ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग की बहने पुलिस के कार्य प्रणाली से नाराज़
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित कबीरउद्दीनपुर गांव में 30 अक्टूबर को ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की तलवार से काटकर हुई हत्या के मामले में आज अनुराग की बहन स्वाति संग परिजनों ने जिलाधिकारी दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक से कलेक्ट्रेट सभागार में मुलाकात कर हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाईकी की मांग किया है।
परिजनों का साफ तौर पर कहना है कि पुलिस प्रशासन इनको बचा रही है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वो बीते छ दिनों में अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस आरोपी को बचा रही है। आरोपित को थाने पर बैठक उनका सम्मान करने में जुटी है।
Bigg Boss Season 18 Colors tv पर रवि किशन सलमान खान को देंगे टक्कर
Bigg Boss Season 18 Ravi Kishan will compete with Salman Khan on Colors TV.
Bigg Boss Season 18 जौनपुर:भोजपुरी सुपरस्टार गोरखपुर से सांसद रवि किशन रिप्लेस करेंगे। बिग बॉस सीजन 18 सलमान खान को वीकेंड के वार में वीकेंड का वार सेगमेंट, हाय दईया, रवि भैया के साथ गर्दा उड़ाएंगे। सांसद रवि किशन के जौनपुर के मिडिया प्रभारी अनुराग दुबे ने बताया कि अभिनेता व सांसद रवि किशन बिग बॉस सीजन 18 में शामिल होंगें अभिनेता व सांसद के पैतृक गांव केराकत क्षेत्र के बिसुई बराई गांव समेत जिले भर के भोजपुरिया हिन्दी भाषी के लोगों में खुशी का माहौल है। इसका प्रसारण आज रविवार की रात 10 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारण होगा l
अभिनेता व सांसद रवि किशन का शो में आना ताजगी भरा ट्विस्ट है। हर रविवार रवि भैया के साथ गर्दा उड़ा देंगे सेगमेंट में दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा। ravi kishn बिग बॉस के पहले सीजन में चर्चित कंटेस्टेंट रह चुके हैं। वह उस सीजन के फाइनल तक पहुंचे थे। उनकी मजाकिया बातचीत,दर्शकों से कनेक्ट होने का अंदाज और बेबाकी ने तब भी दर्शकों का दिल जीता था। इतना ही नहीं,रवि किशन पहले भी बिग बॉस ओटीटी सीजन-3 में गेस्ट होस्ट के रूप में नजर आ चुके हैं।रवि किशन के Bigg Boss Season 18 में शामिल होने से भोजपुरी भाषी क्षेत्रों में शो को काफी नए दर्शक भी मिलेंगे।
अनुराग यादव की हत्या में ,लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर हो कानूनी कार्रवाई : अमित यादव
अनुराग यादव हत्याकांड (जौनपुर ) गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीन पुर गांव में अनुराग हत्याकांड को लेकर समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहां की जमीन विवाद में 40 साल तक मुकदमा लटकाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई हो और पुलिस विभाग के लापरवाह जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव कमरुद्दीनपुर निवासी मृतक खिलाड़ी अनुराग यादव के घर पहुंचे और इस हत्याकांड की घोर निंदा करते हुए, उन्होंने कहा कि यह घटना नहीं होती इसमें राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी जिम्मेदार हैं उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए । इसके साथ ही इस थाना क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी पुलिसकर्मी की लापरवाही भी सामने आती है। उन पर भी निलंबन जैसी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपया का मुआवजा और सरकारी नौकरी सरकार दे उसके बाद पकड़े गए आरोपियों के पर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का काम सरकार को करनी चाहिए। पीड़ित परिवार को उन्होंने सान्त्वना दिया और भरोसा जताया है कि उनके साथ कानूनी लड़ाई में जो भी मदद होगी किया जाएगा। इस मौके पर अखिल भारतीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व सीएमओ डॉ रामअवध ,मेवालाल यादव ,जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, समाजसेवी जज सिंह अन्ना ,अधिकता अजय कृष्णा, रामनयन ,मोतीलाल, रामप्रकाश, सूबेदार यादव, त्रिभुवन नाथ, सुभाषचंद्र, केशव प्रसाद ,जय हिंद , वासुदेव फाउंडेशन के संस्थापक अरविंद यादव मौजूद रहे।
शहगंज के बड़गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
शाहगंज ( जौनपुर) क्षेत्र के बड़ागांव बाजार स्थित अब्दुल गैस मैदान में अल मेहंदी मानव सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
स्वच्छ शिविर के दौरान डॉ. एन बी चन्द्रा द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच की गई शिविर में आधुनिक मशीनों द्वारा आंख के चश्मे की जांच की गई व जरूरी दवाएं वितरण किया गया।
मोतियाबिन्द के ऑपरेशन परामर्श किया गया।
उक्त शिविर में गरीब कल्याण हॉस्पिटल के पूरे स्टाफ़ की बड़ी भूमिका रही है।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के कुशल संचालन कर रहे अल मेडी मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष इफ्तिखार हुसैन ने कहा कि अल मेहंदी मानव ट्रस्ट सदैव समाज के वंचित और जरूरतमंद को बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं सहित अन्य आवश्यकतानुसार सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराता रहेगा।
शिविर के दौरान लगभग 500 लोगों के लाभान्वित होने की संभावना व्यक्त करते हुए कहा ट्रस्ट पूरी तरह से लोक कल्याणार्थ समाज को समर्पित है।
ट्रस्ट के संरक्षक मौलाना एजाज़ मोहसिन, खुर्शीद हसन, ने संयुक्त रूप से प्रत्येक जरूरतमंद के जीवन में खुशियां लाने हेतु अपनी प्रतिबद्घता प्रकट की।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान शाहिद इदरीसी, मोहम्मद रज़ा, निज़ाम इदरीसी, अदनान खान, मिस्टर, ट्रस्ट के पूर्व सदस्य हुसैन हैदर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विवेक यादव विक्की,
समेत गांव के गणमान्य उपस्थित रहे।
घर से दो सौ मीटर दूर खेत मे मिला महिला का शव, भाई की तहरीर पर मुकदमा
CRIME NEWSS JAUNPUR: यूपी के जौनपुर में पांच दिन मे तीसरी हत्या से सहमे लोग पुलिस पुलिस पर अब धीरे धीरे उठने लगे सवाल सुजानगंज थाना क्षेत्र के खातिरहा गांव में घर से 200 मीटर दूर खेत में मिला महिला का शव। 15 वर्ष पहले हुआ था महिला का विवाह,गले मे कपडे का फंदा पाया गया है। मौके पर पहुची सुजानगंज की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी।
जौनपुर नगर में तीन भगवान चित्रगुप्त मन्दिर हैं एक रूहटा स्थित भगवान चित्रगुप्त मन्दिर जो लगभग 20 वर्षों पूर्व बना है एक चौकियां धाम स्थित है जो लगभग 25 साल पुराना मंदिर है एक वर्षों पूर्व बना प्राचीन भगवान चित्रगुप्त मन्दिर बारी नाथ मठ मंदिर में हैं गुरु गोरखनाथ मठ मंदिर गोरखपुर द्वारा संचालित मंदिर बाबा बारीनाथ मठ अखाड़ा मन्दिर का निर्माण संवत् 2032 में हुआ जिसमें बाबा बृहस्पतिनाथ, बाबा बरखा नाथ, बाबा रंगनाथ, कई नाथ योगियों ने यहां गुरु गोरखनाथ का धुना रमाया चेतन तपस्या किया फिर योगी देवनाथ जी 1995 से 2020 तक नाथ योग प्रचार प्रसार किया योगी देवनाथ ने 12नवम्बर 2020 में शरीर ब्रह्मलीन हो गए उसके बाद माता ज्वाला देवी मंदिर के पूजारी बाबा योगी हरदेव नाथ जी का आगमन हुआ जो बाबा बारीनाथ मठ मंदिर के महंत हैं।
बाबा बारीनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ मंदिर, भगवान चित्रगुप्त मन्दिर, भगवान राम दरबार मंदिर, भगवान शिव मंदिर, भगवान हनुमान मंदिर, माता महाकाली माता महालक्ष्मी, महा सरस्वती, प्राचीन शिव मंदिर, बाबा रंगनाथ जी का धुना, बाबा बृहस्पतिनाथ समाधी बाबा रंगनाथ समाधी, बाबा सुमेर नाथ समाधी हैं।
शिवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है बारीनाथ मठ में योगी महंत अवैद्यनाथ जी गोरखनाथ मठ का आगमन बारी नाथ मठ में कई बार हुआ। महंत योगी बाबा हरदेव नाथ ने बताया कि मंदिर में नित्य नेमित्तिक पूजन आरती आदेश किया जाता है जहा प्रतिदिन सैकड़ों भक्त आते रहते हैं। मठ मंदिर की मान्यता है कि सच्चे मन से मत्था टेकने से मनोकामना पूरी होती हैं। बारी नाथ मठ भगवान चित्रगुप्त मन्दिर में 3 नवम्बर को दोपहर एक बजे से विधिविधान से पूजन होगा उसके बाद एक शोभायात्रा जुलूस निकाली जाएगी जो उर्दू बाजार शाही पुल ओलंदगंज होते हुए रूहटा स्थित भगवान चित्रगुप्त मन्दिर में आरती के साथ समापन होगा। राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने समस्त नगरवासियों से अनुरोध किया है कि पूजन एवं शोभायात्रा में शामिल होने की अपील किया है।
प्रभारी निरीक्षक यातायात जी0डी0 शुक्ला ने 391 वाहनों का किया चालान
प्रभारी निरीक्षक यातायात,जी0डी0 शुक्ला ने 391 वाहनों का किया चालान
जौनपुर। यातायात माह नवम्बर के दौरान शहर के प्रमुख चौराहा तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में 391 वाहनों का चालान किया गया शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात नगर,देवेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात,जी0डी0 शुक्ला,व समस्त उप निरीक्षक यातायात के द्वारा यातायात माह नवम्बर के दौरान शहर के प्रमुख चौराहा तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुए हटवाया गया,न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी ।
तथा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया ।हेलमेट व सीट बेल्ट लगा करके वाहन चलाने,मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना,हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शीशे में काली फिल्म न लगाने तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करने के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रवर्तन की कार्रवाई में 391 वाहनों का चालान किया गया।
सिधाई गांव में गो संरक्षण केंद्र का एसडीएम ने किया गौ माता पूजन
सिधाई गांव में गो संरक्षण केंद्र का एसडीएम ने किया गौ माता पूजन
शाहगंज, जौनपुर। शासन के मंशानुरूप गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देश में तहसील शाहगंज स्थित ग्राम सिधाई में गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण कर गौमाता का पूजन किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया व तहसीलदार आशीष कुमार सिंह द्वारा गौमाता का पूजन किया गया तथा गौपूजन के पश्चात गोवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन के प्रति उपस्थित समस्त को संकल्प शपथ दिलाई गई और गोवंशो को गुड़, केला ,चना तथा हरा चारा खिलाया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी द्वारा गौशाला में व्यवस्थाएं देखी गई।
गौशाला में व्यवस्था में सुधार की अवश्यकता हेतु संचालक, प्रधान, सचिव एवं पशु चिकित्सक को निर्देशित किया गया कि गोवंशों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण,समय से भूसा, चारा इत्यादि खिलाने हेतु निर्देश दिए गए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी ने बताया कि गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में गौशाला में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर तहसीलदार शाहगंज ने बताया कि गाय ही साक्षात भगवान है यह बात हमारे ध्यान में जाए और ऐसा ध्यान करके गौ सेवा की जाए तो गौ सेवा से भगवत प्राप्ति संभव है।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, कस्बा लेखपाल रितुराज चौधरी,पंकज पटेल, शिवप्रसाद, ग्राम प्रधान, व सचिव,पशु चिकित्सक सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
जौनपुर । ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल पुलिस के मुताविक थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर को दूरभाष के माध्यम से सीयूजी नं0 पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी थाना अलीगंज कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया कि आपके थाना क्षेत्र के दो संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान थाना अलीगंज कमिश्नरेट लखनऊ पर मिले है, जिनसे पूछताछ किया गया तो बता रहे है दिनांक 30 अक्टूबर को जमीनी विवाद को लेकर अपने गांव के एक व्यक्ति अनुराग यादव पुत्र रामजीत यादव को अपने परिवार के अन्य सदस्यो के साथ मिलकर हत्या कर दिये है। जिनका नाम 1.रमेश कुमार यादव पुत्र लालता यादव 2.बाल अपचारी निवासीगण कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर है। प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज की सूचना पर पूर्व से रवाना टीम उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, उ0नि0 प्रदीप सिंह, का0 राजेश्वर यादव, का0 हरेन्द्र कुमार, का0 पियूष सिंह को तत्काल थाना अलीगंज कमिश्नरेट लखनऊ पहुंचकर उचित कार्यवाही गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
उपरोक्त टीम रवाना होकर थाना अलीगंज जनपद लखनऊ पहुंचकर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1.रमेश कुमार यादव पुत्र लालता यादव निवासी कबीरूद्दीनपुर जनपद जौनपुर को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया व बालअपचारी को नियमानुसार सादे वस्त्र मे उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह व का0 राजेश्वर यादव के सुपुर्दगी मे देकर थाना स्थानीय पर लाकर को समय 05.01 बजे दाखिल किया गया। वाछित अभियुक्त उपरोक्त व बाल अपचारी का अन्तर्गत धारा 3,191(3),131,103(2),61(2)(a) BNS व 7 CLA Act व 4/25 आर्म्स एक्ट मे चालान न्यायालय किया जा रहा है। तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित शेष वांछित अभि0गण की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।
खेतासराय(जौनपुर):- खेतासराय कस्बा के बड़े व्यवसायियों के बेशुमार नामों में शामिल एकता ट्रेडर्स ने दीपावली के शुभ अवसर पर सराहनीय प्रयास किया है। जिससे कई गरीबों के घर खुशियां छा गयी। जिसका सराहना चारों तरफ की जा रही है। इस तरह का कार्य विभिन्न अवसरों पर करते चले आ रहे है।
आपको बताते चले कि एकता ट्रेडर्स के प्रो. राजकुमार जायसवाल पुत्र शिवम जायसवाल समाज सेवा के मामले में तेज़ी से उभरते हुए नज़र आ रहे है। छोटे – छोटे मौके पर अपनी खुशियां सहयोगियों के साथ गरीबों के साथ सांझा करने की कोशिश करते है। उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर जनपद के जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को दीया, बाती, तेल, मिठाई, लाई, गट्टा, चूड़ा आदि वितरित किया। सामग्री पाते ही उनके चेहरे पर मुस्कान छा गई।
शिवम ने बातचीत के दौरान बताया कि इस तरह से मौके पर छोटी – छोटी खुशियां बटोरी जा सकती है। ऐसे नेक कार्य करने में अच्छा लगता है। इसके लिए दृढ़ इच्छा और हौसले की जरूरत होती है। इस दौरान 100 मरीजों को किट वितरण किया गया। इस दौरान मण्डल महामंत्री मनीष कुमार गुप्ता, डा. प्रमोद राजभर, अनूप गुप्ता, सत्यम जायसवाल, सत्यम सोनी, आकाश सोनी आदि लोग मौजूद रहे।