Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर29334 गणित/विज्ञान शिक्षकों ने पदोन्नति की मांग को लेकर बीएसए जौनपुर को...

29334 गणित/विज्ञान शिक्षकों ने पदोन्नति की मांग को लेकर बीएसए जौनपुर को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर : जनपद जौनपुर में 29334 गणित/विज्ञान भर्ती के शिक्षकों की पदोन्नति से जुड़ी विसंगतियों के समाधान एवं न्यायोचित पदोन्नति की मांग को लेकर शुक्रवार को शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री समीर कुमार जी को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि वरिष्ठता सूची एवं पदोन्नति प्रक्रिया में शासनादेशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। शिक्षकों ने कहा कि 50% पदोन्नति से एवं 50% सीधी भर्ती (गणित/विज्ञान) के नियम के अनुसार दोनों वर्गों के शिक्षकों को समन्वित करते हुए पदोन्नति सूची तैयार की जाए, ताकि किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय न हो और सभी को नियमानुसार उनका उचित अधिकार एवं सम्मान मिल सके।

इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष इंदु प्रकाश यादव के नेतृत्व में शशि राय, शांत सिंह, यादवेंद्र यादव, अरविंद कुमार यादव, अरविंद सिंह, कृष्ण कुमार मौर्य ,अनिल गुप्ता, श्रीप्रकाश यादव, राजकेश यादव, अनित पाण्डेय, सुशील कुमार यादव, कृष्ण कुमार मौर्य, रवि सेठ,राजेश कुमार निषाद अखिलेश यादव, भास्कर यादव, रवि गौतम, विनोद पाल, ओंकार यादव, अनुराधा मौर्य, अभिषेक विश्वकर्मा, अतुल मिश्रा, अनुज पाण्डेय, पंकज सिंह, मनीष यादव, विनोद यादव, अमरेंद्र सिंह, रघुराज यादव, सुबोध श्रीवास्तव, बिपिन तिवारी,राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पदोन्नति शासनादेश के अनुसार ही होगी और किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान, अधिकार एवं न्यायोचित पदोन्नति के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments