Nandram’s son Village Development Officer gets 3 years imprisonment and 48 thousand fine IN jaunpur :
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर पुलिस ने गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी में आज सोमवार को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, विशेष न्यायालय संख्या-3, (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), वाराणसी द्वारा धारा- 409,420,467,468,471 व सपठित धारा 120बी भादवि एवं 7 व 13 भ्र0नि0 अधिनियम 1988 के आरोपी अभियुक्तगणो को दण्डित किया गया, विवरण निम्नवत हैः- थाना बक्सा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-294/1995 धारा- 409,420,467, 468,471 व सपठित धारा 120बी भादवि एवं 7 व 13(2) भ्र0नि0 अधिनियम 1988 के आरोपी अभियुक्त .नन्दराम यादव पुत्र स्व0 अलमधारी यादव ग्राम विकास अधिकारी निवासी खोडहा तरना थाना शिवपुर जनपद वाराणसी दूसरा कृष्णकान्त पुत्र स्व0 शम्भू नारायण सिंह नि0 गोरी खुर्द थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर को धारा उपरोक्त में दोषसिद्ध करते हुए प्रत्येक अभियुक्त को इन वर्ष के साधारण कारावास व मु0-24,000/- रुपये(कुल 48,000/- रु0) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
Samajwadi PDA public discussion program in jaunpur
JAUNPUR POLITICS NEWS जौनपुर : बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर अपमान में 27 जनवरी से 26 फरवरी तक एक महीने चलाये जाने वाले समाजवादी पीडीए जन चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत मल्हनी विधायक लकी यादव द्वारा बाबूपुर लखौवां में एक विशाल जनसभा के माध्यम से समाजवादी पीडीए जन चर्चा कार्यक्रम का शुरुआत किया गया मुख्य अतिथि सांसद बाबू सिंह कुशवाहा रहे उन्होंने सभा को संम्बोधित हुए कहा है कि संविधान बचाने के लिए जो भी रास्ता अपनाना पड़ेगा समाजवादी पार्टी वह रास्ता अपनाएगी। समाजवादी पार्टी के लोग जनता के बीच जाकर और बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के अपमान के समाजवादी लोग मैदान में हम सभी को गांव गांव घर घर पहुचकर इस बात को बताना है की बाबा साहब का अपमान हुआ है वह अपमान दलित पिछड़ी कमजोर वर्ग के लोगों का है l
इसलिए इस अपमान बदला तभी होगा जब भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगे संविधान बचाने के लिए हम लोगों हर लडाई के लिए तैयार रहना है कहा कि आज महंगाई से जनता परेशान है। मैंने चुनाव के समय कहा था कि चुनाव बाद भाजपा महंगाई बढ़ाएगी। आज हर चीज के दाम बढ़ गए हैं। खाने-पीने से लेकर घर बनाने तक सब महंगा हो गया हैं। भाजपा सरकार महंगाई से जनता को लूट रही है। भाजपा सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। नौजवानों के लिए नौकरी रोजगार नहीं है।
विधायक लकी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नौकरी केवल विज्ञापन में है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहद खराब है। भाजपा सरकार बताए कि अर्थव्यवस्था कब सुधरेगी और लूट कब बंद होगी? कहा कि आज हम लोग बाबा साहब को याद कर रहे हैं। हम सभी लोग संविधान बचाने के लिए आगे आएं। एक जाति दूसरी जाति का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि चुनाव में समाजवादी पार्टी को हर वर्ग का वोट मिला। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मजबूत हैं।
कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर हर स्तर पर मुकाबला और संघर्ष करेगी। वह जनहित के हर मुद्दे पर सरकार को घेरने का काम करेगी मुख्य रुप से पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव, लालबहादुर यादव,राज नारायण बिन्द,राकेश मौर्या,राजबहादुर यादव संगीता यादव, दीपचंद राम,समेत वरिष्ठ नेता सेक्टर प्रभारी बूथ प्रभारी मौजूद रहें l
jaunpur, jaunpur news, jaunpur news in hindi, jaunpur latest news, jaunpur today NEWS jaunpur uttar pradesh, jaunpur city NEWS jaunpur politics news Socialists will hold public discussion on PDA for one month
JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर 27 जनवरी : सतहरिया पुलिस चौकी के पास बने सार्वजनिक शौचालय का जिलाधिकारी ने फीता काटकार उद्घाटन किया गया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी के द्वारा आगामी मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं के आगमन के दृष्टिगत मुंगराबादशाहपुर में बने होल्डिंग एरिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा मुंगराबादशाहपुर तिराहा पर जाकर ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि सड़को पर जाम न लगने पाये तथा अतिक्रमण न होने पाए। सड़कों के किनारे बेवजह वाहन खडे न रहे। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने उद्यमियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि जल्द ही सीडा में सड़क, नाली, लाईट और अन्य जो अवशेष कमियां है उनको दूर करने का प्रयास किया जाएगा। मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से जनपद में अधिक से अधिक निवेश लाने के प्रयास किये जा रहे है, उद्यमियों को नया उद्यम लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कपिल मुनि वैश्य, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह, अध्यक्ष आईआईए बृजेश यादव, कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न मौर्या, उपाध्यक्ष आशीष यादव, महासचिव गुलाब चन्द्र पाण्डेय सहित अन्य उद्यमी और अधिकारीगण उपस्थित रहे।
jaunpur, jaunpur news, jaunpur police, anurag jaunpur news in hindi,jaunpur crime news, jaunpur latest news, jaunpur crime, history of jaunpur, today jaunpur news, jaunpur jaunpur uttar pradesh, jaunpur city,fake US dollars jaunpur,DM inaugurated public toilet
JAUNPUR NEWS TODAY : जनपद जौनपुर में खुले मसाला बेचने वालों की अब खैर नहीं सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अभियोजन से संबंधित मामलों, सामान्यवाद तथा राजस्व से संबंधित वादों की समीक्षा की। डिस्पोज्ड मामले सहित पुराने मामलों के पेंडेंसी,न्यायालय में निर्णित एवं विचाराधीन मुकदमो से संबंधित मुकदमों की स्थिति की समीक्षा करते निर्देशित किया किया कि जितने भी पुराने मामले हैं उन्हें प्राथमिकता पर रखकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता की बैठक में उन्होंने आरसी वसूली, रिकवरी की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। खुले मसाला बेचने वालों पर कृत कार्यवाही के संदर्भ में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी से जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया कि अभियान चलाकर खुले मसाला और मिलावटी मसाला बेचने वालों पर कार्यवाही की जाए।इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयबर चौहान,नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण, विधि पदाधिकारीगण,अधिवक्तागण,उपस्थित रहे।
JAUNPUR CRIME NEWS IN HINDI जौनपुर। बदलापुर पुलिस टीम ने नकली करेंसी (अमेरिकन डालर) तैयार कर जालसाजी से बेचने वाले एक वांछित अभियुक्त को 100-100 डालर के 10 नकली अमेरिकन डालर के साथ गिरफ्तार किया हैजनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों वांछित की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बदलापुर के कुशल नेतृत्व में थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा अमेरिकन डालर को फर्जी तरीके से कूटरचित/प्रतिरुपण कर तैयार कर लोगों को बेचने वालें अभियुक्त को 23 जस्नवरी राहुल मलिक पुत्र स्व0 सुबाष मलिक निवासी 1/55 थाना मुक्ता प्रसाद नगर जिला बिकानेर राजस्थान को कम पैसे में अमेरिकन डालर देने का लालच देकर नकली अमेरिकन 100-100 डालर के 20 नोट दिया गया था,
जिसके सम्बन्ध में 25 जनवरी को को वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 45/2025 धारा बीएनएस पंजीकृत किया गया था, उपरोक्त मुकदमा में वाँछित अभियुक्त सूरज निषाद पुत्र रामजीत निषाद निवासी शाहपुर जौनपुर को आज दिनांक 26 जनवरी को समय करीब 10.30 बजे शाहपुर पीली नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त के कब्जे से 100-100 डालर के 10 नकली अमेरिकन डालर बरामद किया गया। पुछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मै और मेरे साथी मिलकर ओरिजिनल अमेरिकी डालर का प्रिंटर मशीन व अन्य उपकरण की सहायता से प्रतिरूपण कर नकली नोट तैयार कर दुर दराज के लोगो को फसाकर कम दाम मे देने का प्रलोभन देकर बेचते है विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय समक्ष भेजा गया। गिरफ्तार वांछित अभियुक्त .सूरज निषाद पुत्र रामजीत निषाद निवासी शाहपुर जनपद जौनपुर का निवासी है।
jaunpur, jaunpur news, jaunpur police, anurag jaunpur news in hindi,jaunpur crime news, jaunpur latest news, jaunpur crime, history of jaunpur, today jaunpur news, jaunpur jaunpur uttar pradesh, jaunpur city,fake US dollars jaunpur;
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आन,बान व शान से फहराया गया तिंरगा
शिक्षण संस्थानों में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर):- पूरे भारत में रविवार को बड़े धूमधाम से 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इसी क्रम में स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विभिन्न सरकारी भवनों विभिन्न संस्थाओं में आन, बान व शान के साथ तिंरगा फहराया गया वही शिक्षण संस्थानों में भी हर्षोल्लास के साथ झण्डा फहराया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिर्ज़ा अनवर बेग इण्टर कॉलेज में प्रधानाचार्य नौशाद अहमद, मदरसा इरादा-ए-उलूम
इस्लामिया आज़ाद तालीमी मरकज़ में मौलाना एजाज, सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव फुलेश में प्रबन्धक दुर्गेश सिंह, वीटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में प्रबन्धक अनिल कुमार उपाध्याय, खेतासराय थाना में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उद्योग व्यापार मण्डल कार्यालय खेतासराय में नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, विकास खण्ड शाहगंज सोंधी कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह, आदर्श कन्या इण्टरमीडिएट कॉलेज में प्रधानाचार्या राधा श्रीवास्तव, सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी डॉक्टर मसूद खान, प्राथमिक विद्यालय बभनौटी में सभासद अमित कुमार सोनकर प्राथमिक विद्यालय गोरारी में डॉ. शिवानी मौर्य, कम्पोजिट विद्यालय गोधना में प्रधानाध्यापक अखिलेश यादव ने झण्डारोहण किया। इसके उपरांत देश के नागरिक को संविधान के प्रति जागरूक करते हुए उनके अधिकार और कर्तव्यों के बारे में प्रकाश डाला गया तथा इसके लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को याद किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कैप्टन राजेश यादव, विनोद मिश्रा, रेखा यादव, पप्पू पटवा, प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव, मनीष गुप्ता, शांतिभूषण मिश्रा, उपेन्द्र नाथ मिश्रा, एडवोकेट कुसुम सिंह, अमित श्रीवास्तव व राजेश यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
मतदाता जागरूक दिवस पर निष्पक्ष मतदान करने की खाई शपथ
शाहगंज [जौनपुर ] शाहगंज तहसील में सभागार में यूपी जिला अधिकारी महोदय शाहगंज व तहसीलदार महोदय शाहगंज की अगुआई में मतदाताओं को जाति,धर्म, पंथ, मजहब से ऊपर उठकर निष्पक्ष मतदान करने की शपथ खिलाई गई ।साथ ही साथ लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया जिसमें काफी संख्या में मतदाता मौजूद रहे जिसमें तहसील के अधिवक्ता उमेंद्र सिंह, राजीव सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह, शिवम श्रीवास्तव, शिवम सिंह ,नवीन सिंह, विशाल सिंह उर्फ विक्की,राजीव रतन श्रीवास्तव वहीं दूसरी ओर अहलमद अनीता देवी व रेनू सहित उप जिलाधिकारी प्रशासनिक के पेशकार दीपचंद सोनकर अवनीश सिंह ,विनोद मनोज,सहित सैकड़ों की संख्या में मतदाता मौजूद रहे। जिसमें सभी लोगों ने एक स्वर में एक साथ शपथ लिया।
JAUNPUR नए युवा मतदाताओं को दिया गया मतदाता पहचान पत्र
DM administered oath to new young voters IN jaunpur
हर्षोल्लास के साथ जनपद में मनाया गया 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
JAUNPUR NEWS TODAY जौनपुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नए युवा मतदाताओं को दिया गया मतदाता पहचान पत्र जनपद में 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम टी0डी0 इण्टर कालेज के मैदान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र और मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथिगण को अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ देकर तथा मतदाता जागरुकता स्टीकर लगाकर व कैप पहनाकर स्वागत किया गया।
अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने आये हुए लोगों का स्वागत किया और राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व को विस्तार से बताया। टी डी इन्टर कालेज व जनक कुमारी इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत व मतदाता जागरूकता गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के उदबोधन का सजीव प्रसारण किया गया तथा उनके उद्बोधन को सुना गया।
इस अवसर पर 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले नये बने मतदाताओं को वोटर कार्ड प्रदान किया गया तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ सदर विधानसभा से मीरा मौर्या, जया साहनी, मल्हनी विधानसभा से सोनी यादव, संध्या श्रीवास्तव, जफराबाद विधानसभा से अंगद कुमार,खुशबू यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। अब तक स्वीप कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न संस्थाओ व प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया गया, और मतदाता जागरूकता शुभंकर तैयार करने वाले कलाविद रविकान्त जायसवाल व मतदाता जागरूकता गीत के गायक पंकज सिन्हा, शैली गगन को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके पूर्व नगर के बी0 आर0 पी0 इ. कॉलेज, शिया इन्टर कालेज, राजा श्री कृष्ण दत्त इ. का.,सरस्वती बाल मंदिर इ कॉलेज, जनक कुमारी इ कॉलेज, टी डी इ. कॉलेज , नगर पालिका इ. कॉलेज, मोहम्मद हसन इ. कॉलेज, श्रीमती गुलाबी देवी बालिका इन्टर कालेज, जीजीआईसी, नगर पालिका बालिका इ. का. आदि विभिन्न कालेजों के छात्र छात्राएं अपने कालेज से मतदाता जागरूकता रैली लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहाँ पर थीम- ’’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम’’ विषय पर-रंगोली, मेंहदी, पोस्टर स्लोगन, प्रतियोगिता आयोजित हुई। अतिथियों ने छात्र छात्राओं द्वारा बनाये गये रंगोली, पोस्टर, स्लोगन व मेहंदी का अवलोकन किया तथा सराहना किया तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया की स्थापना हुई थी। इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया के द्वारा निष्पक्ष रूप से पूरे भारत में निर्वाचन का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, विशेषकर युवा व महिला मतदाताओं को निर्वाचन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए अपील भी की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों, छात्र/छात्राओ, शिक्षकों, कर्मचारियों व उपस्थित समस्त लोगों को मतदाता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 के अवसर पर एनुअल स्टेट अवार्ड फॉर बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2024 के लिए सम्मानित किया जाने पर उपस्थित सभी ने जिलाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।आभार प्रधानाचार्य डा0 एस. पी. सिंह ने व्यक्त किया। संचालन जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सै0 मोहम्मद मुस्तफा ने किया।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशिता किशोर,अपर जिलाधिकारी वि0एवं रा0 उपजिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार सिंह, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा व निधि शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य डा जंग बहादुर सिंह विभिन्न कालेज के प्रधानाचार्य व अधिकारियों कर्मचारियों, शिक्षक सहित विभिन्न कालेजों के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। TODAY HINDI JAUNPUR NEWS
JAUNPUR NEWS जौनपुर। चौकियां धाम स्थित बाबा भैरव नाथ मंदिर का स्थापना दिवस पर विशाल भंडारा 26 जनवरी को प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया है। बाबा भैरव नाथ मंदिर के मंहत बाबा राधेश्याम महराज ने भक्तों से भंडारा में प्रसाद लेने का अनुरोध किया है।
भैरव नाथ मंदिर के महंत बाबा राधेश्याम महराज ने बताया कि हर देवी तीर्थस्थल पर माता मंदिर के पास भैरव नाथ मंदिर होता हैं जौनपुर में माता शीतला चौकियां धाम में कोई मन्दिर नहीं था इसलिए कुछ साल पूर्व 26 जनवरी को बाबा भैरव नाथ मंदिर का स्थापना उद्घाटन हुआ था इसलिए 26 जनवरी को स्थापना दिवस पर विशाल भंडारा आयोजित किया जाता हैं।
नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया। जिसको थाना स्थानीय पर लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है। jaunpur crime news
JAUNPUR CRIME NEWS IN HINDI जौनपुर। सरायख्वाजा थाने की पुलिस टीम ने आज एक 25 हजार के ईनामिया व हत्या में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
जौनपुर पुलिस मीडिया सेल के अनुशार यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियोंवांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में हुई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा के कुशल नेतृत्व में ।
थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा सरायख्वाजा थाने पर पंजीकृत 181/2024 धारा 302/201 सम्बन्धित वाछिंत 25000 रुपये का ईनामिया अभियुक्त आजाद निषाद पुत्र धर्मेन्द्र निषाद निवासी आलमगीरपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर उम्र जिसकी उम्र 20 वर्ष बताई जा रहीं है जिसको नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया। जिसको थाना स्थानीय पर लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।