Home Blog Page 115

जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति ने अम्बेडकर जुलूस में शामिल लोगों को कराया जलपान

0
जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति ने अम्बेडकर जुलूस में शामिल लोगों को कराया जलपान
जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति ने अम्बेडकर जुलूस में शामिल लोगों को कराया जलपान

जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति ने अम्बेडकर जुलूस में शामिल लोगों को कराया गया जलपान

खेतासराय (जौनपुर) भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर निकाले गए भव्य जुलूस में जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं व आमजन को नि:शुल्क जलपान उपलब्ध कराया गया। समिति द्वारा यह कार्य लगातार सातवें वर्ष किया गया, जिससे लोगों में समिति के प्रति आस्था और सम्मान की भावना देखी गई। मनीष गुप्ता (धर्मरक्षक) ने बताया कि बाबा साहेब के विचारों से प्रेरित होकर वे हर वर्ष इस पावन अवसर पर जलपान सेवा का आयोजन करते हैं। इस वर्ष भी जुलूस मार्ग पर शीतल पेय, शरबत की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर शीतला प्रसाद चौधरी, संदीप साहू, प्रिंस गुप्ता, प्रिंस मोदनवाल, अनूप गुप्ता, रवि बिन्द, नैतिक शर्मा, अंशु विश्वकर्मा, वंश श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, दीपक साहू, अमित चौधरी अमित जायसवाल, सनी गुप्ता, अखिल विश्वकर्मा, आदिल उपस्थित रहे।

जौनपुर के खेतासराय में डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर बवाल

0
Oplus_131072

एक पक्ष से चार घायल, जिला अस्पताल रेफर

पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

खेतासराय(जौनपुर):- डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सोमवार की सुबह कस्बा के भारती विद्यापीठ वार्ड में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब अनुसूचित जाति के कुछ व्यक्तियों द्वारा झंडा और बैनर लगाने से रोकने पर विवाद छिड़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में खेतासराय थाने में मु.अ.सं. 71/2025 अंतर्गत धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस व 3(2)(Va) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में नामजद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

जौनपुर के खेतासराय में डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर बवाल
Oplus_131072
जौनपुर के खेतासराय में डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर बवाल

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. सालिम पुत्र मो. सिराज, मो. सैफ पुत्र मो. सिराज, मो. साजिद पुत्र मो. सिराज तथा मो. सिराज पुत्र मो. अब्बास के रूप में हुई है, जो सभी वार्ड नं. 05, भारती विद्यापीठ, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर के निवासी हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने पवन कुमार, मनीष कुमार, गुड्डू एवं प्रिंस नामक व्यक्तियों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। डाक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे घटनास्थल से ही धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर मा. न्यायालय में पेश कर चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक, हेड कांस्टेबल संजय पांडेय, हेड कांस्टेबल अंबिका यादव शामिल रहे।

यह भी देखे : 

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष में एक पक्ष द्वारा खम्भे पर डॉक्टर भीम राव आम्बेडकर का झंडा लगाया लगाने का प्रयास किया जिसपर दूसरे पक्ष के लोगो ने विरोध किया इसी बात पर आपस मे बात चीत कहा सुनी हुई जिसपर एक समुदाय के लोगो ने दूसरे पक्ष को जाती सूचक शब्द के साथ गाली देने लगे पथराव की जहाँ तक बात है मुझे जहाँ तक जानकारी है डंडो के साथ मारपीट हुई जिसपर पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

JAUNPUR वक्फ की जमीन पर कब्जे का प्रयास 

0
JAUNPUR वक्फ की जमीन पर कब्जे का प्रयास 
JAUNPUR वक्फ की जमीन पर कब्जे का प्रयास 

JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर। वक्फ संशोधन बिल संसद में पास होने के बाद कानून का रूप ले चुका है। ऐसे में जिले में भूमाफियाओं की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। ताजा मामला नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के हमाम दरवाजा स्थित वक्फ बिक्कानी बीबी 301 ए अराजी नंबर 17 की जमीन पर रविवार की भोर में 4 बजे कब्जा करने का प्रयास एक बार फिर किया गया। हालांकि मुतवल्ली सै. मो. हसन नसीम ने तत्काल इसकी सूचना 112 से पुलिस को दी और शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा को भी इसकी सूचना देकर काम रोकवा दिया।


गौरतलब है कि इससे पूर्व 30 दिसंबर 2023 को भी कड़ाके की ठंड में सुबह बड़ी संख्या में मौजूद भूमाफियाओं ने इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास आधुनिक मशीन के जरिए बाउंड्री कराकर किया था। तब भी तत्कालीन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने इस कार्य को रोकवाते हुए जांच के आदेश दिए थे। शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा ने दोनों पक्षों को बुलाकर काम न करने का निर्देश दिया था लेकिन वक्फ संशोधन बिल जैसे ही कानून का रूप लिया भूमाफियाओं की बेचैनी बढ़ गई और साजिश के तहत इन लोगों ने रविवार की सुबह हजारों की संख्या में ट्रैक्टर पर ईंटों को मंगाकर भोर में 4 बजे से जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया।

इस संबंध में मुतवल्ली सै. मो. हसन नसीम ने बताया कि यह जमीन वक्फ बोर्ड में दर्ज है और इससे पूर्व जिसने भी इस जमीन की रजिस्ट्री कराई वक्फ बोर्ड के शिकायत पर शासन द्वारा जांच की गई और रजिस्ट्री को रद्द भी किया जा चुका है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर रात के अंधेरों में भूमाफिया इस जमीन पर कब्जा क्यों करना चाहते हैं? उन्हें कहीं यह डर नहीं सता रहा है कि यह जमीन समाज के कल्याण के लिए स्कूल, हॉस्पिटल या अन्य कार्यों में उपयोग के लिए तो नहीं किया जा सकता। ऐसे में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर भूमाफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग किया है।

VARANASI NEWS: मां शीतला की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकली

0
VARANASI NEWS: मां शीतला की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकली
VARANASI NEWS: मां शीतला की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकली

VARANASI NEWS IN HINDI वाराणसी। सिकरौल गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शीतला माता मंदिर से भव्य झंडा जुलूस रविवार को निकाला गया। यह भव्य शोभा यात्रा सिकरौल गाँव से प्रारंभ होकर अदलपुरा, मीरजापुर के लिए रवाना हुई। इस धार्मिक यात्रा में सैकड़ों की संख्या में दूर-दराज़ से आये श्रद्धालु भक्तिभाव से सम्मिलित हुए।

शोभा यात्रा की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, इसमें प्रमुख रूप से हिन्दू वाहिनी के जिला अध्यक्ष एवं विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य भोला सिंह और प्रमुख समाजसेवी डॉ एस एस गांगुली, प्रभु दास , भरत तिवारी, डॉ सुनील कुमार आदि चल रहे थे। जिसमें महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश लेकर माता शीतला के जयकारों के साथ चल रही थीं। गाँव में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। डीजे की भक्ति धुनों और बैंड बाजों के साथ यात्रा का वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा।


इस धार्मिक आयोजन से पहले मंदिर के पुजारी रंजीत भगत (बाबा जी) द्वारा मंदिर का विधिवत पूजन एवं कलश स्थापन किया गया। उन्होंने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। बाबा जी ने सभी से शांति, सद्भाव और भक्ति भावना से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर गौतम चौहान, गोविंद चौहान, अजय कुमार गुप्ता, रामबाबू, विशाल चौहान, रितेश चौहान, पवन, अशोक मौर्य, डॉ जिनेश पटेल, अमित सोनकर , ज्ञान प्रकाश सिंह आदि शामिल थे।

अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने धर्मापुर ब्लॉक इकाई का किया विस्तार

0
अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने धर्मापुर ब्लॉक इकाई का किया विस्तार
अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने धर्मापुर ब्लॉक इकाई का किया विस्तार

मनीष बने धर्मापुर के अध्यक्ष, धीरेंद्र महामंत्री मनोनीत

  • भव्य समारोह में पदाधिकारियों को दिलाई गई पद व गोपनीयता की शपथ

जौनपुर।अटेवा पेंशन बचाओ मंच के शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में रविवार को भव्य आयोजन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोला।आंदोलन को और आगाज देने के लिये प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियोंकी अगुवाई में धर्मापुर ब्लॉक इकाईके पदाधिकारी का चयन आम सहमति से किया गया।समारोह के मुख्य आतिथि पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि अटेवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र रायने कहा कि आज का दिन हम लोगों के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राजधानी लखनऊ में अटेवा आंदोलन के दौरान आज के ही दिन डॉ राम आशीष सिंह जैसे साथी शहीद हो गए थे। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तब पूर्ण होगी जब लाखों करोड़ों शिक्षकों कर्मचारियों की बहू प्रतिक्षित मांग पुरानी पेंशन बहाल हो जाएगी।

अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने धर्मापुर ब्लॉक इकाई का किया विस्तार


पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव ने हजारों लोगों के बीच यह भरोसा दिया कि उनकी इस मांग के लिये हम हमेशा खड़े रहेंगे। चाहे राजधानी लखनऊ हो अथवा दिल्ली में आंदोलन करने की बात हो। देश की हर सरकार से इस मांग को प्राप्त करने के लिए वह हमेशा मददगार रहेंगे।


संगठन के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद यादव व जिला संयोजक चंदन सिंह ने संबोधित करते हुए विस्तार से बताया कि सरकारी संस्थाओं का निजीकरण देश के साथ साथ भावी पीढ़ी और विशेष रूप से निम्न एवं मध्यम वर्ग के लिए घातक है। निजीकरण से बेरोजगारी तो बढ़ेगी ही, साथ ही साथ दैनिक उपयोग की वस्तुओं के मूल्य में अनियंत्रित वृद्धि होगी। जिससे सामान्य जनमानस का जीवन दुरूह हो जायेगा।


उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के साथ साथ ही आम जनमानस का आह्वान किया कि वह भी निजीकरण की रोकथाम में चल रहे विभिन्न आंदोलनो में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। निजीकरण के भावी भयावहता से देश को बचाने में सहयोग दें।
इसके पहले संगठन के जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव, रमेश चंद यादव अन्य ने स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि का जोरदार स्वागत किया।


अटवा पेंशन बचाओ संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में अटेवा धर्मापुर विकास खंड के ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें मनीष यादव ब्लॉक अध्यक्ष, धीरेंद्र कुमार महामंत्री व कृष्ण कुमार गुप्त को ब्लॉक कोषाध्यक्ष मनोनीत करते हुए माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इसी क्रम में श्याम बहादुर यादव को ब्लॉक कैडर प्रभारी, अखिलेश यादव को संरक्षक , अशोक यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विभांशु पाण्डेय , मोहम्मद अर्शी व प्रमोद कुमार को उपाध्यक्ष, अभिनव चित्रांशु , विष्णु साहू एवं शुभम राय को उपाध्यक्ष, अमित कुमार सिंह एवं विक्रांत सिंह सोलंकी को ब्लॉक को ऑर्डिनेटर, सुधीर कुमार, शान्ति प्रताप सिंह व आनन्द कुमार को संगठन मंत्री, सूरज गुप्त, अमित एवं अजय यादव को प्रवक्ता, अमित कुमार, दिनेश यादव एवं रंगनाथ दुबे को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी , अजय कुमार एवं राजेन्द्र नागर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
इस अवसर पर प्रो मनीष प्रताप सिंह, प्रो श्याम सुंदर उपाध्याय, प्रो कर्मचन्द यादव, डॉ राजेश उपाध्याय, जिला संयोजिका आराधना चौहान, पूनम जायसवाल, विनीता यादव, ममता श्रीवास्तव,डॉ कमलेश यादव, विजय प्रताप सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, बृजेश यादव, पिंटू कुमार, सर्वेश कुमार, दिनेश कुमार यादव, प्रवीण प्रजापति, कुलदीप तिवारी,टी यन यादव, सुबास सरोज, प्रमोद प्रजापति, जगदीश यादव, प्रदीप चौहान, प्रदीप उपाध्याय, आनन्द स्वरूप यादव, संदीप यादव, राहुल शर्मा एवं विभिन्न ब्लॉकों एवं विभागों के बहुत से कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र यादव व संचालन जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक ने किया।

जौनपुर,प्रयागराज प्रतापगढ़, सुल्तानपुर समेत कई जिलो में आज मौसम खराब रहेगा

0
Oplus_131072

The weather will be bad today in many districts including Jaunpur, Prayagraj Pratapgarh, Sultanpur

जौनपुर। मौसम की भविष्यवाणी जौनपुर प्रयागराज प्रतापगढ़ सुल्तानपुर शाहगंज और आसपास के जनपदों में 8:00 बजे से 10 तक बिजली की गरज चमक और झंझावात वज्रपात और आंधी तूफान के साथ बारिश होने जा रही है माध्यम से तेज वर्षा सावधान रहें 20 से लेकर 50 मिली मीटर की वर्षा कहीं-कहीं बहुत तेजी से हो सकती है वर्षा काल में बाहर न निकले।

जौनपुर,प्रयागराज प्रतापगढ़, सुल्तानपुर समेत कई जिलो में आज मौसम खराब रहेगा

10 से 12 अप्रैल तक जौनपुर और पूर्वांचल तथा देश में बादल बूंदाबांदी हल्की कहीं कहीं ओलावृष्टि तेज़ वर्षा आंधी तूफान बिजली की चमक और गरज वज्रपात तथा झंझावात का मौसम रहेगा और दिल्ली से लखनऊ सुल्तानपुर दक्षिणी भारत हिमालय के पार्वती भागों और पूर्वोत्तर भागों में झंझावात के साथ माध्यम से भारी वर्षा की भविष्यवाणी जो 9 अप्रैल को हमारे केंद्र द्वारा की गई थी बिल्कुल सही सिद्ध हुई

आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस होने से मौसम काफी सुहावना और ठंडा रहेगा। पूर्वी और उत्तरी पूर्वी बहुत तेज हवाएं चलती रहेंगी और सुबह मौसम बहुत खराब होगा माध्यम से भरीवर्षा की प्रबल संभावना दोपहर के पहले 8:00 से 10:00 के बीच सुबह है।

कल का अधिकतम तापमान आज से थोड़ा अधिक 37.डिग्री और न्यूनतम 23डिग्री सेल्सियस रहेगा कल हल्के मध्यम बादल के साथ जौनपुर और पूर्वांचल तथा आसपास के जिलों में अचानक ही अनेक जगहों पर बिजली की गरज चमक झंझावात के साथ बूंदाबांदी हल्की वर्षा कहीं-कहीं हो सकती है कल के बाद मौसम और चक्रवार्ती विक्षोभ शांत होने की पूरी संभावना है

हवा की दिशा पूर्वी उत्तर पूर्वी रहने से दिन में गर्मी और उमस होगी कल अर्थात 13 अप्रैल को जौनपुर के कुछ भागों और जनपद के आसपास के सभी जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबादी हल्की वर्षा होने का योग है हमारे केंद्र द्वारा पहले भी कहा गया था कि 9 अप्रैल तक जौनपुर में कोई भी बारिश नहीं होगी उस के बाद ही बंगाल की खाड़ी और भूमध्य सागर के विक्षोभ के कारण पूरे देश में बादल बूंदाबांदी वर्षा का मौसम रहेगा यह मौसम 13/14 तक रहेगा

वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से 150 के बीच रहेगा जो संतोष जनक है काम करने और सांस लेने में कम परेशानी होगी

पराबैंगनी किरणों का स्तर 2 से 5 के बीच रहेगी जो बहुत कम गंभीर होता है इससे धूप और अधिक असर नहीं करती है

हवा में प्रदूषित कणों की मात्रा और गंदगी बहुत कम होने से वातावरण साफ प्रतीत होगा लखनऊ से लेकर दिल्ली और उत्तराखंड से लेकर नेपाल के अधिकांश भागों में आज अर्थात 10 अप्रैल को वज्रपात झंझावात के साथ मध्यम तेज बारिश होगी

जौनपुर और आसपास उत्तर और पश्चिम उत्तर भारत उत्तर प्रदेश पश्चिम मध्य प्रदेश राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र उड़ीसा आंध्र प्रदेश में एक बार फिर सेप्रचंड भीषण गर्मी 16 अप्रैल से और गुजरात राजस्थान महाराष्ट्र में ताप लहर चलेगी राजस्थान महाराष्ट्र गुजरात में कई स्थानों का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पार हो जाएगा

बंगाल की खाड़ी में बना हुआ विक्षोभ केरल श्रीलंका तमिलनाडु आंध्र अंडमान उड़ीसा बंगाल को छूता हुआ बांग्लादेश और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से मध्यम वर्षा करता हुआ निकल जाएगा जौनपुर और मध्य पश्चिम और पश्चिम उत्तर भारत में इसका विशेष और तीव्र प्रभाव होगा कुछ भागों में तेज आंधी तूफान के साथ वर्षा होगी ज्यादातर जौनपुर के उत्तरी पश्चिमी भाग और सुल्तानपुर लखनऊ बरेली और नोएडा तक इसका असर होगा

9अप्रैल के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ पैदा होगा जिसके कारण उत्तरी भारत जौनपुर उत्तर प्रदेश और आसपास 10/12 /13अप्रैल केबाद अप्रैल की पहले बूंदाबांदी और माध्यम से भरीवर्षा झनझनाहट बिजली की गरज चमक वज्रपात ओलावृष्टि और आंधी तूफान के साथ हो सकती है

मध्य अमेरिका यूरोप के दक्षिणी भाग अरबप्रायद्वीप भारत का प्रायद्वीप और विषुवत रेखा भागों में भीषण गर्मी पड़ेगी कहीं कहीं आंधी बवंडर तूफान चक्रवात विशेष कर चीन अमेरिका जापान और दक्षिण पूर्व एशिया में और हल्के भूकंप भी आ सकते हैं भारत की तरह पूरे विश्व का मौसम भयंकर परिवर्तनशील रहेगा –

  • डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि और निदेशक अलका शिप्रा वैष्णवी ज्योतिष मौसम पूर्वानुमान एवं विज्ञान अनुसंधान केंद्र जौनपुर मोबाइल नंबर 70 177 13978

जौनपुर में राइफल शूटरों का दमदार प्रदर्शन 

0
जौनपुर में राइफल शूटरों ने किया दमदार प्रदर्शन 
जौनपुर में राइफल शूटरों ने किया दमदार प्रदर्शन 

जनपद जौनपुर में यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वाधान में 12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक एयर पिस्टल/एयर राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रवींद्र जायसवाल जी ने किया।


इस अवसर पर माननीय राज्यमंत्री ने कहा गया कि इस ओपन शूटिंग कॉम्पिटिशन में देशभर से अलग-अलग राज्यों से यहां खिलाड़ी हिस्सा लेने आए है। शूटिंग चैंपियनशिप में निशानेबाजों की ओर से दमदार खेल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी देश विदेश में भारत का नाम रोशन हो रहा है। आज तमाम ऐसे खिलाड़ी हैं जो ओलंपिक में मेडल लेकर आ रहे है, जिले एवं स्टेट स्तर पर उनका चयन किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों का नर्सरी का विकास होगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर पूरे स्टेट के खिलाड़ी इस संगम में भाग ले रहे हैं इसके लिए उनको शुभकामना दी और कहा कि शासन स्तर से खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए कई योजनाएं संचालित किया जा रहा है।अतिथियों का स्वागत यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव ने किया।

समाधान दिवस पर थाना खेतासराय में हुआ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण

0
समाधान दिवस पर थाना खेतासराय में हुआ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण
समाधान दिवस पर थाना खेतासराय में हुआ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण

5 शिकायतें प्राप्त 3 का मौके पर हुआ समाधान

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने की। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा कुल 5 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 3 का मौके पर ही आपसी समझौते और प्राथमिक जांच के आधार पर निस्तारण कर दिया गया।

शेष दो मामलों में गहन जाँच की आवश्यकता को देखते हुए संबंधित मामलों की जाँच हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया और उन्हें मौके पर भेजा गया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि सभी प्रकरणों का निष्पक्ष और त्वरित निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जन शिकायतों का त्वरित निपटारा करना है ताकि आमजन को न्याय मिल सके और थाने पर अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी, हल्का लेखपाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री OP राजभर पहुँचे नौली गाँव,बंधाया ढांढस

0
कैबिनेट मंत्री OP राजभर पहुँचे नौली गाँव,बंधाया ढांढस
कैबिनेट मंत्री OP राजभर पहुँचे नौली गाँव,बंधाया ढांढस

सड़क हादसों में मारे गए ग्रामीणों के परिजनों से की मुलाकात

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के नौली गाँव में शनिवार को उत्तर-प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पहुंचे। उन्होंने हाल ही में अलग-अलग सड़क हादसों में मारे गए ग्रामीणों के परिजनों से भेंट कर गहरा दुःख प्रकट किया और उन्हें ढांढस बंधाया।

गौरतलब है कि बीते 23 मार्च को नौली गांव के निवासी संतोष राजभर (28 वर्ष) पुत्र ललसू राजभर, उज्ज्वल राजभर (16 वर्ष) पुत्र रत्तीलाल राजभर की मनेछा के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी होते ही मंत्री ओमप्रकाश राजभर शनिवार को शोक संतप्त परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इसी दौरान मंत्री ओ.पी. राजभर ने गाँव के ही वृद्ध रमई राजभर की मृत्यु पर उनके आवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया। इसके अलावा अहिरोंपरशुरामपुर निवासी पवन राजभर, जिनकी हाल ही में पंजाब के पटियाला में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, उनके घर भी जाकर उन्होंने शोक संवेदना प्रकट की।

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सरकारी सहायता दिखाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व प्रधान शिवदवर राजभर, जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर सर्वेश राजभर, जिला पंचायत सदस्य शोले राजभर, डॉक्टर लालमनि राजभर, ओमप्रकाश राजभर, लखंदर राजभर, राजू राजभर, गुड्डू यादव, मनोज सिंह समेत आदि उपस्थित रहे

भूमि विवाद में 5 महिला समेत 11 लोग गिरफ्तार

0
भूमि विवाद में 5 महिला समेत 11 लोग गिरफ्तार
भूमि विवाद में 5 महिला समेत 11 लोग गिरफ्तार

भूमि विवाद को लेकर 5 महिला समेत 11 शांतिभंग में गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय क्षेत्र के ग्राम जमदहा और कस्बा क्षेत्र में भूमि विवाद के चलते उपजे विवाद में 5 महिला समेत 11 लोगों को पाबन्द कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों में विजय लाल पुत्र बनवारी लाल, सुनीता पत्नी अर्जुन, आनंद कुमार पुत्र प्यारेलाल, अनीता पत्नी विजेंद्र, दीपिका पुत्री विजेंद्र सिंह निवासीगण जमदहा, मंजू पांडे पत्नी अंजनी पांडे, अंजनी पांडे पुत्र स्व. चंद्रशेखर पांडे, पूनम पांडे पुत्री स्व. उमाकांत पांडे, निर्मला पांडे पत्नी स्व. उमाकांत पांडे निवासीगण कस्बा बभनौटी व अमन कुमार पुत्र ओमप्रकाश,

इंद्रसेन पुत्र नागेंद्र निवासीगण कैराडीह थाना खुटहन को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद तारीक अंसारी, हेड कांस्टेबल शिव गोविंद यादव, त्रिगुण कुमार, संजय पांडे, अंबिका यादव, महिला कांस्टेबल नेहा यादव, प्रियंका प्रजापति, कांस्टेबल विनय यादव शामिल रही।