Home Blog Page 153

मदरसा इमदादुल उलूम ने आयोजित किया जलस-ए दस्तार बंदी व इसलाहे मुवाशरा

0

मदरसा इमदादुल उलूम द्वारा आयोजित किया गया जलस-ए दस्तार बंदी व इसलाहे मुवाशरा

सुईथा कलां, जौनपुर। क्षेत्र के रुधौली लालापुर स्थिति अरबी मदरसा इमदादुल उलूम के प्रांगण में जलस-ए दस्तार बंदी इसलाहे मुवाशरा का भव्य आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी शकील अहमद, व कार्यक्रम संचालन मौलाना डॉ काशिफ़ नदवी द्वारा किया गया। आपको बता दें कि यह कार्यक्रम शुक्रवार को सूर्यास्त के बाद आरंभ हुआ। जिसका शुभारंभ क़ारी सरताज अहमद सुल्तानपुरी ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य तकरीर मौलाना मुफ्ती राशिद उस्ताद मदरसा दारुल उलूम देवबंद, मौलाना अबूजर काजमी मदनी, कार्यक्रम के दौरान अबू जैद, अब्दुल्ला, मोहम्मद उमर, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद नूमान, मोहम्मद फैज समेत लगभग डेढ़ दर्जन छात्रों को दस्तार बंदी का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में आए हुए हिंदुस्तान के अलग-अलग स्थान से लगभग दर्जन भर उलेमा व मौलाना मदरसा अरबिया इमदादुल उलूम के सचिन मौलाना अब्दुल्ला कासमी ने आभार व्यक्त किया।


इस सफल कार्यक्रम में हाफिज इरफान सिराजी, हाफिज नसीम, यूथ क्लब बड़ागांव के अध्यक्ष रईस अहमद, मोहम्मद अकील, सलीम, अलाउद्दीन, मोहम्मद कलाम, निसार अहमद समेत क्षेत्र के हजारों लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

JAUNPUR ACCIDENT कार पेड़ से टकराई,दरोगा की मौत

0

JAUNPUR ACCIDENT जौनपुर : सिकरारा थाना क्षेत्र के टेकारी गांव के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई कार सवार दरोगा की मौत, एक घायल सड़क दुर्घटना में हुई दरोगा का नाम शेषनाथ यादव है।

प्राप्त जानकारी के मुताविक सिकरारा थाना क्षेत्र के टेकारी गांव के पास हुए एक्सीडेंट में गम्भीर रूप से घायल ब्यक्ति को सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहतर इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा मृत इंस्पेक्टर के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा इस हादसे में एक और ब्यक्ति घायल हुआ है जिसको बेहतर इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया कार दुर्घटना में जिस दरोगा की मौत हुई है, वह प्रतापगढ़ जनपद के देहांत कोतवाली में तैनात थे वह गाजीपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे है। taftish of crime jaunpur news in hindi jaunpur accident news

निःशुल्क स्मार्ट फोन में देरी के चलते महाविद्यालयों की मान्यता खतरे में 

0
निःशुल्क स्मार्ट फोन में देरी के चलते महाविद्यालयों की मान्यता खतरे में 
निःशुल्क स्मार्ट फोन में देरी के चलते महाविद्यालयों की मान्यता खतरे में 

डीएम जौनपुर ने छात्रों को निःशुल्क स्मार्ट फोन वितरण में देरी के चलते नाराजगी ब्यक्त की है 

  • Recognition of colleges in danger due to delay in free smart phones

JAUNPUR NEWS जौनपुर 07 फरवरी : छात्र- छात्राओं को निःशुल्क मिलने वाले टैबलेट,स्मार्ट फोन वितरण में हो रही देरी के चलते जिलाधिकारी ने जिले भर के  महाविद्यालयों के सभी प्रबंधक और प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई है स्कूल प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाये है ,अद्यतन प्रगति को लेकर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक आयोजित हुई बैठक में जिलाधिकारी ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत पिछले वर्ष के टेबलेट र्स्माट फोन को पात्र पंजीकृत छात्रों में शत-प्रतिशत वितरण नही कराये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि एक हप्ते के भीतर सभी महाविद्यालयों में पात्र पंजीकृत छात्रों में टैबलेट र्स्माट फोन वितरण कराना सुनिश्चित किया जाए अन्यथा उनके मान्यता निरस्तीकरण करने पर विचार किया जाएगा।  

उन्होंने निर्देशित किया कि अवशेष टैबलेट स्मार्ट फोन वितरण के सम्बन्ध में सभी महाविद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक 10 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे पूर्वान्चल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में आहूत की जाए।

उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिला खेल कार्यालय, बलिया के तत्वावधान में राज्य आमंत्रण पुरूष वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 फरवरी, तक वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया मेंं किया जा रहा है।
 

जनपद जौनपुर के वॉलीबाल पुरूष खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 08 फरवरी को पूर्वान्ह 10.00 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित वॉलीबाल खिलाड़ी ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इच्छुक खिलाड़ी दिलीप कुमार, अंशकालिक मानदेय वॉलीबाल प्रशिक्षक से सम्पर्क कर, प्रतिभाग कर सकते हैं।  

बैठक में प्रतिभाग न करने वाले महाविद्यालयों के विरूद्ध विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाएगी।बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।  

यह भी पढ़े : जौनपुर के आधा दर्जन हिस्ट्रीशीटरों का क्राइम खाका नष्ट 

यह भी पढ़े :पुलिस ने वाहनों से उतारी 10 काली फ़िल्म,35  गाड़ियों का किया चलान  

जौनपुर के आधा दर्जन हिस्ट्रीशीटरों का क्राइम खाका नष्ट 

0
जौनपुर के आधा दर्जन हिस्ट्रीशीटरों का क्राइम नष्ट 
जौनपुर के आधा दर्जन हिस्ट्रीशीटरों का क्राइम नष्ट 

जौनपुर के आधा दर्जन हिस्ट्रीशीटरों का क्राइम  खाका जला कर किया गया नष्ट 

  • Jaunpur: The blueprints of half a dozen history-sheeters were destroyed by burning. in jaunpur

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर के आधा दर्जन हिस्ट्रीशीटरों का खाका जला कर किया गया नष्ट हिस्ट्रीशीटरों के मौत के बाद पुलिस ने उनके हिस्ट्रीशीट का खाका जला कर आज नष्ट कर दिया थाना सरायख्वाजा के 6 हिस्ट्रीशीटर, जिनकी मृत्यु हो गयी थी,मृत्यु के उपरान्त आज क्षेत्राधिकारी सदर ने  थाना सरायख्वाजा प्रांगण में H S खाका को जलाकर नष्ट कर दिया ।जिन मृत हिस्ट्रीशीटरों का पुलिस ने क्राइम हिस्ट्री जलाई है उनके नाम HS 86A सुरेन्द्र प्रसाद तिवारी उर्फ पप्पू पुत्र अनुरुद्ध तिवारी ग्राम जहीरुद्दीन पुर थाना सरायख्वाजा का निवासी .दूसराHS 89A संतोष सिंह पुत्र रामनरायण सिंह ग्राम मनिया थाना सरायख्वाजा ।

3. HS 36A सुबाष यादव पुत्र रधुनाथ यादव ग्राम जमीन पकड़ी थाना सरायख्वाजा जौनपुर। 4. HS  A प्रिन्स उर्फ प्रशान्त सिंह पुत्र प्रेमनरायण सिंह ग्राम नेवादाईश्वरी सिंह थाना सरायख्वाजा । 5. HS 180A अनिल कुमार यादव पुत्र स्व0 लालजी यादव ग्राम भटेवरा थाना सरायख्वाजा । 6. HS 04A पूरे मल्लाह पुत्र रामफेर ग्राम करसावा सभी थाना सरायख्वाजा के रहने वाले थे l

वही दूसरी तरफ  रामपुर पुलिस ने  आज शांति भंग में पाँच व्यक्तियो को गिरफ्तार किया है  अपराध की रोकथाम एवं अपराध एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष रामपुर के नेतृत्व में थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा पाँच व्यक्तियो को शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170 बीएनएस में पुलिस हिरासत में लिया गया तथा चालान अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में सम्बन्धित न्यायालय भेजा दिया गया 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण

1.राजेश दुबे पुत्र स्व0 राजनाथ दुबे निवासी वार्ड नं0-07 रामपुर थाना रामपुर ।
2.कमलाशंकर दुबे पुत्र तीर्थराज दूबे निवासी वार्ड नं0-07 रामपुर थाना रामपुर
3.संतोष दुबे पुत्र स्व0 हरिनाथ दुबे निवासी वार्ड नं0-07 रामपुर थाना रामपुर ।
4.शिवाजी दुबे पुत्र श्यामाचरन दुबे निवासी वार्ड नं0-07 रामपुर थाना रामपुर ।
5. सुबाष गौतम पुत्र स्व0 सभाजीत गौतम निवासी ग्राम पचवल थाना रामपुर ।

tafish of crime jaunpur news

JAUNPUR मतदाता सूची पर सपा ने की चर्चा  

0
JAUNPUR मतदाता सूची पर सपा ने की चर्चा  
JAUNPUR मतदाता सूची पर सपा ने की चर्चा  

पीडीए समाज की एकता से ही बहुजन समाज का भविष्य सुरक्षित:-राकेश मौर्य JAUNPUR NEWS

JAUNPUR POLITICS जौनपुर: समाजवादी पार्टी जौनपुर की मासिक बैठक शुक्रवार को प्रातः 10 बजे सांसद जौनपुर कार्यालय शुक्ला ट्रांसपोर्ट की गली नईगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक मे निर्धारित एजेंडों में पीडीए चर्चा कार्यक्रम और मतदाता सूची की जांचोपरांत रिपोर्ट पर गंभीरता से चर्चा कराई गई।


बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि आज जिस तरह से संविधान और लोकतंत्र की हो रही है हत्या, संविधान की आड़ में तानाशाही लागू की जा रही है सभी संवैधानिक संस्थाओं अधिकारियों का राजनीतीकरण हो गया है, ऐसी परिस्थितियों में संविधान खतरे में है। इसलिए पीडीए समाज को एकजुट होकर ही संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण की रक्षा करते हुए अपना भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है।

JAUNPUR मतदाता सूची पर सपा ने की चर्चा  


उन्होंने कार्यकर्ताओं की निर्देश देते हुए कहा कि पीडीए चर्चा कार्यक्रम को ज़मीनी स्तर पर कामयाब बनाते हुए मतदाता सूची को अवलोकन कर ले ताकि समय से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जा सके।इस अवसर पर बैठक को पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व मंत्री संगीता यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, पूर्व प्रमुख जयंती यादव, सुशील दुबे, राजेश यादव, वरिष्ठ नेता दीपचंद राम, ज़िला उपाध्यक्ष गण श्याम बहादुर पाल, महेंद्र यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, केशजीत, यादव, राजेंद्र यादव टाइगर, जिला सचिव गण कमलेश यादव, मनोज मौर्य, दीपक विश्वकर्मा, संजय यादव, रमेश साहनी, डॉ जंगबहादुर यादव, रमेश मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष गण, वीरेंद्र यादव, रामजतन यादव, सोचनराम विश्वकर्मा, महिला सभा की जिलाध्यक्ष शर्मिला यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता, सयुस के बदलापुर अध्यक्ष विवेक यादव, मंजय कन्नौजिया,रजनीश मिश्रा, चंद्रशेखर यादव, विवेक यादव आदि ने संबोधित किया।


बैठक में ज़िला उपाध्यक्ष राहुल यादव, ज़िला कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि यादव एडवोकेट, अल्पसंख्यक सभा की प्रदेश सचिव डॉ शबनम नाज़, प्रदेश सचिव संजीव साहू, ज़िला सचिव गुलाब यादव, धीरज बिंद, अखंड प्रताप यादव, आर बी यादव, सोनी यादव, नीलम शर्मा,अनवारूल हक गुड्डू, मुनव्वर अली, धर्मेंद्र सोनकर, उमाशंकर चौरसिया, सोनी सेठ, दिलीप प्रजापति, संदीप बिंद, मीरा यादव सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

यह भी पढ़े : पुलिस ने वाहनों से उतारी 10 काली फ़िल्म,35  गाड़ियों का किया चलान  

पुलिस ने वाहनों से उतारी 10 काली फ़िल्म,35  गाड़ियों का किया चलान  

0
पुलिस ने वाहनों से उतारी 10 काली फ़िल्म,35  गाड़ियों का किया चलान  
पुलिस ने वाहनों से उतारी 10 काली फ़िल्म,35  गाड़ियों का किया चलान  

शेखी बघारने वाले गाड़ियों से पुलिस ने उतारी 10 काली फ़िल्म,5 हूटर,35 वाहनों का हुआ चालान

  • Police removed 10 black films from vehicles, seized 35 vehicles in jaunpur

jAUNPUR NEWS खेतासराय : जौनपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर पुलीस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 5 गाड़ियों से हूटर और 10 गाड़ियों से काली फ़िल्म उतारी गयी अभियान के दौरान कुल 35 वाहनों का चालान हुआ। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में कस्बा चौकी इंचार्ज मोहम्मद तारिक अंसारी और एसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नगर के मुख्य चौराहा व गुरैनी बाजार में संघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिसमें पाँच चार पहिया वाहनों से हूटर और दस चार पहिया वाहनों से काली फ़िल्म उतारी गई तथा कुल 35 वाहनों का चालान किया गया। अन्य दर्जनों वाहनों से की तलाशी की गई। चेकिंग के दौरान वाहन चालको में हड़कंप मचा रहा।

  यह भी पढ़े : Jaunpur News विकलांग को 12 हजार रुपये दिए जाएंगे

Jaunpur News विकलांग को 12 हजार रुपये दिए जाएंगे

0

jaunpur News :जनपद जौनपुर में कुष्ठ से विकलांग हुए लोगों की निःशुल्क सर्जरी की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है जिसमे 12 हजार रुपए की धनराशि दी जा रही है , रहने और खाने की व्यवस्था मुफ्त शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ0 प्रभात कुमार ने गुरुवार को बदलापुर, नौपेड़वां, बख्शा आदि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का दौरा किया, जहां पर सभी आशा कार्यकर्ता, आशा संगिनी और डाक्टर लोग उपस्थित मिले।


उन्होंने इन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से कुष्ठ रोग की समाज में स्थिति, कुष्ठ रोग के प्रति लोगों के मन में भ्रांतियां, उन भ्रांतियों को कैसे दूर किया जाए, भ्रांतियां दूर करने के लिए किन-किन उपायों को अपनाया जाए सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही रोग की सही जानकारी होने, संकोच न करने और जल्द से जल्द जांच कराकर इलाज शुरू करा देने के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने का निर्णय लिया।


 बख्शा ब्लाक के पंचायत भवन पर उन्होंने ब्लाक क्षेत्र के प्रधानों से मुलाकात कर उन्हें जागरूक किया। उन्हें बताया कि आप समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। आपकी कही बातों पर गांव वाले आसानी से अमल कर लेते हैं। उन्हें बताया कि कुष्ठ रोग के बारे में सही जानकारी होना, समय से इलाज हो जाना हमारे अभियान का प्रमुख हिस्सा है।

लोग जागरूक रहें और समय से इलाज करा लें। जो लोग कुष्ठ रोग के कारण विकलांग हुए हैं, उनके लिए शासन ने राकेस्ट्राटिव सर्जरी की व्यवस्था की है। यह सर्जरी प्रयागराज जिले के नैनी तथा अयोध्या में उपलब्ध है। यह सर्जरी पूर्णतया निः शुल्क की जाती है और संबंधित मरीज को 12 हजार रुपए की धनराशि भी मिलती है। इतना ही नहीं रहने और खाने की व्यवस्था मुफ्त में रहती है। वहीं समाज कल्याण विभाग की ओर से कुष्ठ रोग से विकलांग हो चुके लोगों को तीन हजार रुपए पेंशन की व्यवस्था की जाती है।

Jaunpur News पढाई के साथ रोजगार

0

JAUNPUR NEWS जौनपुर। मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन के लिए आज जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना उच्च शिक्षा के क्रियान्वयन हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय के निदेशक केंद्रीय शिक्षुता सलाहकार विवेक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना विद्यार्थियों को कुशल बनाने के लिए भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। उत्तर प्रदेश सरकार भी इसके सफलता के लिए प्रयासरत है. उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (उच्च शिक्षा), उत्तर प्रदेश सरकार के उद्देश्यों पर चर्चा की. इसके साथ ही अपरेंटिसशिप अधिनियम के विविध आयामों पर प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि सभी लोग नौकरी चाहते है पर नौकरी के लिए जो तैयारी है वह नहीं करते. जब तक परिश्रम से किसी कार्य को नहीं सीखते तब तक आपको एक अच्छी नौकरी नहीं मिल सकती. सरकार का यह प्रयास है कि पढाई के साथ कैसे आपको रोजगार मिले. उन्होंने शिक्षुता के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया समझाई.


कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि अपने व्यवहार से आप शिक्षा जगत में आगे बढ़ सकते है, सरकार द्वारा चलाए गए योजनाओं से हमें जुड़ना चाहिए. हमारे विद्यार्थी इस योजना से जुड़ेंगे तो निश्चित रूप से उन्हें लैब मिलेगा.परीक्षा नियंत्रण डॉ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सबसे पहले हमें वर्तमान समय के साथ चलना चाहिए, भूत से आप सीखिए और भविष्य के लिए सोचे, उन्होंने कहा कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं करना पड़ेगा.वित्त अधिकारी प्रो अजय प्रताप सिंह ने कहा विश्व के कई देशों में शिक्षुता योजना चलाई जा रही है जिसके सकारात्मक परिणाम मिले है. कार्यक्रम के उद्देश्यों पर ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने प्रकाश डाला. संचालन डॉ नितेश जायसवाल ने किया.इस अवसर पर प्राचार्य प्रो.राघवेंद्र पाण्डेय, डॉ.कर्मचन्द यादव, डॉ.गंगेश दीक्षित, डॉ.नीलेश सिंह, श्याम त्रिपाठी सहित विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रही

Jaunpur News NO 2 –  जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुश्री अनीता ने अवगत कराया है कि रजिस्ट्रार/निरीक्षक उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद 704, जवाहर भवन लखनऊ के द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षा वर्ष-2025 के मुंशी/मौलवी एवं आलिम, की परीक्षाएं निर्गत समय-सारणी के अनुसार 17 फरवरी 2025 से 22 फरवरी के मध्य संचालित होने वाली दोनों पालियों के समस्त मुंशी/मौलवी एवं आलिम स्तर की मान्यता प्राप्त मदरसों एवं छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि परीक्षा वर्ष 2025 के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र, डेस्क स्लिप एवं उपस्थिति पत्रक मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन जारी कर दिये गये हैं ।

मदरसों द्वारा अपने लॉग इन से प्रवेश पत्र डाउनलोड करते हुये मदरसा प्रधानाचार्य द्वारा अपने हस्ताक्षरोंपरान्त सम्बन्धित परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराये जाय तथा डेस्क स्लिप एवं उपस्थित पत्रक परीक्षा केन्द्र की लॉगिन https://madarsaboard.upsdc.gov.in पर उपलब्ध है, जिसको परीक्षा केन्द्र द्वारा स्वयं डाउनलोड कर लिया जाय तथा परीक्षा केन्द्र द्वारा अपनी लॉग इन से परीक्षा पाली की समाप्ति के उपरान्त मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जायेगी परीक्षा केन्द्रों का प्रारम्भिक पासवर्ड उपलब्ध करा दिया गया है जिसको केन्द्र व्यवस्थापक तत्काल अपडेट कर ले। उपरोक्त के क्रम में समस्त प्रबन्धक/प्रधानाचार्य/लिपिक 14 फरवरी 2025 से पूर्व सम्बन्धित मदरसे परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर ससमय वितरित कर दें।

JAUNPUR NEWS पतंग उड़ानें वालों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा

0
JAUNPUR NEWS पतंग उड़ानें वालों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा
JAUNPUR NEWS पतंग उड़ानें वालों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा

Murder case against kite fliers JAUNPUR NEWS

  • पतंग की डोर के रूप में सिर्फ काटन का धागा ही उपयोग में लाया जा सकता है- विकास तिवारी 

JAUNPUR NEWS जौनपुर : दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता आशीष शुक्ल व शिवराज यादव मोटर साइकिल से यात्रा के दौरान 13 जनवरी को शास्त्री पुल शेषपुर पर पतंग उड़ानें वाले प्रतिबंधित धागा में फंसकर जख्मी हो गये थे, उन्हें मांझे में फसता देख पुल के पश्चिम दिशा में स्थित मैदान और छत पर खड़े होकर पतंग उड़ा रहे कुछ लोग उत्सव मनाने लगे तथा दोनों लोगों कि तरफ इशारा कर तालिया बजाने लगे,मांझे से किसी तरह अपनी जान बचाकर तथा प्रारंभिक इलाज के बाद उक्त दोनो लोगों ने मामले की सूचना लाइन बाजार थाने पर व उच्चाधिकारियों को दिया लेकिन कोई कार्रवाही नहीं होने पर कोर्ट के माध्यम से छः अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का वाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में अधिवक्ता विकास तिवारी के माध्यम से प्रस्तुत किया न्यायालय ने श्री तिवारी के तर्को को सुनने के बाद थाना लाइन बाजार से आख्या तलब करते हुए मामले का दर्ज रजिस्टर कर लिया।

अधिवक्ता विकास तिवारी का कहना है कि प्रतिबंध के बाद भी चीनी मांझा और प्रतिबंधित नायलॉन धागा व प्रतिबंधित सिंथेटिक से लेपिट धागा तथा गैर बायोडिग्रेडेबल मांझे बेचे जा रहे हैं। हमारे जनपद प्रशासन की माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण, नई दिल्ली के निर्णय को अक्षरशः लागू करने में पूर्ण विफलता रही है। चीनी मांझा/नायलॉन मांझा के कारण मनुष्यों के अलावा पक्षी, बंदर भी बार-बार घायल हो रहे हैं। 

माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण, नई दिल्ली ने अप्लिकेशन संख्या 384 वर्ष 2016 (खालिद अशरफ एवं अन्य बनाम भारत संघ एवं अन्य) में दिनांक 11 जुलाई, 2017 के निर्णय द्वारा नायलॉन या किसी भी सिंथेटिक सामग्री से बने माझे पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने के लिए छह बिंदु निर्देश जारी किए हैं।

 1. पतंग उड़ाने के लिए नायलॉन या किसी सिंथेटिक सामग्री से बने और/या सिंथेटिक पदार्थ से लेपित तथा गैर-बायोडिग्रेडेबल मांझे या धागे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

2.राज्य सरकारों को पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सिंथेटिक मांझे/नायलॉन धागे और अन्य सभी समान सिंथेटिक धागों के निर्माण, बिक्री, भंडारण, खरीद और उपयोग पर रोक लगाने का निर्देश दिया जाता है।

3.राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी मुख्य सचिवों/प्रशासकों को अपने राज्य/क्षेत्रों में पतंग उड़ाने के लिए सिंथेटिक मांझे/नायलॉन धागे के निर्माण और उपयोग पर प्रतिबंध लागू करने का निर्देश दिया जाता है।

4.प्रतिवादियों को देश के किसी भी हिस्से में सिंथेटिक मांझे/नायलॉन धागे या सिंथेटिक पदार्थों से लेपित अन्य समान धागे के आयात पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया जाता है।

 5.सभी राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों/प्रशासकों को यह भी निर्देश दिया जाता है कि वे इस आदेश की एक प्रति सभी जिला कलेक्टरों/जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधीक्षकों को भेजें ताकि इसका अक्षरशः अनुपालन हो और यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके क्षेत्र में कोई सिंथेटिक मांझा/नायलॉन धागा और सिंथेटिक सामग्री से लेपित मांझा न खरीदा जाए, न बेचा जाए, न संग्रहीत किया जाए और न ही पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाए।

6.राज्य सरकारों/संघ शासित प्रदेशों/मुख्य सचिवों/जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया जाता है कि इस निर्णय में दिए गए किसी भी निर्देश का उल्लंघन होने की स्थिति में पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960; वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972, भारतीय दंड संहिता या कानून के किसी अन्य प्रावधान के तहत दोषियों के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएं।

हम उक्त आदेश के अनुपालन में धारा 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व धारा 223,109 भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करने का निवेदन किये है।

अधिवक्ता विकास तिवारी ने आगे कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आने वाले समय में हमारे जनपद में पतंग उड़ानें के लिए सिर्फ काटन के धागे का ही प्रयोग किया जायेगा तथा अन्य सभी धागों पर पूर्णत: रोक लगेगी।जो भी कोई पतंग उड़ानें के लिए प्रतिबंधित धागों का प्रयोग करेगा उसके विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।माननीय न्यायालय का स्पष्ट अभिमत है कि पतंग उड़ाने वाले प्रतिबन्धित धागा व मांझे पर प्रतिबन्ध भले ही पर्यावरण कानून के तहत लगा परन्तु इसके इस्तेमाल की वजह से अगर कोई ऐसा अपराध हुआ हो जो दूसरे कानून की अन्तर्गत दण्डनीय है तो अभियोजन को दूसरे कानून के तहत ही प्राथमिकता दी जायेगी। पर्यावरण संरक्षण कानून की धारा 24 में साफ तौर पर ऐसा प्रावधान है।

यह भी पढ़े : JAUNPUR CRIME वशीरपुर शराब कांड में, गांव के 130 लोगो के घर मोटिस  

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वित्तीय अध्ययन विभाग में सरस्वती पूजा कार्यक्रम सम्पन 

0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वित्तीय अध्ययन विभाग में सरस्वती पूजा कार्यक्रम सम्पन 
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वित्तीय अध्ययन विभाग में सरस्वती पूजा कार्यक्रम सम्पन 

विद्यार्थी सदैव चले सच्चाई के मार्ग पर- प्रो अजय द्विवेदी

JAUNPUR NEWS IN HINDI जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वित्तीय अध्ययन विभाग में धूमधाम से सरस्वती पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय द्विवेदी ने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान की देवी है विद्यार्थियों में ज्ञान की वृद्धि हो यही कामना है। उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमें ज्ञान और शिक्षा के महत्व को समझाता है। हमें हमेशा सच्चाई, मेहनत और ईमानदारी के मार्ग पर चलना चाहिए।”

मुख्य अतिथि के इन्द्रेश कुलकर्णी ने बसंत उत्सव के विविध आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बसंत ऋतु में जिस तरह प्रकृति खिल उठती है उसी तरह विद्यार्थी अपने जीवन में खिले और आगे बढ़े।पूजन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के अंत में प्राध्यापक उद्देश्य सिंह ने क्षमा स्तुति का गान किया और प्राध्यापक यशी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया । कार्यक्रम का संचालन रिन्शू सिंह, अपेक्षा, अमित कुमार तिवारी , आंचल विश्वकर्मा, और अमन कुमार ने मिलकर किया। कार्यक्रम के आयोजन का समन्वय कंचन यादव,गंगासागर,अपेक्षा सिंह , आशीष आदि विद्यार्थियों ने किया।इस अवसर पर डाॅ आलोक गुप्ता, उद्देश्य सिंह,अबु सालेह, यशी सिंह, मनोज कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।