JAUNPUR NEWSहॉकी खिलाड़ी पूजा यादव का भारतीय टीम में चयन
Happy on selection of PU hockey player Pooja in Indian team ,JAUNPUR NEWS
JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सूर्यबली यादव पी.जी. कालेज, देवकली, सरायख्वाजा, जौनपुर की बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा पूजा यादव का चयन भारतीय महिला हाकी टीम में होने की सूचना प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय में ख़ुशी की लहर है।
विश्वविद्यालय की महिला हॉकी टीम की सदस्य पूजा यादव ने सत्र 2023-2024 में पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता किट्ट विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में उपविजेता, खेलो इण्डिया युनिवर्सिटी गेम्स 2024 में प्रतिभाग तथा सत्र 2024-2025 में सम्बलपुर विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में तृतीय स्थान प्राप्त किया था ।
पूजा यादव की इस सफलता से कुलपति प्रो. वन्दना सिंह, कुलसचिव महेन्द्र कुमार, परीक्षा नियन्त्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, सचिव खेलकूद परिषद प्रो. ओमप्रकाश सिंह ने बधाई दिया है। विश्वविद्यालय की हॉकी महिला टीम लगातार अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही है तथा विगत वर्ष से खेलो इण्डिया विश्वविद्यालयीय खेल के लिए अर्हता प्राप्त कर रही है।
इस अवसर पर प्रभारी खेलकूद रजनीश कुमार सिंह, डॉ. राजेश सिंह, अलका सिंह चौहान, विजय प्रकाश, जय सिंह गुहिलौत, भानु प्रताप शर्मा, सतेन्द्र कुमार सिंह, सहित समस्त कर्मचारियों ने मिठाई बॉटकर ख़ुशी का इजहार किया है।
नवोदय विद्यालय रच रहे नित नए आयाम-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
’वसुधैव कुटुंबकम्’ एवं ‘शिक्षार्थ आइए, सेवार्थ जाइए’ की भावना से प्रेरित नवोदय विद्यालय रच रहे नित नए आयाम-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
भारतीय शिक्षा, संस्कृति, कला और विरासत से जोड़कर नवोदय विद्यालय ‘विकसित भारत’ हेतु गढ़ रहे श्रेष्ठ नागरिक – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस’ समारोह का आयोजन पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, अहमदाबाद में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश से केंद्रीय सिविल सेवाओं में चयनित प्रथम नवोदयन एवं संप्रति उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने प्राचार्य श्री आर. के. दीक्षित संग दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत गीत के बाद छात्र-छात्राओं ने गरबा के साथ-साथ असमिया, मणिपुरी व छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, अरोबिक्स, वाद्ययंत्र प्रदर्शन और नाटक जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। नवोदय विद्यालय की प्रगति के विभिन्न आयामों पर चर्चा हुई, वहीं विद्यार्थियों व अध्यापकों ने अपने अनुभव साझा किये। 350 से ज्यादा नवोदय विद्यार्थी इसमें शामिल हुए। पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने विद्यार्थियों को वार्षिक खेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया।
अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि 13 अप्रैल, 1986 को दो नवोदय विद्यालयों से आरंभ हुआ नवोदयी सफर आज 661 तक पहुँच चुका है। नवोदय विद्यालय एक सरकारी संस्थान होने के बावजूद उत्कृष्ट शिक्षा व बेहतर परीक्षा परिणामों की वजह से आज शीर्ष पर है। ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ एवं ‘शिक्षार्थ आइए, सेवार्थ जाइए’ की भावना से प्रेरित नवोदय में जाति, संप्रदाय, क्षेत्र से परे सिर्फ राष्ट्रवाद की भावना है। देश भर में नवोदय विद्यालय के 19 लाख से अधिक पुरा विद्यार्थियों का नेटवर्क समाज को नई दिशा देने के लिए तत्पर है। राजनीति, प्रशासन, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, सैन्य सेवाओं से लेकर विभिन्न प्रोफेशनल सेवाओं, बिजनेस और सामाजिक सेवाओं में नवोदयन्स पूरे भारत ही नहीं वरन पूरी दुनिया में पहचान बना रहे हैं। ‘हमीं नवोदय हों’ की भावना के साथ आज नवोदय एक ब्रांड बन चुका है।
नवोदय के विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि अध्ययन के साथ-साथ खेलकूद में रूचि व रचनात्मक कौशल भी बहुत जरूरी है। नवोदयन शिक्षक सेवा भाव से कार्य करते हुए भारत के सुनहरे भविष्य को गढ़ने का कार्य कर रहे हैं। युवा आने वाले कल के भविष्य हैं। इनमें आरम्भ से ही अपनी संस्कृति, कला, विरासत, नैतिक मूल्यों के प्रति आग्रह पैदा कर एक श्रेष्ठ नागरिक बनाया जा सकता है। सोशल मीडिया के इस अनियंत्रित दौर में उनमें अध्ययन, मनन, रचनात्मक लेखन और कलात्मक प्रवृत्तियों की आदत न सिर्फ उन्हें नकारात्मकता से दूर रखेगी अपितु उनके मनोमस्तिष्क में अच्छे विचारों का निर्माण भी करेगी। सही दिशा और बेहतर प्रयास के साथ इच्छाशक्ति जितनी मजबूत होगी, उतनी ही तेजी से सफलता कदम चूमेगी।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि हमारे व्यक्तित्व और कैरियर के निर्माण में नवोदय का बहुत बड़ा योगदान रहा है। यदि मैं नवोदय विद्यालय में नहीं रहता तो शायद ही यहाँ तक पहुँच पाता। नवोदय ने हमें सिखाया कि सपने सिर्फ देखे नहीं जाते, उन्हें जिया भी जाता है — संघर्ष, अनुशासन और समर्पण के साथ। नवोदय विद्यालय से निकले लगभग 31 साल हो गए पर अभी भी वही लगाव और अपनत्व बरकरार है। नवोदय ने हम सभी को बहुत कुछ दिया है, अब ‘पे बैक टू सोसाइटी’ की जरुरत है। भारत के उज्जवल भविष्य का निर्माण करने में नवोदयन्स की अहम भूमिका है। नवोदय परिवार आज भी बेहद संगठित है और लोग एक दूसरे से दिल से जुड़े हैं। सुख-दुःख में एक दूसरे के साथ जिस तरह से खड़े रहते हैं, वह मन में हैरत ही नहीं गर्व भी पैदा करता है।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, अहमदाबाद के प्राचार्य श्री आर. के. दीक्षित ने बताया कि नवोदय विद्यालय का विजन मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को उनके परिवार की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर ध्यान दिए बिना, गुणात्मक आधुनिक शिक्षा प्रदान करना है, जिसमें सामाजिक मूल्यों, पर्यावरण के प्रति जागरूकता, साहसिक कार्यकलाप और शारीरिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण घटकों का समावेश हो। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि जवाहर नवोदय विद्यालय, जीयनपुर, आज़मगढ़ के विद्यार्थी रहे श्री कृष्ण कुमार यादव देश के उन आरंभिक नवोदयी विद्यार्थियों में से हैं, जिन्ह…
आम आदमी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई भीमराव अंबेडकर जयंती
जौनपुर! भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर आम आदमी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर धूमधाम से जयंती मनाई गई। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्री कचहरी होते हुए दीवानी कचहरी तिराहा स्थित अंबेडकर पार्क पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा बाबा साहब अमर रहे भारत का संविधान जिंदाबाद जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा आज नारे लगाए इस अवसर पर पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ० अनुराग मिश्र ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जहां भी सरकार रही है पार्टी ने बाबा साहब के सपनों को साकार करने का काम किया है बाबा साहब भीमराव अंबेडकर कहते थे की शिक्षा शेरनी का वह दूध है जिसे जो पियेगा वही दहाड़ेगा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बाबा साहब के इसी मूल मंत्र को पकड़ा और दिल्ली और पंजाब में शिक्षा एवं स्वास्थ्य को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया। दिल्ली में जब से भाजपा की सरकार आई है उसने एक बार फिर से शिक्षा को शिक्षा माफियाओं के हाथ गिरवी रख दिया है दिल्ली में निजी स्कूलों में बेतहाशा फीस की वृद्धि की जा रही है। जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आधुनिक भारत के निर्माता है जिन्होंने समाज में गैर बराबरी को खत्म करने के लिए आजीवन संघर्ष किया और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने।, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश अस्थाना ने कहा कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।
यही बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का मंत्र था , जो आज भी हर पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। उनका जीवन संघर्ष, साहस और समानता का प्रतीक है। बाबासाहेब ने हमें केवल संविधान नहीं दिया, बल्कि एक ऐसा समाज गढ़ने का स्वप्न दिखाया जिसमें हर व्यक्ति को समान अधिकार, स्वतंत्रता और गरिमा से जीने का हक मिले। आइये हम सब मिलकर बाबासाहेब के विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें। पार्टी के वरिष्ठ साथी एवं जिला उपाध्यक्षविजय सिंह बागी ने कहा कि आज बाबा साहब को सच्चे मन से श्रद्धा सुमन यदि अर्पित करना है तो हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने में अपना सब कुछ न्योछावर कर देंगे तथा भारत के 140 करोड लोगों को इंसानियत और भाईचारे के सूत्र में बंधेंगे। बाबा साहब के जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर प्रयागराज में जिस तरह से गेहूं के बोझ में एक दलित जाति के युवक को जलाया गया वह बेहद शर्मनाक है। आम आदमी पार्टी इसकी कड़े शब्दों में इसकी निंदा करती है। कार्यक्रम में प्रदीप मिश्र, शत्रुघ्न सिंह सोनू, हिन्छ नारायण तिवारी, सोम कुमार वर्मा, बबलू गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
वाराणसी:भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनायी गयी
भारतीय संविधान के शिल्पकार व महान समाज सुधारक थे डॉक्टर अंबेडकर
भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनायी गयी
वाराणसी 14 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक, भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती पर कचहरी चौराहा स्थित उनके प्रतिमा पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, पार्षद तथा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि 14 अप्रैल 1891 को जन्मे असाधारण प्रतिभा के धनी, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा समाज सुधारक भी थे। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया था जिसके कारण इन्हें भारत का संविधान निर्माता भी कहा जाता है। जिन्होंने भारत में छुआछूत और सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका मानना था कि और अस्पृश्यता को हटाए बिना राष्ट्र की प्रगति नहीं हो सकती है।
उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री और भारतीय संविधान के निर्माताओं में से एक थे। डॉ अंबेडकर ने स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने जीवन भर न्याय और समानता के लिए संघर्ष किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने अंबेडकर प्रतिमा के दोनों ओर अंबेडकर द्वारा बनाने की घोषणा की।
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि जब तक कांग्रेस सत्ता में रही बड़ा स्मारक नहीं बना, जहां विपक्ष की सरकारें आती गई, स्मारक बनते गए। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने और नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने बाबा साहब के जीवन के संबंधित पंचतीर्थ का विकास किया। मध्यप्रदेश के मऊ, लंदन में वह स्थान जहां बाबा साहब पढ़ते थे, नागपुर में दीक्षाभूमि, दिल्ली में महापरिनिर्वाण स्थल और महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित भूमि के विकास करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने किया। 19 नवंबर 2015 को नरेंद्र मोदी जी ने अंबेडकर जी के सम्मान में 26 नवंबर को संविधान दिन घोषित किया। डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना भी की 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महापरिनिर्वाण स्थल पर डॉक्टर अंबेडकर स्मारक का उद्घाटन किया, जो लगभग लगभग 2 एकड़ में फैला है।
कार्यक्रम महानगर संयोजक अशोक जाटव के संयोजकत्व में संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से महापौर अशोक कुमार तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक त्रिभुवन राम, पूर्व विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह, डॉ शिवनाथ यादव, चन्द्रशेखर उपाध्याय, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा, डॉक्टर सुदामा पटेल, आत्मा विशेश्वर, आलोक श्रीवास्तव, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, रजनीश कन्नौजिया, श्री प्रकाश शुक्ल मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, सिद्धार्थ सिंह,रिचा सिंह, मोनिका पांडेय, पार्षद सुशील गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा, विनय साजेदा, दिनेश यादव, सिंधु सोनकर, संजय जायसवाल, अशोक सोनकर, अजय गुप्ता, नीरज जायसवाल, किशन कनौजिया, पंकज चतुर्वेदी, अनिरुद्ध कन्नौजिया, अंकित गोंड,भोला सोनकर, सत्यार्थ भारती रिंकू सहित महानगर के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षद व सभी मोर्चा पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
अंबेडकर जयंती पर निकली जगह-जगह झांकी, कस्बे में निकला भव्य जुलूस
खेतासराय (जौनपुर) संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनायी गयी तो वहीं जगह-जगह उनकी झांकी निकाल कर उनके पद चिह्नो पर चलने का आह्वान किया गया। इस क्रम में डोभी, सरवरपुर, मैनुद्दीनपुर, कनवरिया, गोरारी, सोंधी सहित अन्य विभिन्न गाँवों से सोमवार को जुलूस निकाला गया। जिसमें भारी संख्या में महिला-पुरुष तथा बच्चे सम्मलित रहे। जुलूस अपने-अपने गाँवों से निकलकर खेतासराय नगर में डाकखाना के पास एकत्र होकर समूचा नगर भ्रमण किया। इसी परिपेक्ष्य में नगर में डॉ. भीमराव आम्बेडकर से सम्बंधित झांकियों के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जिसमें लोग नाचते गाते तथा बाबा साहेब के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
यह जुलूस नगर भ्रमण करते हुए खेतासराय डाकखाने के पास बौद्ध विहार के पास समाप्त हुआ। जुलूस में लोग बाबा साहब का गुणगान करते हुए चल रहे थे और साथ ही पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इज़हार कर रहे थे। वही बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण के उपरांत जयकारे लगे एवं समाज को बाबा साहब से प्रेरणा लेने की बात कही गयी। सभा स्थल पर पहुँच कर अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। इस अवसर प्रमुख रूप से शोभायात्रा में हीरालाल गौतम, महेंद्र प्रताप, सोनू गौतम, वीरेंद्र कुमार राव, राधेश्याम, त्रिलोकी नाथ, शांति भूषण मिश्र कुसुम सिंह एडवोकेट, सभासद विवेक यादव, सतीश यादव, अंकित कौल, पीके गौतम, डॉ0 प्यारेलाल, डॉ0 ओपी गौतम समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम शाहगंज राजेश चौरसिया, सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान, आरक्षी शुभम त्यागी, संदीप सिंह, पीके सिंह, पीएसी के जवान फ़ायरब्रिगेट मौजूद रहे। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय मय फोर्स चक्रमण करते रहे।
अम्बेडकर जयंती पर खेतासराय चौराहा स्थित प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण
भाजपा मण्डल अध्यक्ष व व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने किया नमन
खेतासराय(जौनपुर):- संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर खेतासराय नगर में भव्य आयोजन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेतासराय चौराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों व गणमान्य नागरिकों द्वारा माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ मिश्रा अपने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा, डॉ. आंबेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय की गारंटी देता है। उनका जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
यह भी देखे :
इस अवसर पर नगर उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा भी अपने पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने बाबा साहेब के आदर्शों को याद करते हुए कहा, डॉ. आंबेडकर ने सदैव समाज के पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए संघर्ष किया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके जीवनकाल में थे।
दोनों संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए जय भीम, डॉ. आंबेडकर अमर रहें और सामाजिक समरसता की शपथ ली। कार्यक्रम स्थल को फूलों व नीले झंडों से सजाया गया था। वातावरण पूर्णतः श्रद्धामय व प्रेरणादायक रहा। उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों और योगदान पर चर्चा कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री मनीष गुप्ता (धर्मरक्षक), सोनू बिन्द, राजू बिन्द, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, शांतिभूषण मिश्रा, बृजनाथ जायसवाल, राजकेसर, सागर सेठ समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति ने अम्बेडकर जुलूस में शामिल लोगों को कराया जलपान
जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति ने अम्बेडकर जुलूस में शामिल लोगों को कराया गया जलपान
खेतासराय (जौनपुर) भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर निकाले गए भव्य जुलूस में जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं व आमजन को नि:शुल्क जलपान उपलब्ध कराया गया। समिति द्वारा यह कार्य लगातार सातवें वर्ष किया गया, जिससे लोगों में समिति के प्रति आस्था और सम्मान की भावना देखी गई। मनीष गुप्ता (धर्मरक्षक) ने बताया कि बाबा साहेब के विचारों से प्रेरित होकर वे हर वर्ष इस पावन अवसर पर जलपान सेवा का आयोजन करते हैं। इस वर्ष भी जुलूस मार्ग पर शीतल पेय, शरबत की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर शीतला प्रसाद चौधरी, संदीप साहू, प्रिंस गुप्ता, प्रिंस मोदनवाल, अनूप गुप्ता, रवि बिन्द, नैतिक शर्मा, अंशु विश्वकर्मा, वंश श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, दीपक साहू, अमित चौधरी अमित जायसवाल, सनी गुप्ता, अखिल विश्वकर्मा, आदिल उपस्थित रहे।
खेतासराय(जौनपुर):- डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सोमवार की सुबह कस्बा के भारती विद्यापीठ वार्ड में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब अनुसूचित जाति के कुछ व्यक्तियों द्वारा झंडा और बैनर लगाने से रोकने पर विवाद छिड़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में खेतासराय थाने में मु.अ.सं. 71/2025 अंतर्गत धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस व 3(2)(Va) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में नामजद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
Oplus_131072
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. सालिम पुत्र मो. सिराज, मो. सैफ पुत्र मो. सिराज, मो. साजिद पुत्र मो. सिराज तथा मो. सिराज पुत्र मो. अब्बास के रूप में हुई है, जो सभी वार्ड नं. 05, भारती विद्यापीठ, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर के निवासी हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने पवन कुमार, मनीष कुमार, गुड्डू एवं प्रिंस नामक व्यक्तियों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। डाक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे घटनास्थल से ही धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर मा. न्यायालय में पेश कर चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक, हेड कांस्टेबल संजय पांडेय, हेड कांस्टेबल अंबिका यादव शामिल रहे।
यह भी देखे :
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष में एक पक्ष द्वारा खम्भे पर डॉक्टर भीम राव आम्बेडकर का झंडा लगाया लगाने का प्रयास किया जिसपर दूसरे पक्ष के लोगो ने विरोध किया इसी बात पर आपस मे बात चीत कहा सुनी हुई जिसपर एक समुदाय के लोगो ने दूसरे पक्ष को जाती सूचक शब्द के साथ गाली देने लगे पथराव की जहाँ तक बात है मुझे जहाँ तक जानकारी है डंडो के साथ मारपीट हुई जिसपर पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर। वक्फ संशोधन बिल संसद में पास होने के बाद कानून का रूप ले चुका है। ऐसे में जिले में भूमाफियाओं की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। ताजा मामला नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के हमाम दरवाजा स्थित वक्फ बिक्कानी बीबी 301 ए अराजी नंबर 17 की जमीन पर रविवार की भोर में 4 बजे कब्जा करने का प्रयास एक बार फिर किया गया। हालांकि मुतवल्ली सै. मो. हसन नसीम ने तत्काल इसकी सूचना 112 से पुलिस को दी और शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा को भी इसकी सूचना देकर काम रोकवा दिया।
गौरतलब है कि इससे पूर्व 30 दिसंबर 2023 को भी कड़ाके की ठंड में सुबह बड़ी संख्या में मौजूद भूमाफियाओं ने इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास आधुनिक मशीन के जरिए बाउंड्री कराकर किया था। तब भी तत्कालीन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने इस कार्य को रोकवाते हुए जांच के आदेश दिए थे। शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा ने दोनों पक्षों को बुलाकर काम न करने का निर्देश दिया था लेकिन वक्फ संशोधन बिल जैसे ही कानून का रूप लिया भूमाफियाओं की बेचैनी बढ़ गई और साजिश के तहत इन लोगों ने रविवार की सुबह हजारों की संख्या में ट्रैक्टर पर ईंटों को मंगाकर भोर में 4 बजे से जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया।
इस संबंध में मुतवल्ली सै. मो. हसन नसीम ने बताया कि यह जमीन वक्फ बोर्ड में दर्ज है और इससे पूर्व जिसने भी इस जमीन की रजिस्ट्री कराई वक्फ बोर्ड के शिकायत पर शासन द्वारा जांच की गई और रजिस्ट्री को रद्द भी किया जा चुका है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर रात के अंधेरों में भूमाफिया इस जमीन पर कब्जा क्यों करना चाहते हैं? उन्हें कहीं यह डर नहीं सता रहा है कि यह जमीन समाज के कल्याण के लिए स्कूल, हॉस्पिटल या अन्य कार्यों में उपयोग के लिए तो नहीं किया जा सकता। ऐसे में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर भूमाफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग किया है।
VARANASI NEWS: मां शीतला की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकली
VARANASI NEWS IN HINDI वाराणसी। सिकरौल गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शीतला माता मंदिर से भव्य झंडा जुलूस रविवार को निकाला गया। यह भव्य शोभा यात्रा सिकरौल गाँव से प्रारंभ होकर अदलपुरा, मीरजापुर के लिए रवाना हुई। इस धार्मिक यात्रा में सैकड़ों की संख्या में दूर-दराज़ से आये श्रद्धालु भक्तिभाव से सम्मिलित हुए।
शोभा यात्रा की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, इसमें प्रमुख रूप से हिन्दू वाहिनी के जिला अध्यक्ष एवं विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य भोला सिंह और प्रमुख समाजसेवी डॉ एस एस गांगुली, प्रभु दास , भरत तिवारी, डॉ सुनील कुमार आदि चल रहे थे। जिसमें महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश लेकर माता शीतला के जयकारों के साथ चल रही थीं। गाँव में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। डीजे की भक्ति धुनों और बैंड बाजों के साथ यात्रा का वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा।
इस धार्मिक आयोजन से पहले मंदिर के पुजारी रंजीत भगत (बाबा जी) द्वारा मंदिर का विधिवत पूजन एवं कलश स्थापन किया गया। उन्होंने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। बाबा जी ने सभी से शांति, सद्भाव और भक्ति भावना से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर गौतम चौहान, गोविंद चौहान, अजय कुमार गुप्ता, रामबाबू, विशाल चौहान, रितेश चौहान, पवन, अशोक मौर्य, डॉ जिनेश पटेल, अमित सोनकर , ज्ञान प्रकाश सिंह आदि शामिल थे।