Home Blog Page 109

India-Pakistan में परमाणु युद्ध हुआ तो क्या होगा ?

0
भारत-पाकिस्तान में अगर परमाणु युद्ध हुआ तो क्या होगा
India-Pakistan में परमाणु युद्ध हुआ तो क्या होगा ?

What will happen if there is a nuclear war between India and Pakistan: डॉ दिलीप कुमार सिंह

India-Pakistan nuclear war परमाणु हमले को अधिकांश भारत के लोग हंसी मजाक में लेते है जबकि  यह बहुत गंभीर विषय है । दुनिया बारूद के ढ़ेर पर खड़ी है । पाकिस्तान जैसे देश के पास परमाणु बम होना ही कांग्रेस के 65 सालों की नाकामी है। होना तो यह चाहिए था कि पाकिस्तान जैसे उत्तरदायित्व वहीं और आतंकी देश के पास एक भी परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए लेकिन आज उसके पास 140 से 160 परमाणु अस्त्र हैं और भारत के पास लगभग 200 परमाणु नाभिकीय महा भयंकर परमाणु और हाइड्रोजन बम है।

 इसराइल बहुत ही छोटा सा देश है उसने कभी भी किसी भी अपने पड़ोसी अरब के देश को परमाणु बम बनाने का मौका नहीं दिया । जब भी किसी ने कोशिश की सीधे उसके प्लांट पर ही हमला किया चाहे कितनी ही देशों की सरहदें उसको पार करनी पड़े। ईरान पर कई बार प्रहार करके इसराइल ने उसे परमाणु बम बनाने नहीं दिया और यही हाल अन्य देशों का भी किया है जबकि भारत यह भी करने में सक्षम नहीं रहा है लेकिन एक बात अवश्य है कि परमाणु बमों के मामले में पाकिस्तान के परमाणु बम सचमुच हैं या नहीं है और उनका विस्फोट होगा भी या नहीं यह अभी-अभी संदेह के घेरे में है

पर भारत की पूर्ववर्ती सरकारों ने ऐसा होने दिया और एक बंदर के हाथ मे भयानक परमाणु बम का रिमोट पकड़ा दिया है ।भारत एक जिम्मेदार और प्रगति चाहने वाला देश है । पर बर्बादी की कगार पर खड़ा पाकिस्तान का भरोसा कुछ भी नहीं । खैर जब तक वहां नाममात्र का लोकतंत्र है है वह ठीक ठाक रहेगा पर डर है तख्तापलट होकर कुछ अनहोनी होने का । और यह काम बहुत आसान है और कभी भी आतंकी वहां पर कब्जा करके परमाणु बम का प्रयोग भारत अफगानिस्तान यहां तक कि इसराइल पर भी कर सकते हैं l

India-Pakistan में परमाणु युद्ध हुआ तो क्या होगा ?

डॉ दिलीप कुमार सिंह -ज्योतिष  विज्ञानी 

अब बात करते है परमाणु हथियारों की और अगर ये हुआ तो परिणाम की । अनुच्छेद 370 हटने का बाद और भगवान श्री राम का मंदिर बनने के बाद से हिंदुस्तान और पाकिस्तान दोनों तरफ तनाव है। पाकिस्तान बार-बार परमाणु युद्ध की धमकी दे रहा है लेकिन भारत शांत है पाकिस्तान की धमकियों का जवाब नहीं दे रहा है लेकिन अगर दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो इसका अंजाम बहुत भयानक होगा और कल्पना से भी परे होगा।

भारत के पास करीब 180-2000 परमाणु नाभिकीय बम हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 140-150 न्यूक्लियर बम हैं। अगर युद्ध हुआ तो एक बार में 2 करोड़ 20 लाख लोग मारे जाएंगे। इनमें से 90 लाख लोग बम की तपिश से झुलस जाएंगे, लाखों लोगों की मौत का कराण रेडिएशन बनेगा और पृथ्वी की आधी ओज़ोन परत तबाह हो जाएगी। आसमान पर काला धुआं छा जाएगा, बेहिसाब ठंड पड़ेगी और करीब 2 अरब लोग भूख से मारे जाएंगे। संपूर्ण धरती पर जीव जंतु जगत और वनस्पतियों पर इसका विनाशकारी सकारी प्रभाव पड़ेगा जो लगातार 12 वर्षों तक और आगे सैकड़ो वर्ष तक जारी रहेगा ऐसा महाभारत में विभिन्न दिव्यास्त्रों के प्रयोग में देखा गया है विभिन्न प्रकार के दिव्यास्त्र जैव रासायनिक परमाणु नाभिकीय बम के विराट रूप से जिन्हें छोड़ने के बाद भी नियंत्रित किया जा सकता था लेकिन आज यह भी संभव नहीं है अश्वत्थामा द्वारा प्रयोग किए गए ब्रह्माशीर नाम के महान दिव्यास्त्र द्वारा संपूर्ण राजस्थान मरुस्थल बन गया था

अगर भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो इसका प्रकोप सिर्फ एक शहर, एक प्रांत या एक देश तक सिमित नहीं होगा बल्कि इस विनाश की चपेट में पूरी दुनिया आ जाएगी। दोनों देशों में कोई भी देश पहले हमला करे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि इस चिंगारी को कोई भी भड़काए आग दोनों तरफ बराबर लगेगी। और यह आग पाकिस्तान को तो पूरी तरह रख कर देगी लेकिन लगता नहीं कि भारत पर पाकिस्तान परमाणु बम का प्रयोग कर पाएगा उसके पहले ही उसे उसके नष्ट कर दिया जाएगा

भारत और पाकिस्तान के पास मिलाकर करीब 300 परमाणु बम हैं। अगर इनमें से आधे परमाणु बमों का भी इस्तेमाल हुआ तो क्या होगा, ये सवाल ही डरा देता है। पाकिस्तान के पांच बड़े शहर कराची, लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी और पेशावर हैं और ये पांचों शहर भारतीय परमाणु हथियार की रेंज में हैं। 1945 में हिरोशिमा में जिस परमाणु बम ने विनाश किया था वो सिर्फ 15 किलोटन का था। भारत के पास इससे कई गुना बड़े और खतरनाक परमाणु बम हैं।अगर पाकिस्तान परमाणु जंग शुरू करता है तो भारत इन पाचों शहरों को निशाना बना सकता है जिसके बाद ऐसे तबाही मचेगी जिसके बारे में सोचकर ही आत्मा कांप जाती है। अगर इस्लामाबाद पर 100 किलोटन का एटमी बम फोड़ा गया तो धमाके के 7किलोमीटर तक सब कुछ खत्म हो जाएगा।

कंक्रिट की बिल्डिंग छोड़ कर कुछ भी नहीं बचेगा। 3.21 किलोमीटर तक भूकंप के बेहद तेज झटके लगेंगे। 10.5 किलोमीटर तक रेडिएशन फैलेगा जिससे इंसान जानवर कोई भी नहीं बच पाएगा।धमाके की वजह से 14.2 किलोमीटर तक सारी इमारते गिर जाएगी और बिल्डिंग में छिपे इंसान भी नहीं बच पाएंगे। 47.9 किलोमीटर थर्मल रेडिएशन का असर होगा जो लाखों लोगों को निगल जाएगा। और इसके द्वारा उत्पन्न अनंत ऊर्जा और सूर्य की सतह के बराबर का तापमान सब कुछ जलकर राख कर देगा

100 किलोमीटर तक घरों की खिड़कियां चटक जाएंगी। इस्लामाबाद के 13 किलोमीटर दूर पेशावर है, 36 किलोमीटर वाह शहर है और 110 किलोमीटर मरदान शहर है, यानि एक बम तीन शहर बर्बाद कर देगा। लेकिन ऐसा नहीं है कि परमाणु बम का असर सिर्फ पाकिस्तान तक रहेगा, बल्कि प्रलय तो परमाणु बम से मची बर्बादी के बाद आएगा और करीब 2 अरब लोग भूखे प्यासे मर जाएंगे।परमाणु धमाके में एक सेकेंड में बेहिसाब ऊर्जा निकलती है। और यह एक बार प्रारंभ हो जाती है तो उसको रोक नहीं जा सकता इसीलिए इसको श्रृंखलाबद्ध अभिक्रिया कहा जाता है अभी दुनिया में माना जाता है कि कल 15000 के लगभग परमाणु नाभिकीय अस्त्र है जिसमें आधे से अधिक केवल सोवियत संघ के पास हैं इसके बाद अमेरिका के पास 6000 के आसपास परमाणु नाभिकीय बम है जबकि फ्रांस ब्रिटेन भारत इजराइल चीन और पाकिस्तान को मिलाकर सबके पास 1000 परमाणु नाभिकीय बम का भंडार है

विस्फोट की जगह पर तापमान हजारों डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है। इस धमाके के बाद जो महा भयानककाला भूरा धुआं निकलेगा वो पृथ्वी पर छा जाएगा और वह एवरेस्ट गौरीशंकर से तीन गुनी अधिक ऊंचाई पर जाएगा समुद्र में सुनामी आ जाएगी और दिन में काली अमावस्या का प्रकोप शुरू हो जाएगा। अगर भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होता है तो इसका असर दुनिया पर कैसे पड़ेगा, वैज्ञानिकों ने जब इस पर शौध किया तो दुनिया भर में सन्नाटा पसर गया।भारत-पाक परमाणु युद्ध से निकला काला धुआं धीरे-धीरे पूरी दुनिया पर छाने लगेगा। करीब 15 दिन में पूरी दुनिया में अंधेरा छा जाएगा। धुआं बेहद काला होगा जो सूरज की रोशनी को सोख लेगा जिस कारण तापमान गिरना शुरू हो जाएगा और दुनिया में प्रचंड ठंड की मार पड़ेगी। पेड़-पौधे, वनस्पतियां सब खत्म हो जाएंगे। न्यूक्लियर धुएं से पृथ्वी का मौसम साइकिल खत्म हो जाएगा। भारत और पाकिस्तान में तो ज़िंदगी पहले ही दम तोड़ चुकी होगी।

अमेरिका में भी खेत कभी लहरा नहीं सकेंगे और दुनिया भर में भूख से दंगें फसाद शुरू हो जाएंगे।हिरोशिमा में परमाणु धमाके को 74 साल बीत चुके हैं लेकिन आज भी वहां पैदा होते बच्चों में रेडिएशन का असर नजर आता है। भारत-पाकिस्तान युद्ध तो उससे सैकड़ों गुना ज्यादा विध्वंसक होगा जिसका असर सैकड़ों साल तक मौजूद रहेगा। हिंदु्स्तान और पाकिस्तान दोनों देशों के पास परमाणु हथियार हैं। पाकिस्तान के पास करीब 150 परमाणु बम हैं जिनमें से 66% बम जमीन से वार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पर मौजूद हैं। वहीं भारत 56 फीसदी परमाणु बमों को मिसाइल से पाकिस्तान पर दाग सकता है।पाकिस्तानी लड़ाकू विमान 38 फीसद परमाणु बम दाग सकते हैं जबकि भारत अपने फाइटर प्लेन से 45 फीसद परमाणु हमला कर सकता है।

वहीं पाकिस्तान के पास जल यानि समंदर के अंदर से परमाणु हमला करने का कोई तरीका नहीं है जबकि भारतीय पनडुब्बी में 12 परमाणु मिसाइल हर वक्त तैयार रहती हैं। परमाणु युद्ध होगा या नहीं ये पाकिस्तान को तय करना है क्योंकि जिस तरह से पाकिस्तान न्यूक्लियर वॉर के लिए तड़प रहा है वो साफ बताता है कि इमरान खान को परमाणु युद्ध कैसे लड़ा जाता है इसका ज़रा भी अंदाजा नहीं है।परमाणु युद्ध की रणनीति जल, थल और नभ से तय होगी। पाकिस्तान का कुल क्षेत्र 7 लाख वर्ग किलोमीटर का है जबकि भारत का क्षेत्र 32 लाख वर्ग किलोमीटर से भी ज्यादा है। यानि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान को मिला दिया जाए तो वो पाकिस्तान से बड़े साबित होंगे। ऐसे में अगर पाकिस्तान भारत पर पहले परमाणु वार करता भी है तो हिंदुस्तान तब भी खड़ा रहेगा लेकिन हिंदुस्तान के आक्रोश के सामने पाकिस्तान भस्म हो जाएगा।

अभी तक प्रकट और प्रामाणिक रूप से केवल नागासाकी और हिरोशिमा पर ही परमाणु बम का प्रयोग किया गया जिसके नाम लिटिल बॉय और फैट मैन था और यह केवल 12 से 15 किलो टन का था जिसने नागासाकी और हिरोशिमा का इतिहास की मिटा दिया था इसके अलावा चेर्नोबिलमें हुई भयानक परमाणु दुर्घटना से सारा यूरोप और यूक्रेन का काफी भाग आज तक आक्रांत है भारत चीन फ्रांस ब्रिटेन अमेरिका रूस और कुछ अन्य देशों ने जो परमाणु हाइड्रोजन और अन्य बम का परीक्षण किया है वह इतनी खतरनाक है कि उसका वर्णन करना मुश्किल है अभी तक मानव इतिहास में सबसे खतरनाक जार बम का प्रयोग सोवियत संघ द्वारा 1961 में किया गया जो नागासाकी हिरोशिमा में प्रयोग किए गए परमाणु बम से लाखों गुना अधिक शक्तिशाली है। भारत-पाकिस्तान के अलावा रूस और यूक्रेन अब और इसराइल तथा ईरान के युद्ध में भी भयानक परमाणु युद्ध का खतरा मंडरा रहा है जो मानवता के लिए सबसे विनाशकारी इतिहास है लेकिन जहां तक भारतीय ज्योतिष और पंचांग का निष्कर्ष है तो फिलहाल अभी कोई भी परमाणु नाभिकीय युद्ध नहीं होने वाला है इसलिए आप लोग निश्चिंत रहें l

बाल श्रम के खिलाफ चलाया गया अभियान

0
बाल श्रम के खिलाफ चलाया गया अभियान
बाल श्रम के खिलाफ चलाया गया अभियान

जौनपुर : बाल श्रम रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश बाल श्रम के खिलाफ अभियान के तहत श्रम नहीं शिक्षा को लेकर जन जागरूकता अभियान के तहत भदोही के अभोली ब्लॉक और जौनपुर के रामपुर ब्लाक के विभिन्न इंटर कॉलेज में बच्चों व युवाओं के द्वारा बाल श्रम की रोकथाम के लिए युवाओ से शपथ व हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया जिसमें गुरुकुल इंटर कॉलेज गोकुलपट्टी भदोही, इंटरमीडिएट कॉलेज दुर्गागंज भदोही और शिवम इंटरमीडिएट कॉलेज मसूदी दुर्गागंज भदोही से लगभग एक हजार बच्चे शपथ वह हस्ताक्षर अभियान में शामिल रहे और बच्चों और युवाओं को बताया गया की आप की जानकारी मे कही भी बच्चों से बाल श्रम कराया जा रहा है तो उसकी शिकायत सरकार द्वारा बनाये गये विभिन्न पोर्टल पर दे ताकि पढ़ने वाले बच्चों के हाथों मे किताबें व खिलौने हो यह कार्यक्रम उपरोक्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य -श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह,श्री मनोज कुमार उपाध्याय और सहायक अध्यापक और कार्यकर्ता अजय जी, सुरेश जी, राजमणि जी व नरेंद्र जी रहे

JAUNPUR: रोजगार पाकर 549 अभ्यर्थियों के खिले चेहरे 

0
JAUNPUR रोजगार पाकर 549 अभ्यर्थियों के खिले चेहरे 
JAUNPUR रोजगार पाकर 549 अभ्यर्थियों के खिले चेहरे 

JAUNPUR NEWS जौनपुर : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्धिकपुर जौनपुर परिसर में वृहद अप्रेंटिस तथा रोजगार मेले का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चंद्र यादव जी, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र तथा मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 मंत्री जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या 1500 रही, जिसमें रोजगार प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या 549 है। मंत्री द्वारा आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों को टैबलेट वितरण कर अभ्यर्थियों के मनोबल को बढ़ाया गया। तत्पश्चात रोजगार पाने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया, मा0 मंत्री जी द्वारा राजकीय आईटीआई के विद्युत कनेक्शन को शहरी अंचल से जोड़ने हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा ऑडिटोरियम, महिला आईटीआई बिल्डिंग, केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ जल्द प्रारंभ किये जाने की बात कही गई, उन्होंने अवगत कराया  कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में  युवाओं को अत्यधिक रोजगार प्राप्त कराया गया है  एवं कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया तथा उनके बारे में जानकारी प्राप्त की गई, नोडल प्रधानाचार्य द्वारा माननीय मंत्री जी को बुके तथा शाल भेंट कर स्वागत किया गया ।    

JAUNPUR: रोजगार पाकर 549 अभ्यर्थियों के खिले चेहरे 

 
जिलाधिकारी द्वारा अभ्यर्थियों के उत्साहवर्धन के लिए शॉल देकर सम्मानित किया गया, तथा अभ्यर्थियों को स्वस्थ रहने के मूल मंत्र दिए गए, वहीं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित नवनिर्मित कौशलम् केंद्र का गहन निरीक्षण कर मशीनों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा रोजगार प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के  उत्साहवर्धन हेतु शुभकामनाएं दी गई तथा जीवन में आगे बढ़ने का मूल मंत्र दिया गया।


प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई शाहगंज बृजेश कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंहानिया, करंजाकला ब्लॉक के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकेशर पाल, आई.आई.ए. के अध्यक्ष बृजेश यादव, हॉकिंस कंपनी के प्रमुख अमित जिंदल, यूं.ए.एल. के मैनेजर ए.भी.सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी जयप्रकाश पासवान तथा उद्योग विभाग के अधिकारी जयप्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ कार्यदेशक अखिलेश कुमार सिंह, हरेंद्र यादव अनुदेशक देवेश यादव, शशिकांत सिंहानी, आशीष सिंह,पवन प्रजापति, राकेश पाल, मनीष यादव, प्रधान सहायक मनोज सिंह तथा रोहित सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, मंच का सफल संचालन अनुदेशक अजय यादव द्वारा किया गया। अंत में नोडल प्रधानाचार्य द्वारा आए हुए नियोक्ताओं तथा ड्यूटी में लगे समस्त कर्मचारीयों को सफल आयोजन हेतु बधाई दी गई तत्पश्चात समापन की घोषणा की गई तथा मा0 मंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मनीष कुमार पाल रहे।

वीर महाराणा प्रताप हमारे राष्ट्र नायक थे-रीतू सिंह

0
वीर महाराणा प्रताप हमारे राष्ट्र नायक थे-रीतू सिंह
वीर महाराणा प्रताप हमारे राष्ट्र नायक थे-रीतू सिंह

जौनपुर: सिरकोनी ब्लॉक के ग्राम हीरापुर में महाराणा प्रताप के जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर  पहुंची महाराणा प्रताप सेना की प्रदेश सचिव श्रीमती रीतू सिंह ने कहा कि वीर राणा प्रताप जी सिर्फ एक योद्धा ही नहीं वरन हमारे राष्ट्र नायक हैं।

हल्दीघाटी में जिस वीरता व पराक्रम के साथ युद्ध लड़ा वह अविस्मरणीय है। बहुत कम संख्या के सहयोगियों के साथ तत्समय के मुगल शासक अकबर को हल्दी घाटी के मैदान में धूल चटा दिया। ऐसा भयानक युद्ध संभवतः ऩ हुआ था और न होगा।महाराणा प्रताप जी की गौरव गाथा हम जितना भी बताए कम ही है ।राष्ट्रभक्त की परिकल्पना बिना उनके अधूरी है । देश हित में उन्होंने घास की रोटियां खाना पसंद किया था परंतु कभी भी पराधीनता उन्होंने स्वीकार नहीं किया ।मुख्य अतिथि का स्वागत ब्लॉक अध्यक्ष संध्या चौहान के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहना कर किया गया।उक्त अवसर पर जिला प्रभारी शिवानी पांडेय जी जिला अध्यक्ष डॉ रेखा सिंह  उपाध्यक्ष रेनू  आंचल तिवारी जी उपस्थिति रहेसंचालन शिवानी पांडेय ने कियाधन्यवाद ज्ञापन संध्या सिंह चौहान ने किया।

मां शारदा बालिका कॉलेज में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर 

0
मां शारदा बालिका कॉलेज में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर 
मां शारदा बालिका कॉलेज में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर 

मां शारदा बालिका इंटर कॉलेज खाना पट्टी में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर 

जनपद जौनपुर न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में एक विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन मां शारदा बालिका इंटर कॉलेज खाना पट्टी सिकरारा जौनपुर में आयोजित किया गया इस अवसर पर अपर सत्र एवं जनपद न्यायाधीश तृतीय/ सचिव प्रशांत कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ दिलीप कुमार सिंह काउंसलर देवेंद्र कुमार यादव खंड शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार सिंह बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय प्रबंधक जय नारायण सिंह एडवोकेट अमित सिंह जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ काउंसलर जिला चिकित्सालय डॉक्टर सीमा सिंह प्रधानाचार्य शरद सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी सुनील कुमार मौर्य राकेश कुमार यादव एवं पैरालीगल वॉलिंटियर सुभाष यादव शिव शंकर सिंहविद्यालय के शिक्षक गण और छात्र-छात्राएं और संभ्रांत लोग तथा मीडिया का लोग उपस्थित रहे

मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपयोगिता एवं इसके कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बच्चों को सफलता के गुण बताएं और कहा कि निरंतर प्रयास करने वाला सफल होता है उन्होंने छात्राओं को जागरुक करते हुए पुलिस प्रशासन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता कैसे ली जाती है इस बारे में विस्तार से बताया इसके अलावा उन्होंने बालिकाओं के विभिन्न प्रकार के पूछे गए प्रश्नों का भी सरल और सरगर्वित भाषा में उत्तर दिया उन्होंने देश के प्रति संवेदनशील होने और कानून और संविधान के प्रति सम्मान देने पर भी बोल दिया

डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि जब देश में मुकदमों की संख्या करोड़ों में पहुंच गई तब न्यायमूर्ति पीएन भगवती और वी कृष्णा अय्यर ने वैकल्पिक न्याय प्रणाली की स्थापना की और 1985 में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम बना जिससे करोड़ों मुकदमों का निस्तारण हर वर्ष हो रहा है उन्होंने बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए अनवरत परिश्रम करने जागरूक होनेऔर सुनीता विलियम्स मैडम क्यूरी कल्पना चावला मैरी कॉम व्योमिका सिंह गार्गी अपाला सीता सावित्री जीजाबाई जैसे उदाहरण का अनुकरण करने को कहा साथ ही संस्कार सीखने और नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने पर भी बल दिया साथी उन्होंने कहा कि बिना जागरूक हुए कितने भी कानून बनाए जाएं उनका बहुत लाभ नहीं मिलने वाला है

काउंसलर पारिवारिक न्यायालय देवेंद्र कुमार यादव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न अंगों मध्यस्थता और सुलह अधिनियम डिफेंस काउंसिल सिस्टम रिटेनर जेल विजिटर पैरालेगल वॉलिंटियर और प्रीलिटिगेशन के बारे में बताते हुए लिंग भेद और कन्या भ्रूण हत्या पर प्रकाश डाला

इसी क्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय द्वारा बालिकाओं के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में काउंसलर डॉक्टर सीमा सिंह के द्वारा कानून का दुरुपयोग न करने कन्या भ्रूण हत्या और नारी जागरूकता के बारे में खंड शिक्षा विकास अधिकारी अजीत कुमार सिंह के द्वारा शिक्षा का महत्व और उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया गया और विद्यालय के प्रबंधक जयनारायण सिंह एडवोकेट के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया

कार्यक्रम के अंत में बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाली छात्रों को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार सिंह के द्वारा सम्मान पत्र दिया गया और विद्यालय के प्रबंध तंत्र के द्वारा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय काउंसलर देवेंद्र कुमार यादव एवं डॉ सीमा सिंह खंड शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार सिंह थाना अध्यक्ष सिकरारा को शाल एवं स्मृति चिन्ह एवंभगवान श्री राम कीप्रतिमा देकर सम्मानित किया गया

इस कार्यक्रम का सुंदर ढंग से संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ दिलीप कुमार सिंह के द्वारा किया गया

JAUNPUR CRIME: विवाहिता से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की कैद

0
JAUNPUR CRIME: विवाहिता से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की कैद
JAUNPUR CRIME: विवाहिता से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की कैद

घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

JAUNPUR CRIME NEW जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम सुरेंद्र प्रताप यादव की अदालत ने सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में 6 वर्ष पूर्व घर में घुसकर विवाहिता को धमकी देकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को 10 वर्ष के कारावास व 14000 रूपए अर्थदंड से दंडित किया।


  • अभियोजन कथानक के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अभियोग पंजीकृत करवाया कि दिनांक 21 जुलाई 2019 को वह अपनी साइकिल की दुकान बंद करके रात 9:00 बजे अपने घर पहुंचा तो उसकी पत्नी बहुत परेशान व बदहवास थी। उसने बताया की रात 8:00 बजे राहुल उसके कमरे में घुस आया और उसका मुंह बंद करके उसे तथा उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने 100 नंबर पुलिस को बुलाया था किंतु बरसात होने की वजह से रात में थाने नहीं गया। दूसरे दिन 22 जुलाई 2019 को वह मुकदमा पंजीकृत करवाया।

  • न्यायालय ने दोनों पक्षों की बहस सुनने व पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात आरोपी युवक को दुष्कर्म के आरोप में दोषसिद्ध पाते हुए 10 वर्ष के कारावास व 14000 रूपए अर्थदंड से दंडित किया।

ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर छात्राओं ने मनाया जश्न

0

पीयू में ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर छात्राओं ने मनाया जश्न
कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्‍योमिका की फोटो लेकर किया अभिनन्दन

जौनपुर.। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन में शुक्रवार को मिशन शक्ति 5 के अंतर्गत ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मिशन शक्ति की समन्वयक डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव के नेतृत्व में छात्राओं ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स की विंग कमांडर व्‍योमिका सिंह के अदम्य साहस पर चर्चा की गई. छात्राओं ने कहा कि उन्हें देश की बेटी होने पर गर्व है.।


मिशन शक्ति की समन्वयक डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय की आज छात्राओं ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्‍योमिका सिंह की फोटो लेकर अभिनन्दन किया है और आतंकवादियों को यह यह संदेश दिया है कि इस देश की महिलाएं उनके इरादों को नाकाम करने के लिए काफी है।


उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बहुत गौरव की बात है कि मातृ शक्तियों पर भरोसा किया गया और ऑपरेशन सिंदूर के लिए जिम्मेदारी दी गई. मातृ शक्तियों ने यह साबित कर दिया है कि यदि उन्हें अगर मौका मिले तो दुश्मनों के खेमे में घुसकर गोले भी बरसाएगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और उत्तर प्रदेश सरकार में मिशन शक्ति का जिस तरह अभियान चलाया उसका उद्देश्य यही है कि महिलाओं को प्रत्येक जगह उचित अवसर दिया जाए. उन्होंने कहा कि हमारे देश में मां दुर्गा पूजी जाती हैं और वह राक्षसों नाश करतीं है इसी तरह इन महिलाओं ने आतंकियों को नष्ट करने का कार्य है.संकाय भवन में आयोजित इस अभिनन्दन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की छात्राएं शामिल हुई ।

छात्रों ने उल्लास के साथ लगवाया टीडी का टीका

0
छात्रों ने उल्लास के साथ लगवाया टीडी का टीका
छात्रों ने उल्लास के साथ लगवाया टीडी का टीका

खेतासराय (जौनपुर) डिप्थीरिया की रोकथाम को लेकर स्कूलों में टीकाकरण अभियान जारी है। गुरुवार को नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कक्षा पांच के छात्रों को टीडी वैक्सीन लगाई। छात्रों ने उत्साहपूर्वक वैक्सीन लगवाई।‌ प्रिंसिपल राममूर्ति यादव ने अभियान को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया। टीकाकरण टीम में एएनएम तमन्ना और आशा कालिंदी पाठक रहीं।

आंधी पानी से खेतासराय में 12 घंटे गुल रही बिजली

0
आंधी पानी से खेतासराय में 12 घंटे गुल रही बिजली
आंधी पानी से खेतासराय में 12 घंटे गुल रही बिजली

खेतासराय(जौनपुर):- आंधी और गरज चमक के साथ हुई बारिश के दौरान फाल्ट आने से बुधवार की अर्द्ध रात्रि नगर की बिजली गुल हो गई। गुरुवार को बिजली कर्मचारियों के प्रयास से लगभग 12 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बिजली न रहने से उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।


रात्रि करीब साढ़े बारह बजे मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। आंधी के साथ बादलों की गर्जना और चमक के बीच बारिश होने लगी। इस दौरान नगर की बिजली गायब हो गई। सुबह तक बिजली आपूर्ति न होने पर उपभोक्ताओं ने बिजली कर्मचारियों से संपर्क किया तो पता चला कि आंधी के दौरान 11 हजार की लाइन में कहीं फाल्ट आ गया है। कर्मचारियों के प्रयास से मनेछा में फाल्ट मिलने पर उसे दोहर लगभग डेढ़ बजे ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई। इस बारे में जेई और एसडीओ के सीयूजी नंबर पर बात करने की कोशिश की गई तो मोबाइल बंद मिला। लाइमैन दयाराम ने बताया कि मनेछा के पास आंधी पानी के दौरान इंसुलेटर पंक्चर हो गया था। मरम्मत करने के बाद बिजली आपूर्ति चालू किया गया।

नही लगा मेला फिर भी पहुँचे गाज़ी मियां के जायरीन

0
नही लगा मेला फिर भी पहुँचे गाज़ी मियां के जायरीन
नही लगा मेला फिर भी पहुँचे गाज़ी मियां के जायरीन

कनूरी कर मत्था टेका मन्नतें मुरादें मांगी

खेतासराय (जौनपुर) गुरुवार को नगर मे परंपरागत रूप से लगने वाला गाज़ी मियां का मेला इस बार प्रशासनिक अनुमति न मिलने पर नहीं लगा फिर भी सैकड़ों अकीदत मंद और जायरीन नगर के उत्तरी छोर पर डोभी वार्ड मे स्थित खेतों में लहबर पर मत्था टेकने पहुंचे। विदित हो कि पुलिस प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए गुरुवार को परंपरागत रूप से लगने वाले मेले के लिए अनुमति नहीं दी थी। मेला न लगने की जानकारी न हो पाने के कारण सैकड़ों जायरीन और अकीदतमंद सुबह से नगर के उत्तरी छोर पर सड़क के पूरब दिशा में खेतों में छोटे लहबर पर जायरीनो ने मजार पर मत्था टेका और फूल चढ़ाए और मन्नत मुराद मांगी। लोगो ने खेत मे गाज़ी मियां के लिए परंपरागत रूप से मिट्टी के बर्तन मे पकवान पका कर कनूरी भी की। शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात रही । मेले लगने की मनाही के चलते सड़क पर भीड़भाड़ नहीं रही। अस्थाई दुकानें और झूले आदि भी नही लगे लेकिन दिन भर जायरीनों का आवागमन जारी रहा। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि गाजी मियां के नाम पर क्षेत्र में गुरखेत का मेला लगाने की अनुमति नहीं दी गई। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।