जौनपुर। विकासखंड सिकरारा के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार जी के प्रथम आगमन पर शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर अटेवा के जिला कैडर प्रभारी टी यन यादव, तहसील प्रभारी सदर संतोष कन्नौजिया,संरक्षक अनिल प्रताप यादव, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ कृपा निधि यादव,महामंत्री अच्छेलाल यादव,कोषाध्यक्ष शरद यादव, ब्लॉक कैडर प्रभारी विजय कनौजिया, विनोद यादव सह कैडर प्रभारी, प्राथमिक शिक्षक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष देश बंधु यादव,ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र यादव, महामंत्री ओंकार पाल, ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक संघ संतोष सिंह,ARP संतोष मिश्रा,हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, विजय प्रताप यादव,प्रवीण कुमार,रेखा मौर्या,अतुल यादव, मिलन बहादुर सिद्धार्थ, चंद्र प्रकाश सिंह,बलमेन्द्र यादव,संतोष मिश्रा,स्वामीनाथ सरोज, विमल यादव,तेरसूराम,लालमणि,विपिन यादव, नीरज सरोज,राहुल यादव,विनोद कुमार,रविंद्र यादव, संजय रज्जक, मुकेश यादव, विनय सिंह, राजकुमार,राजेश यादव, सुरेन्द्र प्रजापति, रामचंद्र यादव, त्रिभुवन नाथ यादव,विनोद पाल, नारायण यादव, सुभाष यादव, रजनीश यादव,की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त बीआरसी के कर्मचारी मोहन,चंद्रशेखर मौर्य, कोमल श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश यादव,सुभेंद्र सिंह,श्याम बहादुर,सहित शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनके सफल एवं सुखद कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।






