Home Blog Page 159

DM JAUNPUR लाव लश्कर के साथ पहुंचे जेल,बैरकों की तलाशी ली

0
DM JAUNPUR लाव लश्कर के साथ पहुंचे जेल,बैरकों की ली तलाशी
DM JAUNPUR लाव लश्कर के साथ पहुंचे जेल,बैरकों की ली तलाशी

reached jail with Lav Lashkar, searched barracks DM JAUNPUR

JAUNPUR TODAY NEWS जौनपुर 31 जनवरी l जिला कारागार का DM डॉ0 दिनेश चंद्र ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान बैरकों  की सघन तलाशी ली, तलाशी के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। जिलाधिकारी के द्वारा पाठशाला में जाकर कैदियों के लिए पकाए जा रहे खाने की गुणवत्ता की जांच की गई।उन्होंने जेल अस्पताल में जाकर बंदियों के स्वास्थ्य और उनके इलाज के संबंध में जानकारी प्राप्त की L

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह को निर्देशित किया कि बंदियों की नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराई जाए और इसके साथ ही बंदियों  के दांत,आंख और कान की जांच भी कराई जाए और उन्हें आवश्यक हो उन्हें चश्मा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी के द्वारा बुजुर्ग बंदियों सहित अन्य बंदियों से संवाद करते हुए उनसे पूछा गया कि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या तो नहीं है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट, इंद्र नंदन सिंह, जेलर अजय कुमार, डिप्टी जेलर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, डॉ0 विनय कुमार राव, फार्मासिस्ट सतीश सहित अन्य उपस्थित रहे।

इसके बाद  DM JAUNPUR डॉ0 दिनेश चन्द्र के द्वारा रोडवेज परिसर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए रोडवेज डिपो के परिचालक तथा यात्रियों श्रद्धालुओं में निःशुल्क बिस्कुट, चाय-पानी का वितरण कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा स्वयं भी श्रद्धालुओं को बिस्कुट और पानी वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से कहा कि आपसब हमारे अतिथि है आप लोगो को महाकुम्भ में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन भी जनपद में लाखों श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पानी, शौचालय की व्यवस्था की गयी थी।

उन्होंने चालक, परिचालकों के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी दिव्य भव्य महाकुम्भ में सार्थकतापूर्ण कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को गन्तव्य तक ले जा रहे है, इस सेवा कार्य में आप सभी का सहयोग सराहनीय है। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा अपील किया गया कि वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन करें, बसे हमेशा निर्धारित लेन में संचालित करे,ओवरटेक न करे और संयम रखते हुए सभी यात्रियों को सुगमता के साथ यात्रा कराने में अपना सहयोग प्रदान करें।

यह भी पढ़े : खबर का असर: रेलवे प्रशासन ने लिया संज्ञान, मरम्मत कार्य शुरू 
यह भी पढ़े : JAUNPUR श्री गणेश राय इंटर कॉलेज के छात्र को गोली मारने वाले की तलाश तेज  
यह भी पढ़े : JAUNPUR ब्लाक स्तर की शिकायतों का अबलोकन BDO करेंगे जिले स्तर की PD

JAUNPUR श्री गणेश राय इंटर कॉलेज के छात्र को गोली मारने वाले की तलाश तेज 

0
JAUNPUR CRIME छात्र के गले में अभी गोली फंसी हुई है
JAUNPUR CRIME छात्र के गले में अभी गोली फंसी हुई है

Search intensifies for the person who shot Shri Ganesh Rai Inter College student IN jaunpur :

JAUNPUR TODAY NEWS IN HINDI जौनपुर (चन्दवक ) स्थानीय थाना क्षेत्र के श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने 11 वीं के छात्र को गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गया। घायल छात्र को सीएचसी डोभी से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना में घायल किशोर आदर्श कुमार सिंह के गले मे गोली फंसने के कारण स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

चन्दवक थाना क्षेत्र के बोड़सर खुर्द गांव निवासी 11 वीं के कार्मस के छात्र आदर्श कुमार सिंह (17) पुत्र धीरेंद्र सिंह को उसी के कॉलेज के सामने दिनदहाड़े अज्ञात युवक द्वारा गोली मार दी गई। कर्रा स्थित श्रीगणेशराय इंटर कालेज में छमाही परीक्षा की पहली खत्म होने के बाद लगभग 12 बजे 11 वीं का छात्र आदर्श अपने कामर्स के आखिरी पेपर देकर कालेज के बाहर निकला था। कालेज के बाहर जैसे ही वह सड़क पार करने को हुआ कि एक युवक ने उसके ऊपर गोली चला दी। गोली सीधे आदर्श के गले में दाहिनी तरफ जा लगी। इसके बाद घायल आदर्श सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते गोली चलाने वाला युवक बिहर्दी गांव की तरफ भाग गया।

कॉलेज के अंदर जैसे ही किसी छात्र पर गोली चलने की सूचना मिली तो कॉलेज के विज्ञान विभाग के शिक्षक विनय कुमार सिंह और हिंदी विभाग के शिक्षक पंकज सिंह जो कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी दे रहे थे मौके पर जाकर आदर्श को अपनी कार में लादकर सीएचसी डोभी लेकर गए। पुलिस को सूचना मिलते ही घायल की कार के साथ साथ पुलिस भी हॉस्पिटल पहुची। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत गम्भीर बताते हुए उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से आदर्श को ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि गोली गले में दाहिनी तरफ अभी भी फंसी हुई ही है।

JAUNPUR श्री गणेश राय इंटर कॉलेज के छात्र को गोली मारने वाले की तलाश तेज 

https://twitter.com/OfTaftish/status/1885341453154738489?t=K6NNwVnUeThhik6_DXt2Xg&s=08

एसपी सीटी अरविंद वर्मा ने बताया कि बताया कि सुचना मिली की एक कॉलेज छात्रों के बीच विवाद हुआ है और गोली चलीं है मौके पर पुलिस पहुंची घायल छात्र को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। परिवारजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपराधी के गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े ; JAUNPUR कालेज गेट के सामने बदमाशो ने छात्र को मारी गोली

jaunpur, jaunpur news, jaunpur police, anurag jaunpur news in hindi,jaunpur crime news, jaunpur latest news, jaunpur crime, history of jaunpur, today jaunpur news, jaunpur jaunpur uttar pradesh, jaunpur city,fake US dollars jaunpur;TAFTISH OF CRIME NEWS JAUNPUR

खबर का असर: रेलवे प्रशासन ने लिया संज्ञान, मरम्मत कार्य शुरू 

0
खबर का असर: रेलवे प्रशासन ने लिया संज्ञान, मरम्मत कार्य चालू
खबर का असर: रेलवे प्रशासन ने लिया संज्ञान, मरम्मत कार्य चालू

Impact of news: Railway administration took cognizance, repair work underway

खबर का असर:आज़ाद रेलवे क्रासिंग पर गिरकर घायल हो रहे थे राहगीर

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) राष्ट्रीय राजमार्ग 135A पर क्षेत्र स्थित आज़ाद (उसरहटा) के समीप रेलवे गेट नं. 58 पड़ता है। इस ट्रैक के किनारे बनी हुई सड़क क्षतिग्रस्त और रेलवे द्वारा बिछाया गया फाइबर शूट टूट-फुट गया था। जिससे आने-जाने वाले राहगीर गिरकर चोटिल हो जा रहे थे। इसी समस्या को देखते हुए स्थानीय मीडिया ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया। जिससे हरक्क्त में आया रेलवे विभाग ने दूसरे से मरम्मत कार्य चालू करा दिया। जिससे राहगीरों ने राहत की सांस लिया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

खबर का असर: रेलवे प्रशासन ने लिया संज्ञान, मरम्मत कार्य शुरू 
खबर का असर रेलवे प्रशासन ने लिया संज्ञान, मरम्मत कार्य चालू

विदित हो कि पर उक्त रेलवे फाटक पर रेलवे विभाग द्वारा ट्रक के अगल-बगल फाइबर शूट को बिछाया गया था और सड़क को पक्का निर्माण कर आवागमन को सुचारू कर दिया गया था। जिससे लोगों को कुछ राहत मिली थी लेकिन कुछ दिनों के बाद उक्त रेल मार्ग पर सड़क और पटरी के बीच दो-चार इंच तक के गड्ढे पड़ गए, जिसके कारण जरा सा असावधानी होने पर रेलवे ट्रैक पर गिरकर लोग घायल हो जा रहे है तो वही फाइबर शूट भी कुछ जगहों पर खराब हो चुका था और अपने जगह से हट गया था।

पहले की तस्वीर :रेलवे विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन हो रही दुर्घटना  

जिसमें गड्डा साफ दिखाई देने लगा था, जरा सा असावधानी होने पर बाइक सवार को जानलेवा साबित हो सकती थी। इसी को देखते हुए क्षेत्रीय लोगों जिम्मेदारों से मांग किया जिसे मीडियाकर्मी ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो हरक्क्त में आया रेलवे विभाग ने कई मज़दूर लगाकर सड़क पर बिखरी गिट्टियों को सही कराया और गड्ढे को लेबल कराया तथा टूट हुए ट्रैक शूट को दुरुस्त कराया जा रहा है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

उमेश कुमार सिंह पत्रकार को मिली नई कमान

0
उमेश कुमार सिंह पत्रकार को मिली नई कमान
उमेश कुमार सिंह पत्रकार को मिली नई कमान

खेतासराय (जौनपुर) आइडियल पत्रकार संगठन को और मजबूत और विस्तार देने के लिए पत्रकार उमेश कुमार सिंह के कंधों पर नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें संगठन में राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया। जिससे सुख-चिन्तको द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। उन्होंने के संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। जनपद जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र निवासी समाजसेवी व पत्रकार उमेश कुमार सिंह को आइडियल पत्रकार संगठन का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने इनके लग्न और निष्ठा को देखते हुए कंधों पर जिम्मेदारी सौंपी है।

इस दौरान उमेश कुमार सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि जिस उम्मीद और आशा के साथ संगठन ने जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा और संगठन के नीतियों, रीतियों को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाउंगा। उन्होंने बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का आभार व्यक्त किया है। बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष तहसील पत्रकार संघ अज़ीम सिद्दीकी, आनंद सिंह, राममूर्ति यादव, सैय्यद तारिक, श्यामचन्द्र यादव, विवेक श्रीवास्तव, राकेश शर्मा आदि लोगों रहे।

JAUNPUR ब्लाक स्तर की शिकायतों का अबलोकन BDO करेंगे जिले स्तर की PD

0
ब्लाक स्तर की शिकायतों का अबलोकन BDO करेंगे जिले स्तर की परियोजना निदेशक JAUNPUR
ब्लाक स्तर की शिकायतों का अबलोकन BDO करेंगे जिले स्तर की परियोजना निदेशक JAUNPUR

ब्लाक स्तर की शिकायतों का अबलोकन BDO करेंगे जिले स्तर की परियोजना निदेशक JAUNPUR DM

JAUNPUR NEWS जौनपुर 31 जनवरी । कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वेक्षण 2025 के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की बैठक मे जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद जौनपुर में 1734 ग्रामसभा में 28 फरवरी तक सर्वेक्षण कार्य पूर्ण किया जाना है। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि मुख्य विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके सर्वेयर की समीक्षा भी की जाए।

विकास खंड स्तर पर प्राप्त शिकायत प्रार्थना पत्र रजिस्टर का अवलोकन खंड विकास अधिकारी के द्वारा किया जाएगा। जनपद स्तर पर परियोजना निदेशक द्वारा प्रत्येक विकास खंड के रजिस्टर का अवलोकन और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम सभा सर्वे पूर्ण होने के पश्चात ग्राम सभा खुली बैठक करवाकर सूची अनुमोदन करवाया जाएगा। एपीलाईड कमेटी का अनुमोदन जनपद स्तर पर किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बडे़ ही सौभाग्य का विषय है कि हमें गरीब और वंचित तबके के लोगो का घर बनवाने का अवसर मिल रहा है, इसलिए इस पुनित कार्य में सभी सर्वे से सम्बधित अधिकारीगण ईमानदारी पूर्वक सर्वे करते हुए पात्र व्यक्तियों का चयन करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण गांव में भी प्रवास कर सर्वे का कार्य कराना सुनिश्चित करें जिससे समस्त पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके। सर्वे के दौरान पात्रता के जितने भी पैरामीटर है उसका अनुपालन अवश्य किया जाए। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त को सर्वे के दौरान निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पात्रों का चयन करने की शपथ भी दिलाई।

मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने कहा कि सभी अधिकारीगण बहुत ही गंभीरता पूर्वक जिम्मेदारी के साथ बिना किसी के दबाव में आए हुए सर्वे करे। किसी भी दशा में अपात्रों का चयन नहीं होना चाहिए  इस अवसर पर परियोजना निदेशक, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

JAUNPUR ब्लाक स्तर की शिकायतों का अबलोकन BDO करेंगे जिले स्तर की PD

JAUNPUR बी.फार्मेसी में डायरेक्ट प्रवेश,जल्दी करे सीट खाली है

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":[],"tools_used":[],"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

JAUNPUR NEWS : जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय 2024-25 के लिए बी. फार्मेसी प्रथम वर्ष में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET 2024-25 काउंसलिंग के बाद खाली सीटों पर इच्छुक उम्मीदवारों को सत्र 2024-25 के लिए पहले वर्ष में बी. फार्मेसी में प्रवेश के लिए ऑन-लाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। ऑनलाइन पंजीकरण 1-2-2025 से शुरू होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 8-02-2025 है। 11 फरवरी को सुबह 11:00 बजे फार्मेसी विभाग में काउंसलिंग आयोजित किया जाएगा। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण लागू होगा। CUET-2024 योग्य उम्मीदवारों के लिए वरीयता दी जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

दूसरी पूर्वांचल विश्वविद्यालय की खबर यह है कि कुलपति प्रो. वंदना सिंह की प्रेणना से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में गुरुवार को रज्जू भैया इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल साइंसेज के रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. नितेश जायसवाल ने आज सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल और इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा आयोजित एक विशेष व्याख्यान में छात्रों को साक्षात्कार में पूछे जाने वाले प्रमुख प्रश्नों की जानकारी दी।


सत्र में उन्होंने मौलिक, कार्बनिक, भौतिक और औद्योगिक रसायन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों पर चर्चा की। इसके अलावा, अनुसंधान, प्रयोगशाला तकनीकों और आधुनिक विश्लेषणात्मक विधियों जैसे कि स्पेक्ट्रोस्कोपी और क्रोमैटोग्राफी की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।
डॉ. जायसवाल ने छात्रों को व्यावहारिक कौशल, गहन अध्ययन और उद्योग आवश्यकताओं पर ध्यान देने की सलाह दी, ताकि वे साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस दौरान छात्रों ने अपने सवाल पूछे और करियर मार्गदर्शन प्राप्त किया।


संस्थान के प्लेसमेंट सेल ने छात्रों की भागीदारी को सराहा और भविष्य में इस तरह के और सत्र आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में प्रो. अविनाश डी. पाथर्डिकर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने डॉ. नितेश जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सत्र छात्रों के लिए अत्यंत लाभदायक रहा और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता बनी रहेगी।

उन्होंने प्लेसमेंट सेल और इनक्यूबेशन सेंटर के प्रयासों की भी सराहना की। कार्यक्रम दौरान कर्यालय प्रभारी श्याम त्रिपाठी एवम् प्लेसमेंट सेल के मुख्य छात्र सदस्य आदित्य पांडे ,दिव्यांशु संजय, रुद्रांश चतुर्वेदी, श्रेया मिश्रा ,शिवांश श्रीवास्तव, हरी ओम साहू, आर्यन पाण्डेय ,आयुष गुप्ता एवम् आदि छात्र उपस्थित रहे। jaunpur today hindi news

JAUNPUR कालेज गेट के सामने बदमाशो ने छात्र को मारी गोली

0

JAUNPUR CRIME NEWS केराकत (जौनपुर ) स्थानीय थाना क्षेत्र में आज दिनदहाड़े कॉलेज के बाहर अज्ञात बदमाशों ने एक छात्र को मारी गोली मार दी मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी आपको बताते चले कि आज दिन में लगभग 11:00 बजे निवासी एक छात्र जो प्री बोर्ड का एग्जाम देकर ज्योही बाहर निकल रहा था त्योंही कॉलेज के गेट के साइकिल स्टैंड के पास बाहर आया तुरंत अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने जमकर फायरिंग कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है वहीं इस दिनदहाड़े गोली कांड से पूरे क्षेत्र की जनता में दहशत का माहौल व्याप्त है।

मामला जौनपुर जनपद के थाना चंदवक के गणेश राय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय डोभी जौनपुर के गेट के बाहर का बताया जा रहा है। taftish of crime jaunpur

रसायन विज्ञान छात्रों के लिए साक्षात्कार पर विशेष व्याख्यान  

0
रसायन विज्ञान छात्रों के लिए साक्षात्कार पर विशेष व्याख्यान  
रसायन विज्ञान छात्रों के लिए साक्षात्कार पर विशेष व्याख्यान  

रसायन विज्ञान छात्रों के लिए साक्षात्कार संबंधी विशेष व्याख्यान

जौनपुर। कुलपति प्रो. वंदना सिंह की प्रेणना से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में रज्जू भैया इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल साइंसेज के रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. नितेश जायसवाल ने आज सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल और इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा आयोजित एक विशेष व्याख्यान में छात्रों को साक्षात्कार में पूछे जाने वाले प्रमुख प्रश्नों की जानकारी दी।


सत्र में उन्होंने मौलिक, कार्बनिक, भौतिक और औद्योगिक रसायन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों पर चर्चा की। इसके अलावा, अनुसंधान, प्रयोगशाला तकनीकों और आधुनिक विश्लेषणात्मक विधियों जैसे कि स्पेक्ट्रोस्कोपी और क्रोमैटोग्राफी की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।


डॉ. जायसवाल ने छात्रों को व्यावहारिक कौशल, गहन अध्ययन और उद्योग आवश्यकताओं पर ध्यान देने की सलाह दी, ताकि वे साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस दौरान छात्रों ने अपने सवाल पूछे और करियर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
संस्थान के प्लेसमेंट सेल ने छात्रों की भागीदारी को सराहा और भविष्य में इस तरह के और सत्र आयोजित करने की बात कही।


कार्यक्रम के अंत में प्रो. अविनाश डी. पाथर्डिकर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने डॉ. नितेश जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सत्र छात्रों के लिए अत्यंत लाभदायक रहा और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता बनी रहेगी। उन्होंने प्लेसमेंट सेल और इनक्यूबेशन सेंटर के प्रयासों की भी सराहना की।कार्यक्रम दौरान कर्यालय प्रभारी श्याम त्रिपाठी एवम् प्लेसमेंट सेल के मुख्य छात्र सदस्य आदित्य पांडे ,दिव्यांशु संजय, रुद्रांश चतुर्वेदी, श्रेया मिश्रा ,शिवांश श्रीवास्तव, हरी ओम साहू, आर्यन पाण्डेय ,आयुष गुप्ता एवम् आदि छात्र उपस्थित रहे।

खेतासराय पुलिस ने मिशन अभियान के तहत किया जागरूक

0
खेतासराय पुलिस ने मिशन अभियान के तहत किया जागरूक
खेतासराय पुलिस ने मिशन अभियान के तहत किया जागरूक

खेतासराय पुलिस मिशन अभियान के तहत किया जागरूक

खेतासराय (जौनपुर) महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाएं जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में गुरुवार की सुबह महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह व रीना ने नगर के आज़ाद शिक्षा केन्द्र पर महिलाओं और छात्राओं पम्पलेट बांटकर जागरूक किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर फौरन 1090, 112, 108, 1076 आदि हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत कर सकती है। महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। अंत में जागरूकता के लिए महिलाओं व छात्राओं में पम्पलेट वितरित किया।

रेलवे विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन हो रही दुर्घटना  

0
रेलवे विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन हो रही दुर्घटना  
रेलवे विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन हो रही दुर्घटना  

आज़ाद रेलवे क्रासिंग पर आएं दिन फिसलकर घायल हो रहे राहगीर, विभाग मौन

JAUNPUR TODAY NEWS खेतासराय (जौनपुर) वाराणसी-अयोध्या रेल मार्ग पर गेट नम्बर 58 स्पेशल पर आज़ाद रेलवे क्रॉसिंग के ट्रैक के किनारे बनी हुई सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वही रेलवे द्वारा बिछाएं गए फाइबर शूट क्षतिग्रस्त है। जिससे जरा सा असावधानी से बाइक सवार गिरकर घायल हो जा रहे है। जिनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है और लोग अपने भाग्य को कोसते हुए अपने गंतव्य को रवाना हो जाते है। बताते है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 135A पर उक्त रेलवे फाटक पर बना रेलवे ट्रैक पूर्व में भी कई लोग अपनी जान गवा चुके है रेलवे विभाग द्वारा ट्रक के अगल-बगल फाइबर शूट को बिछाया गया व सड़क को पक्का निर्माण कर आवागमन को सुचारू कर दिया गया। जिससे लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन कुछ दिनों के बाद उक्त रेल मार्ग पर सड़क और पटरी के बीच दो-चार इंच तक के गड्ढे पड़ गए जिसके कारण जरा सा असावधानी होने पर रेलवे ट्रैक पर गिरकर लोग घायल हो जा रहे है तो वही फाइबर शूट भी कुछ जगहों पर खराब हो चुके है व अपने जगह से हट गए है। जिसमें गड्डा साफ दिखाई देते है।

खाली हो जाने से जरा सा भी असावधानी होने पर बाइक सवार को जानलेवा साबित हो सकती है। इस बाबत लोगों का कहना है कि पहले सिंगल लाइन थी दबाव कम था घटनाएं तब भी होती थी लेकिन अब दोहरी लाइन होने से जनता को सुविधाएं तो दी गयी है लेकिन क्षेत्रीय जनता व आम राहगीर आज भी परेशानियां झेल रहे है और आएं दिन गिरकर चोटिल हो जा रहे है। जिनकी सुनने वाला कोई नहीं है रेलवे प्रशासन का कहना है कि 90 डिग्री टम्प्रेचर निर्माण है इसीलिए विभाग किसी भी कार्यवाई करने में अक्षम है, लोगों का कहना है कि यदि राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा ओवरब्रिज बना दिया जाये तो समस्या का निदान हो सकता है लोगों का कहना है कि कई दशक से क्षेत्रीय लोग इस पीड़ा को झेल रहे है।

लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं चेत रहा हैं और न तो रेलवे विभाग उस पर कोई कार्यवाई कर रहा है। क्रासिंग से सटे आधा दर्जन विद्यालय हैं क्रासिंग पार करके प्रतिदिन हजारों की संख्या में स्कूली छात्रों का आवागमन है जान जोखिम में डाल कर छात्र स्कूल जाते हैं और गिरकर चोटिल हो जाते है, चोटिल होने के बाद अपना भाग्य समझकर आने गन्तव्य को रवाना हो जाते है। यदि प्रशासन नही चेता तो किसी दिन अप्रिय घटना हो सकती है।