Home Blog Page 165

JAUNPUR माता शीतला चौकियां को IAS इशिता किशोर ने लगाया छप्पन भोग

0
JAUNPUR माता शीतला चौकियां को IAS इशिता किशोर ने लगाया छप्पन भोग
JAUNPUR माता शीतला चौकियां को IAS इशिता किशोर ने लगाया छप्पन भोग

IAS Ishita Kishore offered ‘Chhappan Bhog’ to Shitala Mata Chowkiyan,jaunpur

JAUNPUR NEWS : जौनपुर। देश के सिद्धपीठ मंदिरों में एक जौनपुर की शीतला माता चौकियां धाम का दिव्य शृंगार महोत्सव का शुभारंभ आज इशिता किशोर आई ए एस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दीप प्रज्वलित कर छप्पन भोग लगाकर किया ।मुख्य अतिथि इशिता किशोर ने कहा कि माता शीतला चौकियां माई की कृपा से सबका कल्याण होता हैं और यहां दर्शन मात्र से ही हर मनोकामना पूरी होती हैं आज माता का दिव्य शृंगार अलौकिक छटा बिखरे रहा हैं इशिता किशोर आई ए एस ने कहा कि सिद्धपीठ शीतला माता चौकियां धाम में लोगो की आस्था रहती हैं और दर्शन पूजन भजन संस्कृति कार्यक्रम आज अपने में बेमिसाल हैं।

शीतला माता मंदिर के साथ साथ सत्यनारायण मंदिर,माता काली माता, भैरव बाबा मंदिर बजरंग बली हनुमान मंदिर का भी दिव्य शृंगार किया गया है पूरे धाम को लाइट, सजावट फूलों से बनाया गया है आज सुबह से ही हजारों भक्तों ने माता का मत्था टेका । माता शीतला मंदिर के मंहत विवेकानंद विवेक गुरुजी ने कहा कि हर वर्षों की भाती इस बार भी मन्दिर ट्रस्ट द्वारा माता शीतला शृंगार दुर्गा सप्तशती पाठ भजन संस्कृति कार्यक्रम भंडारा आयोजित किया गया है। और भक्तों से अनुरोध किया है कि किसी को चंदा मत दे जो भी देना हो मंदिर समिति ट्रस्ट में ऑनलाइन कर सकते हैं। उपरोक्त कार्यक्रम में मंदिर प्रबंधक अजय पंडा,मंदिर समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष विकाश पंडा, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, आशीष माली, पुजारी लल्लन पंडा ,पुजारी शिव कुमार पंडा, गिरिजेश श्रीवास्तव, अरुण पड़ा टप्पू, व्यापारी नेता मनोज अग्रहरि, थानाध्यक्ष लाइन बाजार सतीश सिंह चौकी प्रभारी मिथलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

JAUNPUR खो-खो खेल में बसंत इंटर कॉलेज प्रथम 

0
JAUNPUR खो-खो खेल में बसंत इंटर कॉलेज प्रथम 
JAUNPUR खो-खो खेल में बसंत इंटर कॉलेज प्रथम 

 बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं’’ योजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय महिला वॉलीबाल, कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता JAUNPUR NEWS :


kho-kho game JAUNPUR NEWS TODAY IN HINDI  [ जौनपुर 22 जनवरी ] भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ’’बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं’’ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में इस अवसर पर अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम के कुशल पर्यवेक्षण में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जौनपुर विजय कुमार पाण्डेय द्वारा उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह के सहयोग से इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में प्रातः से जिला स्तरीय महिला वॉलीबाल, कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि  सुनील यादव ’’मम्मन’’ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला रहे, जिन्हें माल्यार्पण, बुके एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने स्वागत किया।

उक्त कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष करंजाकला प्रशान्त सिंह ’’दीपक’’, मण्डल महामंत्री बैजापुर अजीत सिंह, को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह द्वारा स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता में उपस्थित टीमों के प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारम्भ किया गया। आज खेले गये मैच का विवरण इस प्रकार है-

वॉलीबाल प्रतियोगिता में एस0जी0आर0आई0 अटौली, बदलापुर की टीम ने  गणेश राव इण्टर कालेज बटाऊबीर को हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। इसी प्रकार kho-kho game खो-खो में इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर जौनपुर की टीम ने बसंत विद्यापीठ इंटर कॉलेज ककोहिय, जौनपुर ने  प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में रामनगर की टीम ने मड़ियाहॅू को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। समस्त विजेता-उप विजेता टीमों को जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय एवं उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

 इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा समस्त प्रतिभागी टीमों एवं उनके टीम मैनेजर के साथ ही निर्णायकों एवं उपस्थित खेल प्रेमियों का आभार प्रकट किया गया। लिंग असमानता के विरूद्ध जागरूकता लाने के उद्देश्य से बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण का भी आयोजन किया गया। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उक्त के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद के विभिन्न स्थानों तहसील एवं ब्लाक सभागारों के साथ ही एन0आई0सी0 जौनपुर में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में जौनपुर का जनमानस उपस्थित होकर लिंग असमानता के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने का शपथ लिया।

JAUNPUR जमदग्नि तपोभूमि आश्रम जमैथा का डीएम ने किया दर्शन 

0
JAUNPUR जमदग्नि तपोभूमि आश्रम जमैथा का डीएम ने किया दर्शन 
JAUNPUR जमदग्नि तपोभूमि आश्रम जमैथा का डीएम ने किया दर्शन 

JAUNPUR NEWS जौनपुर 22 जनवरी : महर्षि जमदग्नि तपोभूमि आश्रम जमैथा का डीएम ने किया दर्शन  तहसील सदर के उत्तरगावा मुसहर बस्ती में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया। कंबल वितरण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से गरीब असहाय एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ के संदर्भ में जानकारी प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि यहां आने का उद्देश्य है यह देखना कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करीब 32 लोगों को आवास का लाभ मिल रहा है इस दौरान उन्होंने आवास की स्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि सभी पात्र परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।

 इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को फॉर्मर रजिस्ट्री कराए जाने की अपील भी की। इसके उपरांत जिलाधिकारी के द्वारा महर्षि जमदग्नि तपोभूमि आश्रम जमैथा में जाकर दर्शन कर आशीर्वाद लिया गया और जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया।

उन्होंने कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इस दौरान उन्होंने मंदिर की ऐतिहासिकता पौराणिकता और महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उपजिलाधिकारी सदर पवन कुमार, खंड विकास अधिकारी, मंडल अध्यक्ष धर्मापुर संतोष मौर्य, अध्यक्ष नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मापुर राधेश्याम विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। JAUUNPUR TODAY NEWS IN HINDI

दिव्यांग पर डीएम की पड़ी नजर,तुरंत ट्राई साइकिल उपलब्ध करायी गयी 

0
दिव्यांग पर डीएम की पड़ी नजर,तुरंत ट्राई साइकिल उपलब्ध करायी गयी 
दिव्यांग पर डीएम की पड़ी नजर,तुरंत ट्राई साइकिल उपलब्ध करायी गयी 

दिव्यांग पर डीएम की नजर पड़ते ही तुरंत ट्राई साइकिल उपलब्ध करायी

JAUNPUR NEWS जौनपुर 22 जनवरी : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा राजस्व परिषद के निर्देशानुसार जन शिकायतों के निस्तारण के क्रम में ग्राम मुकुंदीपुर तहसील सदर के निवासी दिव्यांग व्यक्ति प्रमोद मिश्र पुत्र गिरजाशंकर मिश्र द्वारा जनसुनवाई में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि इनकी विकलांग पेंशन नहीं मिल रही है जिसका त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को तत्काल नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उक्त के अनुपालन में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रार्थी प्रमोद मिश्र की दिव्यांग पेंशन की समस्त कार्यवाही पूर्ण कर स्वीकृत करते हुए पूर्व में ही निदेशालय को प्रेषित किया जा चुका है,शीघ्र ही इनकी पेंशन निदेशालय स्तर से खाते में अंतरित हो जाएगी। 

DM’s attention fell on the disabled, tricycle was immediately made available.इस अवसर पर प्रमोद मिश्र को दिव्यांजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से ट्राई-साइकिल उपलब्ध करायी गयी तथा उन्हें कम्बल भी प्रदान किया गया। इस दौरान प्रार्थी द्वारा संतुष्टी व्यक्त की गयी तथा शासन के प्रति अपना आभार प्रकट किया गया।

 जौनपुर प्रदेश में डाक जीवन बीमा में अव्वल

0
 जौनपुर प्रदेश में मंडल डाक जीवन बीमा में अव्वल
 जौनपुर प्रदेश में मंडल डाक जीवन बीमा में अव्वल

उत्तर प्रदेश में डाक जीवन बीमा में जौनपुर का प्रथम स्थान|

JAUNPUR NEWS : डाक विभाग के जौनपुर मंडल ने कीर्तिमान स्थापित करते हुए डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा का 80 करोड़ से अधिक का बीमित राशि एक दिन में पोलिसी कराया | यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला जौनपुर पुरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा, विदित हो कि डाक जीवन बीमा, डाक विभाग के द्वारा लोगो के जीवन को सन 1884 से वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर रही है l

डाक जीवन बीमा की योजनाओं में संतोष, सुरक्षा,सुविधा,सुमंगल, और युगल सुरक्षा जैसी पॉलिसियां शामिल हैं इन सभी बीमा की योजनाओं में कम प्रीमियम भुगतान करके अधिक बोनस का फायदा लिया जाता है | डाक जीवन बीमा अन्य सभी बीमा योजनाओं से सर्बाधिक बोनस प्रदान करती है |

Mandal postal life insurance in Jaunpur state अधीक्षक डाकघर, जौनपुर मंडल श्री आर.के. चौहान ने बताया कि डाक जीवन बीमा के अंतर्गत 20000/- बीमित राशि से अधिक का बीमा किया जा सकता है | जिसका  लाभ ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक भी उठा सकते है ग्रामीण इलाको में रहने वालो के लिए भी ग्रामीण डाक जीवन बीमा द्वारा 10000/- बीमित राशि से अधिक का बीमा किया जा सकता है l डाक जीवन बीमा का आवेदन नजदीकी डाकघर पहुच कर अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी किया जा सकता है इस उपलब्धि पर अधीक्षक डाकघर ने जौनपुर मंडल के सभी डाक कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें इस उपलब्धि को एक दिन तक सीमित न रख कर प्रत्येक दिन डाक सेवा जन सेवा की भावना से कार्य निष्पादित करना है एवं डाक विभाग की समस्त जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है l JAUNPUR TODAY NEWS

सामंतवाद के विरुद्ध समाजवाद के मज़बूत स्तंभ थे पंडित जनेश्वर मिश्र

0
सामंतवाद के विरुद्ध समाजवाद के मज़बूत स्तंभ थे पंडित जनेश्वर मिश्र
सामंतवाद के विरुद्ध समाजवाद के मज़बूत स्तंभ थे पंडित जनेश्वर मिश्र

सामंतवाद के विरुद्ध समाजवाद के मज़बूत स्तंभ थे पंडित जनेश्वर मिश्र:-राकेश मौर्य

जौनपुर: ज़िला समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में प्रख्यात समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया स्व पंडित जनेश्वर मिश्र जी की पुण्यतिथि नगर के मंगलम लॉन मियांपुर में दिन में 11:00 बजे आयोजित हुई। सर्वप्रथम उपस्थित सपाजनों ने पंडित जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
तत्पश्चात गोष्ठी आयोजित कर उनके संघर्षों और बलिदानों को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के प्रति पंडित जनेश्वर मिश्र की दृढ निष्ठा के कारण वे ‘छोटे लोहिया’ के नाम से प्रसिद्ध थे।

वे कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे। उन्होने मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर, एच डी देवगौड़ा और इंद्रकुमार गुज़राल के मंत्रिमण्डलों में काम किया। सात बार केन्द्रीय मंत्री रहने के बाद भी उनके पास न अपनी गाड़ी थी और न ही बंगला। इनके नाम पर लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा सुन्दर पार्क सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के पुर्व युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा निर्माण कराया गया ।


जिलाध्यक्ष ने आगे कहाकि वो सदैव सामंतवाद के विरुद्ध समाजवाद के मज़बूत स्तंभ रहे। गोष्ठी को विधायक तूफानी सरोज, विधायक लकी यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व मंत्री राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, आलोक त्रिपाठी ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल, महेंद्र यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, राजमूर्ति सरोज, राजेंद्र यादव, इरशाद मंसूरी, ज़िला सचिव गण दीनानाथ सिंह, कमलेश यादव, राहुल त्रिपाठी, हरिश्चंद्र प्रभाकर, पंकज मिश्र, शैलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष गण वीरेंद्र यादव, सोचनराम विश्वकर्मा, रामू मौर्य, रामजतन यादव, नीरज पहलवान, सूर्यभान यादव राम अकबाल यादव आदि ने संबोधित किया।


गोष्ठी में प्रदेश सचिव राजेश यादव, सुशील श्रीवास्तव, दीपचंद राम, पूर्व प्रमुख जयंती यादव, महावीर यादव, महेंद्र यादव नैपाल, डॉ जंगबहादुर यादव, जयप्रकाश यादव प्रिंसु, गुलाब यादव, कमाल आज़मी, रुखसार अहमद, दिलीप प्रजापति, अमित गौतम, शर्मिला यादव, धीरज बिंद, धर्मेंद्र सोनकर, अशोक निषाद अरविंद यादव, सोनी यादव, अनुज दुबे, शैलेश यादव सहित सैकड़ों संपजन उपस्थित रहे। अंत में पूर्व विधायक रामपारस रजक, पूर्व प्रमुख कमला अर्जुन यादव, सुरेन्द्र यादव और कांता निषाद के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया गया।
गोष्ठी का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

जौनपुर:किसानो ने राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर दिया पत्रक 

0
जौनपुर के किसानो ने राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर दिया पत्रक 
जौनपुर के किसानो ने राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर दिया पत्रक

जौनपुर के किसानो ने राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर दिया पत्रक 

JAUNPUR NEWS राष्ट्रीय राजमार्ग 233 /28,जनपद जौनपुर के किसानों के प्रतिकार का मामला तूल पकड़ रहा है  किसान और राष्ट्रीय राजमार्ग का सहमति नहीं बनने के कारण बहुत लंबे समय से यह मामला लंबित है । 27 नवंबर को जिला मुख्यालय की सभागार में आर्बिट्रेटर सरपंच की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग और जनपद जौनपुर के किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट जिसमें किसानों को सहमति मुआवजा लेने के लिए मुआवजे का रेट का प्रस्ताव दिया गया जिस पर किसानों ने अपनी सहमति जाता दिया है जो प्रस्ताव किसानो को दिया गया है किसानो की ने मांग किया है कि  किसानों का प्रतिकार अति शीघ्र दिया जाए । 

क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के चंद्रजीत यादव बने अध्यक्ष

0
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के चंद्रजीत यादव बने अध्यक्ष
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के चंद्रजीत यादव बने अध्यक्ष

क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के चंद्रजीत यादव अध्यक्ष हीरामणि गौतम जिला सचिव प्रस्तावित

शाहगंज[ जौनपुर] सुल्तानपुर शाहगंज तहसील क्षेत्र के बड़ा गांव में स्थित दैनिक राष्ट्र साक्षी कार्यालय पर एक बैठक आहूत की गई थी, जिसमें क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की नई इकाई का पुनर्गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने की और बैठक का संचालन जिला प्रभारी राजीव रतन श्रीवास्तव ने किया ।

केंद्रीय प्रमुख माननीय अनिल दुबे आजाद के निर्देशानुसार क्रांतिकारी मिजाज रखने वाले पत्रकार साथियों को सम्मानित किया गया तथा उनके पदों की घोषणा की गई साथ ही साथ रिक्त पदों पर जल्द ही बैठक करके सर्वसम्मति से घोषणा की जाएगी आज की बैठक में पूर्व की भांति इस बार भी अध्यक्ष पद पर चंद्रजीत यादव को नियुक्त किया गया साथ ही साथ जिला सचिव के पद पर हीरामणि गौतम को नियुक्त किया गया बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने माल्यार्पण करके नएपदाधिकारी का स्वागत किया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान व जिला प्रभारी राजीव रतन श्रीवास्तव, अजय बहादुर,मनोज सिंह, जेडी सिंह,आसिफ खान,अजय बहादुर,राम विलास, मनोज सिंह,संदीप सोनी शुभम गुप्ता, मने अब्बास सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट- मोहम्मद कासिम 

मानक के अनुरूप शाहगंज ब्लाक में कार्य करने पर दिया गया जोर

0
मानक के अनुरूप शाहगंज ब्लाक में कार्य करने पर दिया गया जोर
मानक के अनुरूप शाहगंज ब्लाक में कार्य करने पर दिया गया जोर

समीक्षा बैठक में मानक के अनुरूप कार्य करने पर जोर

  • विकासखण्ड शाहगंज सोंधी सभागार में सम्पन्न हुई बैठक

JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज सोंधी के सभागार में बुधवार को साप्ताहिक समीक्षा का बैठक सकुशल सम्पन्न हुआ। जिसमें मानक के अनुरूप कार्य करने के लिए जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जीरो पॉवर्टी, प्रधानमंत्री आवास सर्वेक्षण, फैमिली आईडी,फॉर्मर रजिस्ट्री, अंत्येष्टि स्थल, पंचायत भवन,आरआरसी सेंटर का आधा-अधूरा निर्माण आदि को जनवरी माह पूर्ण कर लिया जाएं,

उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री आवास सर्वेक्षण को निर्धारित मानकों के अनुसार शीघ्रता से पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके। इस दौरान एडीओ एसटी राकेश बहादुर सिंह, सुजीत यड्सव, संजय यादव, दीपक सिंह, अजीत कुमार, शिवमूर्ति यादव, आलोक मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अनियंत्रित पिकअप ने दो युवक को रौंदा

0

अनियंत्रित पिकअप ने दो युवक को रौंदा एक की घटनास्थल पर मौत दूसरा जिला अस्पताल रेफर

शाहगंज (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ागांव यूनियन बैंक के समीप अनियंत्रित पिकअप ने दो युवक को रौंदते हुए वाहन सहित फरार हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली जनपद के भमोरा थाना अंतर्गत लहर गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र मोहन 25 वर्षीय बड़ा गांव में रहकर अपने साथियों के साथ गरी हलवा का रेड़ी पर फेरी किया करता था। बुधवार को प्रातः लगभग 7:30 बजे सौच करने निकाला था। तभी अचानक सरायमोहिउद्दीनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उक्त युवक समेत दो लोगों को अपने चपेट में ले लिया जिसमें अनिल कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई व दूसरा युवक संजू बड़ा गांव अपने किसी रिश्तेदार के यहां आया था गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना की चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल संजू को स्वास्थ्य समुदाय केंद्र शाहगंज पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया तेज रफ्तार पिकअप कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।