Home Blog Page 160

JauNpur खुली नाली का चेम्बर दुर्घटना को दें रहा है, दावत

0

Open drain chamber is giving way to accidents, feast in jaunpur

jAunpur News: जफराबाद ( जौनपुर ) मानक के विपरित हों रहा है वार्ड में काम जिम्मेदार मौन विनोद सभासद जफराबाद स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 मोहल्ला नासही में नाली व इंटरलाकिग रिपेयरिंग निर्माण में अनियमितता को लेकर सभासद विनोद प्रजापति व अन्य नगरवासियों ने विरोध जता कर नगर पंचायत के उच्च अधिकारियों पत्रक के माध्यम से जानकारी दी।


सभासद विनोद प्रजापति ने बताया कि मोहल्ला नासही में इंटरलाकिग व नाली में ठेकेदार द्वारा मानक के विपरित कार्य कराया गया।जिसका लगातार विरोध किया गया लेकिन जिम्मेदार मौन रहें। क्योंकि वह ठेकेदार से मोटी रकम लें रहे हैं।नाली निर्माण के बाद उसपर ढक्कन नहीं रखा गया जिससे आने जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना कर पढ़ रहा है। यदि कोई अप्रिय घटना हों तों उनका जिम्मेदार कौन होगा।जिसकी शिकायत अधिशासी अधिकारी से करने के लिए फोन करतें हैं तों उनका फोन उठता है।

नगर पंचायत अध्यक्ष से शिकायत किया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ। जिससे मोहल्ला वासियों की समस्या को पत्रक के माध्यम से बाबू को सौंपा गया है यदि कोई कार्रवाई नहीं होती है तों भ्रष्टाचार की शिकायत जिलाधिकारी से करूगा ।इस सम्बन्ध में अधिशाषी अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सभी शिकायतों का निस्तारण किया जाता है ।

UPS से नाराज़ कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

0
Angry employees protested against UPS

UPS से नाराज़ कर्मचारियों ने किया विरोध :

JAUNPUR NEWS: UPS को लेकर कर्मचारी नाराज है आज यूपीएस का अंत्येष्टि संस्कार किया पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय,परिषदीय स्कूल,माध्यमिक विद्यालय,डिग्री कॉलेज और कलेक्ट्रेट परिसर में,शिक्षक , कर्मचारियों ने आज एकजुट होकर एकीकृत पेंशन योजना (UPS) के विरोध में प्रदर्शन किया। अटेवा और NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के आह्वान पर कर्मचारियों ने UPS की प्रतियाँ जलाकर इसे ‘शोषणकारी काले कानून’ करार दिया। इस आंदोलन में अटेवा के मण्डल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह, जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक, कैडर प्रभारी द्वय जगदीश यादव,टी एन यादव ,जिला संगठन मंत्री सुभाष सरोज , यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीटल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष सुनील कुमार यादव,विनय कुमार वर्मा ,डा श्याम सुंदर उपाध्याय, संदीप यादव, संदीप चौधरी, धर्मेंद्र कुमार शर्मा ,आराधना चौहान, पूनम जयसवाल,अपर्णा वर्मा,आदर्श वर्मा और अन्य नेताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कर्मचारी नेताओं का कहना था कि UPS में कई खामियाँ हैं, जिनसे कर्मचारियों का शोषण होगा। खासतौर पर, उन्होंने इस योजना में कर्मचारियों को कोई निश्चित पेंशन न मिलने, पेंशन गणना के फॉर्मूले में गड़बड़ी और अंशदान में कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ की कमी की आलोचना की। उनका मानना है कि इस योजना के तहत कर्मचारियों के लिए कोई सुरक्षा नहीं है और यह योजना NPS से भी अधिक खतरनाक साबित हो सकती है।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि योजना का उद्देश्य पेंशन गारंटी को समाप्त करना और बेंचमार्क के नाम पर कर्मचारियों की पेंशन को हड़पने की कोशिश करना है। उन्होंने सरकार से यह अपील की कि इस योजना पर पुनर्विचार किया जाए और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इसे वापस लिया जाए।

इस विरोध प्रदर्शन में कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए UPS की प्रतियाँ जलाकर अपने कड़े विरोध का संदेश दिया और यह स्पष्ट किया कि वे इस शोषणकारी योजना को स्वीकार नहीं करेंगे।

कर्मचारी संगठनों ने इस आंदोलन को व्यापक रूप से फैलाने का निर्णय लिया है, ताकि UPS के खिलाफ जन जागरूकता बढ़ाई जा सके और सरकार पर दबाव डाला जा सके कि वह कर्मचारियों के हित में निर्णय लें।

संविधान और लोकतंत्र की ताकत का संदेश देता है गणतंत्र दिवस,जेपी यादव

0

संविधान और लोकतंत्र की ताकत का संदेश देता है गणतंत्र दिवस, जेपी यादव

मुंबई। गणतंत्र दिवस हमारे संविधान और लोकतंत्र की ताकत का संदेश देता है। विभिन्न धर्मो और जातियों के बावजूद हम सभी एक साथ मिलकर राष्ट्र के विकास में योगदान देते हैं। जोगेश्वरी पश्चिम के बहराम बाग नाके पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बोलते हुए युवा कांग्रेसी नेता जेपी यादव ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता हमारी सबसे बड़ी ताकत है, जो लोग इस ताकत को कमजोर करना चाहते हैं वे अपने मंसूबे में कभी सफल नहीं होंगे। पूर्व विधायक बलदेव खोसा ने तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है।

हम किसी भी कीमत पर देश का सम्मान घटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि नफरत फैला कर लंबी राजनीति नहीं की जा सकती। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस के पंजाब पर्यवेक्षक राशिद खान ने कहा कि सदियों से एक साथ रह रहे हिंदू और मुसलमान को कोई अलग नहीं कर सकता। हम सभी भारत की संतान हैं। इस अवसर पर पहलवान लालजी यादव , पहलवान मुन्ना यादव तथा उनके शिष्यों द्वारा मलखंब, गदा भाजन जैसे अनेक आकर्षक करतब दिखाए गए। इस अवसर पर उद्योगपति सुधाकर शेट्टी, उद्योगपति धर्मेंद्र यादव, टीवी अभिनेत्री नीतू शर्मा,आशा चौहान ,अंजुम खान ग्राम प्रधान तथा समाजसेवी राम पलट यादव, सुनील दुबे, राम आसरे यादव, पप्पू यादव उर्फ गजराज यादव, राम लखन यादव, प्रहलाद सरोज, मुकेश यादव समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।

Republic Day gives message of strength of Constitution and democracy, JP Yadav

JAUNPUR नंदराम को 3 वर्ष की कैद 48 हजार जुर्माना  

0
JAUNPUR नंदराम को 3 वर्ष की कैद 48 हजार जुर्माना  
JAUNPUR नंदराम को 3 वर्ष की कैद 48 हजार जुर्माना  

Nandram’s son Village Development Officer gets 3 years imprisonment and 48 thousand fine IN jaunpur :

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर पुलिस ने  गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी में आज सोमवार  को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, विशेष न्यायालय संख्या-3, (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), वाराणसी द्वारा धारा- 409,420,467,468,471 व सपठित धारा 120बी भादवि एवं 7 व 13 भ्र0नि0 अधिनियम 1988 के आरोपी अभियुक्तगणो को दण्डित किया गया, विवरण निम्नवत हैः- थाना बक्सा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-294/1995 धारा- 409,420,467, 468,471 व सपठित धारा 120बी भादवि एवं 7 व 13(2) भ्र0नि0 अधिनियम 1988 के आरोपी अभियुक्त .नन्दराम यादव पुत्र स्व0 अलमधारी यादव ग्राम विकास अधिकारी निवासी  खोडहा तरना थाना शिवपुर जनपद वाराणसी दूसरा कृष्णकान्त पुत्र स्व0 शम्भू नारायण सिंह नि0 गोरी खुर्द थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर को धारा उपरोक्त में दोषसिद्ध करते हुए प्रत्येक अभियुक्त को इन  वर्ष के साधारण कारावास व मु0-24,000/- रुपये(कुल 48,000/- रु0) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

JAUNPUR: आज से 1 महीने समाजवादी करेंगे PDA पर जनचर्चा  

0
JAUNPUR:1 महीने समाजवादी करेंगे PDA पर जनचर्चा  
JAUNPUR:1 महीने समाजवादी करेंगे PDA पर जनचर्चा  

Samajwadi PDA public discussion program in jaunpur

JAUNPUR POLITICS NEWS जौनपुर : बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर अपमान में 27 जनवरी से 26 फरवरी तक एक महीने चलाये जाने वाले समाजवादी पीडीए जन चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत मल्हनी विधायक लकी यादव द्वारा बाबूपुर लखौवां में एक विशाल जनसभा के माध्यम से समाजवादी पीडीए जन चर्चा कार्यक्रम का शुरुआत किया गया मुख्य अतिथि सांसद बाबू सिंह कुशवाहा रहे उन्होंने सभा को संम्बोधित हुए कहा है कि संविधान बचाने के लिए जो भी रास्ता अपनाना पड़ेगा समाजवादी पार्टी वह रास्ता अपनाएगी। समाजवादी पार्टी के लोग जनता के बीच जाकर और बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के अपमान के समाजवादी लोग मैदान में हम सभी को गांव गांव घर घर पहुचकर इस बात को बताना है की बाबा साहब का अपमान हुआ है वह अपमान दलित पिछड़ी कमजोर वर्ग के लोगों का है l

इसलिए इस अपमान बदला तभी होगा जब भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगे संविधान बचाने के लिए हम लोगों हर लडाई के लिए तैयार रहना है कहा कि आज महंगाई से जनता परेशान है। मैंने चुनाव के समय कहा था कि चुनाव बाद भाजपा महंगाई बढ़ाएगी। आज हर चीज के दाम बढ़ गए हैं। खाने-पीने से लेकर घर बनाने तक सब महंगा हो गया हैं। भाजपा सरकार महंगाई से जनता को लूट रही है। भाजपा सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। नौजवानों के लिए नौकरी रोजगार नहीं है।


विधायक लकी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नौकरी केवल विज्ञापन में है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहद खराब है। भाजपा सरकार बताए कि अर्थव्यवस्था कब सुधरेगी और लूट कब बंद होगी? कहा कि आज हम लोग बाबा साहब को याद कर रहे हैं। हम सभी लोग संविधान बचाने के लिए आगे आएं। एक जाति दूसरी जाति का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि चुनाव में समाजवादी पार्टी को हर वर्ग का वोट मिला। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मजबूत हैं।


कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर हर स्तर पर मुकाबला और संघर्ष करेगी। वह जनहित के हर मुद्दे पर सरकार को घेरने का काम करेगी मुख्य रुप से पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव, लालबहादुर यादव,राज नारायण बिन्द,राकेश मौर्या,राजबहादुर यादव संगीता यादव, दीपचंद राम,समेत वरिष्ठ नेता सेक्टर प्रभारी बूथ प्रभारी मौजूद रहें l

jaunpur, jaunpur news, jaunpur news in hindi, jaunpur latest news, jaunpur today NEWS jaunpur uttar pradesh, jaunpur city NEWS jaunpur politics news Socialists will hold public discussion on PDA for one month

JAUNPUR DM ने सार्वजनिक शौचालय का किया उद्घाटन

0
JAUNPUR DM ने सार्वजनिक शौचालय का किया उद्घाटन
JAUNPUR DM ने सार्वजनिक शौचालय का किया उद्घाटन

JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर 27 जनवरी : सतहरिया पुलिस चौकी के पास बने सार्वजनिक शौचालय का जिलाधिकारी ने फीता काटकार उद्घाटन किया गया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी के द्वारा आगामी मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं के आगमन के दृष्टिगत मुंगराबादशाहपुर में बने होल्डिंग एरिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़। 

 इसके उपरान्त जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा मुंगराबादशाहपुर तिराहा पर जाकर ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि सड़को पर जाम न लगने पाये तथा अतिक्रमण न होने पाए। सड़कों के किनारे बेवजह वाहन खडे न रहे। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने उद्यमियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि जल्द ही सीडा में सड़क, नाली, लाईट और अन्य जो अवशेष कमियां है उनको दूर करने का प्रयास किया जाएगा। मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से जनपद में अधिक से अधिक निवेश लाने के प्रयास किये जा रहे है, उद्यमियों को नया उद्यम लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कपिल मुनि वैश्य, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह, अध्यक्ष आईआईए बृजेश यादव, कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न मौर्या, उपाध्यक्ष आशीष यादव, महासचिव गुलाब चन्द्र पाण्डेय सहित अन्य उद्यमी और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

jaunpur, jaunpur news, jaunpur police, anurag jaunpur news in hindi,jaunpur crime news, jaunpur latest news, jaunpur crime, history of jaunpur, today jaunpur news, jaunpur jaunpur uttar pradesh, jaunpur city,fake US dollars jaunpur,DM inaugurated public toilet

JAUNPUR खुले मिलावटी मसाला बेचने वाले जाएंगे जेल 

0
JAUNPUR खुले मिलावटी मसाला बेचने वाले जाएंगे जेल 
jaunpur news

JAUNPUR NEWS TODAY : जनपद जौनपुर में खुले मसाला बेचने वालों की अब खैर नहीं सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अभियोजन से संबंधित मामलों, सामान्यवाद तथा राजस्व से संबंधित वादों की समीक्षा की। डिस्पोज्ड मामले सहित पुराने मामलों के पेंडेंसी,न्यायालय में निर्णित एवं विचाराधीन मुकदमो से संबंधित मुकदमों की स्थिति की समीक्षा करते निर्देशित किया किया कि जितने भी पुराने मामले हैं उन्हें प्राथमिकता पर रखकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। 

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता की बैठक में उन्होंने आरसी वसूली, रिकवरी की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। खुले मसाला बेचने वालों पर कृत कार्यवाही के संदर्भ में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी से जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया कि अभियान चलाकर खुले मसाला और मिलावटी मसाला बेचने वालों पर कार्यवाही की जाए।इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयबर चौहान,नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण, विधि पदाधिकारीगण,अधिवक्तागण,उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : JAUNPUR नकली अमेरिकी डॉलर के साथ युवक गिरफ्तार 

jaunpur, jaunpur news, jaunpur police, anurag jaunpur news in hindi,jaunpur crime news, jaunpur latest news, jaunpur crime, history of jaunpur, today jaunpur news, jaunpur jaunpur uttar pradesh, jaunpur city,fake US dollars jaunpur,Those selling adulterated spices will go to jail

JAUNPUR नकली अमेरिकी डॉलर के साथ युवक गिरफ्तार 

0
JAUNPUR नकली अमेरिकी डॉलर के साथ युवक गिरफ्तार 
JAUNPUR नकली अमेरिकी डॉलर के साथ युवक गिरफ्तार 

Youth arrested with fake US dollars IN jaunpur

 JAUNPUR CRIME NEWS IN HINDI जौनपुर। बदलापुर पुलिस टीम ने नकली करेंसी (अमेरिकन डालर)  तैयार कर जालसाजी से बेचने वाले एक  वांछित अभियुक्त को  100-100 डालर के 10 नकली अमेरिकन डालर के साथ  गिरफ्तार किया हैजनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों वांछित की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बदलापुर के कुशल नेतृत्व में थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा अमेरिकन  डालर को फर्जी तरीके से कूटरचित/प्रतिरुपण कर तैयार कर लोगों को बेचने वालें अभियुक्त  को 23 जस्नवरी राहुल मलिक पुत्र स्व0 सुबाष मलिक निवासी 1/55 थाना मुक्ता प्रसाद नगर जिला बिकानेर राजस्थान को कम पैसे में अमेरिकन डालर देने का लालच देकर नकली अमेरिकन 100-100 डालर के 20 नोट दिया गया था,

जिसके सम्बन्ध में 25 जनवरी को  को वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर  थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 45/2025 धारा  बीएनएस पंजीकृत किया गया था, उपरोक्त मुकदमा में वाँछित अभियुक्त सूरज निषाद पुत्र रामजीत निषाद निवासी शाहपुर जौनपुर को आज दिनांक 26 जनवरी को समय करीब 10.30 बजे शाहपुर पीली नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त के कब्जे से 100-100 डालर के 10 नकली अमेरिकन डालर बरामद किया गया। पुछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि  मै और मेरे साथी मिलकर ओरिजिनल अमेरिकी डालर का प्रिंटर मशीन व अन्य उपकरण की सहायता से प्रतिरूपण कर नकली नोट तैयार कर दुर दराज के लोगो को फसाकर कम दाम मे देने का प्रलोभन देकर बेचते है विधिक कार्यवाही करते हुए  न्यायालय समक्ष भेजा गया। गिरफ्तार वांछित अभियुक्त .सूरज निषाद  पुत्र रामजीत निषाद निवासी शाहपुर जनपद जौनपुर का निवासी है।

jaunpur, jaunpur news, jaunpur police, anurag jaunpur news in hindi,jaunpur crime news, jaunpur latest news, jaunpur crime, history of jaunpur, today jaunpur news, jaunpur jaunpur uttar pradesh, jaunpur city,fake US dollars jaunpur;

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आन,बान व शान से फहराया गया तिंरगा

0
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आन,बान व शान से फहराया गया तिंरगा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आन,बान व शान से फहराया गया तिंरगा

शिक्षण संस्थानों में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर):- पूरे भारत में रविवार को बड़े धूमधाम से 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इसी क्रम में स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विभिन्न सरकारी भवनों विभिन्न संस्थाओं में आन, बान व शान के साथ तिंरगा फहराया गया वही शिक्षण संस्थानों में भी हर्षोल्लास के साथ झण्डा फहराया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिर्ज़ा अनवर बेग इण्टर कॉलेज में प्रधानाचार्य नौशाद अहमद, मदरसा इरादा-ए-उलूम

इस्लामिया आज़ाद तालीमी मरकज़ में मौलाना एजाज, सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव फुलेश में प्रबन्धक दुर्गेश सिंह, वीटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में प्रबन्धक अनिल कुमार उपाध्याय, खेतासराय थाना में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उद्योग व्यापार मण्डल कार्यालय खेतासराय में नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, विकास खण्ड शाहगंज सोंधी कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह, आदर्श कन्या इण्टरमीडिएट कॉलेज में प्रधानाचार्या राधा श्रीवास्तव, सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी डॉक्टर मसूद खान, प्राथमिक विद्यालय बभनौटी में सभासद अमित कुमार सोनकर प्राथमिक विद्यालय गोरारी में डॉ. शिवानी मौर्य, कम्पोजिट विद्यालय गोधना में प्रधानाध्यापक अखिलेश यादव ने झण्डारोहण किया। इसके उपरांत देश के नागरिक को संविधान के प्रति जागरूक करते हुए उनके अधिकार और कर्तव्यों के बारे में प्रकाश डाला गया तथा इसके लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को याद किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कैप्टन राजेश यादव, विनोद मिश्रा, रेखा यादव, पप्पू पटवा, प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव, मनीष गुप्ता, शांतिभूषण मिश्रा, उपेन्द्र नाथ मिश्रा, एडवोकेट कुसुम सिंह, अमित श्रीवास्तव व राजेश यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

निष्पक्ष मतदान करने की खाई शपथ

0
निष्पक्ष मतदान करने की खाई शपथ
निष्पक्ष मतदान करने की खाई शपथ

मतदाता जागरूक दिवस पर निष्पक्ष मतदान करने की खाई शपथ

शाहगंज [जौनपुर ] शाहगंज तहसील में सभागार में यूपी जिला अधिकारी महोदय शाहगंज व तहसीलदार महोदय शाहगंज की अगुआई में मतदाताओं को जाति,धर्म, पंथ, मजहब से ऊपर उठकर निष्पक्ष मतदान करने की शपथ खिलाई गई ।साथ ही साथ लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया जिसमें काफी संख्या में मतदाता मौजूद रहे जिसमें तहसील के अधिवक्ता उमेंद्र सिंह, राजीव सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह, शिवम श्रीवास्तव, शिवम सिंह ,नवीन सिंह, विशाल सिंह उर्फ विक्की,राजीव रतन श्रीवास्तव वहीं दूसरी ओर अहलमद अनीता देवी व रेनू सहित उप जिलाधिकारी प्रशासनिक के पेशकार दीपचंद सोनकर अवनीश सिंह ,विनोद मनोज,सहित सैकड़ों की संख्या में मतदाता मौजूद रहे। जिसमें सभी लोगों ने एक स्वर में एक साथ शपथ लिया।

  • REPORT- MOHAMMAD KASIM