जौनपुर प्रयागराज बॉर्डर पर एहतियात के तौर पर श्रद्धालुओं के लिए की गई है अतिरिक्त ब्यवस्था
JAUNPUR NEWS जौनपुर। महाकुम्भ व पंचमी पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रयागराज बॉर्डर पर एहतियात के तौर पर श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। मछली शहर के क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि प्रयागराज जाने के लिए मुख्य मार्ग के अतिरिक्त तीन मार्ग की व्यवस्था
रोके जाने पर श्रद्धालुओं को तीन होल्डिंग एरिया बनाया गया है ,छह स्थानों पर बंकर की व्यवस्था ,SSB जवान तैनात है। वापस आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी वैकल्पिक मार्ग की व्यस्था 13 स्थानों पर मेडिकल कैंप की सुविधा ।15 CCTV कैमरे से यातायात की निगरानी व इंटरसेप्टर वाहनों की भी व्यवस्था की गई है ।
JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वंदना सिंह की प्रेरणा से सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में इनक्यूबेशन सेंटर हॉल में एक विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रो. प्रदीप कुमार ने इस सत्र में छात्रों को साक्षात्कार प्रक्रिया, उद्योग की अपेक्षाएँ तथा आवश्यक कौशल के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की इसका उद्देश्य बायोटेक्नोलॉजी छात्रों को साक्षात्कार की तैयारी में सहायक बनना था।
ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा विशेष प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
प्रो. प्रदीप कुमार ने छात्रों को बताया कि किस प्रकार की तैयारी से वे अपने आत्मविश्वास को बढ़ा सकते हैं और उद्योग की मांगों के अनुरूप अपने कौशल को विकसित कर सकते हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि प्लेसमेंट प्रक्रिया में किस प्रकार की तैयारियाँ आवश्यक होती हैं और किस तरह से पेशेवर विकास किया जा सकता है।
सत्र के दौरान उपस्थित छात्रों ने अपने संदेहों को दूर करते हुए व्यावहारिक अनुभव से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। केंद्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ ने यह कदम छात्रों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने के उद्देश्य से उठाया है।
इस तरह के सत्रों से छात्रों को न केवल तकनीकी जानकारी प्राप्त होती है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और पेशेवर सोच में भी वृद्धि होती है। भविष्य में ऐसे और भी सत्र आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे छात्रों को करियर निर्माण में निरंतर समर्थन मिलता रहे।
विशेष सत्र के समापन पर सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अविनाश ने प्रो. प्रदीप कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्लेसमेंट और करियर सफलता के लिए तकनीकी ज्ञान, शोध क्षमता और साक्षात्कार कौशल का समुचित समन्वय आवश्यक है। उन्होंने इस तरह के शैक्षणिक और औद्योगिक उन्मुखीकरण कार्यक्रमों की महत्ता पर जोर दिया और भविष्य में भी ऐसे सत्र आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम के दौरान श्याम त्रिपाठी एवं मुख्य छात्र सदस्य आदित्य पांडे, दिव्यांशु संजय, रुद्रांश चतुर्वेदी, श्रेया मिश्रा, शिवांश श्रीवास्तव, हरी ओम साहू, आर्यन पाण्डेय, आयुष गुप्ता समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बसंत पंचमी का आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व सर्व प्रथम बसंत पंचमी एवं सरस्वती पुजन पर सभी सुधी पाठको को बहुत बहुत बधाई, बसंत आपके जीवन में खुशियाँ लेकर आये. हिंदू धर्म से जुडा़ हर त्योहार यदि आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है तो उसके अंदर वैज्ञानिक आधार भी समाहित होता है. हर त्योहार हमें प्रकृति से नजदिकीयाँ बढ़ाने का संदेश देता हैं। इसी प्रकार बसंत पंचमी का अगर धार्मिक महत्व है तो इसका वैज्ञानिक महत्व भी कुछ कम नहीं है. हमारे मनीषियों ने कितनी वैज्ञानिकता के साथ हर त्योहार को धार्मिक बना दिया. बसंत का अर्थ होता है सभी ऋतुओं का राजा। यह बसंत महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाने वाला त्योहार है, इस समय प्रकृति अपनी पूर्ण सौंदर्य पर होती है हर तरफ़ फसलें लहलहाती है जिसे देखकर किसान का मन रूपी मयूर नाचने लगता है. पूरे वातावरण में एक अजीब सी मदहोशी छाई रहती है। प्रकृति पूर्ण सौंदर्य करके अपने पूरे ऊरूज पर रहती है, भगवान श्रीकृष्ण ने भी गीता में स्वंय कहा है कि ऋतुओं में मैं बसंत हूँ. यह वह समय होता है जब प्रकृति अपने पंच तत्व को पुरी तरह निखारने के लिए तैयार होती है।
प्रकृति में चारों तरफ़ पीला रंग बिखर जाता है, खेतों में गदराई सरसों और मटर के फूल अपनी बाहें फैलाए मानों कह रहें हो समेट लो इस पल को अपने आंचल में कही बिखर न जाए पूरवैया से हिंदू धर्म में पीले रंग को बहुत शुभ मान कर इसको अनेकों रूपों में पूजने, पहनने और खाने आदि का भी वर्णन हमारे धार्मिक ग्रन्थों में मिलता है, स्वयं भगवान श्रीकृष्ण भी पीला वस्त्र धारण करते थे इसी कारण उन्हें पीताम्बर धारी भी कहा जाता है।
पीले रंग का महत्व:- वैसे तो हर रंग की अपनी एक विशेष खासियत होती है मगर हिंदू धर्म में पीले रंग को महत्वपूर्ण स्थान देते हुए इसे शुभ माना जाता है. पीला रंग एक तरफ़ अगर शुद्धता का प्रतीक माना जाता है तो दूसरी तरफ़ यह सात्विकता, सादगी, निर्मलता को भी दर्शाता है. फेंगशुई के अनुसार यह रंग आत्मिक रंग है,पीला वस्त्र ऊष्मा का वाहक भी माना जाता है जिसे धारण करने से सूर्य की किरणें सीधे हमारे मष्तिष्क पर असर करती है और हमें संतुलन, एकाग्रता, और तारतम्य स्थापित करने में सहायता मिलती है।
पौराणिक महत्व:- जब ब्रह्मा जी ने इस सृष्टि की रचना कर दी तब भी उन्हें इसमें निरसता का आभास होता रहा, हर तरफ एक शुन्य सा दिखाई देता था. सभी चर अचर प्राणी निरसता के भाव से घिरे हुए महसूस हो रहें थे तब ब्रह्मा जी ने सृष्टि के पालन कर्ता भगवान विष्णु ने इस निरसता को दूर करने के लिए अपने कमंडल से जल की कुछ बुदे इस पृथ्वी पर छिडकी जिससे पृथ्वी पर एक अद्भुत चार भुजाओं वाली शक्ति प्रकट हुई, जिसके एक हाथ में पुस्तक, एक हाथ में वीणा, एक में पुष्प तथा एक हाथ में माला थी. ब्रहमा जी ने उस देवी से अपनी वीणा को बजाने की प्रार्थना की, उस देवी ने जैसे ही अपनी वीणा के तारों को छेडा़ उसकी झंकार से सात मधुर स्वर लहरी निकली जिसे सरगम नाम दिया गया. इसी झंकार से प्रकृति में व्याप्त सारे चर अचर जीव जो चेतना शुन्य थे सभी चैतन्य अवस्था में आकर नृत्य करने लगे, ऋषि मुनियों ने वेद मंत्रों से सारे वातावरण को भक्ति मय बना दिया. इसी कारण इस दिन माता सरस्वती की पूजा होती है, और माताएँ अपने बच्चों को अक्षर ज्ञान करवाना भी इस दिन शुभ मानती है।
बसंत पंचमी के पर्व का महत्व रामायण काल से भी माना जाता है, जब माता सीता को रावण अपनी नगरी लंका लेकर चला गया था उस समय भगवान राम उन्हें खोजते हुए दक्षिण की ओर बढे उनमें एक स्थान दण्डकारण्य भी था, यही वह स्थान था जहाँ पर भीलनी जाति की शबरी रहती थी.जब राम उसकी कुटिया में पहुंचे तो उसने प्रेम से अभिभूत होकर अपने जूठे बेर उन्हें खाने के लिए दिए, जिसे भगवान राम ने बड़े ही प्रेम से ग्रहण किया. ऐसा कहा जाता है कि जिस दिन भगवान राम माता शबरी की कुटिया में गयें थें वह बसंत पंचमी का ही दिन था. दण्ड कारण्य का वह क्षेत्र इस समय गुजरात और मध्य प्रदेश की सीमा पर है जहाँ माता शबरी का एक मंदिर भी है वही पर एक शिला खण्ड भी है ऐसा माना जाता है कि प्रभु राम इसी शिला खण्ड पर बैठे थे. हर साल बसंत पंचमी के दिन इस स्थान पर एक मेला लगता है।
स्रोत: उपरोक्त दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों से ली गई है।
Uproar over death of Jaunpur Medical College student
Uproar over death of Jaunpur Medical College student Accident
JAUNPUR NEWS ACCIDENT :जौनपुर मेडिकल कालेज के छात्रों ने सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत के बाद बवाल शुरू कर दिया मेडिकल कालेज के छात्र की उपचार के दौरान वाराणसी के अस्पताल में मृत्यु से नाराज छात्र छात्राओ का हंगामा किया प्रदर्शन पुलिस ने संभाली कमान ।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र सिद्दीकपुर मेडिकल कालेज के पास इकत्तीस जनवरी को जौनपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आरही कार की चपेट मे आने से घायल हो गया, आननफानन मे मौके पर पहुचे छात्रों ने फौरन इलाज के लिए उमानाथ सिंह चिकित्सालय जौनपुर पहुचाया। छात्र की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया, दुर्भाग्य से देर शाम उसकी मौत हो गयी।
जैसे ही इसकी जानकारी परिवार को हुई उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, पैरा मेडिकल कालेज के छात्र भी इस दुःखद घटना को सुनकर हतप्रभ हो गए गुस्साए छात्रों ने शनिवार को सड़क जाम कर दिया जिला प्रसाशन से परिजनों और छात्रों के हित मे कुछ मांग करने लगे । सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने छात्रों को किसी तरफ समझा बुझाकर शांत कराया ।
जिस छात्र की सड़क हादसे में मृत्य हुई वह सिद्दीकपुर जमुहाई मार्ग स्थित जाफर पुर गांव निवासी दीपचंद यादव पुत्र विजय बहादुर यादव पैरा मेडिकल कालेज में OT टेक्नीशियन वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। प्रतिदिन की तरह वह अपने मोटर सायकिल से कालेज में पढ़ने के लिए आया हुआ था।
पढ़ाई पूरी कर वह अपने घर वापस जा रहा था जैसे ही वह बाइक से मेडिकल कालेज का गेट पर पहुचा तभी जौनपुर शाहगंज मार्ग पर जौनपुर की तरफ से आरही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी वह घायल हो कर गिर पड़ा , घायल छात्र दीपचंद को मौके पर पहुचे लोगो ने जिला अस्पताल पहुचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया जहाँ शुक्रवार देर शाम डाक्टरो ने घायल छात्र दीपचंद को मृत घोषित कर दिया।
इस प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर, देवेश सिंह ने बताया कि स्वर्गीय उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज के एक छात्र का घर जाते समय दुर्घटनाग्रस्त गया जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरो द्वारा बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान छात्र की मृत्यु हो गई। jaunpur news accident
DM JAUNPUR लाव लश्कर के साथ पहुंचे जेल,बैरकों की ली तलाशी
reached jail with Lav Lashkar, searched barracks DM JAUNPUR
JAUNPUR TODAY NEWS जौनपुर 31 जनवरी l जिला कारागार का DM डॉ0 दिनेश चंद्र ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली, तलाशी के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। जिलाधिकारी के द्वारा पाठशाला में जाकर कैदियों के लिए पकाए जा रहे खाने की गुणवत्ता की जांच की गई।उन्होंने जेल अस्पताल में जाकर बंदियों के स्वास्थ्य और उनके इलाज के संबंध में जानकारी प्राप्त की L
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह को निर्देशित किया कि बंदियों की नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराई जाए और इसके साथ ही बंदियों के दांत,आंख और कान की जांच भी कराई जाए और उन्हें आवश्यक हो उन्हें चश्मा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी के द्वारा बुजुर्ग बंदियों सहित अन्य बंदियों से संवाद करते हुए उनसे पूछा गया कि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या तो नहीं है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट, इंद्र नंदन सिंह, जेलर अजय कुमार, डिप्टी जेलर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, डॉ0 विनय कुमार राव, फार्मासिस्ट सतीश सहित अन्य उपस्थित रहे।
इसके बाद DM JAUNPUR डॉ0 दिनेश चन्द्र के द्वारा रोडवेज परिसर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए रोडवेज डिपो के परिचालक तथा यात्रियों श्रद्धालुओं में निःशुल्क बिस्कुट, चाय-पानी का वितरण कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा स्वयं भी श्रद्धालुओं को बिस्कुट और पानी वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से कहा कि आपसब हमारे अतिथि है आप लोगो को महाकुम्भ में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन भी जनपद में लाखों श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पानी, शौचालय की व्यवस्था की गयी थी।
उन्होंने चालक, परिचालकों के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी दिव्य भव्य महाकुम्भ में सार्थकतापूर्ण कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को गन्तव्य तक ले जा रहे है, इस सेवा कार्य में आप सभी का सहयोग सराहनीय है। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा अपील किया गया कि वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन करें, बसे हमेशा निर्धारित लेन में संचालित करे,ओवरटेक न करे और संयम रखते हुए सभी यात्रियों को सुगमता के साथ यात्रा कराने में अपना सहयोग प्रदान करें।
JAUNPUR CRIME छात्र के गले में अभी गोली फंसी हुई है
Search intensifies for the person who shot Shri Ganesh Rai Inter College student IN jaunpur :
JAUNPUR TODAY NEWS IN HINDI जौनपुर (चन्दवक ) स्थानीय थाना क्षेत्र के श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने 11 वीं के छात्र को गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गया। घायल छात्र को सीएचसी डोभी से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना में घायल किशोर आदर्श कुमार सिंह के गले मे गोली फंसने के कारण स्थिति गम्भीर बनी हुई है।
चन्दवक थाना क्षेत्र के बोड़सर खुर्द गांव निवासी 11 वीं के कार्मस के छात्र आदर्श कुमार सिंह (17) पुत्र धीरेंद्र सिंह को उसी के कॉलेज के सामने दिनदहाड़े अज्ञात युवक द्वारा गोली मार दी गई। कर्रा स्थित श्रीगणेशराय इंटर कालेज में छमाही परीक्षा की पहली खत्म होने के बाद लगभग 12 बजे 11 वीं का छात्र आदर्श अपने कामर्स के आखिरी पेपर देकर कालेज के बाहर निकला था। कालेज के बाहर जैसे ही वह सड़क पार करने को हुआ कि एक युवक ने उसके ऊपर गोली चला दी। गोली सीधे आदर्श के गले में दाहिनी तरफ जा लगी। इसके बाद घायल आदर्श सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते गोली चलाने वाला युवक बिहर्दी गांव की तरफ भाग गया।
कॉलेज के अंदर जैसे ही किसी छात्र पर गोली चलने की सूचना मिली तो कॉलेज के विज्ञान विभाग के शिक्षक विनय कुमार सिंह और हिंदी विभाग के शिक्षक पंकज सिंह जो कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी दे रहे थे मौके पर जाकर आदर्श को अपनी कार में लादकर सीएचसी डोभी लेकर गए। पुलिस को सूचना मिलते ही घायल की कार के साथ साथ पुलिस भी हॉस्पिटल पहुची। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत गम्भीर बताते हुए उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से आदर्श को ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि गोली गले में दाहिनी तरफ अभी भी फंसी हुई ही है।
एसपी सीटी अरविंद वर्मा ने बताया कि बताया कि सुचना मिली की एक कॉलेज छात्रों के बीच विवाद हुआ है और गोली चलीं है मौके पर पुलिस पहुंची घायल छात्र को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। परिवारजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपराधी के गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खबर का असर: रेलवे प्रशासन ने लिया संज्ञान, मरम्मत कार्य चालू
Impact of news: Railway administration took cognizance, repair work underway
खबर का असर:आज़ाद रेलवे क्रासिंग पर गिरकर घायल हो रहे थे राहगीर
JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) राष्ट्रीय राजमार्ग 135A पर क्षेत्र स्थित आज़ाद (उसरहटा) के समीप रेलवे गेट नं. 58 पड़ता है। इस ट्रैक के किनारे बनी हुई सड़क क्षतिग्रस्त और रेलवे द्वारा बिछाया गया फाइबर शूट टूट-फुट गया था। जिससे आने-जाने वाले राहगीर गिरकर चोटिल हो जा रहे थे। इसी समस्या को देखते हुए स्थानीय मीडिया ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया। जिससे हरक्क्त में आया रेलवे विभाग ने दूसरे से मरम्मत कार्य चालू करा दिया। जिससे राहगीरों ने राहत की सांस लिया और धन्यवाद ज्ञापित किया।
खबर का असर रेलवे प्रशासन ने लिया संज्ञान, मरम्मत कार्य चालू
विदित हो कि पर उक्त रेलवे फाटक पर रेलवे विभाग द्वारा ट्रक के अगल-बगल फाइबर शूट को बिछाया गया था और सड़क को पक्का निर्माण कर आवागमन को सुचारू कर दिया गया था। जिससे लोगों को कुछ राहत मिली थी लेकिन कुछ दिनों के बाद उक्त रेल मार्ग पर सड़क और पटरी के बीच दो-चार इंच तक के गड्ढे पड़ गए, जिसके कारण जरा सा असावधानी होने पर रेलवे ट्रैक पर गिरकर लोग घायल हो जा रहे है तो वही फाइबर शूट भी कुछ जगहों पर खराब हो चुका था और अपने जगह से हट गया था।
जिसमें गड्डा साफ दिखाई देने लगा था, जरा सा असावधानी होने पर बाइक सवार को जानलेवा साबित हो सकती थी। इसी को देखते हुए क्षेत्रीय लोगों जिम्मेदारों से मांग किया जिसे मीडियाकर्मी ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो हरक्क्त में आया रेलवे विभाग ने कई मज़दूर लगाकर सड़क पर बिखरी गिट्टियों को सही कराया और गड्ढे को लेबल कराया तथा टूट हुए ट्रैक शूट को दुरुस्त कराया जा रहा है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
खेतासराय (जौनपुर) आइडियल पत्रकार संगठन को और मजबूत और विस्तार देने के लिए पत्रकार उमेश कुमार सिंह के कंधों पर नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें संगठन में राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया। जिससे सुख-चिन्तको द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। उन्होंने के संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। जनपद जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र निवासी समाजसेवी व पत्रकार उमेश कुमार सिंह को आइडियल पत्रकार संगठन का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने इनके लग्न और निष्ठा को देखते हुए कंधों पर जिम्मेदारी सौंपी है।
इस दौरान उमेश कुमार सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि जिस उम्मीद और आशा के साथ संगठन ने जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा और संगठन के नीतियों, रीतियों को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाउंगा। उन्होंने बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का आभार व्यक्त किया है। बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष तहसील पत्रकार संघ अज़ीम सिद्दीकी, आनंद सिंह, राममूर्ति यादव, सैय्यद तारिक, श्यामचन्द्र यादव, विवेक श्रीवास्तव, राकेश शर्मा आदि लोगों रहे।
ब्लाक स्तर की शिकायतों का अबलोकन BDO करेंगे जिले स्तर की परियोजना निदेशक JAUNPUR
ब्लाक स्तर की शिकायतों का अबलोकन BDO करेंगे जिले स्तर की परियोजना निदेशक JAUNPUR DM
JAUNPUR NEWS जौनपुर 31 जनवरी । कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वेक्षण 2025 के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की बैठक मे जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद जौनपुर में 1734 ग्रामसभा में 28 फरवरी तक सर्वेक्षण कार्य पूर्ण किया जाना है। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि मुख्य विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके सर्वेयर की समीक्षा भी की जाए।
विकास खंड स्तर पर प्राप्त शिकायत प्रार्थना पत्र रजिस्टर का अवलोकन खंड विकास अधिकारी के द्वारा किया जाएगा। जनपद स्तर पर परियोजना निदेशक द्वारा प्रत्येक विकास खंड के रजिस्टर का अवलोकन और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम सभा सर्वे पूर्ण होने के पश्चात ग्राम सभा खुली बैठक करवाकर सूची अनुमोदन करवाया जाएगा। एपीलाईड कमेटी का अनुमोदन जनपद स्तर पर किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बडे़ ही सौभाग्य का विषय है कि हमें गरीब और वंचित तबके के लोगो का घर बनवाने का अवसर मिल रहा है, इसलिए इस पुनित कार्य में सभी सर्वे से सम्बधित अधिकारीगण ईमानदारी पूर्वक सर्वे करते हुए पात्र व्यक्तियों का चयन करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण गांव में भी प्रवास कर सर्वे का कार्य कराना सुनिश्चित करें जिससे समस्त पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके। सर्वे के दौरान पात्रता के जितने भी पैरामीटर है उसका अनुपालन अवश्य किया जाए। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त को सर्वे के दौरान निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पात्रों का चयन करने की शपथ भी दिलाई।
मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने कहा कि सभी अधिकारीगण बहुत ही गंभीरता पूर्वक जिम्मेदारी के साथ बिना किसी के दबाव में आए हुए सर्वे करे। किसी भी दशा में अपात्रों का चयन नहीं होना चाहिए इस अवसर पर परियोजना निदेशक, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
JAUNPUR NEWS : जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय 2024-25 के लिए बी. फार्मेसी प्रथम वर्ष में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET 2024-25 काउंसलिंग के बाद खाली सीटों पर इच्छुक उम्मीदवारों को सत्र 2024-25 के लिए पहले वर्ष में बी. फार्मेसी में प्रवेश के लिए ऑन-लाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। ऑनलाइन पंजीकरण 1-2-2025 से शुरू होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 8-02-2025 है। 11 फरवरी को सुबह 11:00 बजे फार्मेसी विभाग में काउंसलिंग आयोजित किया जाएगा। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण लागू होगा। CUET-2024 योग्य उम्मीदवारों के लिए वरीयता दी जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
दूसरी पूर्वांचल विश्वविद्यालय की खबर यह है कि कुलपति प्रो. वंदना सिंह की प्रेणना से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में गुरुवार को रज्जू भैया इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल साइंसेज के रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. नितेश जायसवाल ने आज सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल और इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा आयोजित एक विशेष व्याख्यान में छात्रों को साक्षात्कार में पूछे जाने वाले प्रमुख प्रश्नों की जानकारी दी।
सत्र में उन्होंने मौलिक, कार्बनिक, भौतिक और औद्योगिक रसायन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों पर चर्चा की। इसके अलावा, अनुसंधान, प्रयोगशाला तकनीकों और आधुनिक विश्लेषणात्मक विधियों जैसे कि स्पेक्ट्रोस्कोपी और क्रोमैटोग्राफी की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। डॉ. जायसवाल ने छात्रों को व्यावहारिक कौशल, गहन अध्ययन और उद्योग आवश्यकताओं पर ध्यान देने की सलाह दी, ताकि वे साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस दौरान छात्रों ने अपने सवाल पूछे और करियर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
संस्थान के प्लेसमेंट सेल ने छात्रों की भागीदारी को सराहा और भविष्य में इस तरह के और सत्र आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में प्रो. अविनाश डी. पाथर्डिकर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने डॉ. नितेश जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सत्र छात्रों के लिए अत्यंत लाभदायक रहा और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता बनी रहेगी।
उन्होंने प्लेसमेंट सेल और इनक्यूबेशन सेंटर के प्रयासों की भी सराहना की। कार्यक्रम दौरान कर्यालय प्रभारी श्याम त्रिपाठी एवम् प्लेसमेंट सेल के मुख्य छात्र सदस्य आदित्य पांडे ,दिव्यांशु संजय, रुद्रांश चतुर्वेदी, श्रेया मिश्रा ,शिवांश श्रीवास्तव, हरी ओम साहू, आर्यन पाण्डेय ,आयुष गुप्ता एवम् आदि छात्र उपस्थित रहे। jaunpur today hindi news