Home Blog Page 141

JAUNPUR CRIME शाहगंज : शांति भंग में 12 लोगो का चालान

0
Oplus_131072

JAUNPUR CRIME NEWS शाहगंज ( जौनपुर ) शाहगंज थाने की पुलिस टीम ने 12 व्यक्तियों को शांति भंग मे धारा बीएनएसएस गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया यह Respected पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण मे थाना शाहगंज पुलिस टीम ने आज 12 व्यक्तियों को शान्ति भंग मे बीएनएसएस गिरफ्तार कर चालान सम्बन्धित न्यायालय किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तअभियुक्ता का इस प्रकार है ,मन्ता देवी पत्नी नगीना यादव निवासी ग्राम ठकठौलिया थाना शाहगंज,नगीना यादव पुत्र स्व0 सीताराम ठकठौलिया थाना शाहगंज,सुनीता पुत्री नगीना यादव ठकठौलिया थाना शाहगंज कुमारी पत्नी रामदुलारे ठकठौलिया थाना शाहगंज रामप्यारे यादव पुत्र रिबई यादव ठकठौलिया थाना शाहगंज जौनपुर निवासी ग्राम ठकठौलिया,राकेश पुत्र सुक्खू हरिजन निवासी ग्राम ईरानी मुहल्ला थाना शाहगंज
संगीता पत्नी राकेश निवासी ईरानी मुहल्ला थाना शाहगंज ,फूला पत्नी स्व0 सुक्खू हरिजन निवासी ईरानी मुहल्ला थाना शाहगंज ,हिसामुद्दीन पुत्र हकीमुद्दीन निवासी निजामपुर,संदीप कुमार गौंड पुत्र जमुना प्रसाद निवासी ग्राम बड़ागाँव थाना शाहगंज
शनि कुमार पुत्र जमुना प्रसाद निवासी ग्राम बड़ागाँव संजय कुमार गौंड पुत्र जमुना प्रसाद निवासी ग्राम बड़ागाँव थाना शाहगंज का नाम शामिल है।taftish of crime news

  • रिपोर्ट- मोहम्मद क़ासिम

jaunpur News 15वे वित्त आयोग की खराब प्रगति पर डीएम भड़के

0

DM angry over poor progress of 15th Finance Commission, jaunpur News

Jaunpur Hindi News जौनपुर : सीएम डैशबोर्ड तथा विकास कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित थी जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में डीएम ने विद्युत विभाग, जल जीवन मिशन, पर्यटन विभाग, समाज कल्याण विभाग, सहित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए पेंशन योजना, छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी सहित अन्य योजनाओं की प्रगति के संदर्भ में जानकारी ली।


जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लगातार 03 महीने से जिनकी रैंकिंग खराब है उनका स्पष्टीकरण लिया जाए। बैठक में एक्सईएन विद्युत के अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। नए सड़कों का निर्माण, सड़कों के अनुरक्षण, 15वे वित्त आयोग, में खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को पोर्टल पर नियमित फीडिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सभी अधिकारीगण पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा स्वयं करें।


इसके पश्चात कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल, यूपीसीएलडीएफ, आवास विकास परिषद, राजकीय निर्माण निगम सहित अन्य से रनिगं ट्रैक,आईटीआई कालेज, मेडिकल कालेज, सिचाई विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं, सेतु निगम के अर्न्तगत चल रही परियोजनाओं, जल जीवन मिशन के अर्न्तगत सीवरेज कार्यो आदि की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरुण कुमार यादव, डीएफओ प्रवीण खरे, ए.सी.एम.ओ डॉ0 राजीव यादव,, डी.सी. एनआरएलएम, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, पर्यटन सूचना अधिकारी, अपल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

फुटबाल टूर्नामेंट मे बलिया की टीम ने मारी बाजी

0
फुटबाल टूर्नामेंट मे बलिया की टीम ने मारी बाजी
फुटबाल टूर्नामेंट मे बलिया की टीम ने मारी बाजी

शाहगंज [जौनपुर ] नगर के रामलीला मैदान पर स्टार क्लब द्वारा आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट मे फाईनल मुकाबला मे टान्डा और बलिया की टीम रही खेल के 11वे मिनट मे बलिया की टीम ने गोल दाग कर बढत बनाए रक्खा काफी जोरदार टक्कर अटैक पर अटैक के बावजूद टान्डा की टीम गोल उतारने मे असफल रही बलिया की टीम विजेता हुई उप विजेता टान्डा की टीम रही कमेटी अध्यक्ष मनीष सिंह के द्वारा ट्राफी और पुरस्कार का वितरण किया गया l

मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान रहे मध्य खेल मे खिलाडियों से मिलकर परिचय लिया और अच्छे प्रर्दशन के लिए खिलाड़ियों की तारीफ की अन्त में कमेटी अध्यक्ष मनीष सिंह ने सभी खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए थन्यवाद किया और सभी पदाधिकारी यो और कार्यकर्ताओं व दर्शको का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य कार्यकर्ता समेत हजारों की संख्या में उपस्थित रहे कोषाध्यक्ष गणेश सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले 25 दिसम्बर को फिर फुटबाल मैच कराए जाने की घोषणा की l

  • MOHAMMAD KASIM

JAUNPUR NEWS राजकीय अलंकृत उद्यान कम्पनी बाग कचहरी में

0
JAUNPUR NEWS राजकीय अलंकृत उद्यान कम्पनी बाग कचहरी में
JAUNPUR NEWS राजकीय अलंकृत उद्यान कम्पनी बाग कचहरी में

वाराणसी राजकीय अलंकृत उद्यान कम्पनी बाग कचहरी में 22 एवं 23 फरवरी तक आयोजित होगी मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी JAUNPUR NEWS


JAUNPUR NEWS जौनपुर 18 फरवरी : जिला उद्यान अधिकारी डॉ0 सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया है कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी राजकीय अलंकृत उद्यान कम्पनी बाग कचहरी वाराणसी में 22 एवं 23 फरवरी को मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें जनपद के इच्छुक कृषक अपने फल, शाकभाजी एवं पुष्प के उत्कृष्ट कोटि के नमूनों को प्रदर्शनी में प्रदर्शित कर सकते हैं।जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बताया गया कि पुरस्कार हेतु प्रदर्शनी का निरीक्षण 22 फरवरी 2025 को मध्यान्ह 12ः00 बजे किया जायेगा। कृषकों को 22 फरवरी 2025 को सुबह 07ः00 बजे तक प्रविष्टियां निर्दिष्ट स्थान पर लगानी होंगी। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत वर्ग में विशेष पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार  रू0 500 (रूपया पॉच सौ मात्र) द्वितीय पुरस्कार रू0 400 (रूपया चार सौ मात्र) तृतीय पुरस्कार रू0 300 (रूपया तीन सौ मात्र) सभी वर्ग में देय होगा। प्रदर्शनी हेतु दिशा-निर्देश एवं श्रेणी आदि से सम्बन्धित सहायता के लिए 21 फरवरी तक जिला उद्यान अधिकारी, जौनपुर कार्यालय अथवा प्रदर्शनी प्रभारी सत्यभान सिंह मोबाइल नम्बर 7007284234 पर सम्पर्क किया जा सकता है ।

सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की बजाय निजी जमीन पर चला दी जेसीबी

0
सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की बजाय निजी जमीन पर चला दी जेसीबी
सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की बजाय निजी जमीन पर चला दी जेसीबी

आरोप: सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की बजाय प्रार्थी की निजी जमीन पर चला दी जेसीबी

खेतासराय(जौनपुर):- खेतासराय थाना क्षेत्र के सुम्बुलपुर में एक सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए दिए गए प्रार्थना-पत्र पर कार्रवाई के नाम पर लेखपाल ने प्रार्थी की निजी जमीन पर बिना नोटिस के जेसीबी चलवा दिया। इससे पीड़ित ने प्रार्थी ने आईजीआरएस पर शिकायत किया था। जिस पर लेखपाल द्वारा झूठी रिपोर्ट लगाने का प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

उक्त गाँव निवासी पीड़ित जुबेर अहमद ने बताया कि उसने गाटा संख्या 105, 106 पर सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण हटाने के लिए समाधान दिवस पर प्रार्थना-पत्र देकर अतिक्रमण हटवाना चाह रहा थे, आरोप है कि लेखपाल अनिरुद्ध सिंह ने शिकायत की अनदेखी करते हुए उसकी निजी जमीन गाटा संख्या 107 को निशाना बना दिया। बिना किसी सूचना या नोटिस के, जमीन पर जेसीबी चलवा दिया जिससे भारी नुकसान हुआ और इसका वीडियों भी बना लिया गया है।

पीड़ित ने जब इसकी आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, तो लेखपाल ने वहां भी झूठी रिपोर्ट प्रेषित कर मामले को गुमराह करने की कोशिश की। पीड़ित ने इस अन्याय के खिलाफ जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिलाधिकारी से जांच के लिए गुहार लगाने के साथ-साथ प्रार्थी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की मांग की है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और लोग प्रशासन से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं जुनून है:आज़म खान

0
क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं जुनून है: आज़म खान
क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं जुनून है: आज़म खान

क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं जुनून भी है: आज़म खान

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के ग्राम मनेछा में मनेछा कप सीजन-2 रूल आउट क्रिकेट टूर्नामेंट समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद आज़म खान के हाथों सकुशल संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया था। फाइनल मुकाबला शिव इलेवन खेतासराय और समीर टीम जौनपुर के बीच खेला गया। शिव इलेवन खेतासराय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 7 ओवरों में 36 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में समीर टीम जौनपुर ने 20 गेंदों में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।फाइनल मैच में वैभव ने अकेले 18 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। वहीं, समीर टीम के पवन ने पूरे मैच में 7 विकेट लेने के साथ-साथ 5 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। खिलाड़ियों की हौसला बढाते हुए मोहम्मद आज़म खान ने कहा कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं जुनून भी है।

खिलाड़ियों ने खेल जिस तरह अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वह काबिले तारीफ था। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल खेला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में युवा खेल के क्षेत्र में और सुधार करेंगे और अपने परिवार के साथ देश का भी नाम रोशन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि खेल से लोगों में स्नेह पैदा होती है जो भाईचारे को बढ़ावा देता है। खेल दिलों की दूरियां मिटाकर समाज में एकता और सौहार्द स्थापित करता है। खेल से इंसान शारीरिक रूप से मजबूत बनता है, इसलिए युवाओं को खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देना चाहिए। समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए शिक्षा बेहद ज़रूरी है। युवाओं के लिए कहा कि समय को व्यर्थ न गंवाएं बल्कि अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए मेहनत करें और अपने लक्ष्य को पाने के लिए संघर्ष करें। निश्चित रूप से सफलता आपके कदम चूमेगी।उन्होंने खुशी जाहिर की कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ रही है और ग्रामीण युवा बड़े स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने आशा जताई कि ये युवा खेल के क्षेत्र में ऊंचाइयों तक पहुंचकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। विजेता और उपविजेता टीमों को साइकिल, ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैच में तालीब शेख और फरदीन खान कमेंट्री की तथा अंपायरिंग की जिम्मेदारी अब्दुल रहमान, आरिज़ और समीउल्लाह ने निभाई। इस अवसर पर सिराज अहमद प्रधान, मोहम्मद आदिल, लुकमान, मोहम्मद आसिफ, नोमान, शहमा, अब्दुल्लाह, सकलैन, इमरान, अहमद, सलमान आदि मौजूद रहे। अंत में, मैच के संयोजक मोहम्मद साकिब और हुजैफा ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

वी.टी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में छात्राओं का विदाई सम्मान समारोह आयोजित

0
वी.टी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में छात्राओं का विदाई सम्मान समारोह आयोजित
वी.टी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में छात्राओं का विदाई सम्मान समारोह आयोजित

वी.टी. गर्ल्स इण्टर कॉलेज में छात्राओं का विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित

खेतासराय (जौनपुर) कस्बा स्थित वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में सोमवार को बारहवीं कक्षा की छात्राओं के लिए भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबन्धक अनिल कुमार उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, गीत और नाट्य प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। वरिष्ठ छात्राओं ने विद्यालय में बिताए गए अपने अनुभवों को साझा किया और शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। श्री उपाध्याय ने अपने संबोधन में छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा, शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी आपके जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब बेटी पढ़ती है तो उससे दो कुल शिक्षित होता है। इसीलिए बेटियों को समुचित शिक्षा प्रदान करना चाहिए, जो माता-पिता धर्म और उत्तरदायित्व होता है। कार्यक्रम प्राचार्य विनय सिंह ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा के महाविद्यालय में उत्साह के साथ प्रवेश लें महाविद्यालय आप सब के लिए ही है।

कार्यक्रम के अंत में बारहवीं कक्षा की छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी ने मंगलकामनाएँ कीं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने आंगतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ववल भविष्य की कामना की। इस दौरान कैप्टन राजेश यादव, विनोद कुमार मिश्र, सुनील कुमार उपाध्याय, किश्वरी सुल्ताना, सुधा रानी, पण्डित अखिलेश मिश्र, पूनम विश्वकर्मा, दिनेश यादव समेत आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय तिवारी ने किया।

JAUNPUR 1 लाख 55 हजार 102 छात्रों के लिए बने 218 परीक्षा केन्द्र 

0
JAUNPUR 1 लाख 55 हजार 102 छात्रों के लिए बने 218 परीक्षा केन्द्र 
UP Board EXAM JAUNPUR

This time, 1 lakh 55 thousand 102 high school and intermediate students will appear in the UP Board examination starting from 24th February in Jaunpur district, for which 218 examination centers have been created.

UP Board Exam 2025 JAUNPUR NEWS जौनपुर 18 फरवरी : पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय हाईस्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा  के सम्बन्ध में  जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित  हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश , प्रयागराज द्वारा संचालित (हाईस्कूल/इंटर) परीक्षा वर्ष-2025, 24 फरवरी से प्रारम्भ होकर 12 मार्च  के मध्य में दो पालियों में (प्रथम पाली समय-प्रातः 8ः30 बजे से 11.45 बजे तक, द्वितीय पाली सायं 2.00 बजे से 5.15 बजे तक) की अवधि में आयोजित होगी।

JAUNPUR 1 लाख 55 हजार 102 छात्रों के लिए बने 218 परीक्षा केन्द्र 
UP Board EXAM JAUNPUR

कक्षा-10 में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 74938, कक्षा-12 में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 80164, वर्ष 2025 में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 155102 है। कुल 218 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट 06, सेक्टर मजिस्ट्रेट 23 एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट 218 तैनात किये गये हैं। जनपद में संवेदनशील 24 तथा अतिसंवेदनशील 13 परीक्षा केन्द्र है। परीक्षा कन्ट्रोल रूम का गठन कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, में किया गया है। परीक्षा केन्द्रो के निरीक्षण के लिए 06 सचल दस्ते बनाए गये है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि परीक्षा को नकलविहीन, शुचितापूर्ण ढंग से संपादित करायी जाए और परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने वाले तथा कराने का प्रयास करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान भ्रम फैलाने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में परिवहन, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रहे। परीक्षा केन्द्र के आस पास साफ-सफाई कराना सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केन्द्र के पास फोटोकॉपी की दुकाने संचालित नही की जाएंगी। परीक्षा में लगे सभी लोगो के पहचान पत्र जारी करने के भी निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने निर्देश दिया कि  के मंशानुरूप नकलविहिन परीक्षा सम्पन्न करायी जाएगी। जिसके लिए जनपद की एलआईयू, उड़नदस्ता विडियो सर्विलांस टीम के साथ अन्य ऐजेन्सिया भी सक्रिय रहेंगी। उन्होंने सभी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अधीनस्थों के स्तर से गड़बडी होने पर भी क्रेन्द्र व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी इसके लिए अपने अपने अधीनस्थो को भी शासन के मंशा से अवगत करा दें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक शहर अरविन्द वर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, सहित केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

jaunpur News:वीर बहादुर सिंह को किया गया नमन

0

jaunpur News जौनपुर : विश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह को किया गया नमन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नमन किया।


परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि वीर बहादुर सिंह ने सदैव लोकहित में कार्य किया। जौनपुर जनपद में स्थापित विश्वविद्यालय की स्थापना में उनके अद्वितीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष एवं कार्यवाहक वित्त अधिकारी प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह जी के जीवन में समय का बड़ा महत्व था उन्होंने अपने जीवन में समय को बहुत ही महत्वपूर्ण माना। वह समय से अपने कार्यालय पहुंचते थे।


अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह जी ने पूर्वांचल के विद्यार्थियों में ज्ञान-विज्ञान एवं कौशल की वृद्धि के लिए इस विश्वविद्यालय की स्थापना की। जो आज अड़तीस वर्षों में शिक्षण-प्रशिक्षण, विज्ञान, साहित्य, कला और अन्य विधाओं में उच्चस्तरीय शोध केंद्र की भूमिका निभा रहा है तथा यहां से ज्ञान प्राप्त कर विद्यार्थी वैश्विक स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान प्रमुखता से दे रहे हैं।


अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अजय द्विवेदी ने कहा कि स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह जी की प्रतिमा विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर स्थापित है जो सदैव विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य करती है।
इस अवसर पर प्रो.संदीप सिंह,प्रो. देवराज, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. नूपुर तिवारी, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. गिरधर मिश्र, उप कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह, डॉ. मनीष गुप्त,डॉ श्याम कन्हैया सिंह, डॉ.प्रमेंद्र विक्रम सिंह,डॉ. पुनीत धवन, डॉ. धीरेंद्र चौधरी,कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव,राज नारायण सिंह,संतोष उपाध्याय, सुशील प्रजापति,जितेंद्र पाण्डे,शील निधि सिंह, समेत लोग उपस्थित रहे।

फुटबाल टूर्नामेंट मे फाइनल में पहुची बलिया

0
फुटबाल टूर्नामेंट मे फाइनल में पहुची बलिया
फुटबाल टूर्नामेंट मे फाइनल में पहुची बलिया

शाहगंज [ जौनपुर ] स्थानीय नगर के रामलीला मैदान मे आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट मे गोरखपुर और बलिया के बीच काटे की टक्कर मे बलिया की टीम ने 1 गोल दाग कर फ़ाइनल मे प्रवेष कर लिया है वहीं दुसरी ओर टांडा की टीम मे जोर दार रोमांचित मुकाबला हुआ परंतु समय बीत जाने के पाश्चात्य भी कोई निर्णय नहीं हो सका जनता की आग्रह पर दोनों टीमों का मुकाबला कल सुबह रखा गया है जो टीम विजय घोषित होगी फ़ाइनल मे जाएगी और फ़ाइनल मे उसका मुकाबला बलिया की टीम से होगा फ़ाइनल मुकाबला कल होगा इस सेमी फ़ाइनल मैच के मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक शाहगंज दीपेन्द्र सिंह रहे और खिलाडियों से परिचय कर अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए उत्साहित किया इस अवसर कमेटी के अध्यक्ष मनीष सिंह सेक्रेट्री मों ताहिर जफर खान कोषाध्यक्ष गणेश सिंह चौहान सहित सभी पदाधिकारी और हज़ारों की संख्या में दर्शक मैच के अंतिम समय तक मौजूद रहे।

  • mohammad kasim