Home Blog Page 161

JAUNPUR गांव में पहुंची महिला विधायक बच्चों को नहलाया 

0
JAUNPUR गांव में पहुंची महिला विधायक ने बच्चों को नहलाया 
JAUNPUR गांव में पहुंची महिला विधायक ने बच्चों को नहलाया 

JAUNPUR TODAY NEWS IN HNDI मीरगंज (जौनपुर)। मछलीशहर की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने समाज के सबसे पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक पहल की। गुरुवार को वह भटहर गांव की बनवासी बस्ती में पहुंचीं और वहां के बच्चों और महिलाओं के साथ समय बिताया। विधायक ने न केवल बच्चों को नहला कर नए कपड़े पहनाए, बल्कि उनके उज्जवल भविष्य की नींव रखने का भी प्रयास किया।

महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. रागिनी सोनकर ने लगभग 100 बच्चों को उनकी माताओं और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर नहलाया, ब्रश कराया, और अपने हाथों से नए कपड़े पहनाए। बच्चों को चप्पल, स्कूल बैग, किताबें, पेंसिल और अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। बच्चों के साथ पाठशाला लगाकर उन्होंने उन्हें अंग्रेजी भी पढ़ाई।

 इस दौरान विधायक ने बनवासी बस्ती की महिलाओं और बच्चों के साथ भोजन किया और उनके बीच आत्मीयता का संचार किया। उन्होंने कहा, “बनवासी समाज अत्यंत पिछड़ा है। इन्हें शिक्षित और सशक्त करने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा। हर व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने आस-पास की बस्तियों में जाकर इन बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करे।” उन्होंने कहा कि मेरी विधायकी जन सेवा को समर्पित है और हमेशा रहेगी। इसीलिए मैं चिकित्सा के साथ-साथ राजनीति को चुनी हूं।

डॉ. सोनकर ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए नशा और शराब की लत छुड़ाने की बात कही। उन्होंने कहा, “यदि पतियों की नशे की आदत खत्म होंगी, तो बच्चे भी बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकेंगे। नशा मुक्त परिवार ही समाज के विकास का आधार बन सकता है।”

 कार्यक्रम में विधायक ने महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। बच्चों की शिक्षा और परिवार की खुशहाली में महिलाओं की भूमिका अहम होती है। इस पहल से बनवासी बस्ती के लोगों में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ। विधायक का यह प्रयास दिखाता है कि सामाजिक बदलाव के लिए संवेदनशीलता और सक्रियता कितनी जरूरी है।

JAUNPUR ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का बिजली पर बड़ा बयान

0
JAUNPUR ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का बिजली पर बड़ा बयान
JAUNPUR ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का बड़ा बयान

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का बड़ा बयान,कम बिजली के बकायेदारों के कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI जौनपुर जिले के प्रभारी ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई  बैठक में प्रभारी मंत्री ने  कृषि विभाग की समीक्षा की  तथा खाद और उर्वरक उपलब्धता के सन्दर्भ में जानकारी ली गयी, जिस पर उपनिदेशक कृषि के द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में खाद उर्वरक के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। बिजली विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री के द्वारा निर्देश दिए गए कि बिजली के खंभों में शत प्रतिशत तार लगाए जाने का कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आने वाला है इसके दृष्टिगत ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, जर्जर तार बदलने सहित अन्य सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ले। जनपद वासियों को बिजली के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। 

मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास,नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन,ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री के द्वारा निर्देश दिया गया कम बिजली के बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन न काटा जाए, इसके साथ ही उन्होंने स्मार्ट मीटर में आने वाली समस्याओं को दूर कराए जाने के लिए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने एक्सईएन को निर्देशित किया कि त्रुटि रहित बिल ही निर्गत की जाए। और उन्होंने कहा कि जो भी विद्युत सम्बन्धित समस्याएं आ रही है उनकी जॉच कराकर निस्तारण कराया जाए।

JAUNPUR ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का बिजली पर बड़ा बयान

प्रभारी मंत्री के द्वारा पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया कि कुंभ के दृष्टिगत सड़कों के मरम्मत के सन्दर्भ में अच्छा कार्य किया जा रहा है। मुंगराबादशाहपुर में ट्रैफिक व्यवस्था ठीक कराई गई है, वहां पर अतिक्रमण हटवाकर, सड़क के बीच खंभे हटवा कर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाया गया है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर के द्वारा अवगत कराया गया कि कुंभ के दृष्टिगत दो स्वागत शिविर बनाए गए हैं, जहां पर  मोबाइल टॉयलेट, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।


जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए मा. प्रभारी मंत्री जी के द्वारा निर्देश दिए गए कि सड़कों के रेस्टोरेशन और जलापूर्ति और ओवरहेड टंकी के निर्माण में प्रगति लाए और जो भी कार्य किया जाए गुणवत्तापूर्ण रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज में चिकित्सकों की कमी दूर करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए।. प्रभारी मंत्री  के द्वारा निर्देश दिए गए कि जनपद के लिए उद्यमी योजना अत्यंत उपयोगी हो सकता है, उन्होंने जनपद के युवाओं से भी अपील की कि आगे बढ़कर इस योजना का लाभ अधिक से अधिक संख्या में उठाएं। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना में भी प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए गए। उद्यमी तथा स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया जाए। इस अवसर पर मा0 सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी, विधायक मड़ियाहूं डा0 आर.के पटेल, एमएलसी श्री बृजेश सिंह ’’प्रिन्सू’’, जिलाध्यक्ष बीजेपी पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारी गण उपस्थित रहे। Connection of less electricity defaulters will not be cut, Energy Minister AK Sharma IN JAUNPUR

यह भी पढ़े : jaunpur Crime 82 लाख रुपये के गबन में कैशियर गिरफ्तार

ज्ञान महाकुंभ 2081 के लिए कुलपति ने किया आमंत्रित  

0
ज्ञान महाकुंभ 2081 के लिए कुलपति ने किया आमंत्रित  
Mahakumbh 2081

Veer Bahadur Singh Purvanchal University invited for Gyan Mahakumbh 2081in jaunpur :

JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI जौनपुर। ज्ञान महाकुंभ 2081 के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय किया आमंत्रित विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रतिनिधियों ने ज्ञान कुंभ का आमंत्रण पत्र और कार्यक्रम पत्रक भेंट किया। इस अवसर पर फोटो के बाएं से फार्मेसी विभाग के संकायाध्यक्ष डॉ. निपेन्द्र सिंह,कंप्यूटर साइंस विभाग के संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल, बायोटेक्नोलॉजी विभाग के संकायाध्यक्ष प्रो.राजेश शर्मा,पीआरओ एवं संकाय भवन के संकायाध्यक्ष प्रो.मनोज मिश्र,एमबीए विभाग के संकायाध्यक्ष प्रो. अजय द्विवेदी,न्यास के काशी प्रांत संयोजक एवं बीएचयू के सहायक आचार्य डॉ. विवेकानंद उपाध्याय

ज्ञान महाकुंभ 2081 के लिए कुलपति ने किया आमंत्रित  
Mahakumbh 2081ज्ञान महाकुंभ 2081 के लिए कुलपति ने किया आमंत्रित  

और न्यास के कार्यकर्ता डॉ. मनीष कुमार,डॉ.अमित मिश्र,डॉ.शशिकांत कुमार समेत विश्वविद्यालय के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के सदस्यों ने ज्ञान कुंभ के महत्व और उद्देश्यों पर चर्चा की। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने न्यास के इस प्रयास की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय की सहभागिता का आश्वासन दिया।

शिवांश ईंट उद्योग का हुआ भव्य उद्घाटन 

0
शिवांश ईंट उद्योग का हुआ भव्य उद्घाटन 
शिवांश ईंट उद्योग का हुआ भव्य उद्घाटन 

शिवांश ईंट उद्योग  का हुआ भव्य उद्घाटन 

खुटहन (जौनपुर ) शुक्रवार को मोलनापुर (बस्तीबंदगान) ग्राम सभा में शिवांश ईंट उद्योग का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया सभी आगंतुको का स्वागत श्री पदमाकर उपाध्याय अधिवक्ता सिविल कोर्ट जौनपुर ने किया पुरोहितो ने विधिवत मंत्रोचार के साथ भुमि पूजन किया तत्पश्चात् मुख्य अतिथि माननीय विधायक शाहगंज रमेश सिंह के करकमलों से उद्घाटन किया गया उनके साथ संयुक्त मंत्री दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर उस्मान अली रहें इस भव्य समारोह में जनपद के जाने-माने लोग मौजूद रहे l Grand inauguration of Shivansh Brick Industry in jaunpur

JAUNPUR 144 वर्षों बाद महाकुंभ का हिस्सा बनी संस्कार भारतीय

0
JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI
JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI

JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI जौनपुर: शाहगंज में संस्कार भारती परिवार के कुल ६२ सदस्यों पवित्र पावन धरती प्रयागराज पर 144 साल बाद)को(श्रीराम लीला भवन चौराहे से बस द्वारा अपनी यात्रा को प्रारंभ कर मेले के विभिन्न अखाड़ों और साधु संतों का दर्शन करते हुए विभिन्न सेक्टरों १८,१९,२०,२१,के माध्यम से संगम स्नान कर पुण्य के भागी बने और ऐतिहासिक लेटे हनुमान जी,अक्षयवट,नागवासुकी,डिजिटल कुंभ कैम्प सहित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया तथा नौका विहार का आनंद लिया और विभिन्न साधु संतों का दर्शन, पूजन कर आशीर्वाद भी प्राप्त कर पुण्य के भागी बने।

JAUNPUR 144 वर्षों बाद महाकुंभ का हिस्सा बनी संस्कार भारतीय


कार्यक्रम की रूपरेखा संस्कार भारती के अध्यक्ष रचित चौरसिया के दिशा निर्देशन को प्राप्त करती हुई कार्यक्रम के संयोजक सर्वेश चौरसिया जी के द्वारा संपन्न हुई। यात्रा में मुख्य रूप से महामंत्री राजकुमार कसेरा,कोषाध्यक्ष प्रवीण बरनवाल,अमलेंद्र गुप्ता,अनुपमा अग्रहरि,नीतू मिश्रा,देवेश जायसवाल,विजय अग्रहरी,रामपलट जी,शुभम केसरी,संतोष सेठ, वीरेंद्र वीरू,श्रवण,अनूप,सुशील सेठ,दीपक सिंह (पत्रकार ) गौरव गुप्ता आदि सभी परिवार के साथ उपस्थित रहे।

  • JAUNPUR NEWS HINDI TODAY रिपोर्ट – मोहम्मद कासिम 

jaunpur crime बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

0

खेतासराय (जौनपुर):- खेतासराय पुलिस टीम शुक्रवार की सुबह करीब 07:20 बजे वांछित एक बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय ने बताया कि शुक्रवार को हमराह उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल नफीस के साथ क्षेत्र के गस्त ओर था। इसी दौरान मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि बलात्कार का एक वांछित अभियुक्त गुरैनी बाजार के समीप मौजूद है। मौके पर पहुँचकर मुखबीर की निशानदेही पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पूछताछ में अपना नाम शाहबाज़ पुत्र फ़ैयाज़ (22 वर्ष) निवासी मारूफपुर थाना खेतासराय बताया। जिसके खिलाफ स्थानीय थाना बलात्कार व एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज है।

jaunpur Crime 82 लाख रुपये के गबन में कैशियर गिरफ्तार

0

71 खाताधारकों के खाते से 82 लाख रुपये गबन करने वाला आरोपी कैशियर गिरफ्तार jaunpur Crime

  • आज़ाद नहर स्थित पुलिया के पास से खेतासराय पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • मामला पंजाब नेशनल बैंक की खेतासराय शाखा का

JAUNPUR CRIME NEWS खेतासराय ( जौनपुर) खेतासराय पुलिस टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग पर आज़ाद स्थित नहर के पुलिया के पास से पंजाब नेशनल बैंक की खेतासराय शाखा से करीब 71 खाताधारकों से लगभग 82.56 लाख रुपये धोखाधड़ी और गबन करने वाला आरोपी कैशियर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी कैशियर को थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मुखबीर की सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह हमराह उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी, कांस्टेबल शुभम त्यागी के साथ मुखबिर के निशानदेही पर क्षेत्र के आज़ाद नहर पुलिया के पास से वांछित आरोपी पूर्व कैशियर राकेश कुमार (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी कैशियर जनपद गाजियाबाद के जागृति बिहार संजय नगर का निवासी है। वही मामले में लिप्त अन्य बैंक कर्मचारियों के विरूद्ध जाँच की कार्यवाई शुरू हो गयी है। विदित हो कि वर्ष 2022/2023 में पंजाब नेशनल बैंक की खेतासराय शाखा के खाताधारकों के खाते से अचानक से रुपये गायब होने से खाताधारक परेशान हो जाते थे, जिससे बैंक और पुलिस थाने का चक्कर लागते रहते थे।

आरोप है कि गिरफ्तार आरोपी कैशियर राकेश कुमार ने स्थानीय शाखा के एक बैंक मित्र के साथ मिलकर फर्जी प्रमाण-पत्र के माध्यम से कूटरचित तरीके से अपने सगे-सम्बन्धियों और चहेतों के खाते में खाता धारकों का पैसा ट्रांसफर कर ख़ुद निकाल लेते थे और आपस में बंटवारा कर लेते थे। जिससे बैंक के खाताधारको के आएं दिन खाते से पैसा गायब होने या कटने का मामला सामने आता रहता था। बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनीष कुमार जायसवाल ने जब उक्त आरोपी कैशियर और कर्मचारियों से पूछताछ किया था। मामला उजागर होने पर आरोपी कैशियर राकेश कुमार आनाकानी करते हुए दिसम्बर सन 2023 में अचानक बैंक छोड़कर चले गए थे। ऐसे में शाखा प्रबन्धक मनीष जायसवाल ने 30 जून 2024 को न्यायालय के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ कूटरचित तरीके से 82.56 लाख रुपये गबन करने, खाता धारकों से धोखाधड़ी करने समेत गम्भीर धाराओं में खेतासराय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना चल रही थी, इसी मामले में शुक्रवार को वांछित चल रहे आरोपी कैशियर राकेश कुमार को खेतासराय पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। मामले में लिप्त अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध जाँच अभी चल रही है।

PDA समाज के आरक्षण और स्वर्णिम भविष्य के सूत्रधार थे कर्पूरी ठाकुर,राकेश मौर्य

0

jaunpur News: पीडीए समाज के आरक्षण और स्वर्णिम भविष्य के सूत्रधार थे कर्पूरी ठाकुर:- राकेश मौर्य

जौनपुर समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में सांसद जौनपुर कार्यालय नईगंज पर 11 बजे दिन जननायक, भारत रत्न, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, महान शिक्षाविद, महान राजनीतिक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर जी की 101 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।
सर्वप्रथम उपस्थित पार्टीजनों ने कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात गोष्ठी आयोजित कर उनके संघर्षों एवं बलिदान को याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का पुनः संकल्प लिया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करें जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलनों से लेकर बिहार के मुख्यमंत्रित्व काल तक और जीवन पर्यंत शोषित वंचित पीडीए समाज की लड़ाई लड़ते रहे।
पिछड़ों को 26% आरक्षण देकर उन्हें मुख्य धारा में लाने का काम किया।


पिछड़ों के आरक्षण के सूत्रधार थे कर्पूरी ठाकुर। जिलाध्यक्ष
राकेश मौर्य ने आगे कहाकि सामाजिक आजादी के समय पटना में दिए उनके भाषण ने उस वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने छात्रों की सभा में कहा था कि हम मिलकर थूकें भी तो अंग्रेज बह जाएंगे।


हम पीडीए समाज के लोग कर्पूरी ठाकुर के सदैव ऋणी रहेंगे।
इस अवसर पर कर्पूरी ठाकुर जी के बलिदानों और संघर्षों पर पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद अरशद खान, ज़िला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, पूर्व प्रमुख रामचंद्र यादव, हरिश्चंद्र प्रभाकर, वीरेंद्र यादव, राकेश शर्मा आदि ने गंभीर चर्चा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर गोष्ठी में महेंद्र यादव, हिसामुद्दीन शाह, हीरालाल विश्वकर्मा, नैपाल यादव, राहुल त्रिपाठी, गुलाब यादव, श्यामणरायण बिंद, दीपक विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव डॉ शबनम नाज़ जगदीश प्रसाद मौर्य उर्फ गप्पू सभासद, डॉ. जंगबहादुर यादव, ऋषि यादव, धर्मेंद्र सोनकर, रामजतन यादव, राम अकबाल यादव, अशोक नायक, सुरेन्द्र शर्मा, आसिफ शाह, शुभम यादव, धीरज बिंद, अजय श्रीवास्तव, अमित गौतम, अनिल कुमार शर्मा, रामकेश बिंद, पंडित जितेंद्र शर्मा, मदभारत बिंद, रविन्द्र कुमार प्रधान, संदीप मौर्य, बाबा पटेल, अरविंद सोनकर, आशीष यादव, सुनील कुमार शर्मा, अजीत कुमार यादव, सिद्धार्थ यादव, अरविंद सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

JAUNPUR NEWS यूपी दिवस आज से

0

Jaunpur News जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के मार्गदर्शन में तथा मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम के पर्यवेक्षण में 24 से 26 जनवरी की अवधि में ‘उत्तर प्रदेश दिवस-2025 का आयोजन किया जा रहा है संस्कृति उत्सव 2024-25 का समापन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में 24 जनवरी 2025 को अपराह्न 01:30 पर किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग उत्तर प्रदेश/प्रभारी मंत्री श्री ए.के.शर्मा जी रहेंगे।


इसके अंतर्गत सांस्कृतिक आयोजित किए जाएंगे। सूचना विभाग द्वारा प्रदर्शनी, शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, रोजगार, समाज कल्याण, प्रोबेशन, कौशल विकास, खेल सहित अन्य विभागों को विभाग से संबंधित संचालित जन कल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं व उत्पादों का स्टाल लगाकर ब्रोशर आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जन सामान्य को योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में समस्त पत्रकार बंधु सादर आमंत्रित है।

JAUNPUR NDPS ACT के आरोपी को 1 माह का कारावास 10 हजार जुर्माना 

0
JAUNPUR NDPS ACT के आरोपी को 1 माह का कारावास 10 हजार जुर्माना 
JAUNPUR NDPS ACT के आरोपी को 1 माह का कारावास 10 हजार जुर्माना 

NDPS ACT के आरोपी को 1 माह का  कठोर कारावास 10 हजार जुर्माना 

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर पुलिस ने  गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के क्रम में आज  न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं0 02 जौनपुर द्वारा धारा-8/22 NDPS ACT के आरोपी अभियुक्त को 01 माह के कठोर कारावास व 10,000/- रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया, विवरण निम्नवत हैः थाना लाइनबाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-779/2008 धारा-8/22 NDPS ACT के आरोपी अभियुक्त सनी कुमार सिंह पुत्र राकेश कुमार सिंह उर्फ आल्हा सिंह नि0 गोधना थाना लाइन बाजार जौनपुर को धारा उपरोक्त में 01 माह के कठोर कारावास व 10,000/- रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।