JAUNPUR NEWS : विद्यालय परिवार ने मनायी संस्थापक की 27वीं पुण्यतिथि संस्थापक जी सादगी पूर्ण जीवन में विश्वास करते थे: संजीव पाण्डेय
जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र में स्थित श्री केपी पाण्डेय इण्टर कालेज के संस्थापक कमलापति पांडेय की 27वीं पुण्यतिथि प्रबंधक संजीव पांडेय की अध्यक्षता में विद्यालय में परिवार ने मनायी। विद्यालय परिवार ने संस्थापक जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दिया।
इस मौके पर प्रबन्धक श्री पाण्डेय ने कहा कि संस्थापक जी सरल, सहज, सादगी पूर्ण जीवन जीने में विश्वास करते थे। वह कभी किसी से भेदभाव की भावना नहीं रखते थे। समरसता पूर्ण उनका जीवन सादगी से युक्त था। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन संघर्षों के साथ व्यतीत किया परन्तु सारे झंझावातों को सहकर भी कठिन परिश्रम से आज विद्यालय रूपी वट वृक्ष जो हमारे सामने हैं, इसकी छांव में ज्ञान प्राप्त करके क्षेत्र के बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। उनके आदर्शों पर चलकर विद्यालय का विकास करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि उनके द्वारा दिखाये गये रास्ते पर चलना ही हम लोगों का कर्तव्य है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य जितेंद्र नीलम, अध्यापक मंगलेश पाण्डेय, रितेश दुबे, सनाउल्लाह, यशवंत कुमार, नितिन सिंह, इंद्र प्रकाश मिश्रा, शुभम दुबे, उमाशंकर, ज्ञान कुंवर मिश्रा, सरिता मौर्या, फरहीन अंसारी, विजयलक्ष्मी, सपना, कर्मचारी चन्द्र प्रकाश तिवारी, विनय कुमार, अरुण पाण्डेय, कोमल शर्मा, राजेन्द्र यादव, विनय कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।






