Home Blog Page 123

FREE RATION वितरण UPDATE मार्च 2025

0
FREE RATION वितरण UPDATE मार्च 2025
FREE RATION वितरण UPDATE मार्च 2025

FREE RATION UPDATE जौनपुर 25 मार्च : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत माह-मार्च, के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न, बाजरा के निःशुल्क वितरण एवं अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास (जनवरी, फरवरी व मार्च, ) के सापेक्ष चीनी के वितरण की तिथि 11 मार्च से 25 मार्च तक निर्धारित की गयी थी, किन्तु कतिपय जनपदों में उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न का शत-प्रतिशत वितरण न होने के कारण जनपद के समस्त लाभार्थियों को उपरोक्त वस्तुओं का वितरण 25 मार्च तक कराया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में शासन के द्वारा वितरण की तिथि-30 मार्च तक विस्तारित किये जाने का निर्णय लिया गया है।


जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा 30 मार्च तक उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। उक्त योजना के वितरण की अन्तिम तिथि 30 मार्च होगी।अतः पूर्व निर्धारित तिथि दिनांक-25 मार्च के साथ-साथ 30 मार्च को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा।


तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे पूर्व में जारी सोशल डिस्टेन्सिंग के निर्देशो का पालन कराते हुए हुए 30 मार्च तक नियमानुसार लाभार्थियों/राशनकार्डधारकों में खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपनी उचित दर दुकानों पर उक्त योजना के सम्बन्ध में इसकी सूचना चस्पा करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाये।

यह भी पढ़े : JAUNPUR वेब पोर्टल वेबसाइट लांच 

JAUNPUR वेब पोर्टल वेबसाइट लांच 

0
JAUNPUR वेब पोर्टल वेबसाइट लांच 
JAUNPUR वेब पोर्टल वेबसाइट लांच 

Jaunpur web portal website launched

JAUNPUR NEWS जौनपुर : केंद्र सरकार के सफल 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के अप्रतिम और उत्कृष्ट 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, जनपद में त्रिदिवसीय विकास महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्री नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन उर्जा एवं अतिरिक्त उर्जा स्त्रोत विभाग श्री ए0के0 शर्मा विधायक मड़ियाहूं डा0 आर के पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह ’’प्रिंशू’’, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, डा. अजय सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमती मनोरमा मौर्या, पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम सहित अन्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


मंत्री के द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत जनपद से कुल 295 लाभार्थियों को लगभग रु 13 करोड़ 17 लाख का ऋण वितरण एवं ओडीओपी टूल किट प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत टूल किट वितरण, प्रमाण-पत्र तथा सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण सीडा जौनपुर का वेब पोर्टल वेबसाइट लांच मंत्री के कर कमलों द्वारा किया गया। मंत्री के द्वारा उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूहों की बीसी सखियों को सम्मानित किया गया और करीब लगभग 3 करोड़ 23 लाख का डेमो चेक दिया गया।


मंत्री के द्वारा कहा गया कि इस दिव्य कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को सरकार के अप्रतिम और उत्कृष्ट आठ वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाए। आठ वर्ष के कार्यकाल के दौरान शासन के द्वारा सबका साथ, सबका विकास को चरितार्थ किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में ही लक्ष्मी जी का निवास होता है मा0 प्रधानमंत्री जी के द्वारा प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले उद्बोधन में ही इसका उल्लेख किया गया था। दस वषों में स्वच्छता का मुददा ज्वलंत मुद्दा बनकर उबरा अब लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे है। उन्होने अब तक शासन के द्वारा किये गये कार्यो तथा देश के विकास में हुए परिवर्तन का उल्लेख करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने भगीरथ के जैसा प्रयास किया है। महाकुम्भ की सफलता इस बात का द्योतक है कि हम विकास के साथ साथ अपनी संस्कृति और परम्परा को सहेज रहे है। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कोरोना काल में किसानों गरीबों को निःशुल्क अन्न वितरण किया गया। पात्रों को आवास दिया गया, आज हर गांव हर शहर में विद्युत, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाए मिल रही है। जनपद में 12 लाख से अधिक लोगो का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। आज सामूहिक रूप से उद्यमियों को 13 करोड़ का प्रतीकात्मक चेक दिया गया है। हमारी सरकार जनता के लिए समर्पित है, शासन प्रतिबद्व है कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुचें।


विधायक मडियाहॅू ने विधानसभा क्षेत्र मडियाहॅू में भदोही-मडियाहॅू मार्ग तथा विद्युत के क्षेत्र में विकास पर शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।सदस्य विधान परिषद ने कहा कि आज प्रदेश सरकार के 08 वर्ष पूर्ण हो रहे है मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा, सुशासन के साथ ही आस्था संस्कृति और परम्परा का समावेश रहा। आम जन के चेहरे पर मुस्कान की प्रतिबद्वता के साथ लोक कल्याण की योजनाओं को संचालित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि उ0प्र0 शासन के 8 वर्ष पूर्ण हुए है सेवा, सुरक्षा, सुशासन की अप्रतिम विकास और समरसता के 8 वर्ष में गरीबी उन्मूलन विकास आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया है।


सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गयी प्रर्दशनी का मंत्री द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल लगाए गए जिसका अवलोकन मा0 मंत्री जी के द्वारा किया गया।सूचना एवं संस्कृति विभाग के कलाकर अजय प्रकाश के द्वारा नुक्क्ड़ नाटक और अशोक सोनकर जौनपुर के द्वारा लोकगीत गायन के माध्यम से शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।


मत्री के द्वारा उत्कृष्ण कार्य करने वाली बीसी सखियों बैक सखियों को सम्मानित किया गया। जनपद में सबसे अधिक निवेश करने वाले, सबसे अधिक जीएसटी जमा करने वाले, मसाला उत्पादन करने वाले, खाद्य प्रशंसकरण, मत्स्य उत्पादन सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों का शाल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।  05 छात्रों को टैबलेट वितरित किया गया।


महोत्सव के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। जिला उद्योग केंद्र द्वारा “एक जनपद, एक उत्पाद“ योजना के तहत लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गयी। बेसिक शिक्षा विभाग से दीपिका विश्वकर्मा के द्वारा रश्मिरथी का पाठ, द्वारा श्रुतलेख में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर साक्षी गौतम को प्रोत्साहित किया गया। माननीय मंत्री जी द्वारा जनपद जौनपुर में उत्तर प्रदेश सरकार की विगत 8 वर्ष की उपलब्धियों और केंद्र सरकार की विगत 10 वर्ष की उपलब्धियों से जनसामान्य को जागरूक करने हेतु विभागों के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम सहित अन्य अधिकारीगण, आमजनमानस मौजूद रहे।

UP सरकार के 8 वर्ष पूर्व होने पर शाहगंज ब्लाक में हुआ कार्यक्रम  

0
UP सरकार के 8 वर्ष पूर्व होने पर शाहगंज ब्लाक में हुआ कार्यक्रम  
UP सरकार के 8 वर्ष पूर्व होने पर शाहगंज ब्लाक में हुआ कार्यक्रम  

A program was held in Shahganj block on completion of 8 years of UP government

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्व होने पर ब्लाक में हुआ कार्यक्रम प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को शाहगंज सोंधी ब्लाक सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक में कराए गए विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपलब्धियां गिनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने प्रदेश सरकार के आठ वर्षों में किए गए विकास कार्यों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की।

उन्होंने आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, सड़क, पेयजल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आशा और पंचायत सहायकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपने-अपने ग्राम पंचायत में बचे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनवाएंग। जितनी जल्दी कार्ड बनेगा उतनी ही जल्दी आशा और पंचायत सहायक को सम्मानित किया जाएगा। बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई। इससे पहले उन्होंने प्रमुख प्रतिनिधि को माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत संजय यादव, अवधेश तिवारी, अशोक कुशवाहा, अंकुर श्रीवास्तव, शैलेश मौर्या, सचिव शिवमूर्ति यादव, विनोद कुमार, राकेश सिंह, संतोष यादव मौजूद रहे।

JAUNPUR CRIME: शांतिभंग में 5 पाबन्द

0
JAUNPUR CRIME शांतिभंग में 5 पाबन्द
JAUNPUR CRIME: शांतिभंग में 5 पाबन्द

JAUNPUR CRIME NEWS :खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के मवई गाँव में मकान बनवाने को लेकर हुआ विवाद शांतिभंग में पाँच पाबन्द क्षेत्र के एक गाँव में मकान बनवाने को लेकर मंगलवार को विवाद उत्पन्न हो गया। जिसको लेकर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पाँच को शांतिभंग के आरोप में पाबन्द कर दिया।

थानाध्यक्ष रामाश्रम राय ने बताया कि क्षेत्र के मवई गाँव में मकान बनवाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें उक्त गाँव से मूलचंद पुत्र स्व. जोखई, फूलचन्द्र पुत्र जोखई, महाजन पुत्र मूलचन्द्र, प्रकाश पुत्र स्व. रिखई व राजन पुत्र स्व. प्रकाश को शांतिभंग में पाबन्द किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तो को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रम राय, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाठक, कांस्टेबल रवि कुमार व विनय कुमार शामिल रहे।

jaunpur News: AI मशीन पर चर्चा

0
Oplus_131072

aadhunik yug kee maang hai aartiphishiyal inteleejens ,AI

JAUNPUR NEWS जौनपुर : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को महंत अवेद्यनाथ नाथ संगोष्ठी भवन में कॉर्पोरेट परिदृश्य में उभरते रुझान विषयक कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव 2025 के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य वक्ता रिलायंस जिओ इंफ़ोकॉम के अध्यक्ष सुनील दत्त ने आनलाइन उद्बोधन में कहा कि कॉर्पोरेट जगत में हो रहे परिवर्तनों को ध्यान में रखकर विद्यार्थियों को जीवन में सदैव सीखते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सम्पूर्ण विश्व एआई के बारे में चर्चा कर रहा है। एआई एक मशीन है जो मानव बुद्धिमत्ता का अनुकरण करके तीव्र गति से डेटा प्रोसेस कर मानव की मदद कर रही है। यह आधुनिक युग की मांग है। इसने उद्योग एवं अन्य क्षेत्र में मानव जीवन को सरल बनाया है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्ति के लिए मेहनत करते रहना चाहिए। एआई के आने के बाद में कॉर्पोरेट सेक्टर में काम की भरमार है।


विशिष्ट अतिथि टाटा मोटर्स, कॉनकॉर्ड मोटर्स इंडिया के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रंजीव कपूर ने कहा कि जिस संस्थान में काम करें उसके अन्य विभागों के लोगों से भी सीखे। उन्होंने कहा कि उच्च पद पर वही व्यक्ति पहुंचता है जो नीचे के पदों पर सफलतापूर्वक कार्य किया हो। उन्होंने जीवन में उम्र के अलग- अलग पड़ावों पर प्रगति के सूत्र को बताया। कहा कि कॉर्पोरेट जगत में विकास और अवसरों की कमी नहीं है।


सम्मानित अतिथि अपटेक लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल जैन ने उद्योग के लिए विद्यार्थियों के कौशल पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आप जहा काम कर रहे है उसके लिए कुछ मौलिक नैतिकता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि संस्था के प्रति कटिबद्ध, वफादार और विश्वसनीय लोगों की मांग सदैव बनी रहती है। पहले की तुलना में आज अवसरों में वृद्धि हुई है। जॉब के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करना चाहिए। कार्य के दौरान परिस्थितियाँ सदैव समान नहीं रहती है नई चुनौती के अनुरूप काम करें।


कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत के नए परिदृश्य से परिचित कराने के लिए कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि कॉर्पोरेट जगत में हो रहे परिवर्तन के अनुरूप विद्यार्थी तैयार हों। कॉरपोरेट कॉन्क्लेव के संयोजक प्रोफेसर अविनाश पाथर्डीकर ने संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।


इसी क्रम में आयोजित प्लेनरी सत्र में पूर्व डीजीएम, सैमसंग, विनीत सिंह ने कहा कि कॉर्पोरेट में मेहनत करने वालों के लिए आगे का स्कोप अच्छा रहता है अगर आपको अपने ऊपर विश्वास है तो नौकरियां और प्रोन्नति सदैव मिलती रहती है। शेल पेट्रोल के पूर्व ग्लोबल प्रबंधक, संदीप खन्ना ने ट्रेंड्स पर चर्चा करते हुए कहा कि कॉर्पोरेट में नेटवर्क ज्यादा जरुरी हो गया है. आज के समय में मार्केटिंग प्लेटफार्म बदल गए है। AI ऑनलाइन मार्केटिंग हमारे आइकॉन बन गए है। जॉइंट प्रेसिडेंट और हेड स्टाफिंग, हिंडाल्को मुंबई के भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया विजन के बाद अब हम बहुत से क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन रहे हैं।


वॉइस प्रेसिडेंट लीगल हाइडेलबर्ग सीमेंट शशांक शेखर ने कहा कि शिक्षा विद्वता है, काम बुद्धिमता है। जब आप वर्कर की स्टाइल में काम करेंगे तभी सफल मैनेजर बन सकेंगे जितनी लगन से कोई काम करेंगे उतना ही बेहतर उसका रिजल्ट आएगा। व्यक्ति को बड़े पद पर रहने के बाद भी लर्निंग टेंडेंसी होनी चाहिए। काम के लिए शिक्षा पहली सीढ़ी है। अतिथियों का स्वागत प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. संदीप, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. राजकुमार ने बुके देकर किया। इस अवसर पर सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, अधिकारी और विद्यार्थी मौजूद थे।

चित्रगुप्त पूजन महासमिति जौनपुर का विशाल कायस्थ समागम सम्पन्न 

0
चित्रगुप्त पूजन महासमिति जौनपुर का विशाल कायस्थ समागम सम्पन्न
चित्रगुप्त पूजन महासमिति जौनपुर का विशाल कायस्थ समागम

A huge Kayastha gathering was organized by Chitragupta Poojan Mahasamiti, Jaunpur

  • समागम में उमड़े हजारों कायस्थ परिवार के लोग

JAUNPUR NEWS जौनपुर। श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति जौनपुर द्वारा आयोजित विशाल कायस्थ समागम में उमड़े हजारों कायस्थ परिवार को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ सुशील सिन्हा चेयरमेन के पी ट्रस्ट प्रयागराज ने कहा कि जौनपुर के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या हजारों में कायस्थ परिवार से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है कायस्थ समाज जागरूक समाज हैं और देशहित में सदैव समर्पित रहता है और रहेगा।उन्होंने कायस्थ समाज को एशिया के सबसे बड़े ट्रस्ट के पी ट्रस्ट प्रयागराज का मेंबर बनने का आह्वान किया।

चित्रगुप्त पूजन महासमिति जौनपुर का विशाल कायस्थ समागम सम्पन्न 

राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थों को नौकरी करने वाली सोच से ऊपर उठकर नौकरी देने वाला बनना चाहते ऐसा प्रयास करें। आज जौनपुर में उमड़े हजारों कायस्थ समाज के लोग एकजुटता का उदाहरण हैं। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा ने कहा कि जौनपुर विशाल कायस्थ समागम में देशभर के कई संगठन के लोग एक मंच पर मौजूद हैं और एकजुट हैं। इतनी बड़ी संख्या में मौजूद लोग बहुत कम देखने को मिलता हैं। कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चन्द खरे ने कहा कि आज समय की मांग है एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाए जो आज जौनपुर में दिखाई दे रहा हैं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विवेक श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा कि आज जौनपुर के आम कायस्थ समाज के लोगो ने एकजुटता दिखा कर जौनपुर का सम्मान पूरे देश में बढ़ाया आगे और भी बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन भास्कर ने कहा कि सामाजिक संगठन में कार्य करना सौभाग्य की बात होती हैं।

कायस्थ समागम में जौनपुर के अपर जिलाधिकारी अजय अंबष्ट जी, पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव जी, आरटीओ आर आई अशोक श्रीवास्तव जी, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव कोकायस्थ रत्न से सम्मानित किया गया। कायस्थ समागम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव के राष्ट्रीय टीम, प्रदेश टीम के लोगो ने शपथ ग्रहण किया, वही ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव की टीम ने एवं अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव की टीम ने एवं राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव की टीम ने एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव टीम ने एवं कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय जौनपुर के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू की टीम ने, कायस्थ महासभा 7235 शाहगंज के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव बच्चू की टीम ने अपने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण किया और कायस्थ समाज जौनपुर के लोगो को एकजुट करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बाहर से आए अतिथि को कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव सोनू, राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव राजा, युवा जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव टी डी कालेज की टीम ने सैकड़ों मोटरसाइकिल जुलुश के साथ कार्यक्रम में पहुंचाया।

कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्षों में प्रतिमा श्रीवास्तव टीम, महिला जिलाध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव टीम, महिला जिलाध्यक्ष सुमती श्रीवास्तव टीम महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव टीम महिला जिलाध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव टीम ने छोटे बच्चों का संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुति कर सम्मेलन में चार चांद लगा दिया। सम्मलेन में देशभर के कई संगठन के लोग एवं जौनपुर के सभी कायस्थों संगठनों के लोगो ने एकजुटता दिखाते हुए भाग लिया। कार्यक्रम में समाज के लिए प्रेरणा बने कायस्थ समाज के सफाई कर्मी, ऑटो चालक, पेट्रोल पंप कर्मी को समाज द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम संयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा ने जौनपुर के सभी कायस्थ समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त पूजन के दिन श्री चित्रगुप्त मंदिर बारीनाथ से श्री चित्रगुप्त मंदिर रूहटा तक एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें हजारों भगवान चित्रगुप्त के भक्त शामिल होंगे।

विशाल कायस्थ समागम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव गुड्डू, सुरेश अस्थाना, राकेश श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी,संतोष श्रीवास्तव सोनू, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव राजा विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव दिन्नु भईया, उमेश श्रीवास्तव फूफा, प्रदेश संगठन सचिव संतोष निगम, अनुपम श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, डॉ सुधीर श्रीवास्तव डॉ मिथलेश श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव एडवोकेट, संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव, श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव, महामंत्री श्यामलकान्त श्रीवास्तव एकता मंच के अध्यक्ष दया शंकर निगम, बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ प्रमोद श्रीवास्तव प्रिंसिपल, डॉ अखिलेश श्रीवास्तव प्रिंसिपल, प्रशासनिक अधिकारी रोशन श्रीवास्तव, अनूप सिन्हा, भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव युवा जिलाध्यक्ष आलोक वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष गिरीश श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष हर्षित श्रीवास्तव आदि हजारों लोगों ने भाग लिया।

यह भी पढ़े : JAUNPUR धर्म परिवर्तन के चक्कर में महिला समेत 7 गिरफ्तार

JAUNPUR धर्म परिवर्तन के चक्कर में महिला समेत 7 गिरफ्तार

0
JAUNPUR धर्म परिवर्तन के चक्कर में महिला समेत 7 गिरफ्तार
JAUNPUR धर्म परिवर्तन के चक्कर में महिला समेत 7 गिरफ्तार

dharm parivartan karaane ke aarop mein teen mahila samet saat giraphtaar in jaunpur

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : खेतासराय  क्षेत्र के एक गांव में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने रविवार को तीन महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी अलग अलग गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर निवासी त्रिभुवन पुत्र स्व.रामरुप ने खेतासराय पुलिस को लिखित सूचना दिया। आरोप लगाया कि अमरेथुआ गांव उसकी बहू के मायके में फादर सुरेश तथा अन्य साथियों के साथ गांव के लोगों को पैसे का प्रलोभन देकर हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म अपनाने के सम्बन्ध मे कार्यक्रम किया जा रहा है। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में रमाशंकर के घर वादी की बहू किरन देवी और फादर सुरेश अपने अन्य साथियों के साथ बाईबिल व अन्य लेखनीय पुस्तकों के माध्यम धन का प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा था।

JAUNPUR धर्म परिवर्तन के चक्कर में महिला समेत 7 गिरफ्तार

मौके पर10 बाईबिल की पुस्तकों पांच अन्य लेखनीय पुस्तकों के साथ पुलिस ने Seven people including three women arrested on charges of religious conversion गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आज शाहगंज के  क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार को गिरफ्तार करते हुए खेतासराय थाने पर  मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया विधिक कार्यवाही की जा रही है।

JAUNPUR खेतासराय:सड़क दुर्घटना में छात्र समेत 2 की मौत

0
सड़क दुर्घटना में एक छात्र सहित दो की मौत एक की हालत नाजुक
सड़क दुर्घटना में एक छात्र सहित दो की मौत एक की हालत नाजुक

Two people including a student died in a road accident, one is in critical condition | jaunpur

  • जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर मनेछा बाजार में हुआ हादसा,सड़क के किनारे खड़े डम्फर में बाइक की हुई टक्कर

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) बीती रात स्थानीय थाना क्षेत्र के मनेछा स्थित रेस्टोरेंट के पास खड़े डम्फर से बाइक सवार की टक्कर में दो बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि तीसरे घायल का उपचार जिला के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


जानकारी के अनुसार बीती रात थाना क्षेत्र के नौली गांव निवासी तीन युवक एक ही बाइक पर किसी बर्थ डे पार्टी में भाग लेने की बात कह कर घर से निकले थे। रात साढ़े दस बजे क्षेत्र के मनेछा बाजार में एक रेस्टोरेंट के पास खड़े डंपर से टकरा गए।


टक्कर से तीनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को पी एच सी सोंधी पहुंचाया जहा चिकित्सक ने संतोष 28 पुत्र ललसू निवासी नौली तथा उज्ज्वल 16 पुत्र रतिलाल निवासी नौली को मृत घोषित कर दिया जबकि अनुराग 14 पुत्र राजेंद्र की हालत गम्भीर होने के कारण जिला अस्पताल रिफ़र कर दिया। घायल अनुराग 14 का उपचार सोमवार को जिला के एक निजी अस्पताल में गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।


मृतक संतोष दो भाई तीन बहन में तीसरे नम्बर पर था। मृतक की पत्नी वंदना 25 का रो रो कर बुरा है। मृतक के दो वर्ष की पुत्री माएरा भी है। मृतक संतोष पेशे से पेंटर था। सोमवार को वह अपने काम पर दिल्ली जाने वाला था। मृतक उज्जवल 16 सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली में कक्षा दस का छात्र था। तीन भाइयों में दूसरे नम्बर पर था।इसी साल उसने दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी थी।थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया दुर्घटना में मृत युवकों का पी एम कराया जा रहा है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

JAUNPUR CRIME देशी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार 

0
JAUNPUR CRIME देशी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार 
JAUNPUR CRIME देशी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार 

Youth arrested with country-made pistol and cartridges | jaunpur crime

JAUNPUR CRIME NEWS : खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक हमराह हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव व अम्बिका यादव के साथ सोमवार को चेकिंग अभियान के तहत क्षेत्र में मामूर थे। पुलिस के मुताबिक साढ़े आठ बजे मुखबीर से सूचना मिली एक अभियुक्त कट्टा के साथ सैदगोरारी में मौजूद है। सूचना के बाद हरक्क्त में आयी पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचे गयी।

मुखबीर की निशानदेही पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मज़हरुद्दीन पुत्र निहालुद्दीन निवासी सैदगोरारी थाना खेतासराय। जिसके पास से 315 बोर का देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज है। थाने लाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

JAUNPUR NEWS तिरंगा साइकिल यात्रा रवाना

0
JAUNPUR NEWS तिरंगा साइकिल यात्रा रवाना
JAUNPUR NEWS तिरंगा साइकिल यात्रा रवाना

The Vice Chancellor flagged off the three-day Tiranga Cycle Yatra | jaunpur news

JAUNPUR HINDI NEWS जौनपुर: कुलधिपति एवं श्री राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल  के निर्देश पर एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने  24 मार्च से 26 मार्च 2025 तक निकलने वाली  तीन दिवसीय साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर परिसर से रवाना किया. कुलसचिव महेंद्र कुमार और परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. यह यात्रा नोडल अधिकारी प्रोफेसर राकेश कुमार यादव एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ अनुराग मिश्र के संयोजक तत्व में शुरू हुई. साइकिल यात्रा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा गोद दिए गए गांव देवकली,कुकुड़ीपुर- मंगतपुर,जफरपुर,एवं मीरपुर पहुंची जहाँ  दहेज मुक्त भारत एवं नशा मुक्त भारत की शपथ कराई गई.  चौकिया धाम शीतला माता मंदिर में सभी साइकिल यात्रियों ने दर्शन कर  शिया कॉलेज पहुंची.कॉलेज के प्राचार्य, अध्यापकों एवं छात्रों ने स्वागत किया. साइकिल यात्रा अटाला मस्जिद एवं शाही किला पहुंची जहां छात्रों ने दोनों ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया.


यह यात्रा जनपद के तिलकधारी महाविद्यालय पहुंची जहां कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह, वीर बहादुर सिंह शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह, फुपुक्टा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. हिमांशु सिंह ,शिक्षा संकाय के संकाय अध्यक्ष डॉ.  अजय कुमार दुबे, डॉ. अजय बिंद ,डॉ. प्रभाकर सिंह आदि ने साइकल यात्रियों का भव्य स्वागत किया. यहां छात्रों को प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने दहेज मुक्त भारत एवं नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई. इसके पश्चात साइकिल यात्रा कलेक्ट परिसर पहुंची जहां जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने यात्रा का स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दीं। साइकिल यात्रा कलेक्ट्रेट से क्रांति स्तंभ पहुंची जहां क्रांति स्मारक पर साइकल यात्रियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. साइकिल यात्रा दीवानी तिराहा स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके शहीद स्तंभ हौज पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.  साइकिल यात्रा शहीद जिलाजीत यादव के गांव इजरी, सिरकोनी पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट कर विश्वविद्यालय का मानपत्र सौंपा.  यहां से साइकिल यात्रा अपने रात्रि विश्राम स्थल जंगी महाविद्यालय असबरनपुर, जलालपुर पहुंची,जहां प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने यात्रा का स्वागत किया एवं छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए l