Home Blog Page 118

धूमधाम से निकली निषाद राज व महर्षि कश्यप की शोभा यात्रा

0

शास्त्री पुल के समीप निषाद राज की मूर्ति की हुई स्थापना

  • सांस्कृतिक कार्यक्रम विशाल भंडारे का आयोजन

जौनपुर । शहर के जोगियापुर में शास्त्री पुल निषाद घाट के समीप भगवान निषाद राज की मूर्ति की स्थापना की गई। इस अवसर पर भगवान निषाद राज व महर्षि कश्यप की जयंती पर धार्मिक शोभा यात्रा निकाला गया। सांस्कृतिक महोत्सव रामायण पाठ विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।

बता दें कि भगवान निषाद राज व महर्षि कश्यप की जयंती के अवसर पर जोगियापुर शास्त्रीपुल निषाद घाट के समीप समाजसेवी संस्थापक आयोजन धर्मेंद्र निषाद ने भगवान निषादराज की मूर्ति का स्थापना किया । इस दौरान रामायण पाठ, भण्डारे व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ओलन्दगंज से लेकर मियांपुर तक भगवान निषाद राज व महर्षि कश्यप की जयंती पर गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई । जिसमें भारी भीड़ जुटी। गाने बजाने के साथ शोभायात्रा शास्त्री पुल के समीप निषाद राज घाट पर पहुंचा । कार्यक्रम के संस्थापक आयोजक समाजसेवी धर्मेंद्र निषाद ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले में यह पहली बार निषाद राज की मूर्ति की स्थापना हुई है। इसमें जिले के सभी समाज के लोगों का विशेष सहयोग रहा है। यह स्थान धार्मिक आस्था का प्रतीक है। बृजेश निषाद ने कहा कि यह धर्मेंद्र निषाद के अथक प्रयासों से संभव हो पाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरज निषाद ने की , इस अवसर पर मुकेश गोलू अमरीश निषाद,बृजेश निषाद एडवोकेट दिनकर जोगी, तिलकधारी निषाद, राममुरत निषाद, राजकुमार बिन्द, मुकेश निषाद, प्रदीप निषाद, राजकुमार निषाद, गुलाबचंद, बबलू मौजूद रहे ।संचालन शिवपूजन निषाद ने किया।

धूमधाम से मनाई गई निषाद राज जयंती,भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

0

रथ, घोड़ा, डीजे व बाइक जुलूस के साथ गूंजे जय निषाद राज के नारे

खेतासराय (जौनपुर):- स्थानीय क्षेत्र में शनिवार को निषाद समाज द्वारा अपने आराध्य निषाद राज की जयंती हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस उपलक्ष्य में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें रथ, घोड़े, डीजे और सैकड़ों बाइक सवारों ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अब्बोपुर तिराहा स्थित निषाद राज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। युवराज बिन्द के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित की और समाज की एकता व जागरूकता का संकल्प लिया।

इसके पश्चात शोभा यात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ, जो अब्बोपुर तिराहे से प्रारंभ होकर खेतासराय चौराहा होते हुए डोभी मोड़ तक पहुंची और पुनः अब्बोपुर तिराहे पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में सजे रथ पर विराजमान निषाद राज की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। डीजे पर बजते समाज जागरण व देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर युवाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, जिससे उत्सव का माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया। आयोजन समिति द्वारा यात्रा की समुचित व्यवस्था की गई थी। शोभा यात्रा के माध्यम से समाज को एकजुट करने, सामाजिक जागरूकता फैलाने एवं निषाद राज के त्याग, बलिदान और नेतृत्व को स्मरण करते हुए भावी पीढ़ी को प्रेरित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर समाज के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। मुख्य रूप से सन्दीप बिन्द (जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी), भाजपा नेता राजू बिन्द, इंद्रजीत बिन्द, अंजू बिन्द, महेंद्र बिन्द, लखन्दर बिन्द, श्रीनाथ बिन्द, चंदन, रामकेश, मदभारत बिन्द, सुरेंद्र बिन्द सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मेडिकल और इंजीनियरिंग के छात्र अब नहीं जाएंगे बाहर :मुकेश तिवारी

0

आकाश इन्स्टीच्यूट के जौनपुर सेंटर का फीता काटकर हुआ शुभारम्भ

जौनपुर। आकाश इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट डायरेक्टर मुकेश तिवारी ने कहा कि आकाश कोचिंग क्लासेज के खुलने से अब जौनपुर के छात्रों को बाहर जाने की जरूरत नहीं है। जौनपुर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है । कमी थी तो प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान की। उस कमी को आकाश इंस्टीट्यूट ने पूरा कर दिया। श्री तिवारी जौनपुर के वाजिदपुर तिराहे पर स्थित आकाश इंस्टीट्यूट जौनपुर ब्रांच के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे। मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में छात्रों के बेहतर भविष्य का निर्माण करने वाली भारत की अग्रणी संस्था आकाश इन्स्टीच्यूट का जौनपुर सेंटर का शुक्रवार को शुभारम्भ उत्सव मोटेल के भवन में सम्पन्न हुआ। इंस्टीट्यूट का उ‌द्घाटन मुख्य अतिथि आकाश इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट डायरेक्टर मुकेश तिवारी , विशिष्ट अतिथि डा० अरुण मिश्रा, पूर्व विधायक डा० हरेन्द्र सिंह, डा० आर०पी० यादव व सेंटर के निदेशक पीयूष सिंह ने विधिवत दीप प्रज्वलन और फीता काट कर किया ।

इस मौके पर आकाश इन्स्टीच्यूट के असिस्टेंट डायरेक्टर मुकेश तिवारी ने आकाश इन्स्टीच्यूट की उपलब्धिययों का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि आकाश इन्स्टीच्यूट छात्रों को मेडिकल व इंजीनियरिंग के क्षेत्र में छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए कटिबद्ध है।

इस अवसर पर बोलते हुए विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डा. हरेन्द्र सिंह ने अपने जीवन के संघर्ष को याद करते हुए छात्रो को निरंतर संघर्ष के लिए प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ चिकित्सक डा. अरुण कुमार मिश्रा ने आर्थिक रुप से कमजोर व पिछड़े छात्रों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

वरिष्ठ फिजिशियन डा. आर०पी० यादव ने अपने छात्र जीवन के कई रोचक घटनाओ का वर्णन करते हुए छात्रों को सफलता के गुण भी सिखाए ।

कार्यक्रम में विशेष रुप से मां दुर्गा जी विद्यालय के प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, प्रकाश ग्लोबल के निदेशक श्री प्रकाश सिंह, एलाफडेल के प्रबंधक संजीव तिवारी, माउन्ट लिट्रा की प्रिंसिपल श्वेता मिश्रा, विजय प्रताप इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल श्वेता राय, नानक पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल निशा उपाध्याय, डा० गिरीश चंद्र सिंह, डा० सुलोचना सिंह, जय प्रकाश सिंह साथी,विनय कुमार सिंह, सुधान्सु सिंह, रोहित सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सी०के० सर, पूर्व सभासद विनय सिंह, विकेश उपाध्याय, मनोज वत्स, मधुकर तिवारी, दिनेश तिवारी, संजय सिंह एवं जिले के गणमान्य जन व आकाश इन्स्टीच्यूट के कर्मचारी और जिले के विशिष्टजन, विभिन्न विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

आये हुए अतिथियों का स्वागत नीरज कुमार सिंह एवं आभार आकाश इन्स्टीच्यूट जौनपुर के ब्रान्च मैनेजर हेमन्त मिश्रा ने किया। संचालन सलमान शेख ने किया।

जफराबाद :पुलिस बूथ का थानाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

0

जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना अंतर्गत पुलिस प्रशासन द्वारा चिन्हित कजगांव नगर में पुलिस बूथ का भूमिपूजन जफराबाद थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव के द्वारा किया गया।इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि तमाम लोगों के विशेष सहयोग से पुलिस बूथ का निर्माण कार्य किया जा रहा है।


थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने कहा कि पुलिस बूथ बनने से इस निर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहेगी और अपराध से पूर्णतः निजात मिलेगी। पुलिस बुथ बनने से अपराध पर नियतंत्र होगा।पुलिस बूथ बन जाने से क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।इस मौके पर दरोगा धनुषधारी पाण्डेय, अरविन्द कुमार पटेल,कांस्टेबल अमित कुमार,कांस्टेबल कृष्णा सिंह,डी.के.सिंह,आनन्द गौतम,विनय गुप्ता, सुरेश मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

नगर पंचायत खेतासराय में वार्ड की समस्या

0
नगर पंचायत खेतासराय में वार्ड की समस्या
नगर पंचायत खेतासराय में वार्ड की समस्या

नगर पंचायत खेतासराय में वार्ड की समस्या को लेकर भाजपा सभासद ने जिलाधिकारी को लिखा-पत्र

  • अधिशाषी अधिकारी, उपजिलाधिकारी शाहगंज व मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कर चुका शिकायत
  • वार्ड में नहर से माइनर तक टूटें नाली व रास्ते में जलजमाव की है समस्या

खेतासराय (जौनपुर) नगर पंचायत खेतासराय के सरवरपुर वार्ड में नहर से माइनर तक नाली टूटने और रास्ते में जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय भारतीय जनता पार्टी का सभासद ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है। सभासद ने आरोप लगाया है कि अधिशासी अधिकारी खेतासराय, उपजिलाधिकारी शाहगंज और मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे वार्डवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उक्त वार्ड के सभासद शैलेश कुमार यादव ने बताया कि नहर से माइनर तक जाने वाली नाली टूट जाने के कारण पूरे इलाके में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जलजमाव होने कारण आने-जाने वाले राहगीर अपने हाथ मे जूता-चप्पल लेकर जाना पड़ता है। इतना ही बल्कि जलजमाव होने के कारण अगल-बगल के लोगों में विवाद होता रहता है। जिसको लेकर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बारिश के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पानी जमा होने के कारण गंदगी और बदबू फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

उन्होंने बताया कि हम इस समस्या को लेकर नगर पंचायत को जनवरी माह में लिखित प्रार्थना-पत्र के माध्यम से समस्या को अवगत कराया था। जिस पर कार्यवाही न होने से फरवरी माह में उपजिलाधिकारी शाहगंज को प्रार्थना-पत्र के माध्यम से समस्या को अवगत कराया उसके बाद भी कार्यवाही नहीं हुईं हो मार्च में मुख्यमंत्री समस्या समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया, बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका तो जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर समस्या समाधान की मांग किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे को लेकर उदासीन बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सभासद ने अनुरोध किया है कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लिया जाए और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए ताकि जल्द से जल्द नाली की मरम्मत हो सके और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके। अब देखना यह होगा कि जिलाधिकारी इस शिकायत पर क्या कदम उठाते हैं और प्रशासन इस समस्या का समाधान कितनी जल्दी करता है।

  जौनपुर के प्रत्येक घर में बोरा टांगा जा रहा है

0
  जौनपुर के प्रत्येक घर में बोरा टांगा जा रहा है
  जौनपुर के प्रत्येक घर में बोरा टांगा जा रहा है

जौनपुर :आगामी त्योहार एवं संचारी रोग अभियान के दृष्टिगत जनपद जौनपुर में विशेष संचारी अभियान के दौरान समस्त ग्राम पंचायत में विशेष साफ-सफाई एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। पंचायत राज अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद में ग्राम पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाये जाने हेतु निम्न ग्राम पंचायत जैसे- ग्रा०पं० नाथुपुर, कुद्दूपुर विकास खण्ड-सिरकोनी, ग्रा०पं० खनुवाई,

सबरहद विकास खण्ड – शाहगंज, ग्रा०पं० मछलीगांव विकास खण्ड-बदलापुर, ग्रा०पं० पतहना, हमजापुर विकास खण्ड-करंजाकला, ग्रा०पं० अडियार विकास खण्ड-रामपुर, ग्रा०पं० पाली विकास खण्ड-मडियाहू, ग्रा०पं० खानापट्टी विकास खण्ड- सिरकरारा आदि गांव में सफाईकर्मी की टोली बनाकर पूर गांव में प्लास्टिक इक्ट्ठा करायी जा रही है एवं प्रत्येक घर में बोरा टांगा जा रहा है एवं ग्राम वासियों को जागरूक किया जा रहा है। इसी बोरे में प्लास्टिक इक्ट्ठा करेंगे। इसके साथ-साथ ग्राम पंचायत में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है।

             

UG-PG परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग

0
UG-PG परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग
JAUNPUR NEWS

यूजी-पीजी का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग

  • प्रबंधक संघ ने परीक्षा नियंत्रक को दिया ज्ञापन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ ने ज्ञापन देकर यूजी पीजी का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की है। स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक से वार्ता की गई। जिसके क्रम में कहां गया कि अपूर्ण परीक्षा फल तत्काल पूर्ण कराया जाए और फॉर्म भरने की तिथि 10 अप्रैल तक की जाए। सीसीटीवी कैमरा विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय से ऑनलाइन जोड़ने के संबंध में वार्ता हुई की ऑनलाइन सभी महाविद्यालय करआएंगे ,परंतु विश्वविद्यालय द्वारा तब उड़ाका दल का गठन नहीं होगा। यदि होगा तो प्रबंधक महासंघ इसका घोर विरोध करेगा ,और परीक्षा की तिथि 20 अप्रैल के बाद घोषित की जाए ,अन्यथा इस स्थिति में महाविद्यालय परीक्षा नहीं कराने के लिए मजबूर होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी । प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी ने कहा विश्वविद्यालय द्वारा जबरदस्ती थोपा गया आदेश कॉलेज मांनने को तैयार नहीं है और जरूरत पड़ी तो प्रबंधक महासंघ बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा । प्रबंधक डॉ ज्ञान प्रकाश पाठक रत्नेश तिवारी जयप्रकाश यादव प्रवीण सिंह विनोद कुमार जयप्रकाश यादव प्रवीण राय रिंकू सिंह राकेश मौर्य उपस्थित थे।

शक्ति वाटिका:वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

0
शक्ति वाटिका:वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
शक्ति वाटिका:वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

शक्ति वाटिका:आस्था एवं हरियाली का हुआ शुभारंभ,वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग से लगे लिंक मार्ग पर स्थित शिव मन्दिर परिसर में शुक्रवार को शक्ति वाटिका आस्था एवं हरियाली योजना के तहत एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं रेंज के समस्त स्टाफ की सहभागिता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधेश कुमार पाण्डेय, जिला सामाजिक समरसता संयोजक, जौनपुर (काशी प्रांत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने मंदिर परिसर में पीपल और आम के पौधों का रोपण कर हरियाली के प्रति जनजागरण का संदेश दिया। इस आयोजन में शिव मन्दिर शाखा के प्रमुख पदाधिकारी सागर, अमित (सभासद), किशोर, शिवनाथ एवं सन्तोष ने मिलकर आम,आंवला तथा अमरुद के पौधों का रोपण किया।

शक्ति वाटिका न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी पहल है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर राकेश कुमार क्षेत्रीय वन अधिकारी शाहगंज, जयहिंद यादव उप राजिक, ईश्वर चन्द वन दरोगा, गोरख प्रसाद वन दरोगा, मंहगू मौर्या माली, विकास यादव दैनिक सुरक्षा प्रहरी मौजूद रहे।

शाहापुर गांव में खेत में रखी गेहूं की फसल जलकर नष्ट

0
शाहापुर गांव में खेत में रखी गेहूं की फसल जलकर नष्ट
शाहापुर गांव में खेत में रखी गेहूं की फसल जलकर नष्ट

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने संभाला मोर्चा

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय क्षेत्र के शाहापुर गांव में शुक्रवार को आग लगने से खेत में काट कर रखी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, बाद में फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहापुर गांव निवासी खुर्शीद ने खेत में काटकर रखी गेहूं की फसल को एक किनारे इकट्ठा किया था। सुबह अचानक पास के खेत में सफेदा के पेड़ों के नीचे सूखी घास में आग लग गई, जो तेजी से फैलते हुए गेहूं की कटी फसल तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने फसल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लगभग दस हजार रुपए मूल्य की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

UP परिवहन निगम में महिला परिचालकों की निकली भर्ती 

0
UP परिवहन निगम में महिला परिचालकों की निकली भर्ती 
गर्मी की जुताई करने से मृदा की संरचना में सुधार होता है

Recruitment of women conductors in Uttar Pradesh Transport Corporation 2025 जौनपुर :महिला अभ्यर्थियों को सीधी संविदा परिचालक पद पर अनुबन्ध पत्र के आधार पर आवद्ध किये जाने के लिए .मुख्यमंत्री  द्वारा की गयी उद्घोषणा के क्रम में महिला सशक्तिकरण अभियान एंव महिला संसम्मान की दिशा में यूपी  परिवहन निगम की भूमिका अग्रणी हो सके जिसके क्रम में विशेष सचिव महोदय परिवहन विभाग,उतर प्रदेश शासन के द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में 

रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय स्तर पर चौधरी चरण सिंह बस स्टेशन क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय कैण्ट वाराणसी में 08 अप्रैल को 11.00 बजे से 17.00 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है। महिला संविदा परिचालक पद हेतु शैक्षिक आर्हता इण्टरमिडिएट उतीर्ण एवं सीसीसी प्रमाण पत्र, न्यूनतम आयु 18 से 40 वर्ष, अनुसूचित जाति/जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिये आयु सीमा में शासनादेश नियमानुसार छूट अनुमन्य होगी।  क्षेत्रीय प्रबन्धक वाराणसी परशुराम पाण्डेय ने बताया  कि उक्त के अतिरिक्त अधिमानी अर्हता के रूप में एनसीसी-सी प्रमाण पत्र, भारत स्काउट एवं गाईड, संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र धारक महिला अभ्यर्थी को इण्टरमीडिएट में प्राप्त प्राप्तांको पर 5 प्रतिशत वेटेज देते हुये मेरिट का निर्धारण किया जायेगा। एनएसएस प्रमाण पत्र धारक में भी समान कार्यवाही की जायेगी।