Home Blog Page 124

JAUNPUR धर्म परिवर्तन के चक्कर में महिला समेत 7 गिरफ्तार

0
JAUNPUR धर्म परिवर्तन के चक्कर में महिला समेत 7 गिरफ्तार
JAUNPUR धर्म परिवर्तन के चक्कर में महिला समेत 7 गिरफ्तार

dharm parivartan karaane ke aarop mein teen mahila samet saat giraphtaar in jaunpur

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर : खेतासराय  क्षेत्र के एक गांव में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने रविवार को तीन महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी अलग अलग गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर निवासी त्रिभुवन पुत्र स्व.रामरुप ने खेतासराय पुलिस को लिखित सूचना दिया। आरोप लगाया कि अमरेथुआ गांव उसकी बहू के मायके में फादर सुरेश तथा अन्य साथियों के साथ गांव के लोगों को पैसे का प्रलोभन देकर हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म अपनाने के सम्बन्ध मे कार्यक्रम किया जा रहा है। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में रमाशंकर के घर वादी की बहू किरन देवी और फादर सुरेश अपने अन्य साथियों के साथ बाईबिल व अन्य लेखनीय पुस्तकों के माध्यम धन का प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा था।

JAUNPUR धर्म परिवर्तन के चक्कर में महिला समेत 7 गिरफ्तार

मौके पर10 बाईबिल की पुस्तकों पांच अन्य लेखनीय पुस्तकों के साथ पुलिस ने Seven people including three women arrested on charges of religious conversion गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आज शाहगंज के  क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार को गिरफ्तार करते हुए खेतासराय थाने पर  मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया विधिक कार्यवाही की जा रही है।

JAUNPUR खेतासराय:सड़क दुर्घटना में छात्र समेत 2 की मौत

0
सड़क दुर्घटना में एक छात्र सहित दो की मौत एक की हालत नाजुक
सड़क दुर्घटना में एक छात्र सहित दो की मौत एक की हालत नाजुक

Two people including a student died in a road accident, one is in critical condition | jaunpur

  • जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर मनेछा बाजार में हुआ हादसा,सड़क के किनारे खड़े डम्फर में बाइक की हुई टक्कर

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) बीती रात स्थानीय थाना क्षेत्र के मनेछा स्थित रेस्टोरेंट के पास खड़े डम्फर से बाइक सवार की टक्कर में दो बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि तीसरे घायल का उपचार जिला के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


जानकारी के अनुसार बीती रात थाना क्षेत्र के नौली गांव निवासी तीन युवक एक ही बाइक पर किसी बर्थ डे पार्टी में भाग लेने की बात कह कर घर से निकले थे। रात साढ़े दस बजे क्षेत्र के मनेछा बाजार में एक रेस्टोरेंट के पास खड़े डंपर से टकरा गए।


टक्कर से तीनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को पी एच सी सोंधी पहुंचाया जहा चिकित्सक ने संतोष 28 पुत्र ललसू निवासी नौली तथा उज्ज्वल 16 पुत्र रतिलाल निवासी नौली को मृत घोषित कर दिया जबकि अनुराग 14 पुत्र राजेंद्र की हालत गम्भीर होने के कारण जिला अस्पताल रिफ़र कर दिया। घायल अनुराग 14 का उपचार सोमवार को जिला के एक निजी अस्पताल में गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।


मृतक संतोष दो भाई तीन बहन में तीसरे नम्बर पर था। मृतक की पत्नी वंदना 25 का रो रो कर बुरा है। मृतक के दो वर्ष की पुत्री माएरा भी है। मृतक संतोष पेशे से पेंटर था। सोमवार को वह अपने काम पर दिल्ली जाने वाला था। मृतक उज्जवल 16 सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली में कक्षा दस का छात्र था। तीन भाइयों में दूसरे नम्बर पर था।इसी साल उसने दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी थी।थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया दुर्घटना में मृत युवकों का पी एम कराया जा रहा है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

JAUNPUR CRIME देशी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार 

0
JAUNPUR CRIME देशी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार 
JAUNPUR CRIME देशी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार 

Youth arrested with country-made pistol and cartridges | jaunpur crime

JAUNPUR CRIME NEWS : खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक हमराह हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव व अम्बिका यादव के साथ सोमवार को चेकिंग अभियान के तहत क्षेत्र में मामूर थे। पुलिस के मुताबिक साढ़े आठ बजे मुखबीर से सूचना मिली एक अभियुक्त कट्टा के साथ सैदगोरारी में मौजूद है। सूचना के बाद हरक्क्त में आयी पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचे गयी।

मुखबीर की निशानदेही पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मज़हरुद्दीन पुत्र निहालुद्दीन निवासी सैदगोरारी थाना खेतासराय। जिसके पास से 315 बोर का देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज है। थाने लाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

JAUNPUR NEWS तिरंगा साइकिल यात्रा रवाना

0
JAUNPUR NEWS तिरंगा साइकिल यात्रा रवाना
JAUNPUR NEWS तिरंगा साइकिल यात्रा रवाना

The Vice Chancellor flagged off the three-day Tiranga Cycle Yatra | jaunpur news

JAUNPUR HINDI NEWS जौनपुर: कुलधिपति एवं श्री राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल  के निर्देश पर एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने  24 मार्च से 26 मार्च 2025 तक निकलने वाली  तीन दिवसीय साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर परिसर से रवाना किया. कुलसचिव महेंद्र कुमार और परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. यह यात्रा नोडल अधिकारी प्रोफेसर राकेश कुमार यादव एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ अनुराग मिश्र के संयोजक तत्व में शुरू हुई. साइकिल यात्रा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा गोद दिए गए गांव देवकली,कुकुड़ीपुर- मंगतपुर,जफरपुर,एवं मीरपुर पहुंची जहाँ  दहेज मुक्त भारत एवं नशा मुक्त भारत की शपथ कराई गई.  चौकिया धाम शीतला माता मंदिर में सभी साइकिल यात्रियों ने दर्शन कर  शिया कॉलेज पहुंची.कॉलेज के प्राचार्य, अध्यापकों एवं छात्रों ने स्वागत किया. साइकिल यात्रा अटाला मस्जिद एवं शाही किला पहुंची जहां छात्रों ने दोनों ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया.


यह यात्रा जनपद के तिलकधारी महाविद्यालय पहुंची जहां कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह, वीर बहादुर सिंह शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह, फुपुक्टा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. हिमांशु सिंह ,शिक्षा संकाय के संकाय अध्यक्ष डॉ.  अजय कुमार दुबे, डॉ. अजय बिंद ,डॉ. प्रभाकर सिंह आदि ने साइकल यात्रियों का भव्य स्वागत किया. यहां छात्रों को प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने दहेज मुक्त भारत एवं नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई. इसके पश्चात साइकिल यात्रा कलेक्ट परिसर पहुंची जहां जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने यात्रा का स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दीं। साइकिल यात्रा कलेक्ट्रेट से क्रांति स्तंभ पहुंची जहां क्रांति स्मारक पर साइकल यात्रियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. साइकिल यात्रा दीवानी तिराहा स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके शहीद स्तंभ हौज पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.  साइकिल यात्रा शहीद जिलाजीत यादव के गांव इजरी, सिरकोनी पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट कर विश्वविद्यालय का मानपत्र सौंपा.  यहां से साइकिल यात्रा अपने रात्रि विश्राम स्थल जंगी महाविद्यालय असबरनपुर, जलालपुर पहुंची,जहां प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने यात्रा का स्वागत किया एवं छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए l

jaunpur विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता का पीयू में हुआ आयोजन

0
jaunpur विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता का पीयू में हुआ आयोजन
jaunpur विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता का पीयू में हुआ आयोजन

कुलपति ने विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

JAUNPUR NEWS जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना भवन में कुलपति प्रो. वंदना सिंह के संरक्षकत्व में “विकसित भारत युवा संसद 2025” के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका विषय एक राष्ट्र,एक चुनाव : विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करना । इस कार्यक्रम में जौनपुर, गाजीपुर एवं अमेठी जनपद के कुल 54 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रो. वन्दना सिंह, कुलपति, ने कहा कि विकसित भारत युवा संसद के महत्व पर चर्चा की और छात्रों को भविष्य में राजनीति, प्रशासन और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुलाबचन्द्र सरोज, पूर्व विधायक ने युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार सिंह, पी.सी.एस. ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सामाजिक बदलाव में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

मुख्य वक्ता शतरुद्र प्रताप सिंह, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स सदस्य, नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने कहा कि विकसित भारत युवा संसद 2025 यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा भारत की शक्ति, संकल्प और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर है। “एक राष्ट्र, एक चुनाव: विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करना” – यह विषय न केवल वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य की एक महत्वपूर्ण विचारधारा को प्रस्तुत करता है, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है। हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत एक आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। युवा शक्ति इस परिवर्तन की रीढ़ है। यदि युवाओं को सही दिशा, मार्गदर्शन और अवसर मिलें, तो वे न केवल अपने व्यक्तिगत विकास को सुनिश्चित कर सकते हैं, बल्कि राष्ट्र को वैश्विक स्तर पर एक नई ऊंचाई तक पहुंचा सकते हैं। निर्णायक मंडल के रूप में गुलाब चंद्र सरोज, पूर्व विधायक, शतरुद्र प्रताप सिंह, पूर्व सदस्य बोर्ड ऑफ गवर्नर्स नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार सुशील कुमार सिंह पीसीएस एवं डॉ श्याम कन्हैया रज्जू भैया संस्थान उपस्थित रहें। विकसित भारत युवा संसद 2025 के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 10 प्रतिभागियों का चयन निर्णायक मंडल किया गया। दीपशिखा सिंह, अभिनव कीर्ति पाण्डेय, नंदिता सिंह, सुमित सिंह, प्रिया मौर्या, साधना यादव, आकाश यादव, अनुराग ठठेरा, तनवीर अंसारी एवं स्वप्निल सिंह ने राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2028 प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए ।

इस अवसर पर डॉ राज बहादुर यादव, समन्वयक ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अतिथियों का स्वागत किया। संचालन समिति सिंह धन्यवाद ज्ञापन नोडल अधिकारी डॉ शशिकांत यादव ने किया ।इस अवसर पर डॉ अरविंद कुमार सिंह , डॉ विकाश सिंह, डॉ नीरज सिंह, डॉ राहुल राय डॉ अंकित राय, डॉ अवधेश कुमार मौर्या, सुधीर सिंह सर्वेश यादव मुन्ना रावत, अभिषेक उपस्थित रहें।

jaunpur News स्वास्थ्य कर्मचारी आवास में सांप, दहशत

0
Oplus_131072

jaumpur News: खेतासराय ( जौनपुर) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के कर्मचारी आवास में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कमर्चारियों ने एक विचित्र सांप देखा। सांप को देखकर वहां मौजूद कर्मचारी डर गए और अफरा-तफरी मच गया, कर्मी आवास छोड़कर भागने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही फार्मासिस्ट अशोक यादव सुल्तानी को होने पर तत्काल पिलकिछा ग्राम के प्रधान नरेन्द्र यादव को बुलाकर सांप को पकड़वाया। करीब चार घण्टे की जद्दोजहद के बाद सावधानीपूर्वक सांप को पकड़ने की कोशिश सफल रही, लेकिन वह लगातार छिपने की कोशिश करता रहा। काफी मशक्कत और सूझबूझ के बाद पकड़ा गया। सांप पकने वाले नरेन्द्र यादव ने बताया कि यह सांप यदा-कदा देखने को मिलता है। अपने भोजन के चूहों के तलाश में घर में आ जाता है। सांप के पकड़े जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली, लेकिन परिसर में इस तरह के जीवों के पाए जाने से सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की।

Jaunpur news 1001 जोड़ों के विवाह में सम्मलित हुए सीएम योगी

0


Jaunpur news जौनपुर 12 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाही किला में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के तहत 1001 जोड़ों के विवाह में सम्मलित हुए। मुख्यमंत्री जी ने नवदंपतियों पर पुष्पवर्षा कर उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की तथा उनके परिवारजन को भी शुभकामना दी। मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर स्नेहा-अंकुश, अमीना निशा-शौकत शेख, रंजना-शुभम, सीसम-विकास, सुषमा पाल-विकास को उपहार स्वरूप अपने हाथों से प्रमाण पत्र व चांदी की पायल भेंट की।


मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर मा0 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा पुष्पगुच्छ, शॉल तथा राधाकृष्ण की प्रतिमा देकर स्वागत किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों ने भी मा0 मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया गया। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
 
     

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह का कार्यक्रम प्रधानमंत्री के ’सबका साथ-सबका विकास’ के भाव को नई ऊंचाई प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि विकास की कोई सीमा नहीं हो सकती। यह हर मनुष्य की आवश्यकता के अनुरूप और उनके जीवन में उत्साह व उमंग का भाव पैदा करने वाला होना चाहिए।

डबल इंजन सरकार इसी भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव के शासन की योजना का लाभ गरीब, गांव, किसान, युवा, महिला समेत समाज के प्रत्येक तबके को उपलब्ध कराती है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आदि कार्यक्रम लोकमंगल के भाव के साथ समाज के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का माध्यम है। ’जहां कोई नहीं, वहां सरकार आपके साथ’ के भाव के साथ कार्यक्रमों को संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मार्च 2025 तक प्रदेश में चार लाख शादी संपन्न हो चुकी है। इससे प्रतीत होता है कि यह समाज की आवश्यकता थी। दहेज के अभाव में कोई बेटी अविवाहित न रह जाए। सरकार जिम्मेदारी लेगी कि बेटी का कन्यादान करेंगे और परिवार के साथ संबल बनकर खड़े रहेंगे। जब सरकार का यह भाव होता है तो परिवार आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर होता है।


 उन्होंने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर हर जनपद में इंप्लाईमेंट जोन बनेगा। हर व्यक्ति को स्किल डवलपमेंट, रोजगार, सम्मानजनक कार्य मिल सके, यहां इसके लिए निरंतर प्रयास होंगे। 100 एकड़ के क्षेत्रफल में ट्रेनिंग के साथ प्लेसमेंट, करियर काउंसिलिंग के कार्यक्रम प्रारंभ होते दिखाई देंगे। जौनपुर इस कार्यक्रम के लिए अभी से तैयारी करे, जिससे स्थानीय युवाओं को बाहर जाने के लिए मजबूर न होना पड़े।

मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर लगी प्रदर्शनी की तारीफ की। बोले कि यहां की इमरती भी जीआई टैग हो गई। इसे भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में मान्यता मिलेगी और इसका निर्यात होगा। प्रयास होना चाहिए कि किसी को उपहार स्वरूप यहां की इमरती ही दी जाए। उसकी मिठास जीवन में हमेशा घुली रहेगी। इत्र दीजिए, उसकी सुगंध लोगों को जौनपुर के साथ जोड़ेगी और जनपद को नई पहचान दिलाएगी।


 मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने जा रहे हैं। शहर के अंदर की सभी सड़कों, ड्रेनेज, बिजली के झूलते तारों की समस्या का एक झटके में समाधान होगा। सीएम ने गोमती तट पर बने घाटों व सड़कों की तारीफ की। बोले कि जौनपुर अब विकास में पीछे नहीं रहने वाला है। जाफराबाद- जौनपुर में फ्लाईओवर, जौनपुर से जफराबाद सुल्तानपुर लखनऊ रेल सेक्शन के जौनपुर सिटी के उत्तर में समपार फाटक पर फ्लाईओवर, जौनपुर-अकबरपुर मार्ग को नेशनल हाईवे के फोरलेन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके लिए 216 करोड़ रुपये और दोनों उपरिगामी सेतु के लिए 169 करोड़ व 92 करोड़ रुपये की स्वीकृति पहले दी जा चुकी है। जौनपुर-मीरजापुर मार्ग (विंध्यवासिनी धाम) से जोड़ने का कार्य भी सरकार ले रही है। मुगरा-बादशाहपुर में बाईपास निर्माण को भी सरकार तेजी से बढ़ा रही है। सरकार ने जौनपुर में 17 पुल स्वीकृत किए हैं। सरकार जौनपुर की कनेक्टिविटी को बेहतर कर रही है। सेतु भी दो स्थानों को जोड़ रहा है तो सामूहिक विवाह की योजना दो परिवारों को अटूट संबंध में जोड़ने का कार्य कर रही है।  

मुख्यमंत्री ने जौनपुर के नागरिकों के प्रति आभार प्रकट किया। बोले-हर बड़े आयोजन में सबकी सामूहिक जिम्मेदारी होती है। मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज महाकुम्भ में जब भीड़ बढ़ रही थी तो जौनपुर जनपद में 40 हजार बसों समेत सबके भोजन की व्यवस्था की गई। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन, बेसिक शिक्षा परिषद के रसोइए, नगर निकाय धन्यवाद के पात्र हैं, जिन्होंने अतिथि सत्कार का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया और महाकुम्भ की सफलता में संबल बने।

 उन्होंने कहा कि 100 देशों के श्रद्धालु महाकुम्भ में शामिल हुए और यह मानवता के समागम का सबसे बड़ा समारोह बन गया। इस पर्व ने प्रयागराज व प्रदेश को ’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के भाव से जोड़ने का कार्य किया। आस्था का सम्मान हुआ तो आजीविका बढ़ती हुई दिखी। यूपी की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनपुर में बाबू उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज, टीडी कॉलेज, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय है। जौनपुर ने जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य, वैज्ञानिक प्रो. लाल जी सिंह,  कृषि वैज्ञानिक डॉ. कीर्ति सिंह, यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, वासुदेव चतुर्वेदी, मोहम्मद जौनपुरी और रवि किशन दिया है। उन्हें गोरखपुर से दूसरी बार सांसद बना दिया गया। कला का सम्मान होना चाहिए। कला समाज को रचनात्मक गति और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। जौनपुर महोत्सव में एक हजार से अधिक कलाकारों को मंच मिला। स्थानीय कलाकारों ने अपनी विधा के माध्यम से लोककला को आगे बढ़ाया।


 मुख्यमंत्री ने कहा कि नए वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हर बेटी की शादी पर एक लाख रुपये खर्च करेंगे। मेधावी बेटियों को स्कूटी भी देंगे। जीरो पॉवर्टी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पहली अप्रैल से कार्यक्रम बढ़ेगा तो गरीबों-वंचितों को उन सभी योजनाओं से आच्छादित करेंगे, जिसका लाभ उन्हें नहीं मिल पाया है।

मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन किया और जनपद में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषक विनय कुमार, राजेश कुमार राव, रामनंदन, राजेंद्र प्रसाद पासवान को माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा सम्मानित किया गया और अमित सिंह को ड्रोन छिड़कने वाली मशीन का वितरण किया गया। उद्यान विभाग के अवलोकन के दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी को जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जनपद में स्ट्राबेरी की खेती की जा रही है और किसान बक्शा केन्द्र में हाईटेक नर्सरी स्थापित की गयी है जहॉ पर किसानों को नई तकनीकि के पौधे उपलब्ध कराये जाते है जिसपर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्देश दिया गया कि इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए जिससे अधिक संख्या में किसान लाभान्वित हो सके और उनकी आय दोगुनी हो।
मा0 मुख्य मंत्री जी ने आर्यन और इशिता का अन्नप्राशन कराया तथा दिव्यांगजन विभाग के अंतर्गत दिव्यांगों को ट्राई साइकिल भी वितरित किया।


             बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा लगाए गए स्टॉल के निरीक्षण के दौरान माननीय बच्चों के द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी का अभिवादन किया गया। कंपोजिट विद्यालय तारा उमरी की छात्रा दीपिका शर्मा के द्वारा रश्मिरथी का तृतीय सर्ग मा0 मुख्यमंत्री जी को सुनाया गया।


           मा0 मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत जनपद से कुल 153 लाभार्थियों को कुल रु0 3 करोड़ 75 लाख का ऋण वितरण एवं ओडीओपी टूल किट प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत टूल किट वितरण मा0 मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा किया गया।

राज्यमंत्री जी ने जनपद वासियों की ओर से मा0 मुख्यमंत्री जी का स्वागत तथा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में तथा मा0 प्रधानमंत्री जी के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश को विकास का नया आयाम मिला है और प्रदेश विकास के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।  


कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सामूहिक विवाह के तहत मंडप की व्यवस्था, वर वधुओं के जलपान, भोजन पानी इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई तथा वर वधु तथा उनके परिजनो से संवाद करते हुए उन्होंने सारी व्यवस्थाओं का स्वयं उपस्थित रहकर अधिकारियों के साथ भ्रमणशील रहते हुए सफलता पूर्वक कार्यक्रम संपादित कराया।


            इस दौरान खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री श्री कृपाशंकर सिंह, विधायक डा0 आरके पटेल, श्री रमेश चंद्र मिश्र, श्री रमेश सिंह, विधान परिषद सदस्य श्री बृजेश सिंह ’प्रिंसू’, पूर्व सांसद श्री विद्यासागर सोनकर, श्री बीपी सरोज, नगर पालिका परिषद चेयरमैन श्रीमती मनोरमा मौर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह, रामविलाश पाल, पूर्व विधायक हरेन्द्र सिंह, दिनेश चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण, कर्मचारीगण सहित आमजनमानस उपस्थित रहे।

Jaunpur News: विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट हुआ अनिवार्य

0
Oplus_131072

Helmet and seat belt made compulsory for admission in university , jaunpur news

Jaunpur News in hindi जौनपुर : विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य परिवहन आयुक्त के पत्र के क्रम में कुलसचिव ने जारी किया आदेश वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल परिसर में हेलमेट और कार में सीट बेल्ट न लगाने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। सड़क सुरक्षा समिति द्वारा दिए गए निर्देशों को विश्वविद्यालय ने कड़ाई से पालन करने के लिए आदेश जारी किया। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान भी चलाएगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त ने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता में हुई बैठक मिले निर्देशों के पालन के लिए विश्वविद्यालय में पत्र भेजा है। इसके क्रम में सड़क सुरक्षा के लिए कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कार्यालय आदेश जारी किए हैं।

कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए जो दिशा निर्देश मिले हैं इसका कड़ाई से पालन करना है। पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर में कार्यरत सभी शिक्षक, नियमित, संविदा एवं अन्य कर्मचारी तथा अध्ययनरत विद्यार्थी समेत अन्य जो दुपहिया वाहन से आते हैं. वे हेलमेट अनिवार्य रूप से पहने मोबाइल का प्रयोग न करे। उनके साथ यात्रा करने वाले सहयात्री के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है । चार पहिया वाहन से जो लोग कार्यालय आते हैं, वे वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें एवं अन्य सभी सह यात्रियों के लिए सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य होगा। सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्ष को यह सुनिश्चित करना पड़ेगा कि वह इन दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराए।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मी हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने की जांच करेंगे। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रवेश करने पर रोक लगाई जायेगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन की भी सहायता ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह निर्देश केवल एक औपचारिकता न होकर प्रत्येक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। हम सभी को इस पहल को गंभीरता से लेना चहिए और समाज एक सकारात्मक वातावरण का सृजन करना चाहिए ।
सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. श्याम कन्हैया सिंह ने सभी से अपील की है कि अपनी सुरक्षा के भी इन दिशा निर्देशों का पालन करें।

CM YOGI ADITYANATH 1 घंटा 25 मिनट तक रहेंगे जौनपुर में

0
Oplus_131072

CM YOGI ADITYANATH IN JAUNPUR जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जौनपुर आएंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 3:बजे जौनपुर महोत्सव के अंतर्गत जनपद स्तरीय विकास कार्यों की विभागीय प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पाणिग्रहण संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

प्रोटोकाल के मुताविक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (बुद्धवार) को जनपद जौनपुर का भ्रमण कार्यक्रम निम्नवत होगा।

हेलीपैड ला मार्टीनियर कालेज ग्राउण्ड, कालिदास मार्ग, लखनऊ से 2 बजकर पांच मिनट पर हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। 14.45 मिनट पर पुलिस लाइन के हेलिपैड पर उतरेंगे। दो बजकर 50 मिनट पर वहाँ से कार द्वारा प्रस्थान 3 बजे कार्यक्रम स्थल शाही किला पहुचेंगे तीन बजे से 4 बजे तक जौनपुर महोत्सव कार्यक्रम शाही किला में. जनपद स्तरीय विकास कार्यों की विभागीय प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे।

तत्पश्चात मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत CM YOGI ADITYANATH पाणिग्रहण संस्कार कार्यक्रम के अंतर्गत 1001 वैवाहिक जोड़ो को आशीर्वाद देने के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री को “जेड प्लस श्रेणी” की सुरक्षा (एन०एस०जी० कवर सहित) प्राप्त हैतथा ब्लड ग्रुप ए०बी०पॉजिटिव” है।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के अवसर पर उनकी गरिमा के अनुरूप समुचित सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस स्कोर्ट, पाइलट, यातायात, गॉर्ड ऑफ आनर आदि की व्यवस्था, हेलीकाप्टर के लैण्डिग एवं टेकऑफ के समय आवश्यक स्मोक कैण्डिल फ्लैश लाइट फायर ब्रिगेड, स्वीस काटेज आदि की समुचित व्यवस्था होगी।

इसके पहले 9 मार्च को जौनपुर महोत्सव के आयोजन पर मुख्यमंत्री नजनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दे चुके है।

र्मेंगौरतलब हो कि पूर्व मे जौनपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत 601 जोड़ो का विवाह कराया जाना प्रस्तावित था जबकि वर्तमान में 1001 जोड़ों का रजिस्टेªशन सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित है।

श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान को एनसीसी जूनियर डिवीजन की मान्यता

0
Oplus_131072

जौनपुर। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान को एनसीसी जूनियर डिवीजन की मान्यता मिली युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण और राष्ट्र सेवा का प्रदान करेगी बेहतर अवसर एनसीसी युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सेवाभावना जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को विकसित करने में निभाती है अहम भूमिका ~ डॉ. आशुतोष सिंह ने

शाहगंज सीमा पर स्थित श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान को एनसीसी जूनियर डिवीजन की मान्यता मिल गई है। कॉलेज को यूपीजेडीटीपी बटालियन के अंतर्गत 100 सीटें आवंटित की गई हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि स्कूल प्रशासन कई वर्षों से इस मान्यता के लिए प्रयासरत था। विद्यालय के शिक्षक शैलेन्द्र सिंह को एएनओ (एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर) नियुक्त किया गया है। सत्र 2024-25 की परेड का कार्यक्रम पहले से ही शुरू हो चुका है।

प्रधानाचार्य के अनुसार एनसीसी युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सेवाभावना जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को विकसित करने में अहम भूमिका निभाती है। इस उपलब्धि पर एनसीसी ग्रुप लीडर अंश तिवारी, अंतिमा यादव, ट्रेनर सूबेदार विकास राय और शिक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।

क्षेत्र के निवासियों में भी इस मान्यता को लेकर खुशी का माहौल है। यह मान्यता क्षेत्र के युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण और राष्ट्र सेवा का बेहतर अवसर प्रदान करेगी।