवती को मामूली विवाद में कथित तौर पर लात-घूंसों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि युवती को इस कदर पीटा गया कि उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के चकशाहग्यास गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र स्वर्गीय शोभा बिन्द ने बुधवार को गांव के लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। उनकी 19 वर्षीय पुत्री सुलेखा बिन्द भी अन्य ग्रामीणों की तरह शोभायात्रा देखने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान भीड़ में किसी लड़की से शरीर छू जाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि इसी विवाद को लेकर कुछ युवतियों और युवकों ने उनकी बेटी को घेर लिया और लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई कर दी। अचानक हुए हमले में सुलेखा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिस बेटी को परिजनों ने खुशी-खुशी मां दुर्गा की विदाई देखने भेजा था, उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाना पड़ा।

घटना के बाद परिजन घायल युवती को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला सहित आधा दर्जन नामजद सहित अन्य तीन-चार अज्ञात युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments