JAUNPUR NEWS 150 किलोमीटर की तिरंगा साइकिल यात्रा पूरी
150 km long tricolor cycle journey completed JAUNPUR NEWS
विकसित भारत का सपना युवाओं से होगा पूरा- कुलपति
भकुरा के शहीद राजेश सिंह के पिता का हुआ सम्मान
JAUNPUR NEWS जौनपुर। कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी पटेल के निर्देश पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की 24 मार्च से 26 मार्च 2025 तक आयोजित तीन दिवसीय तिरंगा साइकिल यात्रा आज तीसरे दिन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर पूर्ण हुई।
कुलपति प्रो वंदना सिंह ने छात्रों की बहादुरी एवं युवा जोश की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत का जो सपना देखा है वह आप जैसे बहादुर और युवा जोश से भरे नौजवानों के बल पर ही पूरा होगा। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग की तरफ से इस यात्रा को जो सहयोग प्रदान किया गया उसके लिए भी कुलपति ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह, कुलसचिव महेंद्र कुमार और परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, उप कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह, एवं बबिता सिंह ने साइकिल यात्रियों का स्वागत किया। सफलतापूर्वक 150 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूर्ण करने पर यात्रा के नोडल अधिकारी प्रो. राकेश कुमार यादव और सहायक नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग मिश्र सहित साइकिल यात्रा दल में सम्मिलित छात्रों को बधाई दी। यात्रा में सम्मिलित छात्रों ने यात्रा के दौरान प्राप्त किए अनुभव को साझा किया। इसके पूर्व तीसरे दिन की यात्रा प्रारंभ होने से पहले छात्रों ने शुभ कान्हा संस्थान, हरिकरनपट्टी, खड़हरडगरा, मुफ़्तीगंज, जौनपुर प्रात:काल में योग किया तथा महाविद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों को दहेज मुक्त भारत एवं नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात यात्रा को राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ राज बहादुर यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज, राजबहादुर यादव महाविद्यालय एकौना, मां आशा ज्ञानदीप संस्थान, मिहरावाँ एवं उड़ली गांव होते हुए भकुरा गांव में शहीद राजेश कुमार सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा उनके परिजनों से मिलकर उन्हें विश्वविद्यालय का मान-पत्र, अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया। यात्रा के समापन के बाद कुलपति सभागार में धन्यवाद बैठक हुई। इस अवसर पर प्रो राजेश कुमार सिंह, डॉ. मनीष प्रताप सिंह, चिकित्साधिकारी डॉक्टर हेमन्त यादव, डॉ. संदीप पाण्डेय, सत्यलाल यादव, उप निरीक्षक अभिमन्यु राय, विश्वनाथ सिंह, राजेंद्र सिंह, डॉ लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, ईश्वर चन्द्र श्रीवास्तव,नरेश कुमार वकील, संदीप डॉ. पीके सिंह कौशिक, राजपाल यादव,सरफराज, ऋतिक , रितेश दुबे, हर्ष दुबे, आदित्य वर्मा, प्रियांशु यादव, आदित्य राज सहित 30 छात्र उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों ने कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों से पूछे सवाल
Women’s training program launched
JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा कि कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव में देश के विभिन्न भागों से उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों से विद्यार्थियों ने सीधा संवाद किया है । विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को कॉरपोरेट जगत की मांग के अनुरूप तैयार करने के लिए कटिबद्ध है। इसी क्रम में इस कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव में आए विशेषज्ञों से विस्तार से चर्चा की और आज की कारपोरेट जगत और उद्योग में जो नई मांग बढ़ी, विद्यार्थियों को उसके अनुरूप कैसे तैयार किया जाए इसको सूचीबद्ध कराया । जल्दी ट्रेंनिंग प्लेसमेंट सेल के माध्यम से इस पर काम किया जाएगा। उन्होंने कंपनियों में परिसर पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए ट्रेंनिंग प्लेसमेंट के लिए भी प्रस्ताव रखा जिस पर विशेषज्ञों ने पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों का उत्साह निश्चित तौर पर इस बात का द्योतक है कि उनमें बहुत कुछ करने की और जानने की चाह है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में और ऑनलाइन आर्यभट्ट सभागार में एक साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उद्घाटन और प्लेनरी सत्रों में प्रतिभाग किया । विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों के लिए समानांतर छात्रों का आयोजन किया गया जिसमें विशेषज्ञों ने उनके सवालों का समाधान किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है। उद्योग जगत और शैक्षणिक संस्थाओं के मध्य जब बेहतर रिश्ते होंगे तभी हम अच्छे प्रोफेशनल्स तैयार कर पाएंगे ।
विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव में प्रतिभाग किये विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें उद्योग जगत के विशेषज्ञों से मिलकर सफलता का मंत्र मिला है. छात्रा अर्पिता शुक्ला ने कहा कि “कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव 2025 कॉर्पोरेट परिदृश्य में उभरते रुझानों का पता लगाने के लिए एक बेहतरीन मंच था। इसमें व्यावहारिक चर्चाएँ, नेटवर्किंग के अवसर और उद्योग जगत के नेताओं के साथ मूल्यवान बातचीत शामिल रही । वर्तमान और भविष्य की कॉर्पोरेट रणनीतियों के बारे में गहन जानकारी मिली है । छात्रा पौखी खत्री ने कहा कि इसमें बहुत कुछ सीखने को मिला अगर आप कुछ नया व्यवसाय या नौकरी कर रहे हैं तो अनुभवी लोगो और सहयोगियों के अनुभव को अपने जीवन में उतारे. शिवम अस्थाना ने कहा कि यह बड़ी सीख है कि अपने माता – पिता के पैसे को नए व्यवसाय में इन्वेस्ट नहीं चाहिए क्योंकि व्यवसाय में रिटर्न आने में काफी लम्बा समय लगता है.
प्रश्नोत्तरी सत्रों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग़ कहां-कहां हैं रोजगार के अवसर, सीवी कैसे बनाएं कंपनियां क्या चाहती हैं, इंटरव्यू की कैसे करें तैयारी ? सोशल मीडिया प्रोफाइल क्या मायने रखता है, जैसे सवाल विद्यार्थियों ने कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव में आए विशेषज्ञों से पूछे और उसका उन्हें जवाब मिला। विद्यार्थियों में कॉर्पोरेट कांक्लेव में प्रतिभा करने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पूरा हाल भरा रहा और खड़े होकर विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों के व्याख्यान सुने ।
अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में कॉन्क्लेव का हुआ समापन कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव का मंगलवार की देर शाम विद्यार्थियों से सीधे संवाद के बाद समापन हुआ । समापन सत्र में पूर्व डीजीएम, सैमसंग, विनीत सिंह ने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन और मेंटरशिप प्रोग्राम वर्ष मे एक बार एक साथ होना चाहिए ताकि छात्रों को प्रेरणा और ज्ञान प्राप्त हो सके। अम्बिका स्टील दिल्ली के सीएचआरओ विकास पुरी ने इस कॉर्पोरेट सम्मेलन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से कहा कि सोच बदलने से जिंदगी बदल जाती हैं। आपका जीवन के प्रति जैसा व्यवहार रहेगा आपका भविष्य उसी प्रकार का होगा। बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्रीय केंद्र, नोएडा के सुदीप भर ने बताया कि यदि आप अपने जूनून के पीछे भागेंगे तो पैसा एक दिन आपके पीछे भागेगा। इसलिए हमें अपने लक्ष्य के अनुसार काम करना चाहिए। हमारी अर्थव्यवस्था को लगभग दस प्रतिशत की दर से प्रति वर्ष जी डी पी मे वृद्धि करने की आवश्यकता है, जिससे हम अपने प्रतिस्पर्धी देशों से आगे बढ़ सके। उन्होंने यह भी कहा कि हमे देश में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। एसटीएम माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स के अतुल मिश्रा ने कहा कि यह सम्मेलन उद्योग जगत और विद्यार्थियों के बीच मे मुख्य कड़ी का काम करेगी। उन्होंने आगे बोला कि आज का युवा एक हीरे का समान हैं, जिसे शिक्षक जितना घिसेगा वह उतना ही उभर कर आएगा। छात्र उस बीज के समान है जिसका पूरा विकास शिक्षा और शिक्षक पर आधारित हैं। छात्रों को अपने जीवन में दूरदर्शी और सफल होना चाहिए।
डॉ. आशुतोष सिंह ने समापन समारोह का सञ्चालन किया. उन्होंने सभी उद्योग जगत के सम्मानित लोगो से विश्वविद्यालय और वहा के छात्रों के बारे मे प्रतिक्रिया लिया। सत्र के अंत मे प्रो. मानस पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कॉरपोरेट कॉनक्लेव में आए ये विशेषज्ञ
कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव में सुनील दत्त, अध्यक्ष, रिलायंस जिओ इंफ़ोकोम ऑनलाइन जुड़े। इसके साथ ही रंजीव कपूर, पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कॉनकॉर्डे मोटर्स इंडिया, संदीप खन्ना, पूर्व वैश्विक प्रबंधक, शेल पेट्रोल एवं विमान विशेषज्ञ, अतुल जैन, पूर्व प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एप्टेक लिमिटेड, भास्कर भट्टाचार्य, जॉइंट प्रेसिडेंट और हेड स्टाफ हिंडाल्को मुंबई, विनीत सिंह, संस्थापक विनीत सिंह और एसोसिएट्स, पूर्व निदेशक सामान्य प्रबंधक, सैमसंग, इंडिया, डॉ. सुदीप भर ,सहयोगी निदेशक और प्रशासनिक नियंत्रक, बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्रीय केंद्र, नोएडा, विकास पूरी ,मुख्य मानव संसाधन अधिकारी अंबिका स्टील्स लिमिटेड, नई दिल्ली, अमित मिश्रा, सीनियर ग्रुप मैनेजर एसटीएम माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा, शशांक शेखर, उपाध्यक्ष कानूनी हाइडेलबर्ग सीमेंट और जुआरी सीमेंट ने विद्यार्थियों से संवाद किया । विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों के लिए समानांतर सत्रों का आयोजन भी किया गया l
JAUNPUR NEWS महिला प्रधान प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
JAUNPUR NEWS :खेतासराय (जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज सोंधी सभागार में महिला प्रधान को प्रशिक्षित करने के लिये बुधवार को वाराणसी मण्डल द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो दिवसीय के प्रथम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रथम दिन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त प्रतिनिधि श्री सिंह ने कहा कि महिला प्रधान अपने दायित्वों को समझें और स्वयं ग्राम पंचायत के कार्यों को सम्पादित करें तब महिलाओं और बच्चों से जुड़े उनके समस्याओं को सुनें और निदान करें। विधवा, निराश्रित महिलाओं अजर वंचित समुदाय को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने म सहयोग करे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड सुइथाकला की भी समस्त महिला ग्राम प्रधान का पंचायती राज व्यवस्था, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल और लैंगिक समानता विषय ओर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर की भूमिका अभय कुमार, संदीप यादव और सुनील कुमार ने निभाई। इस अवसर पर सुनील सिंह वरिष्ठ फैकल्टी डीपीआरसी चंदौली, संजय यादव सहायक विकास अधिकारी पंचायत शाहगंज, कमलाकांत, राम मिलन प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
FREE RATION UPDATE जौनपुर 25 मार्च : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत माह-मार्च, के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न, बाजरा के निःशुल्क वितरण एवं अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास (जनवरी, फरवरी व मार्च, ) के सापेक्ष चीनी के वितरण की तिथि 11 मार्च से 25 मार्च तक निर्धारित की गयी थी, किन्तु कतिपय जनपदों में उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न का शत-प्रतिशत वितरण न होने के कारण जनपद के समस्त लाभार्थियों को उपरोक्त वस्तुओं का वितरण 25 मार्च तक कराया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में शासन के द्वारा वितरण की तिथि-30 मार्च तक विस्तारित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा 30 मार्च तक उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। उक्त योजना के वितरण की अन्तिम तिथि 30 मार्च होगी।अतः पूर्व निर्धारित तिथि दिनांक-25 मार्च के साथ-साथ 30 मार्च को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा।
तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे पूर्व में जारी सोशल डिस्टेन्सिंग के निर्देशो का पालन कराते हुए हुए 30 मार्च तक नियमानुसार लाभार्थियों/राशनकार्डधारकों में खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपनी उचित दर दुकानों पर उक्त योजना के सम्बन्ध में इसकी सूचना चस्पा करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाये।
JAUNPUR NEWS जौनपुर : केंद्र सरकार के सफल 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के अप्रतिम और उत्कृष्ट 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, जनपद में त्रिदिवसीय विकास महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्री नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन उर्जा एवं अतिरिक्त उर्जा स्त्रोत विभाग श्री ए0के0 शर्मा विधायक मड़ियाहूं डा0 आर के पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह ’’प्रिंशू’’, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, डा. अजय सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमती मनोरमा मौर्या, पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम सहित अन्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मंत्री के द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत जनपद से कुल 295 लाभार्थियों को लगभग रु 13 करोड़ 17 लाख का ऋण वितरण एवं ओडीओपी टूल किट प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत टूल किट वितरण, प्रमाण-पत्र तथा सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण सीडा जौनपुर का वेब पोर्टल वेबसाइट लांच मंत्री के कर कमलों द्वारा किया गया। मंत्री के द्वारा उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूहों की बीसी सखियों को सम्मानित किया गया और करीब लगभग 3 करोड़ 23 लाख का डेमो चेक दिया गया।
मंत्री के द्वारा कहा गया कि इस दिव्य कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को सरकार के अप्रतिम और उत्कृष्ट आठ वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाए। आठ वर्ष के कार्यकाल के दौरान शासन के द्वारा सबका साथ, सबका विकास को चरितार्थ किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में ही लक्ष्मी जी का निवास होता है मा0 प्रधानमंत्री जी के द्वारा प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले उद्बोधन में ही इसका उल्लेख किया गया था। दस वषों में स्वच्छता का मुददा ज्वलंत मुद्दा बनकर उबरा अब लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे है। उन्होने अब तक शासन के द्वारा किये गये कार्यो तथा देश के विकास में हुए परिवर्तन का उल्लेख करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने भगीरथ के जैसा प्रयास किया है। महाकुम्भ की सफलता इस बात का द्योतक है कि हम विकास के साथ साथ अपनी संस्कृति और परम्परा को सहेज रहे है। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कोरोना काल में किसानों गरीबों को निःशुल्क अन्न वितरण किया गया। पात्रों को आवास दिया गया, आज हर गांव हर शहर में विद्युत, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाए मिल रही है। जनपद में 12 लाख से अधिक लोगो का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। आज सामूहिक रूप से उद्यमियों को 13 करोड़ का प्रतीकात्मक चेक दिया गया है। हमारी सरकार जनता के लिए समर्पित है, शासन प्रतिबद्व है कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुचें।
विधायक मडियाहॅू ने विधानसभा क्षेत्र मडियाहॅू में भदोही-मडियाहॅू मार्ग तथा विद्युत के क्षेत्र में विकास पर शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।सदस्य विधान परिषद ने कहा कि आज प्रदेश सरकार के 08 वर्ष पूर्ण हो रहे है मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा, सुशासन के साथ ही आस्था संस्कृति और परम्परा का समावेश रहा। आम जन के चेहरे पर मुस्कान की प्रतिबद्वता के साथ लोक कल्याण की योजनाओं को संचालित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि उ0प्र0 शासन के 8 वर्ष पूर्ण हुए है सेवा, सुरक्षा, सुशासन की अप्रतिम विकास और समरसता के 8 वर्ष में गरीबी उन्मूलन विकास आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया गया है।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गयी प्रर्दशनी का मंत्री द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल लगाए गए जिसका अवलोकन मा0 मंत्री जी के द्वारा किया गया।सूचना एवं संस्कृति विभाग के कलाकर अजय प्रकाश के द्वारा नुक्क्ड़ नाटक और अशोक सोनकर जौनपुर के द्वारा लोकगीत गायन के माध्यम से शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।
मत्री के द्वारा उत्कृष्ण कार्य करने वाली बीसी सखियों बैक सखियों को सम्मानित किया गया। जनपद में सबसे अधिक निवेश करने वाले, सबसे अधिक जीएसटी जमा करने वाले, मसाला उत्पादन करने वाले, खाद्य प्रशंसकरण, मत्स्य उत्पादन सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों का शाल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 05 छात्रों को टैबलेट वितरित किया गया।
महोत्सव के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। जिला उद्योग केंद्र द्वारा “एक जनपद, एक उत्पाद“ योजना के तहत लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गयी। बेसिक शिक्षा विभाग से दीपिका विश्वकर्मा के द्वारा रश्मिरथी का पाठ, द्वारा श्रुतलेख में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर साक्षी गौतम को प्रोत्साहित किया गया। माननीय मंत्री जी द्वारा जनपद जौनपुर में उत्तर प्रदेश सरकार की विगत 8 वर्ष की उपलब्धियों और केंद्र सरकार की विगत 10 वर्ष की उपलब्धियों से जनसामान्य को जागरूक करने हेतु विभागों के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम सहित अन्य अधिकारीगण, आमजनमानस मौजूद रहे।
UP सरकार के 8 वर्ष पूर्व होने पर शाहगंज ब्लाक में हुआ कार्यक्रम
A program was held in Shahganj block on completion of 8 years of UP government
JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्व होने पर ब्लाक में हुआ कार्यक्रम प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को शाहगंज सोंधी ब्लाक सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक में कराए गए विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपलब्धियां गिनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने प्रदेश सरकार के आठ वर्षों में किए गए विकास कार्यों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की।
उन्होंने आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, सड़क, पेयजल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आशा और पंचायत सहायकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपने-अपने ग्राम पंचायत में बचे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनवाएंग। जितनी जल्दी कार्ड बनेगा उतनी ही जल्दी आशा और पंचायत सहायक को सम्मानित किया जाएगा। बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई। इससे पहले उन्होंने प्रमुख प्रतिनिधि को माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत संजय यादव, अवधेश तिवारी, अशोक कुशवाहा, अंकुर श्रीवास्तव, शैलेश मौर्या, सचिव शिवमूर्ति यादव, विनोद कुमार, राकेश सिंह, संतोष यादव मौजूद रहे।
JAUNPUR CRIME NEWS :खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के मवई गाँव में मकान बनवाने को लेकर हुआ विवाद शांतिभंग में पाँच पाबन्द क्षेत्र के एक गाँव में मकान बनवाने को लेकर मंगलवार को विवाद उत्पन्न हो गया। जिसको लेकर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पाँच को शांतिभंग के आरोप में पाबन्द कर दिया।
थानाध्यक्ष रामाश्रम राय ने बताया कि क्षेत्र के मवई गाँव में मकान बनवाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें उक्त गाँव से मूलचंद पुत्र स्व. जोखई, फूलचन्द्र पुत्र जोखई, महाजन पुत्र मूलचन्द्र, प्रकाश पुत्र स्व. रिखई व राजन पुत्र स्व. प्रकाश को शांतिभंग में पाबन्द किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तो को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रम राय, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाठक, कांस्टेबल रवि कुमार व विनय कुमार शामिल रहे।
aadhunik yug kee maang hai aartiphishiyal inteleejens ,AI
JAUNPUR NEWS जौनपुर : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मंगलवार को महंत अवेद्यनाथ नाथ संगोष्ठी भवन में कॉर्पोरेट परिदृश्य में उभरते रुझान विषयक कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव 2025 के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य वक्ता रिलायंस जिओ इंफ़ोकॉम के अध्यक्ष सुनील दत्त ने आनलाइन उद्बोधन में कहा कि कॉर्पोरेट जगत में हो रहे परिवर्तनों को ध्यान में रखकर विद्यार्थियों को जीवन में सदैव सीखते रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सम्पूर्ण विश्व एआई के बारे में चर्चा कर रहा है। एआई एक मशीन है जो मानव बुद्धिमत्ता का अनुकरण करके तीव्र गति से डेटा प्रोसेस कर मानव की मदद कर रही है। यह आधुनिक युग की मांग है। इसने उद्योग एवं अन्य क्षेत्र में मानव जीवन को सरल बनाया है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्ति के लिए मेहनत करते रहना चाहिए। एआई के आने के बाद में कॉर्पोरेट सेक्टर में काम की भरमार है।
विशिष्ट अतिथि टाटा मोटर्स, कॉनकॉर्ड मोटर्स इंडिया के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रंजीव कपूर ने कहा कि जिस संस्थान में काम करें उसके अन्य विभागों के लोगों से भी सीखे। उन्होंने कहा कि उच्च पद पर वही व्यक्ति पहुंचता है जो नीचे के पदों पर सफलतापूर्वक कार्य किया हो। उन्होंने जीवन में उम्र के अलग- अलग पड़ावों पर प्रगति के सूत्र को बताया। कहा कि कॉर्पोरेट जगत में विकास और अवसरों की कमी नहीं है।
सम्मानित अतिथि अपटेक लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल जैन ने उद्योग के लिए विद्यार्थियों के कौशल पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आप जहा काम कर रहे है उसके लिए कुछ मौलिक नैतिकता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि संस्था के प्रति कटिबद्ध, वफादार और विश्वसनीय लोगों की मांग सदैव बनी रहती है। पहले की तुलना में आज अवसरों में वृद्धि हुई है। जॉब के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करना चाहिए। कार्य के दौरान परिस्थितियाँ सदैव समान नहीं रहती है नई चुनौती के अनुरूप काम करें।
कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत के नए परिदृश्य से परिचित कराने के लिए कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि कॉर्पोरेट जगत में हो रहे परिवर्तन के अनुरूप विद्यार्थी तैयार हों। कॉरपोरेट कॉन्क्लेव के संयोजक प्रोफेसर अविनाश पाथर्डीकर ने संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।
इसी क्रम में आयोजित प्लेनरी सत्र में पूर्व डीजीएम, सैमसंग, विनीत सिंह ने कहा कि कॉर्पोरेट में मेहनत करने वालों के लिए आगे का स्कोप अच्छा रहता है अगर आपको अपने ऊपर विश्वास है तो नौकरियां और प्रोन्नति सदैव मिलती रहती है। शेल पेट्रोल के पूर्व ग्लोबल प्रबंधक, संदीप खन्ना ने ट्रेंड्स पर चर्चा करते हुए कहा कि कॉर्पोरेट में नेटवर्क ज्यादा जरुरी हो गया है. आज के समय में मार्केटिंग प्लेटफार्म बदल गए है। AI ऑनलाइन मार्केटिंग हमारे आइकॉन बन गए है। जॉइंट प्रेसिडेंट और हेड स्टाफिंग, हिंडाल्को मुंबई के भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया विजन के बाद अब हम बहुत से क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
वॉइस प्रेसिडेंट लीगल हाइडेलबर्ग सीमेंट शशांक शेखर ने कहा कि शिक्षा विद्वता है, काम बुद्धिमता है। जब आप वर्कर की स्टाइल में काम करेंगे तभी सफल मैनेजर बन सकेंगे जितनी लगन से कोई काम करेंगे उतना ही बेहतर उसका रिजल्ट आएगा। व्यक्ति को बड़े पद पर रहने के बाद भी लर्निंग टेंडेंसी होनी चाहिए। काम के लिए शिक्षा पहली सीढ़ी है। अतिथियों का स्वागत प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. संदीप, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. राजकुमार ने बुके देकर किया। इस अवसर पर सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, अधिकारी और विद्यार्थी मौजूद थे।
चित्रगुप्त पूजन महासमिति जौनपुर का विशाल कायस्थ समागम
A huge Kayastha gathering was organized by Chitragupta Poojan Mahasamiti, Jaunpur
समागम में उमड़े हजारों कायस्थ परिवार के लोग
JAUNPUR NEWS जौनपुर। श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति जौनपुर द्वारा आयोजित विशाल कायस्थ समागम में उमड़े हजारों कायस्थ परिवार को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ सुशील सिन्हा चेयरमेन के पी ट्रस्ट प्रयागराज ने कहा कि जौनपुर के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या हजारों में कायस्थ परिवार से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है कायस्थ समाज जागरूक समाज हैं और देशहित में सदैव समर्पित रहता है और रहेगा।उन्होंने कायस्थ समाज को एशिया के सबसे बड़े ट्रस्ट के पी ट्रस्ट प्रयागराज का मेंबर बनने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थों को नौकरी करने वाली सोच से ऊपर उठकर नौकरी देने वाला बनना चाहते ऐसा प्रयास करें। आज जौनपुर में उमड़े हजारों कायस्थ समाज के लोग एकजुटता का उदाहरण हैं। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा ने कहा कि जौनपुर विशाल कायस्थ समागम में देशभर के कई संगठन के लोग एक मंच पर मौजूद हैं और एकजुट हैं। इतनी बड़ी संख्या में मौजूद लोग बहुत कम देखने को मिलता हैं। कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चन्द खरे ने कहा कि आज समय की मांग है एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाए जो आज जौनपुर में दिखाई दे रहा हैं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विवेक श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा कि आज जौनपुर के आम कायस्थ समाज के लोगो ने एकजुटता दिखा कर जौनपुर का सम्मान पूरे देश में बढ़ाया आगे और भी बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन भास्कर ने कहा कि सामाजिक संगठन में कार्य करना सौभाग्य की बात होती हैं।
कायस्थ समागम में जौनपुर के अपर जिलाधिकारी अजय अंबष्ट जी, पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव जी, आरटीओ आर आई अशोक श्रीवास्तव जी, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव कोकायस्थ रत्न से सम्मानित किया गया। कायस्थ समागम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव के राष्ट्रीय टीम, प्रदेश टीम के लोगो ने शपथ ग्रहण किया, वही ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव की टीम ने एवं अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव की टीम ने एवं राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव की टीम ने एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव टीम ने एवं कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय जौनपुर के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू की टीम ने, कायस्थ महासभा 7235 शाहगंज के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव बच्चू की टीम ने अपने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण किया और कायस्थ समाज जौनपुर के लोगो को एकजुट करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बाहर से आए अतिथि को कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव सोनू, राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव राजा, युवा जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव टी डी कालेज की टीम ने सैकड़ों मोटरसाइकिल जुलुश के साथ कार्यक्रम में पहुंचाया।
कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्षों में प्रतिमा श्रीवास्तव टीम, महिला जिलाध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव टीम, महिला जिलाध्यक्ष सुमती श्रीवास्तव टीम महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव टीम महिला जिलाध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव टीम ने छोटे बच्चों का संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुति कर सम्मेलन में चार चांद लगा दिया। सम्मलेन में देशभर के कई संगठन के लोग एवं जौनपुर के सभी कायस्थों संगठनों के लोगो ने एकजुटता दिखाते हुए भाग लिया। कार्यक्रम में समाज के लिए प्रेरणा बने कायस्थ समाज के सफाई कर्मी, ऑटो चालक, पेट्रोल पंप कर्मी को समाज द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम संयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा ने जौनपुर के सभी कायस्थ समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त पूजन के दिन श्री चित्रगुप्त मंदिर बारीनाथ से श्री चित्रगुप्त मंदिर रूहटा तक एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें हजारों भगवान चित्रगुप्त के भक्त शामिल होंगे।
विशाल कायस्थ समागम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव गुड्डू, सुरेश अस्थाना, राकेश श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी,संतोष श्रीवास्तव सोनू, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव राजा विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव दिन्नु भईया, उमेश श्रीवास्तव फूफा, प्रदेश संगठन सचिव संतोष निगम, अनुपम श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, डॉ सुधीर श्रीवास्तव डॉ मिथलेश श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव एडवोकेट, संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव, श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव, महामंत्री श्यामलकान्त श्रीवास्तव एकता मंच के अध्यक्ष दया शंकर निगम, बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ प्रमोद श्रीवास्तव प्रिंसिपल, डॉ अखिलेश श्रीवास्तव प्रिंसिपल, प्रशासनिक अधिकारी रोशन श्रीवास्तव, अनूप सिन्हा, भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव युवा जिलाध्यक्ष आलोक वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष गिरीश श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष हर्षित श्रीवास्तव आदि हजारों लोगों ने भाग लिया।
JAUNPUR धर्म परिवर्तन के चक्कर में महिला समेत 7 गिरफ्तार
dharm parivartan karaane ke aarop mein teen mahila samet saat giraphtaar in jaunpur
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : खेतासराय क्षेत्र के एक गांव में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने रविवार को तीन महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी अलग अलग गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर निवासी त्रिभुवन पुत्र स्व.रामरुप ने खेतासराय पुलिस को लिखित सूचना दिया। आरोप लगाया कि अमरेथुआ गांव उसकी बहू के मायके में फादर सुरेश तथा अन्य साथियों के साथ गांव के लोगों को पैसे का प्रलोभन देकर हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म अपनाने के सम्बन्ध मे कार्यक्रम किया जा रहा है। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में रमाशंकर के घर वादी की बहू किरन देवी और फादर सुरेश अपने अन्य साथियों के साथ बाईबिल व अन्य लेखनीय पुस्तकों के माध्यम धन का प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा था।
मौके पर10 बाईबिल की पुस्तकों पांच अन्य लेखनीय पुस्तकों के साथ पुलिस ने Seven people including three women arrested on charges of religious conversion गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आज शाहगंज के क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार को गिरफ्तार करते हुए खेतासराय थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया विधिक कार्यवाही की जा रही है।