Home Blog Page 110

राष्ट्रकवि रवींद्रनाथ ठाकुर:भारतीय आत्मा के स्वर और विश्व चेतना के सेतु

0
राष्ट्रकवि रवींद्रनाथ ठाकुर
राष्ट्रकवि रवींद्रनाथ ठाकुर

भारत के सांस्कृतिक इतिहास में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं जो न केवल अपने युग को आकार देते हैं, बल्कि युगों के पार जाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकाशस्तंभ बनते हैं। रवींद्रनाथ ठाकुर (टैगोर) ऐसे ही विराट व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी जयंती (7 मई) केवल एक कवि के जन्मदिवस की याद नहीं है, बल्कि यह भारतीय आत्मा के पुनर्जागरण, सांस्कृतिक स्वाभिमान और वैश्विक मानवीयता की पुनः पुष्टि का दिन है। जिसने भारतीय साहित्य, संस्कृति और राष्ट्र चेतना को एक नया स्वर और दिशा दी, वह हैं गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर, जिन्हें विश्व आज रवींद्रनाथ टैगोर के नाम से जानता है। उनका जीवन केवल एक साहित्यकार की नहीं, बल्कि एक विचारक, शिक्षक, देशभक्त और मानवतावादी की जीवंत गाथा है।

रवींद्रनाथ ठाकुर ने वर्ष 1913 में गीतांजलि नामक काव्यसंग्रह के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। यह न केवल उनकी साहित्यिक प्रतिभा की मान्यता थी, बल्कि एशिया के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था। वे पहले एशियाई व्यक्ति थे जिन्हें यह वैश्विक सम्मान प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि उस समय के भारत के लिए एक सांस्कृतिक गर्व का विषय थी, जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। उनके शब्दों में गूंजती आत्मा की पुकार, शांति, प्रेम और आध्यात्मिकता ने पश्चिमी जगत को भारतीय चिंतन की गहराई से परिचित कराया। उनकी लेखनी ने कविता, कहानियाँ, उपन्यास, नाटक और निबंध जैसे सभी साहित्यिक विधाओं को समृद्ध किया। उन्होंने 2000 से अधिक गीतों की रचना की, जिन्हें आज रवींद्र संगीत के रूप में जाना जाता है। उनकी रचनाएँ केवल कलात्मक नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और मानवीय संवेदना से ओतप्रोत हैं।

उनकी रचना जन गण मन आज भारत का राष्ट्रगान है, जबकि बांग्लादेश का राष्ट्रगान आमार सोनार बांग्ला भी उन्होंने ही लिखा। यह दुर्लभ सम्मान है कि एक ही व्यक्ति दो देशों के राष्ट्रगान का रचयिता हो। औपनिवेशिक शिक्षा प्रणाली से संतुष्ट नहीं थे। वे शिक्षा को जीवन से जोड़कर देखना चाहते थे। एक ऐसी शिक्षा जो रटने की बजाय सोचने की प्रेरणा दे, और परीक्षा की जगह प्रयोग को बढ़ावा दे। इसी उद्देश्य से उन्होंने शांति निकेतन की स्थापना की, जो आगे चलकर विश्वभारती विश्वविद्यालय बना। यह संस्था आज भी उनके वैकल्पिक शिक्षा दर्शन की जीती-जागती मिसाल है।

रवींद्रनाथ ठाकुर का राष्ट्रवाद संकीर्ण नहीं था, बल्कि व्यापक और मानवीय था। जब जलियांवाला बाग नरसंहार हुआ, तो उन्होंने ब्रिटिश सरकार द्वारा दिया गया नाइटहुड सम्मान लौटा दिया। यह उनका विरोध का गांधीवादी तरीका था- नैतिक और शांतिपूर्ण। उनकी रचनाओं में राष्ट्रीय चेतना के साथ-साथ वैश्विक भाई-चारे का भी संदेश मिलता है। वे मानते थे कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। उनका दृष्टिकोण संकीर्ण राष्ट्रवाद की सीमाओं से ऊपर उठकर समस्त विश्व को एक परिवार मानने वाला था।

वर्तमान समय मे जब हमारा समाज फिर से असहिष्णुता, सामाजिक विषमता और सांस्कृतिक विस्मरण की ओर बढ़ रहा है, रवींद्रनाथ ठाकुर के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। हमें उनकी रचनाओं को केवल पुस्तकों और समारोहों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उनके विचारों को जीवन और नीतियों में उतारना चाहिए।

निष्कर्षत गुरुदेव की अमर वाणी हमें सिखाती है- जहाँ मन भयमुक्त हो, और मस्तक गर्व से ऊँचा उठे,
जहाँ ज्ञान स्वतंत्र हो, जहाँ दुनिया संकीर्ण दीवारों से न बंटी हो…यही वह भारत है, जिसकी कल्पना उन्होंने की थी। उनकी जयंती पर हम उन्हें केवल स्मरण न करें, बल्कि उनके आदर्शों को अपनाकर एक सशक्त, संवेदनशील और सृजनशील राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें।

गुरुदेव को शत्-शत् नमन!

खेतासराय: आपदा से निपटने के लिए किया गया मॉकड्रिल

0
खेतासराय आपदा से निपटने के लिए किया गया मॉकड्रिल
खेतासराय आपदा से निपटने के लिए किया गया मॉकड्रिल

ब्लैक आउट की दी जानकारी

खेतासराय (जौनपुर) भारत-पाक युद्ध के दृष्टिगत आम जनमानस में सुरक्षा, सतर्कता एवं सहयोग की भावना जागृत करने के लिए बुधवार को सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली के मैदान में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी रामाश्रय राय के नेतृत्व में आयोजित माकड्रिल में आपदा की स्थिति में छात्रों समेत आम जनमानस में सुरक्षा और सतर्कता की भावना जागृत की गई। इससे पहले जनमानस को सायरन को पहचानने, अफवाहों पर ध्यान न देने, सुरक्षित स्थानों पर छिपने आदि सुरक्षा के पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस टीम, 112 पीआरवी वाहनों, एनसीसी के अधिकारी, कैडेट, जनता के सम्भ्रांत व्यक्तियों, सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों की टीम, फायर, नगर पंचायत कर्मियों, ब्लॉक कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा मॉकड्रिल किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, डॉक्टर फैजान अहमद,एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव, फर्स्ट अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा, डा. मो. सालिम, रेखा यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो. सैफ, उपनिरिक्षण तारिक़ अंसारी, शैलेन्द्र राय, लल्लू सिंह, भोला सिंह, अशोक वर्मा, आरक्षी शुभम त्यागी, न्यायाधीश वर्मा, मयंक राय समेत आदि मौजूद रहे।

खेतासराय में ब्लैक आउट अभ्यास के दौरान लाइट रही ऑफ

0
खेतासराय में ब्लैक आउट अभ्यास के दौरान लाइट रही ऑफ
खेतासराय में ब्लैक आउट अभ्यास के दौरान लाइट रही ऑफ

खेतासराय (जौनपुर) सुरक्षा की दृष्टि से नगर में बुधवार की रात ब्लैक आउट अभ्यास सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। निर्धारित समयानुसार रात 8:00 बजे थोड़े देर के लिए कस्बा में बिजली की आपूर्ति रोक दी गई। यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं स्थानीय प्रशासन के संयुक्त निर्देशन में आयोजित किया गया।

अभ्यास का उद्देश्य किसी आपात स्थिति विशेषकर हवाई हमले, साइबर अटैक अथवा युद्ध जैसे संकट की स्थिति में नागरिकों की तत्परता, अनुशासन और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जांच करना था। इस दौरान समस्त नगरवासियों से अपील की गई थी कि वे अपने घरों की सभी लाइटें बंद रखें, वाहन न चलाएं तथा बाहर अनावश्यक रूप से न निकलें।

नगर पंचायत, बिजली विभाग, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा सिविल डिफेंस की टीमें पूरी तरह से सक्रिय रहीं। अस्पतालों, अग्निशमन केंद्रों तथा अन्य आपात सेवाओं को पहले से ही बैकअप पावर उपलब्ध करा दी गई थी, ताकि आवश्यक सेवाएं बाधित न हों।

कस्बा के चौराहा, पुरानी बाजार रोड समेत अन्य प्रमुख स्थान पर भी लोगों ने प्रशासन के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया। अधिकतर क्षेत्रों में रोशनी पूरी तरह बंद रही, जिससे आकाश की ओर से नगर लगभग अदृश्य दिखाई दिया। यह स्थिति युद्धकालीन रणनीतियों के अनुरूप मानी जाती है, जब रोशनी से बचाव करना आवश्यक होता है।

प्रभारी निरीक्षण रामाश्रय राय ने बताया कि यह अभ्यास सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत आवश्यक था। नागरिकों का सहयोग प्रशंसनीय रहा। हमें आवश्यकता के समय किस प्रकार संयम और अनुशासन बनाए रखना है, यह इस ड्रिल ने सिद्ध किया।

परीक्षा केंद्रों का कुलपति ने किया औचक निरीक्षण

0
परीक्षा केंद्रों का कुलपति ने किया औचक निरीक्षण
परीक्षा केंद्रों का कुलपति ने किया औचक निरीक्षण

जौनपुर.वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं के केन्द्रों का बुधवार को कुलपति प्रो वंदना सिंह ने औचक  निरीक्षण किया. उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी,बिजली और विद्यार्थियों के लिए पेयजल सुविधा को भी देखा. कहा कि पारदर्शी तरीके से परीक्षाओं को संपन्न कराये. उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं में भरी जाने वाली सूचनाओं का मिलान अवश्य करे.  
जौनपुर जनपद के परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान कुलपति ने परीक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया साथ ही विद्यार्थियों से परीक्षा के बारे में भी जानकारी ली. कुलपति के साथ निरीक्षण में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह भी मौजूद रहे. परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि केडीएस पीजी कॉलेज जौनपुर, कौशिल्या महाविद्यालय पर प्रकाश व्यवस्था के लिए निर्देश दिए गए है, बिजली न होने की स्थिति में परीक्षा के दौरान जनरेटर चलाया जाये. इसके साथ ही मड़ियाहूं पीजी कॉलेज की परीक्षा का भी  निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था कार्यरत होनी चाहिए

JAUNPUR NEWS:मॉक ड्रिल का हुआ अभ्यास 

0
JAUNPUR NEWSमॉक ड्रिल का हुआ अभ्यास 
JAUNPUR NEWSमॉक ड्रिल का हुआ अभ्यास 


JAUNPUR NEWS जौनपुर : पुलिस लाइन प्रांगण जौनपुर में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन, इस दौरान आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों जैसे युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गंभीर संकट के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियोंसुरक्षात्मक उपायों के प्रति जागरूक किया गया जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ की अध्यक्षता में पुलिस लाइन प्रांगण जौनपुर में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का आयोजन कर आम जनमानस को आपातकालीन परिस्थितियों जैसे युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गंभीर संकट के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों/सुरक्षात्मक उपायों के प्रति जागरूक किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजने पर नागरिको को सुरक्षित स्थान पर पहुँचने हेतु की गयी गतिविधियाँ एवं बम फटने के पश्चात चपेट में आये नागरिको को प्रशासन व मेडिकल टीम द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी गई एवं फायर सर्विस द्वारा आग लगने पर बचाव हेतु जानकारी देते हुए आग को बुझाया गया।

JAUNPUR NEWS:मॉक ड्रिल का हुआ अभ्यास 


 जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल से न केवल पुलिसकर्मियों बल्कि जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों की तैयारियों का परीक्षण होता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि आपातकालीन स्थिति में हम सभी किस प्रकार तालमेल बनाकर काम करेंगे।अफवाहों पर विश्वास न करें, सोशल मीडिया या अनजान स्रोतों से मिली खबरों को प्रसारित न करें, अधिकृत व्यक्ति के द्वारा जारी की गई सूचना को ही प्रसारित करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारा उद्देश्य यह है कि जिले में किसी भी आपातकालीन स्थिति में सभी विभाग एकजुट होकर प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। आज की मॉक ड्रिल ने हमें हमारी तैयारियों का परीक्षण करने का मौका दिया।


इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेन्द्र सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर देवेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा, सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, जिला होमगार्ड कमान्डेन्ट ओपी सिंह, मेजर 98 बटालियन टीडी कालेज एनसीसी रजनीश सिंह, एडिशनल सीएमओ डा0 राजीव कुमार, भूतपूर्व कैप्टन अजीत पाण्डेय, भूतपूर्व सैनिक संगठन डा0 राजेश, जिला सैनिक पुर्नवास कल्याण अधिकारी दिग्विजय रावत,, एफएसओ श्री नागेश प्रसाद द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक अनुपम सिंह, जौनपुर व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा मॉक ड्रिल में प्रतिभाग किया गया।

पॉली और ग्रीन हाउस में बेमौसम सब्जियों और फूलों की खेती से किसान मालामाल 

0
पॉली और ग्रीन हाउस में बेमौसम सब्जियों और फूलों की खेती से किसान मालामाल 
पॉली और ग्रीन हाउस में बेमौसम सब्जियों और फूलों की खेती से किसान मालामाल 

जौनपुर 06 मई : जिला उद्यान अधिकारी डॉ0 सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया है कि पाली हाउस एवं ग्रीन हाउस 500 वर्ग0मी0 से 2500 वर्ग0मी0 तक के निर्माण के लिए उद्यान विभाग देगा 50 प्रतिशत तक का अनुदान। सरकार की एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना किसानों की आय में बढ़ोतरी करेगी। उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इस योजना के तहत किसानों को फूल और सब्जियों की उन्नत खेती के लिए तकनीकी सहायता के साथ-साथ अनुदान भी दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित कर कृषि आय में वृद्धि करना है। इस योजना के तहत किसानों को पॉली और ग्रीन हाउस निर्माण पर लागत का 50 प्रतिशत तक का अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इससे किसान अब बेमौसम सब्जियों और फूलों की खेती कर सकेंगे, जिससे बाजार में उनकी मांग बनी रहेगी और आय में वृद्धि होगी। यह योजना उन किसानों के लिए लाभकारी होगी जो कम क्षेत्रफल में उच्च आय चाहते हैं।

उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से जिले में उन्नत किस्म के फूलों जैसे गुलाब, जरबेरा के साथ-साथ टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर फूलों और सब्जियों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। इस योजना का किसान अधिक से अधिक लाभ उठाएं और इससे सम्बन्धित जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस मे जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय मे आधार, खतौनी, फोटो व बैंक पासबुक फोटोकापी के साथ सर्म्पक कर सकते है।

चकबंदी अधिकारी ने 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों को लिया संज्ञान

0

जौनपुर -। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में उप संचालक चकबंदी मुख्यालय लखनऊ आलोक कुमार, चकबन्दी अधिकारी उल्फान अली एवं संजय सिंह कनौजिया के द्वारा चकबंदी कार्यों एवं पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।

बैठक में जनपद में सर्वे, कब्जा परिवर्तन एवं तरमीम स्तर पर लंबित कार्यों की समीक्षा करते करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जो गांव सर्वे/तरमीम स्तर पर लंबित है, उनमें कठोर परिश्रम करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार से समय कार्य पूर्ण करें, यदि समय से कार्य पूर्ण नहीं होता है तो सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। साथ ही समस्त न्यायालय लिपिक को भी निर्देशित किया गया कि समस्त वाद सीसीसीएमएस प्रणाली के अंतर्गत ऑनलाइन करके काज लिस्ट के अनुसार वादों की सुनवाई करवाना सुनिश्चित करें जिलाधिकारी ने चकबंदी अधिकारीगणों को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि मा0 उच्च न्यायालय से आच्छादित वादो एवं 05 वर्ष से अधिक लम्बित वादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें, जिससे शासन की मंशानुसार कार्य पूर्ण किया जा सके।  
          जिलाधिकारी द्वारा लेखपालों को निर्देशित किया कि चकबन्दी कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है तो अवगत कराये जिसका त्वरित गति से निस्तारण किया जायेगा।  
            इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी/डीडीसी अजय अम्बष्ट, एसओसी अशोक कुमार, पवन कुमार सिंधु एवं समस्त चकबंदी अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबंदीकर्ता और चकबंदी लेखपाल उपस्थित रहे।

L J P के प्रदेश महासचिव विकास विजय नारायण पांडेय का जौनपुर में हुआ जोरदार स्वागत  

0
L J P के प्रदेश महासचिव विकास विजय नारायण पांडेय का जौनपुर में हुआ जोरदार स्वागत  
L J P के प्रदेश महासचिव विकास विजय नारायण पांडेय का जौनपुर में हुआ जोरदार स्वागत  

 लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता विकास विजय नारायण पांडेय का जौनपुर में हुआ  जोरदार स्वागत  

जौनपुर : रामविलास पासवान की  ( लोक जनशक्ति पार्टी )  प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान का बड़ा बयान .एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को जौनपुर पहुचे  लोक जनशक्ति पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष ,राजीव पासवान ने  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान  अपनी पार्टी की सराहना करते हुए,अखिलेश यादव पर जम कर बरसे पत्रकारो से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा किअखिलेश यादव कहते है कि हम दलित के हितैसी है तो फिर बाबा साहब का इतना बड़ा अपमान क्यो बाबा साहब के सम्मान में लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास मैदान में बाबा साहब का अपमान हिंदुस्तान नही सहेगा। इस अपमान को जनशक्ति पार्टी नही सहेगी न बर्दास्त करेगी आने वाले विधानसभा  2027 मे समाजवादी पार्टी समाप्त हो जायेगी ।

 विकास विजय नारायण पांडेय जी के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता बनाए जाने के बाद प्रथम आगमन पर  प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान जी के साथ जौनपुर में कार्यकर्ता एवं उनके समर्थकों द्वारा स्वागत किया गया ।बाबा साहेब के सम्मान में लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास एकदिवसीय यात्रा प्रयागराज से होते हुए जौनपुर पहुंचा समाजवादी पार्टी द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की फोटो से आधा चेहरा काटकर अखिलेश यादव के विरोध मे लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास मैदान में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर अखिलेश यादव का पुतला फूंक गया बदलापुर बाज़ार में प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में बाबा साहब का अपमान नहीं सहेंगे।

विकास विजय नारायण पाण्डेय ने कहा बाबा साहेब का अपमान लोक जनशक्ति कदापि नहीं सहेगी और जो भी ऐसा कृत्य करेगा उसको निस्तानबूत करने का कार्य किया जाएगा।उन्होंने ये भी कहा कि मेरे दादा स्व श्री राजा राम पांडेय जी 2002 में लोक जनशक्ति पार्टी से विधायक, विधान मंडल के नेता, केबिनेट मंत्री रहे उनके स्थान पर आज मैं लोकजनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में जौनपुर में अपने कार्यकर्ताओं के बीच हूं जनता की सेवा को तत्पर हूं।

उन्होंने बताया कि उनके पिता जी भी पूर्व में विधानसभा रही गढ़वारा से 1993 में विधानसभा सदस्य के प्रत्याशी रहे। वर्तमान में पिता जी और मैं कई शिक्षा संस्थानों का संचालन कर रहे जिनमें हर समाज वर्ग के बच्चों को अत्याधुनिक वातावरण में शिक्षा  प्रदान की जा रही है।उन्होंने कहा कि लोकजनशक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का एक बड़ा कारण यह भी रहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी से पुराना संबंध, मा प्रधानमंत्री जी की सहयोगी पार्टी होने के नाते चिराग जी का हर समाज वर्ग को शिक्षा तक की पहुंच के विषय पर मोदी जी को समर्थन साथ ही साथ जिस प्रकार चिराग जी – मोदी जी के 2045 के विकसित भारत की ओर अग्रसर हैं ठीक उसी प्रकार हम कार्यकर्ता चिराग जी से कंधा से कंधा मिलाकर मोदी जी के सपने को साकार करने पूरा प्रयास करूंगा और हर वर्ग समाज के लोगों तक शिक्षा का विस्तार और शिक्षा के माध्यम से देश का विकास करने की पूरी कोशिश करेंगे।

लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ने कहा कि बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेंगे अखिलेश यादव जी दलित विरोधी हैं हमेशा दलितों का अपमान करते हैं और हमेशा विरोध करते हैं पदोन्नति आरक्षण बिल में सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने ही वरोध किया था और कहा कि लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास 2027 में मजबूती से चुनाव लडेगी।

नवाचार के क्षेत्र में युवाओं को मिलेगा नया अवसर: अजय सिंह

0
नवाचार के क्षेत्र में युवाओं को मिलेगा नया अवसर: अजय सिंह
नवाचार के क्षेत्र में युवाओं को मिलेगा नया अवसर: अजय सिंह

मंत्री प्रतिनिधि ने साँई कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का किया उद्घाटन

खेतासराय (जौनपुर) तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को डिजिटल युग के अनुरूप दक्ष बनाने के उद्देश्य से, सोमवार को मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह ने खेतासराय क्षेत्र के रानीमऊ-लेदरही मार्ग पर स्थित साँई कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र से आस-पास लोग व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

श्री सिंह ने फीता काटकर संस्थान का विधिवत उद्घाटन किया और इसके विभिन्न कक्षों, कंप्यूटर लैब, डिजिटल क्लासरूम एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्था की सराहना करते हुए कहा, आज के दौर में कंप्यूटर शिक्षा समय की माँग है। इस संस्थान की स्थापना से हमारे क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्ता युक्त तकनीकी शिक्षा मिलेगी जिससे वे रोजगार योग्य बन सकेंगे।

नवाचार के क्षेत्र में युवाओं को मिलेगा नया अवसर: अजय सिंह

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार तकनीकी शिक्षा को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं। इस संस्थान के माध्यम से छात्र न केवल कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी प्राप्त करेंगे, बल्कि एडवांस कोर्सों के माध्यम से आईटी क्षेत्र में भी करियर बना सकेंगे।

संस्थान के डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि यहाँ पर बेसिक कंप्यूटर कोर्स, टैली, ग्राफिक डिजाइनिंग, वेब डिजाइनिंग, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि छात्रवृत्ति योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को विशेष छूट दी जाएगी।

इसके पूर्व प्रदीप श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य सबा, शाहिद अहमद, लालचन्द्र राजभर समेत आदि लोगों ने अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मण्डल महामंत्री मनीष गुप्ता, पूर्व प्रधान आनंद बरनवाल, जियालाल, लक्ष्मीशंकर, सन्दीप मौर्य प्रधान, वसीम अहमद प्रधान, कादरीन बानों, मनोरमा प्रजापति, सीमा भारती, रोशनी पायल श्रीवास्तव, शिवांगी, सृष्टि, उजाला मुख्य रूप से उपस्थित रही।

शकुंतला सेंटर एकेडमी द्वारा आयोजित देवी जागरण व विशाल भंडारा संपन्न

0
शकुंतला सेंटर एकेडमी द्वारा आयोजित देवी जागरण व विशाल भंडारा संपन्न
शकुंतला सेंटर एकेडमी द्वारा आयोजित देवी जागरण व विशाल भंडारा संपन्न

बजरंगबली मंदिर पर गायक कलाकारों के गीतों पर देर रात तक लोग झूमते रहे

जौनपुर,सिविल लाइन स्थित शकुंतला सेंटर एकेडमी के सामने स्थित बजरंग बली मंदिर पर दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। जिसका समापन शनिवार को हवन- पूजन एवं विशाल भंडारा के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर शकुंतला सेंटर एकेडमी के डायरेक्टर अवनीश शुक्ला मनीष ने बताया कि बजरंग बली मंदिर बहुत प्राचीन मंदिर है जिसका स्कूल द्वारा जीर्णोद्धार कराकर अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर देवी जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ अधिवक्ता आशीष शुक्ला जमैथा ने दीप प्रज्वलित कर किया और सभी गायक कलाकारों को स्कूल के डायरेक्टर अवनीश शुक्ला व अविनाश शुक्ला ने चुनरी ओढाकर सम्मानित किया। बनारस से आए हुए गायक कलाकारों ने एक से गीत प्रस्तुत किया। जिसमें देवी गीत गायिका प्रियंका पाण्डेय ने निमिया की डार पचरा गीत सुनकर सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया,गायक मदन मुरारी, सहाव सांवरिया ने बाबा के दीवाने जगदंबा घर में गीत गाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। प्रसिद्ध देवी गीत गायक आशीष पाठक अमृत के गीतों पर लोग भाव- विभोर हो गए।कार्यक्रम का संचालन ठेकेदार नथुनी यादव व शिवम यादव ने किया। आए हुए सभी आगंतुओं का आभार प्रबंधक शकुंतला शुक्ला ने वक्त किया।


इस दौरान खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव,पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह,राज मंत्री राम प्रकाश दुबे,बार अध्यक्ष सुभाष यादव, घनश्याम सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव,नपा प्रतिनिधि डॉ रामचंद्र मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र शुक्ला, अनिल शुक्ला, प्रधानाचार्य विजय शंकर दुबे, अंजना श्रीवास्तव व सभी प्रशासनिक अधिकारी सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।