शाहगंज, जौनपुर। नगर के चर्चित एअर पेरिस रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए आयोजित लकी ड्रा कार्यक्रम रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों ने हिस्सा लिया।प्रथम पुरस्कार बुलेट मोटर साइकिल मों साकिब निवासी अरनौला जिला आजमगढ़ दूसरा पुरस्कार मोबाइल असद निवासी अरन्द शाहगंज जिला जौनपुर तीसरा ईनाम फ्रिज वाजिया जोहरा निवासी बडागाव शाहगंज चौथा ईनाम वाशिंग मशीन सैफ खेतासराय और पाँचवा ईनाम फर्राटा फैन इरफान खेतासराय छठवा ईनाम हमजा कुकरी पुर नेनगद ईनाम जीता ईनाम निकलते ही विजेताओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी और पूरे रेस्टोरेंट परिसर में उत्साह का माहौल बन गया।
रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से बताया गया कि ग्राहकों को आकर्षक उपहार प्रदान करने के उद्देश्य से यह विशेष लकी ड्रा योजना चलाई गई थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत कूपनों की जांच के बाद पारदर्शी तरीके से विजेताओं का चयन किया गया।
लकी ड्रा में विजेताओं को मोबाइल फोन, आकर्षक गिफ्ट आइटम एवं अन्य उपहार प्रदान किए गए। विजेताओं ने इसे रेस्टोरेंट प्रबंधन की सराहनीय पहल बताते हुए खुशी जाहिर की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्राहकों और प्रतिष्ठान के बीच बेहतर संबंध स्थापित करते हैं। रेस्टोरेंट प्रबंधन ने भविष्य में भी ग्राहकों के लिए ऐसे आकर्षक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और विजेताओं को बधाई दी। एअर पेरिस रेस्टोरेंट का यह आयोजन नगर में चर्चा का विषय बना रहा।
- REPORT / MOHAMMAD KASIM




