Home Blog Page 136

JAUNPUR UP BOARD EXAM के पहले दिन  7419 छात्र अनुपस्थित 

0
JAUNPUR UP BOARD EXAM के पहले दिन  7419 छात्र अनुपस्थित 
JAUNPUR UP BOARD EXAM के पहले दिन  7419 छात्र अनुपस्थित 

JAUNPUR 7419 students left UP board exam

  • UP बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 7419 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा 

BOARD EXAM JAUNPUR NEWS  जौनपुर 24 फरवरी : जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली की परीक्षा 24 फरवरी को सकुशल संपन्न हुई। प्रथम पाली में हाई स्कूल में हिंदी विषय के कुल पंजीकृत 74731 के सापेक्ष 70787 छात्र उपस्थित हुए और 3944 छात्र अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया है कि सैन्य विज्ञान विषय के लिए पंजीकृत 121 के सापेक्ष 117 उपस्थित और 04 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट में हिंदी विषय में पंजीकृत 39882 के सापेक्ष 38061 उपस्थित हुए और 1821 अनुपस्थित रहे। सामान्य हिंदी विषय में पंजीकृत 37612 के सापेक्ष 35942 छात्र उपस्थित हुए और 1670 अनुपस्थित रहे।

24 फरवरी से शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा संचालित परिषदीय हाई स्कूल इंटर मीडिएट परीक्षा-को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र कलेक्ट्रेट स्थित कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया ।
         

कन्ट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कन्ट्रोल रुम प्रभारी सहित कार्मिकों से संवाद करते हुए निर्देशित किया कि परीक्षा केन्द्रो पर सीसीटीवी नही चल रहा है तो तत्काल सूचित करे और किसी भी केन्द्र पर कमरे में कोई भी अनाधिकृत रूप में प्रवेश कर रहा है तो उसकी सूचना अविलम्ब दे। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने परीक्षा को सूचितापूर्ण और नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के लिए संकल्प लिया है जिसके लिए जनपद के सभी अधिकारियों कर्मचारियों और आम जनमानस नें आत्मसात किया है। निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए परीक्षा को सम्पन्न करायेंगे।


         

JAUNPUR UP BOARD EXAM के पहले दिन  7419 छात्र अनुपस्थित 
JAUNPUR NEWS

 जिलाधिकारी के द्वारा सोमवार को परिषदीय हाई स्कूल/इंटर मीडिएट परीक्षा-की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान अम्बेडकर इण्टर कालेज यादवगंज सिकरारा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सी.सी.टी.वी, पेयजल आदि व्यवस्थाए देखी और उन्होने केन्द्र व्यवस्थापक से उपस्थित और अनुपस्थित छात्रों की संख्या के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि शासन के निर्देशानुसार नकलविहीन परीक्षा करायी जाए।द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आदर्श इण्टरमीडिएट कालेज शंभूगंज का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीसीटीवी कक्ष का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कक्षों में जाकर परीक्षा की व्यवस्था देखी। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सचलदल प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखानाथ पटेल सहित अन्य के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर शान्तिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराये जाने हेतु परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

JAUNPUR खतरा:टूटे खंभे के सहारे गांव की विद्युत सप्लाई  

0
JAUNPUR खतरा:टूटे खम्भे के सहारे विद्युत सप्लाई
JAUNPUR NEWS

बरंगी गांव में टूटे खम्भे के सहारे की जा रही विद्युत की सप्लाई  

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के बरंगी गाँव में बिजली विभाग टूटे पोल के सहारे बिजली सप्लाई की जा रही है। जो हादसे का सबब बना हुआ है। मज़े की बात यह है कि उक्त गाँव में जहाँ बिजली विभाग पोल टूटा है वहाँ से चन्द कदम की दूरी पर सोंगर विद्युत उपकेंद्र भी है। फिर भी किसी जिम्मेदार की नज़र नहीं पड़ी, ऐसा में क्या बिजली विभाग किसी अनहोनी का इंतज़ार कर रहा है। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। जानकारी के अनुसार बरंगी से अमरेथुआ गाँव जाने वाले मार्ग पर माइनर के किनारे बिजली पोल से 11 हज़ार बोल्टेज की बिजली तार गुजरा है, नहर के किनारे डबल पोल के सहारे बिजली सप्लाई की जा रही है, जिसमें से एक पोल तीन टुकड़ों में टूटकर लटक रहा है।

जो हादसे का सबब बना हुआ है। बड़े मजे की बात यह है कि जिस जगह खम्बा टूटा है, वहाँ से थोड़ी ही दूर पर सोंगर विद्युत उपकेंद्र भी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है क्या किसी जिम्मेदार की नज़र इस पर नहीं पड़ी या फिर इसे ठीक कराया मुनासिब नहीं समझ रहा है। इस मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों कहना है कि यह खम्भा तीन वर्ष से ऐसे टूटकर लटक रहा। लोग अपने जानवरों को चराने के लिये आते है हमेशा हादसे डर बना रहता है। ऐसे में लोगों में चर्चा है क्या बिजली विभाग किसी हादसे का इंतज़ार कर रहा है? अब देखना है होगा कि बिजली विभाग चिर निद्रा से कब जागेगा।

यह भी पढ़े ; JAUNPUR NEWS सड़क के किनारे खड़े 23 वाहनों का हुआ चालान

JAUNPUR NEWS सड़क के किनारे खड़े 23 वाहनों का हुआ चालान

0
JAUNPUR NEWS सड़क के किनारे खड़े 23 वाहनों का हुआ चालान
JAUNPUR NEWS सड़क के किनारे खड़े 23 वाहनों का हुआ चालान

Challan issued for 23 vehicles parked on the roadside ,jaunpur news

JAUUNPUR NEWS IN HINDI  जौनपुर 24 फरवरी : सड़क के किनारे खड़े वाहनों को हटवाने एवं उनके विरूद्ध 22 फरवरी  से 28 फरवरी तक प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है जिसके अनुपालन में जनपद जौनपुर में 24 फरवरी तक लखनऊ वाराणसी राजमार्ग एवं जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की गयी। अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) उत्तर प्रदेश के द्वारा उक्त अभियान में यातायात पुलिस एवं सम्बन्धित रोड एजेन्सी द्वारा पेट्रोलिंग की गयी। उक्त मार्गो पर प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए कुल 23 वाहनों का चालान किया गया।

वही दूसरी खबर जिले की यह है कि आज एनकोर्ड की जिला स्तरीय समिति की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में सम्पन्न हुई।समिति के संबंधित सदस्यों को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अस्पतालों, विद्यालयों एवं रेलवे/बस स्टेशनों के आस-पास पान मसाला, गुटका/दोहरा बेचने वाली दुकानों की चेकिंग/जांच किया जाय तथा पूर्ण रूप से जनपद में दोहरे की बिक्री पर रोक लगायी जाय।


जनपद के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देशित किया जाय कि किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न की जाय। सार्वजनिक एवं दूरस्थसूनसान स्थानों पर जहाँ ड्रग्स की बिक्री की सम्भावना हो वहाँ पर संयुक्त टीम द्वारा सतर्क दृष्टि रखते हुए नियमित जांचछापेमारी की कार्यवाही की जाय। ड्रग्स की तस्करी एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों एवं संदिग्ध स्थानों पर संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग की जाए तथा ड्रग्स पीड़ित व्यक्तियों के उपचार एवं नशे की लत छुड़ाने के संबंध में अस्पतालों मे व्यवस्था की जाए।
     

jaunpur News जल ऊर्जा शोध के लिए कुलपति ने किया भूमि पूजन

0

jaunpur News जौनपुर : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जल एवं ऊर्जा शोध केंद्र का हुआ भूमि पूजन पीएम उषा के अंतर्गत शोध के लिए बटेगा केंद्र बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अंतर्विषयक जल एवं ऊर्जा शोध केंद्र सेंटर के निर्माण हेतु कुलपति प्रो. वंदना सिंह के द्वारा सोमवार को परिसर में भूमि पूजन किया गया| इस अवसर पर प्रो. वंदना सिंह ने कार्यदायी संस्था सी एण्ड डी. एस. के अधिकारियों को प्रोजेक्ट टाइम लाइन को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए | कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि यह शोध केंद्र ऊर्जा एवं जल के क्षेत्र मे शोध कार्यों के लिए मील का पत्थर साबित होगा |

jaunpur News जल ऊर्जा शोध के लिए कुलपति ने किया भूमि पूजन
Oplus_131072


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को भारत सरकार के पीएम उषा परियोजना के अंतर्गत 20 करोड रुपए का अनुदान प्राप्त हुआ है जिसके अंतर्गत इंट्रडिसीप्लिनरी सेंटर फॉर वॉटर एंड एनर्जी रिसर्च की स्थापना किया जाना है| इस शोध केंद्र में भारत सरकार की ऊर्जा एवं जल की प्राथमिकता को केंद्रित करते हए शोध कार्यों किए जाने है | शोध केंद्र के अंतर्गत सौर ऊर्जा, हाइड्रोजन ऊर्जा, थर्मोइलेक्ट्रिक, बैटरी एवं जल के क्षेत्र में विशेष रूप से शोध किया जाएगा|।


इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, उप कुलसचिव अजीत सिंह, रज्जू भैया संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद यादव, पीएम-उषा प्रोजेक्ट के समन्वयक प्रो. गिरिधर मिश्र, सह-समन्वयक डॉ. धीरेंद्र चौधरी, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. नितेश जायसवाल आदि के साथ विकास अनुभाग के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |।

jauNpur, महा शिवरात्रि में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करे प्रसाद

0
Oplus_131072

Receive Prasad from Speed ​​Post at home during Maha Shivratri,jaunpur

jaunpur News in hindi: महा शिवरात्री में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें श्री सोमनाथ, श्री काशी विश्वनाथ और श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का प्रसाद हाशिवरात्रि में शिव आराधना की विशेष महिमा है। हर किसी की इच्छा होती है कि वह भगवान शिव के ज्योतिर्लिङ्ग स्वरूप का दर्शन और आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद पा सके। परन्तु कुछ श्रद्धालु चाहकर भी दर्शन नहीं कर पाते। अब ऐसे श्रद्धालुओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से लोग देश के किसी भी कोने में घर बैठे श्री सोमनाथ मंदिर, गुजरात, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी और श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। उक्त जानकारी उत्तर गुजरात एवं सौराष्ट्र और कच्छ परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी। साथ ही महाशिवरात्रि में डाकघरों से गंगाजल की सुविधा भी उपलब्ध है। 250 मि.ली.की गंगाजल बोतल मात्र 30 रूपये में ली जा सकती है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि श्री सोमनाथ ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को घर बैठे प्रसाद उपलब्ध कराने हेतु भारतीय डाक विभाग से एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत कोई भी श्रद्धालु मैनेजर, श्री सोमनाथ ट्रस्ट, प्रभास पाटन, जिला- जूनागढ़, गुजरात-362268 को ₹270 का ई-मनीऑर्डर भेजकर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद मँगा सकता है। ई-मनीऑर्डर पर “प्रसाद के लिए बुकिंग’ अंकित करना होगा। तदोपरांत श्री सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा संबंधित श्रद्धालु को 400 ग्राम का प्रसाद का पैकेट स्पीड पोस्ट द्वारा भेजा जायेगा। इस प्रसाद में 200 ग्राम बेसन लड्डू, 100 ग्राम तिल की चिक्की और 100 ग्राम मावा की चिक्की रहेगी।

jauNpur, महा शिवरात्रि में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करे प्रसाद

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद भी देश भर में स्पीड पोस्ट सेवा द्वारा लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके तहत मात्र ₹ 251 रूपये का ई-मनीआर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल-221001 के नाम भेजना होगा। ई-मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद भेज दिया जायेगा। भारतीय डाक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि प्रसाद में श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिङ्ग की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, श्री शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष की माला, बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा, मिश्री का पैकेट इत्यादि शामिल हैं।

jauNpur, महा शिवरात्रि में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करे प्रसाद

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर का प्रसाद भी डाक द्वारा मंगाया जा सकता है। इसके लिए मैनेजर, स्पीड पोस्ट सेण्टर, उज्जैन को 251 रूपये का ई-मनीआर्डर करना पड़ेगा और इसके बदले में वहाँ से स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद भेज दिया जाता है। इस प्रसाद में 200 ग्राम लड्डू, भभूति और भगवान श्री महाकालेश्वर जी का चित्र शामिल है।

डाक विभाग ने इस बात के भी प्रबंध किए हैं कि, भक्तों को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण एसएमएस के माध्यम से मिलेगा। इसके लिए भक्तों को ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।

JAUNPUR CRIME NEWS,25 000 रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

0

JAUNPUR CRIME NEWS 25,000 रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर। पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित गैगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त को सिकरारा पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।

जौनपुर पुलिस के मुताविक पुलिस जनपद में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिकरारा के नेतृत्व में उप निरीक्षक संजय कुमार सरोज चौकी प्रभारी भीलमपुर उप निरीक्षक विनोद यादव व कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार के देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित के क्षेत्र में मामुर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मु मुकदमा -104/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट के वांछित इनामिया अभियुक्त राजकुमार वनवासी पुत्र बांकेलाल बनवासी निवासी भुईला थाना सिकरारा जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्पुलिस अधीक्षक द्वारा 25000/00 (पच्चीस हजार रुपये) का पुरस्कार घोषित किया गया था को शेरवा बाजार से आज समय करीब 05.30 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

JAUNPUR 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित

0
JAUNPUR 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित
JAUNPUR 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित

Sahakar Bharti jaunpur

JAUNNPUR NEWS जौनपुर।सहकार भारती आवश्यक बैठक होटल रिवर व्यू में आयोजित हुई। बैठक का शुभारम्भ डॉ अरुण कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष, विजय पांडे प्रदेश सह संगठन प्रमुख,अखिलेश कुमार सिंह विभाग संयोजक काशी विभाग, अनिल कुमार पांडे, विभाग सह संयोजक काशी एवं कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू जिलाध्यक्ष द्वारा भारत माता एवं स्व लक्ष्मण राव इनामदार जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। सहकार गीत एवं संगठन मंत्र महामंत्री रजनी साहू एवं महिला प्रमुख प्रीति गुप्ता व सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से किया। प्रदेश से आये हुए अतिथियों का स्वागत संगठन प्रमुख विवेक सिंह ने किया! मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह जी ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का  परिचय प्राप्त कर उनको सहकार भारती से जुड़ कर सदस्यता ग्रहण करने का आवाह्न किया ।

JAUNPUR 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित

प्रत्येक सदस्य कम से कम 50 सदस्य बनाएं जनपद में कुल कम से कम 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। संगठन की बैठक नियमित करने , बैठक का एजेंडा बनाकर बैठक में चर्चा की जाए, सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं में कार्य विभाजन कर दायित्व देने, कार्यवाही रजिस्टर बना कर कार्यवाही का अंकन करने की आवश्यकता और उसके महत्व के बारे में अवगत कराया।  इस प्रकार एक सर्व व्यापी और सर्व स्पर्शी कार्यकारिणी का गठन करने हेतु तथा संगठन को प्रभावशाली बनाने हेतु संगठन की कार्य पद्धति एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। सहकारिता से ही समाज एकजुट होगा और समृद्धि आएगी इसके लिए कम से कम 6 प्रकोष्ठ जैसे स्वयं सहायता समूह, एफ पी ओ,  मत्स्य, पैक्स,दुग्ध, श्रम प्रकोष्ठ के गठन पर विशेष जोर दिया। प्रकोष्ठों का गठन करने की महती आवश्यकता है वार्ता कर सक्षम कार्यकर्ता को प्रकोष्ठों का दायित्व सौंपा जाए।

इसी क्रम में विजय कुमार पांडे जी ने भी सहकारी समितियों के सचिव की भर्ती, समिति के जीर्ण शीर्ण भवनों का जीर्णोद्धार कराने एवं बी पैक्स को मजबूत करने पर जोर दिया। नई समिति एवं समूहों का भी गठन किया जाए और पुरानी चल रही समितियों और समूहों को अपने साथ जोड़ कर सहकारिता को जन आंदोलन बनाने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू जिला अध्यक्ष द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह ने किया 

अंत में महामंत्री रजनी साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया और समापन मंत्र के साथ बैठक समाप्त हुई। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से भोला नाथ मिश्रा,रत्ती राम यादव, अजय सिंह, रेखा त्रिपाठी, राजेश सिंह, अवनीन्द्र तिवारी, दिलीप सिंह, रेखा सिंह, साधना साहू बबिता निषाद, गीता निषाद, धर्मेन्द्र रधुवंशी, योगेश साहू, अमित जायसवाल, विपिन राय, विनय शुक्ला, नवनीत श्रीवास्तव, रूप नारायण माली अमित निगम, डॉ भूपेंद्र सिंह, सुनील मिश्रा, रिधित सेठ, प्रदीप सिंह, अनील त्रिपाठी, जेके निषाद, संतोष उपाध्याय, मिडिया प्रमुख दीपक श्रीवास्तव, महेश गुप्ता, अरविन्द निषाद, संतोष गुप्ता टम, विमल श्रीवास्तव, योगेश सिंह सब्बल, पवन भाष्कर सहित आदि पदाधिकारी मौजूद रहे!

JAUNPUR: देश के जाने माने शिया धर्म गुरुओं ने किया मजलिस को खेताब

0
JAUNPUR देश के जाने माने शिया धर्म गुरुओं ने किया मजलिस को खेताब
JAUNPUR: देश के जाने माने शिया धर्म गुरुओं ने किया मजलिस को खेताब


कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े से निकला कदीम जुलूस,हुई मजलिसे,पंजतनी कमेटी द्वारा सालाना मजलिस के 27वें दौर JAUNPUR


JAUNPUR NEWS जौनपुर। जमीने मुबारक कदम रसूल छोटी लाइन इमाम बारगाह भंडारी स्टेशन के समीप रविवार को हिंदू, मुस्लिम एकता के प्रतीक शिया पंजतनी कमेटी के तत्वावधान में 27वां ऑल इण्डिया मजलिसे अजा व जुलूस सम्पन्न हुआ। इस अजीमुश्शान मजलिस में मुजफ्फरनगर से आये मौलाना सैय्यद अजादार हुसैन ने कहा कि ईमाम हुसैन अ.स. की कर्बला के मैदान में दी गयी कुर्बानी रहती दुनिया तक न सिर्फ याद की जाती रहेगी बल्कि इंसानियत के लिए दर्स देने का काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि दुनिया में कुर्बानिया तो बहुत दी गयी लेकिन ऐसी कुर्बानी किसी भी धर्म के इतिहास में नहीं मिलती। मौलाना हाफ़िज़ सैय्यद जैगम अल गरवी, व मौलाना हाशिर ज़ैदी लखनऊ ने कहा कि कर्बला के मैदान में बुजुर्ग से लेकर जवान और बच्चे तक के साथ इस हद तक बर्बता की गयी कि किसी भी सदी में जब यह दास्तां बयां की जायेगी तो जिस इंसान के सीने में दिल होगा उसकी आंखे जरुर छलक उठेंगी। मौलाना बाक़र मेंहदी अम्बेडकरनगर ने कहा कि इमाम हुसैन अ.स. के चाहने वालों को चाहिए कि उनके संदेश से ऐसी जागरुकता पैदा करें कि इंसान के दिलों की आंखे रोशन हो जाय। मजलिस का आगाज तिलावते कलाम-ए-पाक से मौलाना शेख हसन जाफर ने किया। सोजख्वानी सैय्यद गौहर अली ज़ैदी व हमनवां ने किया। पेशखानी मुंतज़िर, जौनपुरी, डॉ शोहरत,हसन फतेहपुरी, वसी जौनपुरी, आबाद, खुमैनी आफाकी ,ज़मीर  व मेहंदी जौंनपुरी  अब्बास शिराज़ी बनारसी ने अपने कलाम पेश कर कर्बला के शहीदों को नजराने अकीदत पेश किया।

अलविदाई मजलिस मौलाना सैय्यद अजादार हुसैन ने पढ़ते हुए बताया कि इतिहास गवाह है कि हजरत मोहम्मद साहब व उनके नवासों ने अपना लहू देना गवारा समझा और इसके लिए सर कटाने से भी पीछे नहीं हटें। मजलिस  के बाद शबीहे ताबूत, अलम मुबारक व जुलजनाह निकाला गया। जिसमें अंजुमन शमशीरे हैदरी के शहजादे ने नौहाख्वानी व मातम करती रही, या हुसैन की सदा के साथ,जुलूस अपने कदीम रास्ते से होता हुआ इमामबारगाह कदम रसूल में जाकर खतम हुआ।इस मौके पर दिनेश टंडन,सोमेश्वर केसरवानी, सुभाष चौधरी, ज्ञान कुमार,मौलाना मनाज़िर हसनैन, असगर मेहदी,वक़ार हुसैन, ,रियाज़ मोहसिन ,रूमी आब्दी,नेहाल हैदर, एजाज हुसैन, कैफी रिजवी, नियाज़ ,सैय्यद हसनैन कमर, अजादार हुसैन समीर प्रधान बिस्वा, नयाब हसन सोनू,शम्सी आज़ाद ,सहित हजारों की संख्या में मोमनीन मौजूद रहे। अंत में कमेटी की ओर से शाहिद मेहदी ने लोगों के प्रति आभार प्रगट किया। कार्यक्रम का संचालन बेलाल हसनैन व मौलाना शेख हसन जाफर ने किया।

JAUNPUR 7 दिवसीय विशेष शिविर आज से शुरू 

0
JAUNPUR 7 दिवसीय विशेष शिविर आज से शुरू 
JAUNPUR 7 दिवसीय विशेष शिविर आज से शुरू 

JAUNPUR NEWS जौनपुर : राजा श्री कृष्ण दत्त महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाविद्यालय के प्रबंधक महोदय डॉक्टर सत्यराम प्रजापति जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर ओम प्रकाश दुबे, समाजशास्त्र विभाग के द्वारा किया गया, जिसमें अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर विजय प्रताप तिवारी ने राष्ट्रीय सेवा योजन के चारों इकाई की तरफ से संयुक्त रूप से प्रबंधक महोदय को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते देते हुए छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्धन किया, उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्जवल जीवन की कामना किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते देते हुए छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्धन किया, उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्जवल जीवन की कामना किया।इसके पूर्व महाविद्यालय के छात्रावास में योजना के प्रथम दिन प्रथम सत्र में स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा स्वच्छता का कार्यक्रम किया गया।इस अवसर पर ओम प्रकाश, स्वयं यादव,संतोष शुक्ला, शशिकांत सहित समस्त स्वयं सेवक एवं सेविकाएं उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मधु पाठक ने एवं आभार डॉक्टर यदुवंश कुमार ने ज्ञापित किया।

सिराथू विधायक डॉ.पल्लवी पटेल का जौनपुर में स्वागत  

0
सिराथू विधायक डॉ.पल्लवी पटेल का जौनपुर में स्वागत  
सिराथू विधायक डॉ.पल्लवी पटेल का जौनपुर में स्वागत  

MLA Dr. Pallavi Patel received a warm welcome IN jaunpur

  • विधायक डांक्टर पल्लवी पटेल का हुआ जोरदार स्वागत।

JAUNPURE NEWS जौनपुर जिले के मड़ियाहूं में सिराथू विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल का अपना दल के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने बताया कि सिराथू विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल का आज मड़ियाहूं में अपना दल जिला इकाई कार्यालय उद्घाटन व एक विद्यालय के वार्षिकत्सव के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मड़ियाहूं आयी हुई थी। इस दौरान विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल को पुष्प देकर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान देवेन्द्र कुमार पटेल, रोशन पटेल, रामबली पटेल, अशोक पटेल, सुरेन्द्र पटेल,राम चन्द्र कन्नौजिया, दीनानाथ सरोज,राम श्रृंगार पटेल,डा.सुशील पटेल,अजय पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।